backup og meta

एडल्ट हार्ट पेशेंट के लिए कौन-सी वैक्सीन होती हैं जरूरी, जानिए यहां!

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Sayali Chaudhari · फार्मेकोलॉजी · Hello Swasthya


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 11/02/2022

    एडल्ट हार्ट पेशेंट के लिए कौन-सी वैक्सीन होती हैं जरूरी, जानिए यहां!

    आजकल की बदलती लाइफस्टाइल के कारण व्यक्ति को एक नहीं बल्कि कई बीमारियों ने घेर रखा है। इन्हीं में से एक है हार्ट संबंधी समस्याएं। हार्ट संबंधित समस्याओं का आज के समय में लोगों को कम उम्र में ही सामना करना पड़ रहा है। हार्ट संबंधित समस्याओं का सामना अच्छी लाइफ स्टाइल ना अपनाने के कारण, रोजाना एक्सरसाइज न करने के कारण, हेल्दी डाइट ना लेने के कारण भी हो करना पड़ सकता है। ऐसे में खुद की लाइफस्टाइल को बेहतर बनाकर इन समस्याओं से बचा जा सकता है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको एडल्ट हार्ट पेशेंट के लिए वैक्सीन (Vaccines for Adult Heart Patients) के बारे में जानकारी देंगे और बताएंगे कि एडल्ट हार्ट पेशेंट के लिए वैक्सीन कितनी जरूरी हैं और किन वैक्सीन का डोज जरूरी होता है।

    एडल्ट हार्ट पेशेंट के लिए वैक्सीन (Vaccines for Adult Heart Patients)

    वैक्सीनेशन यानी कि टीकाकरण सभी लोगों के लिए बहुत जरूरी होता है। वैक्सीनेशन शरीर के इम्यून सिस्टम (Immune system) को मजबूत बनाता है ताकि कोई बीमारी जब शरीर में अटैक करें, तो शरीर उस बीमारी से लड़ सके। अगर समय पर ही टीका लगवा लिया जाए, तो कई बड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है। कई बार बच्चों को समय पर टीके नहीं लग पाते हैं, जो भविष्य में कई बीमारियों के रिस्क को बढ़ाने का काम करते हैं। कुछ वैक्सिनेशन एडल्ट्स के भी होते हैं।  जिन एडल्ट्स को हार्ट से संबंधित समस्याएं हैं, उनको टीकाकरण को लेकर अधिक सजग रहने की जरूरत है। अगर कोई व्यक्ति हार्ट का पेशेंट है और उसने वैक्सीनेशन भी नहीं कराया है, तो कई ऐसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

    ये हार्ट पेशेंट के लिए कई समस्याएं खड़ी कर सकता हैं। ऐसे में एक बात जो सामने आती है वह यह है कि हार्ट पेशेंट को समय पर वैक्सीनेशन जरूर कराना चाहिए। अगर आप समय पर वैक्सीन नहीं लगा पाए हैं तो इस बारे में अपने डॉक्टर से बात जरूर करें। डॉक्टर आपको सलाह देंगे और कुछ वैक्सीन के बारे में भी बताएंगे। आइए जानते हैं कि एडल्ट हार्ट पेशेंट के लिए वैक्सीन (Vaccines for Adult Heart Patients) क्यों जरूरी होती है और कौन-सी वैक्सीन लगवानी चाहिए।

    और पढ़ें: बच्चों में हार्टबर्न: इस तरह से मैनेज किया जा सकता है बच्चों के इस रोग को!

    एडल्ट हार्ट पेशेंट के लिए वैक्सीन:  हेपेटाइटिस ए (Hepatitis A)

    एडल्ट हार्ट पेशेंट के लिए वैक्सीन (Vaccines for Adult Heart Patients) में हेपेटाइटिस ए (Hepatitis A) वैक्सीन को शामिल किया जा सकता है। यह वैक्सीन हेपेटाइटिस ए (Hepatitis A) के रिस्क को कम करने का काम करती है। इस वैक्सीन के दो डोज दिए जाते हैं। इन्हें 6 से 18 महीने के अंतर पर दिया जा सकता है।

    एडल्ट हार्ट पेशेंट के लिए वैक्सीन:  हेपेटाइटिस बी (Hepatitis B)

    हेपेटाइटिस बी (Hepatitis B) वैक्सीन को एडल्ट हार्ट पेशेंट को देना जरूरी हो सकता है। कुछ एडल्ट हेपेटाइटिस बी (Hepatitis B) बीमारी के रिस्क से जुड़े होते हैं। अगर व्यक्ति बीमारी के रिस्क फैक्टर से जुड़ा हुआ है, तो उसे इस बीमारी से बचने के लिए वैक्सीन लेना बहुत जरूरी है। इस वैक्सीन के दो से तीन डोज दिए जाते हैं और यह ब्रांड पर निर्भर करता है।

    और पढ़ें: हार्ट बायपास सर्जरी के बाद ये सावधानियां रखना है बेहद जरूरी, रिकवरी हो सकेगी फास्ट

    हीमोफिलस इन्फ्लूएंजा टाइप बी (Haemophilus influenzae type b)

    बिना स्प्लीन वाले कुछ लोगों को हीमोफिलस इन्फ्लूएंजा टाइप बी (Haemophilus influenzae type b)वैक्सीन की जरूरत होती है। आपको डॉक्टर से बात करने के बाद वैक्सिनेशन जरूर कराना चाहिए।

    एडल्ट हार्ट पेशेंट के लिए वैक्सीन: एचपीवी ( HPV Vaccine, Human papillomavirus)

    अगर आपकी उम्र 26 साल की है या फिर आप 26 से 45 साल की उम्र के हैं, तो आप एचपीवी (HPV) के लिए वैक्सीनेशन करा सकते हैं।  यह वैक्सीन तीन डोज में दी जाती है और 6 महीने के अंतराल पर लगवाया जा सकता है। अगर आपको हार्ट की समस्या है, तो आप डॉक्टर से एचपीवी वैक्सीन के बारे में जानकारी लें और अगर डॉक्टर कहें, तो आप इस वैक्सीन को भी लगवाए।

    इंफ्लूएंजा वैक्सीनेशन (Influenza vaccination)

    हां! अपनी सुरक्षा के लिए और अपने आस-पास के अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए आपको इंफ्लूएंजा वैक्सीनेशन (Influenza vaccination) जरूर कराना चाहिए। हार्ट पेशेंट के लिए वैक्सीन (Vaccines for Adult Heart Patients) में इंफ्लूएंजा वैक्सीन को जरूरी माना जाता है। फ्लू कई बार हार्ट संबंधित समस्याओं का कारण भी बन जाता है।

    और पढ़ें: बच्चों में हार्टबर्न: इस तरह से मैनेज किया जा सकता है बच्चों के इस रोग को!

    एमएमआर वैक्सिनेशन (MMR, Measles, Mumps, Rubella)

    अगर आपका जन्म 1957 या उसके बाद हुआ है, तो आपको एमएमआर वैक्सीन (MMR Vaccine) की कम से कम 1 खुराक की जरूरत है। आपको इस बारे में डॉक्टर से बात जरूर करनी चाहिए।

    न्यूमोकोकल वैक्सीन (Pneumococcal Vaccine)

    अगर आप 65 वर्ष से कम उम्र के हैं और आपको हार्ट डिजीज (Heart disease) है, तो आपको न्यूमोवैक्स (Pneumovax) का टीका लगवाना चाहिए। आप अगर इस वैक्सीन को अब तक नहीं लगवा पाएं तो, तो इसकी 1 डोज जरूरी है। 65 से अधिक की उम्र में आपको इसकी दूसरी डोज की जरूरत है। आप पांच वर्ष के अंतराल में दूसरी डोज लगवा सकते हैं। आप इस बारे में डॉक्टर से जानकारी जरूर प्राप्त करें।

    और पढ़ें: हार्ट डिजीज में बैलून थेरिपी किस तरह होती है मददगार?

    टेटनस, डिप्थीरिया, काली खांसी (Tetanus, diphtheria, whooping cough)

    अगर आपने कभी भी टीडीएपी के लिए कभी भी वैक्सिनेशन नहीं कराया है और आप हार्ट संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं या इसका अधिक रिस्क है, तो ऐसे में आपको टीडीएपी शॉट लेने की जरूरत है। प्रेग्नेंसी के दौरान (During pregnancy) भी एक डोज लेने की सलाह दी जाती है। आपको हर 10 साल में टीडीएपी या टीडी बूस्टर डोज की भी जरूरत पड़ती है। आप इस बारे में अपने डॉक्टर से भी जानकारी ले सकते हैं। एडल्ट हार्ट पेशेंट के लिए वैक्सीन (Vaccines for Adult Heart Patients) में इस बीमारी के लिए भी वैक्सीन को जरूरी माना जाता है।

    जोस्टर  (Zoster) के लिए वैक्सीन

    हां! अगर आप 50 वर्ष या उससे अधिक उम्र के हैं, तो आपको डॉक्टर से जानकारी के बाद वैक्सीन लेनी चाहिए। अगर आपको पहले से ही जोस्टावैक्स का टीका लग चुका है, तो आपको 2 डोज लेने की सालह दी जा सकती है।

    हमने आपको यहां पर कुछ वैक्सीन (Vaccine) के बारे में जानकारी दी है। अगर आप पहले से टीका लगवा चुके हैं या फिर कुछ वैक्सीन रह गई हैं, तो इस बारे में डॉक्टर को बताएं। इसके बाद डॉक्टर से यह जानकारी लें कि आप कौन-सी वैक्सीन लगवा सकते हैं। अगर डॉक्टर ने आपको कुछ टीके के डोज या बूस्टर डोज लगवाने की सलाह दी है, तो आप समय पर उन्हें जरूर लगवाएं। ऐसा करने से हार्ट संबंधी बीमारियों के दौरान आप कई बड़े खतरे से बच सकते हैं। आपको इस बारे में अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से परामर्श जरूर करना चाहिए।

    इस आर्टिकल में हमने आपको एडल्ट हार्ट पेशेंट के लिए वैक्सीन (Vaccines for Adult Heart Patients) के बारे में  बारे में जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्स्पर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    Sayali Chaudhari

    फार्मेकोलॉजी · Hello Swasthya


    Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 11/02/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement