27 महीने के बच्चे का दिमाग (27 Month babies brain) तेजी से विकसित हो रहा होता है। इस उम्र में बच्चे समाज के प्रति विकासशील होते हैं। आजकल की लाइफस्टाइल में बच्चों को अक्सर अकेले ही रखा जाता है, क्योंकि माता-पिता के पास वक्त की कमी है। लेकिन, आपको 27 महीने बच्चे की देखभाल (27 Months baby) में इस बात का ध्यान रखना होगा कि जीवन के शुरुआती समय में बच्चों को पेरेंट्स के साथ की आवश्यकता होती है। इसके अलावा, इस उम्र में आपका बच्चा, दूसरे बच्चों के साथ भी खेलता है और यह महत्वपूर्ण भी है।

इस बात के प्रमाण हैं कि बच्चे शुरुआती वर्षों में ज्यादा आसानी से भाषा सीखते हैं क्योंकि इस उम्र में दिमाग बहुत तेजी से विकसित हो रहा होता है। ऐसा देखा जाता है कि जिन घरों में कई भाषाएं बोली जाती है उन घरों में बढ़ रहें बच्चों में सभी भाषाओं के शब्दकोश पाए जाते हैं। हालांकि, वह एक ही भाषा बोलने में परिक्व हो पाते हैं।
कभी-कभी आपको ऐसा लग सकता है कि आपके बच्चे की एकाग्रता और दृढ़ता बहुत अधिक है और यह अच्छी बात भी है। वास्तव में ऐसा कुछ चीजों को बार-बार करने से विकसित होता है।
अगर आप एक संयुक्त परिवार (Joint family) में रहते हैं और आपका बच्चा भी उसी माहौल में बड़ा हुआ है तो वह भाषा और अन्य चीजों को तेजी से सीखेगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि वह कई लोगों से बात करेगा। कई तरह की बातें करेगा और दिमाग में उसे बैठाकर शब्दों को दोहराने की कोशिश करेगा। अगर आप बच्चों की भाषा की पकड़ को और मजबूत करना चाहते हैं, तो आप उसे सप्ताहिक क्लास दे सकते हैं।
27 महीने के बच्चे तमाम कोशिशें करने के बावजूद भी ठीक से बोल नहीं पा रहे हैं, तो आपको घबराने की आवश्यकता नहीं हैं। उसकी प्री-स्कूल (Preschool) की उम्र है और वह धीरे-धीरे अपनी भाषा में विकास कर पाएगा। यह चिंता की बात नहीं है बल्कि उसकी कोशिशों में अपना सहयोग दें, ताकि वह ठीक से बोलने में कामयाब हो पाए।
आपकी तमाम कोशिशों के बाद भी अगर आपको अपने 27 महीने के बच्चे की बोली में किसी तरह का सुधार नहीं दिखता है, तो अपने डॉक्टर से भाषा मूल्यांकन के बारे में बात करें। बच्चे को बोलना सिखाने के लिए अक्सर बच्चे स्पीच थेरेपी (Speech therapy) का इस्तेमाल करते हैं। स्पीच थेरेपी की सेवा कुछ जगहों पर मुफ्त भी उपलब्ध होती है। यह उपाय बच्चे के लिए काफी प्रभावी होता है।
और पढ़ें : बच्चों के लिए सिंपल बेबी फूड रेसिपी, जिन्हें सरपट खाते हैं टॉडलर्स
आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि बच्चे के लिए फिजिकल एक्टिविटी (Physical activity) बेहद जरूरी है। बच्चों का फिजिकली एक्टिव रहना उनके मानसिक और शारीरिक विकास के लिए बेहद जरूरी है। ज्यादा खेलने-कूदने से बच्चों में मोटपे की संभावना कम होती है। बच्चों को एक्टिव रखने के कुछ टिप्सः
और पढ़ें : क्या नवजात शिशु के लिए खिलौने सुरक्षित हैं?
27 महीने के बच्चा अब इतना छोटा भी नहीं होता कि बह अपने सोने के शेड्यूल को फॉलो न कर सके। इसके अलावा इस उम्र में कुछ बच्चे तो दोपहर में नींद लेने लगते हैं। साथ ही 27 महीने के बच्चे के सोने का शेड्यूल इस रह बनाएं कि उन्हें शाम को 7:30 से 8:30 के बीच में सोने के लिए भेजें। साथ ही यह भी जान लें कि बच्चों को सोने (Sleep) में 20 से तीस मिनट का समय लग सकता है। बच्चों के सोने का शेड्यूल सेट करने से उनको पता रहता है कि कब उनके सोने का समय है और एक्टिविटी का। अगर इसके बाद भी बच्चे को सोने में समस्या होती है या वह रात में जाग जाता है, तो अपने 27 महीने के बच्चे को सुलाने के लिए कुछ पैटर्न बना लें जैसे कि बच्चे को सोने से पहले किताब पढ़कर सुनाएं या फिर सोने जाने से पहले उसे कोई हेल्दी ड्रिंक (Healthy drink) दें। ऐसा करने से बच्चे को भी समझ आने लगता है कि यह सोने का समय है और उसे अपने शेड्यूल को फॉलो करने में मदद करता है।
[mc4wp_form id=’183492″]
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
From Baby to Big Kid: Month 27/https://www.zerotothree.org/resources/1258-from-baby-to-big-kid-month-27/Accessed on 30/06/2021
Your Child’s Development: 2 Years (24 Months)/https://kidshealth.org/en/parents/development-24mos.html/Accessed on 30/06/2021
Caring for your baby at home/https://www.tommys.org/pregnancy-information/premature-birth/taking-your-baby-home/caring-your-premature-baby-home/Accessed on 30/06/2021
How to Share Books with 2 and 3 Year Olds – https://www.healthychildren.org/English/ages-stages/toddler/Pages/How-to-Share-Books-with-2-and-3-Year-Olds.aspx – accessed on 14/01/2020
Sleep and Your 1- to 2-Year-Old – https://kidshealth.org/en/parents/sleep12yr.html?ref=search – accessed on 14/01/2020
Current Version
30/06/2021
Shikha Patel द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr. Pooja Bhardwaj
Updated by: Nidhi Sinha
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr. Pooja Bhardwaj