backup og meta

Relief from trapped gas: ट्रैप्ड गैस से रिलीफ के लिए क्या अपनाएं जा सकते हैं उपाय?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 28/01/2022

    Relief from trapped gas: ट्रैप्ड गैस से रिलीफ के लिए क्या अपनाएं जा सकते हैं उपाय?

    पाचन शरीर में होने वाली महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। हम जो भी खाते हैं, पाचन तंत्र उसे पचाकर एनर्जी में कंवर्ट करता है। पाचन के दौरान कई प्रकार की समस्याएं भी आ सकती हैं। उन्हीं समस्याओं में एक है गैस का फंसना। ट्रैप्ड गैस से रिलीफ (Relief from trapped gas) न मिले, तो भयंकर दर्द से गुजरना पड़ सकता है। गैस फंसने की समस्या किसी भी व्यक्ति को हो सकती है। फंसी हुई गैस के कारण सीने में या पेट में तेज दर्द का एहसास होता है। यह दर्द इतना तेज होता है कि कई बार पेशेंट को इमरजेंसी की भी जरूरत पड़ सकती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि गैस फंसने पर सीने में दर्द की समस्या भी पैदा होती है। कई बार फंसी गैस की समस्या को हार्ट संबंधी बीमारी समझ लिया जाता हैं। अगर गैस की समस्या हो जाए, तो किन बातों का ध्यान रखना चाहिए या ट्रैप्ड गैस से रिलीफ (Relief from trapped gas)  किस प्रकार से पाया जा सकता है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से जानकारी देंगे।

    ट्रेप्ड गैस के होते हैं लक्षण?

    अक्सर लोगों को गैस फंसने की समस्या या फिर सीने में दर्द के बारे में अक्सर कन्फ्यूजन हो जाता है। गैस फंसने की समस्या होने पर सीने में बहुत तेजी से दर्द होता है। साथ ही दर्द चुभने वाला और बेचैनी वाला होता है। आपको पेट फूला हुआ महसूस होगा और साथ ही पेट में ऐंठन की समस्या भी हो सकती है। ऐसा कोलन के लेफ्ट साइड में गैस फंसने के कारण होता है जोकि धीरे-धीरे चेस्ट की छाती की तरफ बढ़ता जाता है। कोलन के राइट साइड में गैस फंसने पर ऐसा एहसास होता है जैसे की पथरी के कारण दर्द पैदा होता है। अगर आपको भी गैस की समस्या हो गई है और घरेलू उपाय करने के बाद भी राहत नहीं मिल रही है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। जानिए ट्रैप्ड गैस से रिलीफ के लिए क्या उपाय अपनाएं जा सकते हैं।

    और पढ़ें: प्रेग्नेंसी में गैस और ब्लोटिंग की समस्या में ये मेडिसिंस आ सकती हैं काम? 

    ट्रैप्ड गैस से रिलीफ (Relief from trapped gas) के लिए घरेलू उपाय

    ट्रेप्ड गैस से रिलीफ

    अगर आपको अक्सर गैस फंसने की समस्या हो जाती है, तो आपको कुछ घरेलू उपाय अपनाने चाहिए, जिसकी मदद से फंसी हुई गैस की समस्या से राहत मिल सकती है।  हम आपको यहां ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

    • अगर गैस फंस जाए, तो आपको तुरंत इधर-उधर टहलना शुरू कर देना चाहिए। कई बार टहलने से पेट दर्द से राहत मिलती है और फंसी गैस निकल जाती है।
    • पेट में गैस होने पर या ट्रैप्ड गैस से रिलीफ (Relief from trapped gas) के लिए आप दर्द वाली जगह पर मसाज भी कर सकते हैं। मसाज करने से भी कई बार फंसी हुई गैस बाहर निकल जाती है और राहत मिलती है।
    • योगा पोज अपना कर भी फंसी हुई गैस से छुटकारा पाया जा सकता है। योग के दौरान आपको पीठ के बल लेट जाना चाहिए और अपने पैरों को घुटनों से मोड़ लेना चाहिए अब घुटनों को छाती की तरफ लाना चाहिए। आप अपने हाथों को सिर के नीचे रखें और सिर को ऊपर की ओर उठाने की कोशिश करें।  ऐसा करीब 20 सेकेंड तक करें। ऐसा करने से भी आपको बहुत आराम मिल सकता है।
    • कुछ लिक्विड भी ट्रैप्ड गैस से रिलीफ (Relief from trapped gas) राहत दिलाने का काम करते हैं। अगर आपके पेट में गैस फंस गई है, तो आप हर्बल टी या फिर गुनगुना पानी भी पी सकते हैं। आप ऐसे में नॉन कॉर्बोनेटेड लिक्विड का इस्तेमाल करें। चाहे तो पिपरमेंट, जिंजर टी आदि भी पी सकते हैं।
    • कुछ हर्ब जैसे कि हल्दी, धनिया आदि को गुनगुने पानी के साथ लेने पर फंसी गैस की समस्या से राहत मिल जाती है।

    और पढ़ें: Bloating And Gas: ब्लोटिंग और गैस से छुटकारा पाने के लिए क्या करें?

    • ट्रैप्ड गैस से रिलीफ (Relief from trapped gas) के लिए आप आधा चम्मच बेकिंग सोडा को पानी में मिलाएं और उसे पी लें। आपको आधे से ज्यादा चम्मच बेकिंग सोडा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए वरना यह आपके लिए दिक्कत पैदा कर सकता है। इस उपाय को अपनाने के बाद भी आपको बेहतर महसूस हो सकता है।
    • अगर आप एप्पल सिडर विनेगर (Apple cider vinegar) यूज करते हैं, तो आप इसको भी समस्या से राहत के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

    ट्रैप्ड गैस से रिलीफ (Relief from trapped gas) के लिए आपके नहीं बल्कि कई घरेलू उपाय अपना सकते हैं आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपको कौन से घरेलू उपाय फायदा पहुंचा रहे हैं आप उन्हीं का इस्तेमाल गैस की समस्या के दौरान कर सकते हैं आइए जानते हैं कि घरेलू उपाय के अलावा गैस फटने की समस्या में स्किन मेडिसिंस का इस्तेमाल किया जा सकता है

    और पढ़ें: गैस्ट्राइटिस के लिए होम्योपैथी ट्रीटमेंट : एक आसान, लेकिन असरदार इलाज!

    ट्रैप्ड गैस से रिलीफ (Relief from trapped gas) के लिए मेडिसिंस

    गैस राहत के लिए कई ओवर-द-काउंटर (ओटीसी) का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप चाहे तो डॉक्टर से भी इस बारे में जानकारी ले सकते हैं। लैक्टोज को पचाने में परेशानी होने पर लैक्टैड (Lactaid),डाइजेस्ट डेयरी प्लस (Digest Dairy Plus) आदि का इस्तेमाल किया जा सकता है। बीनो (Beano) एंजाइम का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। आपको ये आसानी से टैबलेट के रूप में मिल जाएगी।

    सिमेथिकोन प्रोडक्ट (Simethicone products) का इस्तेमाल भी ट्रैप्ड गैस से रिलीफ के लिए किया जाता है। ये गैस बबल्स को तोड़ने का काम करते हैं। गैस-X (Gas-X), अल्का-सेल्टजर एंटी-गैस (Alka-Seltzer Anti-Gas), माइलंटा गैस (Mylanta Gas) आदि का इस्तेमाल भी फंसी गैस की समस्या से राहत पाने के लिए किया जाता है।

    अगर आपको गैस संबंधी समस्या लंबे समय से है या फिर आपको डायजेशन से संबंधित कोई समस्या है, तो आपको किसी भी दवा का सेवन करने से पहले डॉक्टर से जानकारी जरूर लेनी चाहिए।

    और पढ़ें: कितनी कारगर होती है अपच और गैस की समस्या के लिए होम्योपैथिक दवा?

    गैस फंसने की समस्या एक नहीं बल्कि कई कारणों से हो सकती है। कई बार आईबीएस (IBS) के कारण या फिर कई दवाओं के सेवन के कारण या फिर बैक्टीरियल ग्रोथ के कारण, कब्ज के कारण या फिर लाइफस्टाइल संबंधी समस्याओं के कारण भी गैस फंसने की समस्या हो सकती है। आपको किस कारण से गैस संबंधी समस्या हो रही है, इस बारे में डॉक्टर जानकारी ले सकते हैं। बेहतर होगा कि आप अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाएं।

    लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने के लिए (To improve lifestyle) अच्छी आदतों को अपनाएं। आप अधिक मात्रा में पानी पिएं। साथ ही कार्बोनेटेड पेय पदार्थों से बचें। आर्टिफिशियल स्वीटनर्स या च्यूगम न खाएं। आराम से चबाकर खाएं। फिजिकल एक्टिविटी पर भी पूरा ध्यान दें। आपको स्मोकिंग और एल्कोहॉल के सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही ऐसे फूड्स से भी दूरी बनानी चाहिए, जिनके कारण गैस की समस्या पैदा होती है। कुछ बातों का ध्यान रख आप गैस की समस्या से राहत पा सकते हैं।

    इस आर्टिकल में हमने आपको ट्रैप्ड गैस से रिलीफ (Relief from trapped gas) को लेकर जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्स्पर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 28/01/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement