backup og meta

Drinking Water In The Morning: सुबह पानी पीना क्या होता है हेल्थ के लिए अच्छा?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 10/03/2022

    Drinking Water In The Morning: सुबह पानी पीना क्या होता है हेल्थ के लिए अच्छा?

    बिना पानी के जीवन की कल्पना बिल्कुल भी नहीं की जा सकती है। हमारा करीब 60% शरीर पानी से मिलकर बना है। पानी शरीर के फंक्शन को करने में मदद करता है। पानी का सेवन शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। पानी का कितनी मात्रा में सेवन करना चाहिए और क्या सुबह पानी पीना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है? ऐसे कई प्रश्न हैं, जो अक्सर लोगों के मन में रहते हैं। यह तो सच है कि पानी का सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है लेकिन सुबह पानी पीना (Drinking Water In The Morning) शरीर को क्या फायदे पहुंचते हैं या फिर कब पानी का सेवन आपके लिए मुसीबत बन सकता है? इस बारे में भी जानकारी बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं सुबह पानी पीना (Drinking Water In The Morning) कितना जरूरी होता है।

    अक्सर हमारे मन में यह बात होती है कि हमें पोषक तत्व केवल खाने (फूड्स) से मिलता है लेकिन आपको यह बात जानकर हैरानी हो सकती है कि पानी एक आवश्यक पोषक तत्व भी माना जाता है। इसका मतलब यह होता है डेली नीड्स यानी कि दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए मेटाबॉलिज्म जरूरी होता है और पानी का सेवन किए बिना यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकती है। जब आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं, तब आपका शरीर पाचन से लेकर सभी शरीरिक क्रियाओं की आवश्यकताओं को पूरा करवाता है। समय के साथ ही पानी की कमी शरीर में होती रहती है, इसलिए शरीर को डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पानी की जरूरत होती है। हमारे शरीर के सभी अंग या ऑर्गन और टिशु पानी पर ही निर्भर करते हैं। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि पानी हमारे शरीर के लिए कितना अहम होता है। सुबह पानी पीना फायदेमंद होता है या फिर नहीं, आइए इससे पहले जानते हैं कि पानी शरीर में किस तरह से अहम भूमिका निभाता है।

    • न्यूट्रिएंट के ट्रांसपोर्टेशन के लिए पानी बहुत जरूरी होता है। ब्लड सर्कुलेशन (Blood circulation) के लिए पानी की जरूरत होती है। ये न्यूट्रिएंट्स को कोशिकाओं में पहुंचाने का काम करता है और साथ ही उनसे वेस्ट को निकालने का काम भी करता है।
    • थर्मोरेग्यूलेशन (Thermoregulation) में भी पानी की अहम भूमिका होती है। ये शरीर के तापमान को मेंटेन रखने में मदद करता है। चाहे वातावरण का तापमान कम हो या फिर अधिक, पानी की मदद से शरीर का तापमान एक जैसा बना रहता है।
    • शरीर में ज्वाइंट्स को लुब्रिकेंट्स प्रदान करने का काम भी पानी करता है और साथ ही ये सलाइवा और गैस्ट्रिक, इंटेस्टाइनल, रेस्पायरेटरी और यूरीनरी म्यूकस के लिए तरल पदार्थों का निर्माण करता है।
    • पानी सेलुलर आकार को बनाए रखने में मदद करके आपके अंगों और ऊतकों की रक्षा करता है।

    और पढ़ें: इजी डायजेस्टिव फूड के बारे में जाने यहां और अपने पाचन को दे आराम

    सुबह उठकर पानी पीने के पीछे आखिर क्या है लॉजिक?

    आपने सुना होगा कि कई लोग इस बात पर जोर देते हैं कि सुबह उठने के बाद पानी पीना चाहिए। इससे जहां एक और पाचन क्रिया बेहतर रहती है, वहीं दूसरी ओर शरीर को भी बहुत से लाभ पहुंचते हैं। इस संबंध में कई तर्क भी दिए गए हैं। आइए जानते हैं कि सुबह पानी पीना (Drinking Water In The Morning) के संबंध में क्या तर्क दिए गए हैं।

    सुबह पानी पीना: सुबह उठने के बाद शरीर को पानी की होती है अधिक जरूरत!

    सुबह पानी पीने को लेकर जो पहला तर्क है, वह यह है कि करीब 8 से 9 घंटे की नींद लेने के बाद शरीर में पानी की कमी हो जाती है। सुबह उठने के बाद जब यूरिन किया जाता है, तो उसका रंग पीला होता है। इस कारण से सुबह उठकर पानी तुरंत पीना चाहिए। इस तर्क में कितनी सच्चाई है या फिर नहीं है, इस संबंध में स्टडी भी की गई। एनसीबीआई में प्रकाशित स्टडी में यह बात सामने आई कि सुबह की पहली यूरिन अधिक कॉन्स्ट्रेटेड होती है, जिसके कारण उसका रंग पीला होता है। जब शरीर में पानी की कमी होती है, तो पानी का पानी पीने का एहसास होने लगता है यानी कि हमें प्यास लगती है। यह सेंसेशन दिनभर बना रहता है। अगर आप सुबह उठते ही पानी पी लेते हैं, तो यकीनन यह आपके शरीर को नुकसान नहीं बल्कि फायदा ही पहुंचाएगा।

    और पढ़ें:  एंजाइम क्या है: एंजाइम का पाचन के साथ क्या संबंध है?

    सुबह पानी पीना (Drinking Water In The Morning):  पानी पीने से कम हो सकती है कैलोरी इनटेक की मात्रा

    सुबह पानी पीना (Drinking Water In The Morning) कितना सही है, इस संबंध में यह तर्क भी दिया गया कि पानी पीने से ब्रेकफास्ट में कैलोरी इनटेक कम हो जाता है। यानी कि अगर सुबह उठने के बाद आप पानी पीते हैं, तो आप जो भी ब्रेकफास्ट (Breakfast) करने वाले हैं, उसको कम मात्रा लेते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पानी पीने से पेट में भारेपन का एहसास होता है, जिसके कारण भूख उतनी मात्रा में नहीं लगती है जितना कि लगनी चाहिए। इस संबंध में भी स्टडी की गई है, जिससे यह बात सामने आई कि भले ही आप सुबह पानी पिए या फिर से लंच से पहले, अगर आप ऐसा करते हैं, तो करीब 13 प्रतिशत तक भोजन में कैलोरी की मात्रा तक कम हो सकती है।

    और पढ़ें: दूध का पाचन होने में कितना समय लगता है? जानिए दूध के बारे में सबकुछ

    सुबह पानी पीना: पानी का सेवन और वजन में संबंध

    पानी पीने से वजन कम किया जा सकता है। इस संबंध में भी तर्क दिया जा चुका है। जी हां! पानी और वजन घटाने के बीच में संबंध को थर्मोजेनिक इफेक्ट से संबंधित बताया गया है। एनसीबीआई (NCBI) में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार पानी का सेवन करने से थर्मोजेनेसिस प्रभावित होता है। ये ओस्मोसेंसिटिव मैकेनिज्म (Osmosensitive mechanisms) के माध्यम से होता है। अध्ययनों से पता चलता है कि पानी से इड्यूस्ड थर्मोजेनेसिस में वयस्कों में शरीर की मेटाबॉलिज्म रेट को 24-30% तक बढ़ाने की क्षमता होती है, और प्रभाव लगभग 60 मिनट तक रहता है। वैसे तो इस संबंध में अभी तक कोई स्टडी नहीं हो पाई है जिसमे ये कहा जाए कि सुबह पानी पीने से ही वजन में कमी होती है।

    शरीर में पानी की कमी होने से मेंटल हेल्थ पर बुरा प्रभाव पड़ता है। डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाने पर व्यक्ति के कॉन्संट्रेशन, अलर्टनेस, शॉर्ट टर्म मेमोरी आदि पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप पानी का सेवन सही मात्रा में करते हैं, तो आपको इन सब समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। अभी तक इस बारे में कोई प्रमाण नहीं मिला है कि पानी पीने से क्या यह प्रभाव बढ़ जाता है।

    और पढ़ें: प्रोटीन का पाचन और अवशोषण शरीर में कैसे होता है? जानें प्रोटीन की कमी को दूर करना क्यों है जरूरी

    पानी की पर्याप्त मात्रा का सेवन करना आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। अगर आप सुबह पानी नहीं पी पाते हैं, इसका यह बिल्कुल मतलब नहीं है कि आप हेल्दी नहीं रहेंगे। आपको दिन भर में जब भी प्यास लगे, आप पानी पिएं। इस संबंध में अभी तक कोई भी प्रमाण नहीं मिले हैं कि केवल सुबह जल्दी उठकर पानी पीने से ही आपको यह सब लाभ पहुंचते हैं। फिर भी अगर आपको इस संबंध में कोई जानकारी चाहिए, तो आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।

    इस आर्टिकल में हमने आपको सुबह पानी पीना (Drinking Water In The Morning) लाभकारी होता है या फिर नहीं, इससे संबंधित जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की ओर से दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्स्पर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 10/03/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement