backup og meta

छोटी और बड़ी आंत की लंबाई के बारे में जान लें ये बातें

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Manjari Khare द्वारा लिखित · अपडेटेड 12/04/2022

    छोटी और बड़ी आंत की लंबाई के बारे में जान लें ये बातें

    आंतें हमारे डायजेस्टिव सिस्टम (Digestive system) का एक जरूरी हिस्सा हैं। यहीं पर फूड से ज्यादातर विटामिन और नुट्रिएंट्स ब्रेक डाउन होते हैं और ब्लडस्ट्रीम में अब्सॉर्ब हो जाते हैं। इंटेस्टाइन हेल्दी रहने के लिए और रोज अपने कार्यों को करने के लिए जरूरी ऊर्जा और पोषण देने का भी काम करती हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी आंतें कैसे काम करती हैं या आपकी छोटी और बड़ी आंत की लंबाई (Length of small and large intestine) कितनी हैं? आपकी आंतें क्या करती हैं, इसे बेहतर ढंग से समझने में हम आपकी मदद करेंगे। यहां इस आर्टिकल में बताया गया है कि छोटी आंत और बड़ी आंत के अलग-अलग क्या कार्य हैं? छोटी और बड़ी आंत की लंबाई कितनी होती है? क्या इसकी लंबाई हर इंसान में अलग होती है?

     

    छोटी आंत (Small intestine) क्या है?

    चलिए छोटी और बड़ी आंत की लंबाई (Length of small and large intestine) जानने की शुरुआत छोटी आंत से करते हैं। छोटी आंत तीन खंडों से बनी होती है, जो आपके पेट (आपके पेट और छोटी आंत के बीच की ओपनिंग को पाइलोरस (Pylorus) कहा जाता है) से आपकी बड़ी आंत तक जाने का रास्ता बनाती है:

    डुओडेनम (Duodenum)

    यह छोटा सेगमेंट स्मॉल इंटेस्टाइन का हिस्सा है जो पेट से पाइलोरस के बीच से सेमी-डाइजेस्टेड फूड लेता है, और डायजेशन प्रोसेस को जारी रखता है। भोजन को पचाने में मदद करने के लिए ग्रहणी यानी डुओडेनम आपके गॉल ब्लैडर, लिवर और पैंक्रियाज से बाइल का भी इस्तेमाल करती है।

    और पढ़ें: Digestive Health Basics: कैसे काम करता है हमारा डायजेस्टिव सिस्टम?

    जेजुनम (Jejunum)​​

    छोटी आंत का मिडल सेक्शन भोजन को तेजी से, मांसपेशियों के संकुचन के साथ, इलियम की ओर ले जाता है।

    इलियम (Ileum)

    यह आखिरी सेगमेंट आपकी छोटी आंत का सबसे लंबा हिस्सा है। इलियम वह जगह है जहां आपके भोजन से अधिकांश पोषक तत्व बड़ी आंत में जाने से पहले अवशोषित हो जाते हैं।

    विभिन्न प्रकार की हेल्थ कंडिशंस छोटी आंत को प्रभावित कर सकती हैं। इसमे शामिल है:

    और पढ़ें: आईबीडी, क्रोहन डिजीज और अल्सरेटिव कोलाइटिस में क्या है अंतर, जानिए यहां

    छोटी और बड़ी आंत की लंबाई: छोटी आंत की लंबाई कितनी होती है? (What is the length of the small intestine?)

    छोटी आंत की लंबाई लगभग 10 फीट (3 मीटर) से लेकर 16 फीट (5 मीटर) तक हो सकती है। वहीं छोटी आंत के अलग-अलग खंड भी अलग-अलग लंबाई के होते हैं। इलियम सबसे लंबा सेक्शन है जबकि ग्रहणी (Duodenum) सबसे छोटा है।

    • ग्रहणी लगभग 9–9.8 इंच होती है।
    • जेजुनम (Jejunum) ​​​​लगभग 2 फीट लंबा होता है।
    • इलियम करीब 8 फीट लंबा होता है।

    छोटी आंत वास्तव में बड़ी आंत की तुलना में लंबी होती है, लेकिन इसका नाम छोटी आंत इसके छोटे डायमीटर की वजह से कहा जाता है जो लगभग 1 इंच (लगभग 2.5 सेंटीमीटर) होती है। यह पेट के नीचे की ओर स्थित होती है और पेट को बड़ी आंत से जोड़ती है। अपने छोटे डायमीटर के बावजूद, स्मॉल इंटेस्टाइन का सरफेस एरिया वास्तव में बहुत अधिक होता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसकी वॉल्स वास्तव में फोल्ड्स और हेयर-लाइक प्रोजेक्शन्स से कवर्ड होती हैं। यह बढ़ा हुआ सरफेस एरिया पोषक तत्वों और पानी को ज्यादा अब्सॉर्ब करने की अनुमति देता है।

     और पढ़ें: इसोफैगस: पाचन तंत्र के इस अंग के बारे में कितना जानते हैं आप?

    बड़ी आंत (Large intestine) क्या है?

    बड़ी आंत छोटी आंत से एनस तक जाती है। यह खाए गए फूड से पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स को अब्सॉर्ब करती है। बचा हुआ फूड प्रोडक्ट जो बड़ी आंत में अब्सॉर्ब नहीं होता है, स्टूल बन जाता है। इसके अतिरिक्त, बड़ी आंत में पाए जाने वाले बैक्टीरिया शेष पोषक तत्वों को और ब्रेक डाउन में मदद कर सकते हैं। बड़ी आंत में विटामिन K जैसे विटामिन भी बनते हैं। छोटी आंत की तरह, बड़ी आंत में कई अलग-अलग हिस्से होते हैं:

    • सीकम (Cecum): सीकम छोटी आंत से फूड रिसीव करता है। यह पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स के अब्सॉर्प्शन में शामिल होता है।
    • कोलन (Colon): कोलन में कई पार्ट्स होते हैं – असेंडिंग कोलन, ट्रांस्वर्स कोलन, डिसेंडिंग कोलन और सिग्मॉइड कोलन (Sigmoid colon)। सीकम की तरह, यह पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स को अवशोषित करता है।
    • रेक्टम (Rectum): बिना पचा फूड मटेरियल कोलन से रेक्टम में चला जाता है। रैक्टम में तब तक स्टूल रहता है जब तक इसे बॉडी से बाहर नहीं निकाला जा सकता।
    • एनस (Anus): जब बॉवेल मूवमेंट होता है तो स्टूल एनस के जरिए शरीर से बाहर निकल जाता है।

    कुछ स्पेसिफिक हेल्थ कंडिशंस भी हैं जो बड़ी आंत को प्रभावित कर सकती हैं। कुछ सबसे कॉमन हैं:

    • कब्ज (Constipation)
    • डायरिया (Diarrhea)
    • संक्रमण, जिससे कोलाइटिस (Colitis) हो सकता है
    • नासूर के साथ बड़ी आंत में सूजन
    • क्रोहन डिजीज (Crohn’s disease)
    • इर्रिटेबल बोएल सिंड्रोम (IBS)
    • डायवर्टिक्युलाइटिस (Diverticulitis)
    • कोलोरेक्टल कैंसर (Colorectal cancer)

    छोटी और बड़ी आंत की लंबाई: बड़ी आंत की लंबाई कितनी होती है? (What is the length of the large intestine?)

    बड़ी आंत लगभग 5 फीट (1.5 मीटर) लंबी होती है। यदि आप अपनी बड़ी आंत को फैलाते हैं, तो यह लगभग एक क्वीन साइज बेड की चौड़ाई जितनी लंबी होगी। कोलन बड़ी आंत का सबसे लंबा हिस्सा है। अन्य भाग – सीकम, रेक्टम और एनस – सभी बहुत छोटे होते हैं, इसकी अधिकतम लंबाई केवल कुछ इंच ही होती है। बड़ी आंत का डायमीटर भी छोटी आंत से बड़ा होता है। यह लगभग 3 इंच (करीब 7.6 सेंटीमीटर) चौड़ा होता है।

    छोटी और बड़ी आंत की लंबाई

    और पढ़ें: डायजेस्टिव हेल्थ से हैं परेशान, तो अपनाएं इस लो FODMAP डायट को

    छोटी और बड़ी आंत की लंबाई की तुलना (Comparison of the length of the small and large intestine)

    छोटी और बड़ी आंत की लंबाई (Length of small and large intestine) की तुलना के लिए ये टिप्स हेल्पफुल साबित हो सकते हैं:

    बड़ी आंत, जब खिंचती है, एक शॉर्ट एडल्ट की ऊंचाई के समान होती है। बड़ी आंत (Large intestine) का सबसे छोटा भाग अंगूठे की लंबाई के बराबर होता है। छोटी आंत, औसतन, एक वैन से लंबी होती है और एक मध्यम आकार के पिकअप ट्रक की लंबाई के बराबर होती है। छोटी आंत की लंबाई बहुत लंबे लोगों में औसतन लंबाई के लोगों से अलग-अलग होती है। 2014 में हुई एक स्टडी के अनुसार, आंतों का टोटल एरिया सरफेस बैडमिंटन कोर्ट के आकार का लगभग आधा है।

    आंतों की लंबाई व्यक्तियों के बीच बहुत अलग-अलग हो सकती है। शोध बताते हैं कि छोटी और बड़ी आंतों की कंबाइन लंबाई कम से कम 15 फीट लंबी होती है। छोटी आंत लगभग 9-16 फीट हो सकती है, जबकि बड़ी आंत लगभग 5 फीट लंबी होती है। आप जो खाते और पीते हैं उनको ब्रेकडाउन और अवशोषित करने में आंतों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। फिर ब्लड स्ट्रीम के जरिए ये पोषक तत्व आपके शरीर के बाकी हिस्सों में पहुंचते हैं। आम तौर पर, छोटी और बड़ी आंत की लंबाई (Length of small and large intestine) किसी व्यक्ति की लाइफ को इफेक्ट नहीं करती है।

    उम्मीद करते हैं कि आपको छोटी और बड़ी आंत की लंबाई (Length of small and large intestine) से संबंधित जरूरी जानकारियां मिल गई होंगी। अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। अगर छोटी और बड़ी आंत की लंबाई के संबंध में आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Manjari Khare द्वारा लिखित · अपडेटेड 12/04/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement