जोखिम
वायरल आंत्रशोथ हर उम्र के व्यक्तियों को प्रभावित करता है। लेकिन, कुछ लोगों को इस रोग का जोखिम होने की संभावना अधिक होती है। जैसे :
कमजोर इम्युनिटी वाले लोग
कोई भी व्यक्ति जिनके इम्युनिटी कमजोर होती है। अगर किसी को HIV/AIDS है या कीमोथेरेपी करा रहे हैं तो इनके कारण उन लोगों में इस समस्या को होने की संभावना बढ़ सकती है।
कम उम्र के बच्चे
जो बच्चे चाइल्ड केयर सेंटर या स्कूल जाते हैं। उनमे यह समस्या अधिक पाई जाती है क्योंकि छोटे बच्चों की इम्युनिटी कमजोर होती है। ऐसे ही बुजुर्गों में भी इसके होने की संभावना अधिक होती है।
वायरल आंत्रशोथ
आंत्रशोथ वायरस का एक मौसम होता है जब वो सबसे अधिक एक्टिव होता है। यदि आप उत्तरी गोलार्ध में रहते हैं, तो अक्टूबर और अप्रैल के बीच आपको रोटावायरस या नोरोवायरस संक्रमण होने की संभावना अधिक रहती है।
और पढ़ें: प्रेग्नेंसी में डायरिया होने पर आजमाएं ये घरेलू नुस्खे
उपचार
- वायरल आंत्रशोथ की स्थिति में डॉक्टर आपसे इसके लक्षण और आपकी मेडिकल हिस्ट्री के बारे में जानेंगे।
- इसके किसी तरह के टेस्ट की आवश्यकता नहीं होती। हालांकि आपके डॉक्टर आपके मल का सैंपल ले सकते हैं, ताकि वायरस, बैक्टीरिया या परजीवी के बारे में जान पाएं।
- वायरल आंत्रशोथ के लिए किसी तरह के उपचार की भी आवश्यकता नहीं होती। अधिकतर मामलों में इस समस्या में अधिक पानी और तरल पदार्थों को लेने की आवश्यकता होती है। इसके साथ ही तब तक आराम करें जब तक आप ठीक न हो जाए। बहुत कम लेकिन गंभीर मामलों में अस्पताल में एडमिट होने इंट्रावेनस फ्लुइड्स देने की नौबत आ सकती है।
- काई मामलों में ओवर-द-काउंटर ORAL REHYDRATION SOLUTION (ORS), जैसे पेडिलाइट (Pedialyte) भी मददगार होती है। यह बच्चे के पेट के लिए अच्छे हैं, और उनमें आवश्यक तरल पदार्थ और इलेक्ट्रोलाइट्स शामिल होते हैं। यह सलूशन लोकल दुकानों में आसानी से मिल जाते हैं और इनके लिए डॉक्टर की सलाह की भी आवश्यकता नहीं है। लेकिन, आपको सभी निर्देशों का अच्छे से पालन करना चाहिए।
- एंटीबायोटिकस का वायरस पर कोई प्रभाव नहीं होता है। लेकिन, किसी भी दवा को लेने से पहले डॉक्टर की सलाह आवश्यक ले लें।