2. सेब (Apple) फ्रूट डायट
कहते हैं कि अगर नियमित आप एक सेब का सेवन करते हैं तो आप डॉक्टर से दूर रह सकते हैं। लेकिन अगर आप वजन कम करने की सोच रहें है तो यह आपके लिए सबसे बेहतरीन फल हो सकता है। सेब में विटामिन सी की अधिक मात्रा पाई जाती है। साथ ही यह भूख को भी नियंत्रित करने वाला फल माना जाता है। फ्रूट डायट के तौर पर आप सेब का सेवन कर सकते हैं। सेब में कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसके 116 कैलोरी और 5.4 ग्राम फाइबर होते हैं।
फ्रूट डायट चार्ट से वजन घटाने के लिए किए गए एक अध्ययन में, महिलाओं को तीन सेब, तीन नाशपाती और तीन ओट कुकीज में से कुछ निश्चित दिनों के लिए एक फल खाने के लिए दिया गया। जिसमें पाया गया कि सेब खाने वाली महिलाओं का वजन 0.91 किलोग्राम, नाशपाती खाने वाली महिलाओं का वजन 0.84 किलोग्राम और जबकि ओट कुकीज खाने वाली महिलाओं के वजन में कोई बदलाव नहीं देखा गया। इस अध्ययन से यह भी पता चला कि सेब के नियमित सेवन से भूख को नियंत्रित किया जा सकता है। अगर आप भी फ्रूट डायट शुरू करने का विचार कर रहे हैं, तो अपनी फ्रूट डायट चार्ट में सेब का सेवन कर सकते हैं।
और पढ़ें : ये 7 तरीके बताएंगे कि कैसे चुनें अपनी स्किन टोन के हिसाब से लिपस्टिक
3. अनार (Pomegranate) फ्रूट डायट
अनार खाने से न सिर्फ शरीर में रक्त का स्तर बढ़ता है, बल्कि यह मधुमेह को भी कम करता है। अगर वजन कम करना है तो हर सुबह नाश्ते में आप एक अनार शामिल कर सकते हैं। यह वजन और शारीरिक कमजोरी कम कर देगा। अनार के छोटे-छोटे रसीले दानों के साथ-साथ इसके पत्ते, छाल, बीज, फूल और जड़ का भी इस्तेमाल एक औषधि के तौर पर किया जाता है। अनार के जूस में 100 फाइटो केमिकल्स की मात्रा होती है। साथ ही, इसमें विटामिन सी, फॉस्फोरस, फाइबर, कैल्शियम, आयरन जैसे पोषक तत्वों की भी भरपूर मात्रा होती है। जो वजन घटाने के साथ-साथ कई तरह की बीमारियों से भी शरीर की सुरक्षा करता है।