लिवर में सूजन की समस्या को मेडिकल भाषा में हेपेटाइटिस (Hepatitis) कहा जाता है, जो कि वायरल इंफेक्शन की वजह से होती है। लेकिन, इसके अन्य कारण भी हो सकते हैं। आपको बता दें कि, आपका लिवर काफी काम का होता है, जो कि आपके पेट के ऊपरी तरफ सीधे हाथ पर स्थित होता है। यह पाचन के लिए जरूरी बाइल का उत्पादन, शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालना, बिलिरुबीन को बाहर निकालना, कार्बोहाइड्रेट्स, फैट्स और प्रोटीन को ब्रेकडाउन करने जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य करता है। लेकिन लिवर में सूजन आ जाने से यह सभी कार्य प्रभावित होते हैं और शरीर अस्वस्थ होने लगता है। इसके अलावा, अनुपचारित हेपेटाइटिस फाइब्रस, सिरोसिस और लिवर कैंसर का कारण भी बन सकता है।

हेपेटाइटिस के प्रकार आपको जरूर जानने चाहिए। हेपेटाइटिस (Hepatitis) मुख्यतः 5 प्रकार की होती है, जो कि अलग-अलग प्रकार के वायरस के कारण होते हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
हेपेटाइटिस के प्रकार में शामिल हेपेटाइटिस ए वायरस (HAV) के कारण हेपेटाइटिस ए होता है। इस प्रकार का वायरस आमतौर पर हेपेटाइटिस ए से संक्रमित व्यक्ति के मल से दूषित खाना या पानी के सेवन से फैलता है।
हेपेटाइटिस के प्रकार में शामिल हेपेटाइटिस बी वायरस (HBV) से संक्रमित वीर्य, वजायनल सिक्रेशन, खून जैसे बॉडी फ्लूड के संपर्क में आने से इस प्रकार का विषाणु फैलता है। इसके साथ ही, संक्रमित सुई का इस्तेमाल, संक्रमित व्यक्ति से यौन संबंध आदि बनाने से भी यह वायरस फैलता है।
हेपेटाइटिस सी वायरस (HCV) से संक्रमित बॉडी फ्लूड या संक्रमित व्यक्ति के साथ इंटरकोर्स करने से यह वायरस फैलता है।
हेपेटाइटिस के प्रकार में शामिल हेपेटाइटिस डी वायरस (HDV) से होने वाले रोग को डेल्टा हेपेटाइटिस भी कहा जाता है। यह एक दुर्लभ प्रकार है, जो कि संक्रमित खून के संपर्क में आने से फैलता है। लेकिन, यह सिर्फ हेपेटाइटिस बी के साथ ही विकसित होता है।
हेपेटाइटिस ई वायरस (HEV) की वजह से हेपेटाइटिस ई फैलता है, जो कि एक पानी से फैलने वाली बीमारी है। यह गंदगी, मल-मूत्र से संक्रमित पानी आदि से फैलता है।
और पढ़ें- Anal Fistula : भगंदर क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय
इस बारे में विशेषज्ञ डॉ राकेश पटेल, वरिष्ठ सलाहकार, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, फोर्टिस अस्पताल, कल्याण, हेपेटाइटिस के बारे में बताते हैं,’विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, दुनिया भर में 30 करोड़ से अधिक लोगों को वायरल हेपेटाइटिस होने का अनुमान है, जिसके बारे में लोगों को पता नहीं होता है। हेपेटाइटिस लिवर कर एक रोग है, जिसमें लिवर में सूजन आ जाती है, जो आमतौर पर एक वायरस से शुरू होता है।वायरल हेपेटाइटिस कई प्रकार के होते हैं और कई मामलों में लोग इसके लक्षणों से अनजान होते हैं। हेपेटाइटिस भी लिवर की गंभीर बीमारी का एक प्रमुख कारण है। लिवर शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, क्योंकि यह भोजन को पचाता है और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। समय पर इसका उपचार आवश्यक है। आइए हम विभिन्न प्रकार के वायरल हेपेटाइटिस को समझते हैं, आप इसे कैसे प्राप्त करते हैं और इसके लक्षण क्या हैं।’
इस रोग की वजह से व्यक्ति में निम्नलिखित लक्षण दिख सकते हैं। जैसे-
ध्यान रखें कि, यह जरूरी नहीं कि सभी व्यक्तियों में इस रोग के वायरस की वजह से एक जैसे लक्षण दिखाई दें। हर किसी में बीमारी के अलग-अलग लक्षण दिखाई दे सकते हैं। इसके अलावा, यह भी जरूरी नहीं कि, सभी में ऊपर बताए गए सभी लक्षण दिखाई दें, इनमें से एक या दो लक्षण या फिर इनसे अलग कुछ लक्षणों का भी सामना करना पड़ सकता है। अगर, आपके मन में हेपेटाइटिस (Hepatitis) से जुड़े लक्षणों के बारे में कोई सवाल या शंका है, तो अपने डॉक्टर से बात करें।
और पढ़ें- Vertigo : वर्टिगो क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय
जैसा कि हमने ऊपर बताया कि, इस बीमारी के अलग-अलग प्रकार अलग-अलग कारणों से हो सकते हैं। जिसमें संक्रमित व्यक्ति के मल-मूत्र से संक्रमित खाने या पीने, संक्रमित बॉडी फ्लूड, खून, सुई, संक्रमित व्यक्ति से यौन संबंध आदि शामिल हैं। लेकिन इसके अलावा भी, इस रोग के पीछे निम्नलिखित कारण हो सकते हैं। जैसे-
इस रोग का पता लगाने के लिए डॉक्टर मेडिकल हिस्ट्री व शारीरिक जांच के अलावा निम्नलिखित टेस्ट की मदद ले सकता है। जैसे-
हेपेटाइटिस (Hepatitis) को नियंत्रित करने के लिए निम्नलिखित तरीके अपनाए जा सकते हैं। जैसे-
यह सलाह चिकित्सीय मदद का विकल्प नहीं है, इसलिए डॉक्टर की सलाह लेना न भूलें।
और पढ़ें- Swollen Knee : घुटनों में सूजन क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय
हेपेटाइटिस का उपचार उसके प्रकार पर निर्भर करता है। जैसे-
हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की मेडिकल सलाह नहीं दे रहा है। अगर आपको किसी भी तरह की समस्या हो तो आप अपने डॉक्टर से जरूर पूछ लें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Hepatitis – https://www.niaid.nih.gov/diseases-conditions/hepatitis – Accessed on 10/6/2020
Viral Hepatitis and Liver Disease – https://www.hepatitis.va.gov/ – Accessed on 10/6/2020
HIV and Hepatitis B and Hepatitis C Coinfection – https://www.hiv.gov/hiv-basics/staying-in-hiv-care/other-related-health-issues/hepatitis-b-and-c – Accessed on 10/6/2020
Hepatitis C – https://medlineplus.gov/hepatitisc.html – Accessed on 10/6/2020
What is Viral Hepatitis? – https://www.cdc.gov/hepatitis/abc/index.htm – Accessed on 10/6/2020
Current Version
09/05/2022
Nidhi Sinha द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Nidhi Sinha