सामान्य तौर पर लड़कियों के पहले मासिक धर्म के बाद उन्हें व्हाइट डिस्चार्ज शुरू हो जाता है। व्हाइट डिस्चार्ज एक तरह का तरल सफेद पदार्थ होता है, जो महिलाओं की योनि से बहता है। यह सफेद पदार्थ हल्का पीला, भूरा और क्रीमी रंग का भी हो सकता है। कुछ मामलों में यह चिपचिपा, गाढ़ा और पतला भी हो सकता है। हालांकि, वाइट डिस्चार्ज किसी तरह की शारीरिक बीमारी नहीं होती है। वाइट डिस्चार्ज योनि को प्राकृतिक रूप से साफ रखने का कार्य करता है और सेक्स के दौरान योनि को चिकनाई प्रदान करने में भी मदद करता है। इसी तरह प्रेगनेंसी में व्हाइट डिस्चार्ज होना बहुत ही स्वाभाविक होता है। हालांकि, थर्ड ट्राइमेस्टर में व्हाइट डिस्चार्ज (White discharge in third trimester) होना क्या पूरी तरह से सुरक्षित है, इसके बारे में कई अलग-अलग बिंदुओं की भी जांच की जानकारी जरूरी होती है।
प्रेगनेंसी में व्हाइट डिस्चार्ज और थर्ड ट्राइमेस्टर में व्हाइट डिस्चार्ज (White discharge in third trimester) कब होता है?
प्रेगनेंसी में व्हाइट डिस्चार्ज और गर्भावस्था के तिमाही में सफेद पानी या व्हाइट डिस्चार्ज प्रसव का समय करीब होने पर हो सकता है जो सामान्य माना जाता है। इसके अलावा सभी गर्भवती महिलाओं की योनि से थर्ड ट्राइमेस्टर में व्हाइट डिस्चार्ज (White discharge in third trimester) का अनुभव भी हो सकता है। अगर थर्ड ट्राइमेस्टर में व्हाइट डिस्चार्ज (White discharge in third trimester) अधिक हो रहा हो, तो यह बच्चे के जन्म या किसी तरह के संक्रमण के कारण हो सकता है। हालांकि, ऐसी कई स्थितियां भी थर्ड ट्राइमेस्टर में व्हाइट डिस्चार्ज के लिए जिम्मेदार हो सकती हैं, जिनमें शामिल हो सकती हैंः