backup og meta
खोज
स्वास्थ्य उपकरण
बचाना

क्या आप जानते हैं सेक्स से जुड़े रोचक तथ्य?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr. Pooja Bhardwaj


Aamir Khan द्वारा लिखित · अपडेटेड 29/04/2021

क्या आप जानते हैं सेक्स से जुड़े रोचक तथ्य?

क्या आप जानतें हैं, इंसान और डॉलफिन विश्व की दो ऐसी प्रजातियां हैं जो आनंद के लिए सेक्स का सहारा लेती हैं। सेक्स मनुष्य और प्राणियों में होने वाला खास अहसास है। मानें या न मानें लेकिन एक व्यक्ति (खासकर कि शादीशुदा) के जीवन की ज्यादातर खुशियां उसकी सेक्स लाइफ पर निर्भर करती हैं। जीवन का इतना महत्त्वपूर्ण और अविभाज्य अंग होने बाद भी सेक्स अपने आप में एक गहरा रहस्य है। अगर प्राचीन कहावतों की मानें तो सेक्स को कोई भी अपने जीवन काल में पूरी तरह से नहीं समझ सकता। यहाँ हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे सेक्स से जुड़े रोचक तथ्य जो सुनने में जितने रोचक हैं उतने ही उपयोगी भी हैं। यह ऐसे तथ्य हैं जो न केवल आपको बिस्तर पर होशियार बना सकते हैं बल्कि आपके यौन जीवन को भी बेहतर कर सकते हैं।

और पढ़ें : Mushroom : मशरूम क्या है?

1.आपका साथी सेक्स के दौरान दूसरे के बारे में कल्पना कर सकता है:

यह तथ्य आपको करंट दे सकता है लेकिन, एक ब्रिटिश सेक्स टॉय ब्रांड लव हनी द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार, लगभग 50% महिलाएं बिस्तर पर सेक्स के दौरान अन्य पुरुषों के बारे में कल्पना करती हैं। इस शोध में पाया गया कि 46 प्रतिशत महिलाओं और 42 प्रतिशत पुरुषों ने सेक्स के दौरान किसी अन्य व्यक्ति के बारे में कल्पना की।

2.महिलाओं के लिए सेक्स बूस्टर है सेब:

रोज एक सेब डॉक्टर को दूर रखने में कितना कारगर है इसके बारे में तो पूरी तरह से कुछ कहा नहीं जा सकता लेकिन, ये निश्चित रूप से महिलाओं के यौन जीवन में सुधार कर सकता है। जर्नल ऑफ आर्काइव्ज ऑफ गायनोकॉलोजी एंड आब्सटेट्रिक्स में प्रकाशित 2014 के एक अध्ययन में पाया गया कि जिन महिलाओं ने दिन में एक सेब खाया, उनमें अन्य महिलाओं के मुकाबले सेक्शुअल फंक्शन और लुब्रीकेशन काफी बेहतर पाया गया।

और पढ़ें : Neem : नीम क्या है?

3.दुबले – पतले पुरुष होते हैं जल्दी शीघ्रपतन का शिकार:

तुर्की के शोधकर्ताओं ने सालों तक (बीएमआई) और पुरुषों के यौन प्रदर्शन के बीच के संबंधों को तलाशने की कोशिश की। इस अध्ययन के दौरान उन्हें यह पता चला कि जिन पुरुषों का बीएमआई अधिक होता है वे औसतन 7.3 मिनट बिस्तर पर रहते हैं जबकि कमजोर पुरुष ज्यादा से ज्यादा 108 सेकंड तक ही खुद को रोक पाते हैं। अध्ययन में इसका कारण भी बताया गया कि मोटे पुरुष के शरीर पर होने वाली ज्यादा चर्बी (Excessive Fat ) महिला सेक्स हार्मोन विकसित करते हैं, जो कि उनकी सेक्शुअल परफॉर्मेंस को प्रभावित करते हैं और फिनिश लाइन तक पहुंचने में मदद करते हैं।

4.आदमी के एक बार के स्खलन में होते हैं लाखों स्पर्म:

अगर feroniaproject.org के सेक्स विशेषज्ञों की मानें तो जब एक आदमी स्खलन (Ejaculation) करता है, तो हर एक चम्मच तरल पदार्थ में लगभग 300 से 500 मिलियन शुक्राणु होते हैं। 

5.सेक्स और माइग्रेन में है संबंध:

महिला स्वास्थ्य एक्सपर्ट जेनिफर वाइडर ने डेली डॉट मैगजीन को दिए अपने एक साक्षात्कार में बताया कि सेक्स आपके पुराने सिरदर्द या माइग्रेन के दर्द को दूर करने में काफी लाभदायक साबित हो सकता है। अगर डॉक्टर जेनिफर की मानें तो माइग्रेन के दौरान सेक्स करने से ऑर्गैज्म के बाद माइग्रेन का दर्द काफी तेजी से काम होने लगता है।

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

Dr. Pooja Bhardwaj


Aamir Khan द्वारा लिखित · अपडेटेड 29/04/2021

ad iconadvertisement

Was this article helpful?

ad iconadvertisement
ad iconadvertisement