कंधे की अकड़न (फ्रोजन शोल्डर) (ऐड्हीसिव कैप्सुलाइटिस) कंधे में अकड़न और दर्द की समस्या है। स्ट्रोक, डायबिटीज या चोट लगने की वजह से फ्रोजन शोल्डर की समस्या हो सकती है। कभी-कभी ठीक से नहीं सोने की वजह से भी कंधे में अकड़न की समस्या शुरू हो जाती है। ऐसा होने पर हाथ के मूवमेंट पर भी असर पड़ता है। यह परेशानी आमतौर पर धीरे-धीरे आती है, फिर एक साल या उससे अधिक वक्त के बाद धीरे-धीरे दूर हो जाती है।
कंधे की अकड़न बहुत ही सामान्य है और यह किसी भी उम्र में हो सकता है। इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है। इसलिए बेहतर होगा की डॉक्टर से संपर्क किया जाए।

और पढ़ें : Lung Cancer : फेफड़े का कैंसर क्या है?
कंधे की अकड़न को बड़ी ही आसानी से समझा जा सकता है। अगर कंधे में दर्द हो या भारीपन महसूस होने तो आप कंधे की अकड़न की समस्या से पीड़ित हैं। यह परेशानी आमतौर पर धीरे-धीरे आती है, फिर एक साल या उससे अधिक वक्त के बाद धीरे-धीरे दूर हो जाती है। फ्रोजन शोल्डर के तीन स्टेज होते हैं और हर स्टेज को ठीक होने में कम से कम एक महीने का वक्त लगता है।
हालांकि्, कुछ लोगों को रात के वक्त दर्द बढ़ जाता है और कभी-कभी दर्द की वजह से नींद भी नहीं आ पाती है। ऐसा भी हो सकता है की इन लक्षणों के अलावा अन्य लक्षण हों। इसलिए डॉकटर से संपर्क करना बेहतर होगा।
अगर आपको लक्षण समझ आ रहे हैं या आप परेशानी महसूस कर रहें हैं तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। हर एक व्यक्ति के शरीर की बनावट अलग होती है, इसलिए बेहतर इलाज और रिजल्ट के लिए डॉक्टर से ही संपर्क करना सही निर्णय है।
[mc4wp_form id=’183492″]
कंधे की अकड़न के अहम कारणों का तो सही आकलन नहीं किया जा सकता क्योंकि यह कुछ लोगों में क्यों होता है। लेकिन, चोट या ठीक से नहीं सोने की वजह से ऐसा होता है।
कंधे की अकड़न बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं, उनमें कारणों में विशेषकर शामिल है:
जिन लोगों को कुछ बीमारियां होती हैं उनमें फ्रोजन शोल्डर होने की संभावना ज्यादा होती है। जोखिम बढ़ाने वाले रोगों में शामिल हैं:
दी गई जानकारी किसी भी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा अपने चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।
चेकअप के दौरान डॉक्टर कंधे और हाथों का मूवमेंट चेक करते हैं। हाथों को आराम देकर फिर से मूव कर डॉक्टर देख सकते हैं। शोल्डर मूवमेंट करने या नहीं करने से भी फ्रोजन शोल्डर की समस्या का पता चल सकता है।
फ्रोजन शोल्डर का आमतौर पर संकेतों और लक्षणों से ही पता लगाया जा सकता है। लेकिन, आपके डॉक्टर अन्य समस्याओं का पता लगाने के लिए इमेजिंग टेस्ट – जैसे X-rays या MRI का सुझाव दे सकता है।
अधिकांश जमे फ्रोजन शोल्डर के इलाज में कंधे के दर्द को कम किया जाता है।
ओवर-द-काउंटर दर्द निवारक जैसे कि एस्पिरिन और इबुप्रोफेन (एडविल, मोट्रिन आईबी, अन्य), फ्रोजन शोल्डर से जुड़े दर्द और सूजन को कम किया जा सकता है।
फिजिकल थेरेपिस्ट की मदद से आप आसानी से सीख सकते हैं की हाथों को कैसे पहले की तरह एक्टिव किया जाए और दर्द को कैसे कम किया जाए। फिजिकल एक्सरसाइज आपको नियमित रूप से करने पर ही फायदा मिल सकता है।
अधिकांश फ्रोजन शोल्डर 12 से 18 महीनों के भीतर खुद ठीक हो जाते हैं। डॉक्टर आपको निम्नलिखित सुझाव दे सकते हैं:
निम्नलिखित जीवनशैली और घरेलू उपचार आपको फ्रोजन शोल्डर से निपटने में मदद कर सकते हैं:
इस आर्टिकल में हमने आपको फ्रोजन शोल्डर से संबंधित जरूरी बातों को बताने की कोशिश की है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस बीमारी से जुड़े किसी अन्य सवाल का जवाब जानना है, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्सर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे। अपना ध्यान रखिए और स्वस्थ रहिए।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Frozen shoulder Accessed on 10/01/2017
Frozen shoulder: What you need to know Accessed on 10/01/2017
What Is a Frozen Shoulder? Accessed on 10/01/2017
Frozen shoulder Accessed on 06/12/2019
Frozen shoulder Accessed on 06/12/2019
Frozen Shoulder Accessed on 06/12/2019
7 stretching & strengthening exercises for a frozen shoulder Accessed on 06/12/2019
Current Version
21/07/2020
Nidhi Sinha द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar
Updated by: Ankita mishra
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr Sharayu Maknikar