backup og meta

Hirsutism: हिर्सुटिज्म क्या है?

के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड डॉ. पूजा दाफळ · Hello Swasthya


shalu द्वारा लिखित · अपडेटेड 27/05/2020

Hirsutism: हिर्सुटिज्म क्या है?

परिचय

हिर्सुटिज्म क्या है?

महिलाओँ के चेहरे पर अनचाहे बाल होना उनके सभी चिंताओं में से एक बड़ी चिंता होती है, ये समस्या कुछ महिलाओं में बहुत अधिक देखने को मिलती है।यदि आप एक महिला हैं और आपको उन जगहों पर बहुत सारे बाल उग रहे हैं, जहां यह आमतौर पर केवल पुरुषों के लिए होता है, जैसे कि आपके ऊपरी होंठ, ठोड़ी, छाती, पेट, या पीठ पर, तो ऐसी स्थिति को हिर्सुटिज़्म (hirsutism) कहा जाता है। यह बाल काफी घने और डार्क होते हैं जो आपके चेहरे और बाकी हिस्सों को पूरी तरह से कवर कर देते हैं ये डार्क होने के कारण दूसरों की नजर में भी जल्दी आ जाते हैं। बता दें की अमेरिका में लगभग 5% महिलाओं में हिर्सुटिज़्म (hirsutism) है।

ये भी पढ़े Erectile Dysfunction: स्तंभन दोष क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय

लक्षण

हिर्सुटिज्म के लक्षण क्या हैं?

हिर्सुटिज़्म के कारण जो बाल आते हैं वो काफी डार्क और हार्ड होते हैं। ये बाल ज्यादातर महिलाओं के शरीर में उन जगहों पर उगते हैं जहां महिलाओं को आमतौर पर बाल नहीं उगते हैं।इसमें बाल मुख्य रूप से चेहरे, छाती, निचले पेट, आंतरिक जांघ और पीठ पर उगते हैं। हाई एण्ड्रोजन लेवल हिर्सुटिज़्म का कारण बनता है, तो समय के साथ अन्य लक्षण विकसित हो सकते हैं, ये ऐसी प्रक्रिया है जिसे पौरुषीकरण (virilization) कहा जाता है। पौरूष के लक्षणों में ये बातें शामिल हो सकती हैं।

  • मुंहासे
  • स्तन का आकार कम होना
  • गंजेपन
  • गहरी आवाज
  • मांसपेशियों में वृद्धि
  • क्लाईटोरिस का बढ़ना
  • डॉक्टर को दिखाएं

    डॉक्टर से कब मिलें?

    यदि आपको लगता है कि आपके चेहरे या शरीर पर बहुत अधिक हार्ड बाल हैं, तो उपचार विकल्पों के बारे में अपने डॉक्टर से जरुर संपर्क करें। चेहरे या शरीर पर अत्यधिक बाल होना ये साधारण नहीं होता है इस कारण इस दौरान आपको चिकित्सक की मदद ले लेनी चाहिए।यदि कुछ समय बाद आपको यह स्थिति बढ़ती हुई दिखाई देती है या आपमें पौरुष लक्षण दिखाई देते हैं तो आपको किसी ऐसे डॉक्टर को दिखाने की जरुरत है जो हार्मोन संबंधी विकारों (एंडोक्रिनोलॉजिस्ट) या त्वचा की समस्याओं (त्वचा विशेषज्ञ) में माहिर हैं।

    कारण

    हिर्सुटिज्म का कारण क्या है?

    सबसे पहले बता दें की कई मामलों में, हिर्सुटिज़्म का सही कारण अब तक ज्ञात नहीं है।लेकिन कई स्थितियां ऐसी हैं जो हिर्सुटिज़्म का कारण बनती हैं। जो इस प्रकार से हैं।

    पुरुष हार्मोन का प्राकृतिक उत्पादन(The natural production of male hormones)- वैसे तो महिलाएं स्वाभाविक रूप से एण्ड्रोजन का उत्पादन करती हैं, लेकिन अगर किसी महिला के एंड्रोजन का लेवल सामान्य से अधिक है, तो वह हिर्सुटिज़्म विकसित कर सकती है।

    पॉलीसिस्टिक डिम्बग्रंथि सिंड्रोम(Polycystic ovarian syndrome)- यह एक सामान्य हार्मोनल स्थिति है जो महिला के बहुत सारे एण्ड्रोजन का उत्पादन का कारण होता है। पीसीओएस वाली महिलाओं में मुंहासे, अनुपस्थित मासिक धर्म, मधुमेह, वजन बढ़ना की समस्या हो सकती है।इस दौरान हार्मोनल परिवर्तन से कभी-कभी मूछ भी उगने लगती है।

    जीन(Genes)-कभी-कभी, यह आपके परिवार के जीन पर निर्भर करता है यदि आपके परिवार में किसी को यह समस्या है तो यह आनुवंशिक के तौर पर पीढ़ी दर पीढ़ी फैलता रहता है। यह मध्य पूर्व, दक्षिण एशिया और भूमध्य सागर के लोगों में भी अधिक आम है।

    अन्य अधिक गंभीर स्थितियां(Othe serious conditions)-हिर्सुटिज्म जिसमें अचानक से पुरुषो के लक्षण उजागर होने लगते हैं जैसे कि गहरी आवाज, मुंहासे या मांसपेशियों में वृद्धि, ये एक अधिक गंभीर स्थिति के कारण हो सकती है, जैसे कि अंडाशय के विकार। कुछ ऐसी दवाएं होती हैं जो हिर्सुटिज़्म का कारण बन सकती हैं।

    इलाज

    हिर्सुटिज्म का इलाज क्या है?

    आमतौर पर हिर्सुटिज्म का उपचार आवश्यक नहीं है। जिन महिलाओं को उपचार की आवश्यकता होती है या वे चाहती हैं, वो इससे मदद पा सकते हैं।

    दवाएं(The medicines)-

    यदि बालों को हटाने के के लिए कॉस्मेटिक के तरीकों ने आपकी मदद नहीं की है, तो अपने चिकित्सक से उन दवाओं के बारे में बात करें जो हिर्सुटिज़्म का इलाज करती हैं। इन दवाओं से आमतौर पर छह महीने तक का समय लगता है इससे आप छुटकारा पा सकते हैं।

    गर्भनिरोधक गोली(Contraceptive pill)– जन्म नियंत्रण की गोलियां जिनमें एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टिन होते हैं, एण्ड्रोजन उत्पादन के कारण होने वाले हिर्सुटिज़्म का इलाज करते हैं। जो महिलाएं गर्भवती नहीं होना चाहतीं, उनमें गर्भ निरोधकों के लिए ओरल गर्भनिरोधक एक सामान्य उपचार है। संभावित दुष्प्रभावों में मतली और सिरदर्द शामिल हैं।

    विरोधी एण्ड्रोजन(Anti androgen)- ऐसी दवाओं से  आपके शरीर में उनके रिसेप्टर्स को एण्ड्रोजन ब्लॉक हो जाते हैं। वे कभी-कभी ओरल गर्भ निरोधकों पर छह महीने के लिए निर्धारित किए जाते हैं अगर ओरल गर्भ निरोधकों पर पर्याप्त प्रभावी नहीं हैं। हिर्सुटिज़्म के इलाज के लिए सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला एंटी-एंड्रोजन स्पिरोनोलैक्टोन (एल्डैक्टोन, कैरोप्सिर) है इसके परिणाम आपको कम से कम छह महीने में नजर आएंगे। बता दें की इसके दुष्प्रभावों में मासिक धर्म की अनियमितता शामिल है। क्योंकि ये दवाएं जन्म दोष का कारण बन सकती हैं, इसलिए उन्हें लेते समय गर्भनिरोधक का उपयोग करना बेहद महत्वपूर्ण है।

    सामयिक क्रीम(Topical cream) महिलाओं के चेहरे पर अत्यधिक बालों के लिए ये एक प्रिस्क्रिप्शन क्रीम है। यह दिन में दो बार आपको अपने पर लगाना होता है जिस हिस्से में आपको ज्यादा बाल है। यह नए बालों के विकास को धीमा करने में मदद करता है लेकिन ये आपके मौजूदा बालों से छुटकारा नहीं देता है। इसके असर को बढ़ाने के लिए लेजर थेरेपी के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।

    निदान

    हिर्सुटिज्म का निदान क्या है?

    टेस्टोस्टेरोन जैसे हार्मोन सहित आपके बल्ड में कुछ हार्मोन की मात्रा को मापने वाले टेस्ट, यह निर्धारित करने में मदद कर सकते हैं कि क्या हाई एण्ड्रोजन स्तर आपके हिर्सुटिज़्म का कारण बन रहा है। इस दौरान आपका डॉक्टर आपके पेट की जांच कर सकता है और उन लोगों की तलाश के लिए एक पैल्विक परीक्षा कर सकता है जिनमें ट्यूमर के संकेत दिखाई दे रहे हैं।

    [mc4wp_form id=’183492″]

    प्रक्रिया

    हिर्सुटिज्म की प्रक्रिया क्या  है?

    बालों को हटाने के लिए जो तरीके लंबे समय तक आपको इस समस्या से मुक्त कर सकते हैं वो इस प्रकार से हैं, ये मेडिकल टर्म से जुड़े हुए हैं। 

    लेजर थेरेपी(Laser therapy)- बालों को खत्म करने के लिए और उनको बढ़ने से रोकने के लिए लेजर थेरेपी कराया जाता है। ये एक बेहतर उपचार माना जाता है जे लंबे समय के लिए हो सकता है। जिन लोगों के अनचाहे बाल काले, भूरे या शुभ रंग के होते हैं, फोटोलेप्लीमेशन आमतौर पर इलेक्ट्रोलिसिस से बेहतर विकल्प है।इस बालों को हटाने की विधि के लिए उपयोग किए जाने वाले विभिन्न लेज़रों के जोखिम और लाभों के बारे में डॉक्टर से बात करें। टेंडेड या डार्क पिग्मेंटेड स्किन वाले लोगों को कुछ लेज़रों से साइड इफेक्ट्स का खतरा बढ़ जाता है, जिसमें उनके सामान्य स्किन टोन, काला पड़ सकता है।

    इलेक्ट्रोलीज़(Electrolysis)- इस उपचार में प्रत्येक बाल में एक छोटी सुई डाला जाता  है। सुई विद्युत प्रवाह की एक नाड़ी को नुकसान पहुंचाती है और कूप को नष्ट कर देती है। आपको कई उपचारों की आवश्यकता हो सकती है। प्राकृतिक रूप से गोरा या सफेद बालों वाले लोगों के लिए, इलेक्ट्रोलिसिस लेजर थेरेपी से बेहतर विकल्प है। इलेक्ट्रोलिसिस प्रभावी है लेकिन दर्दनाक हो सकता है। उपचार से पहले आपकी त्वचा पर एक सुन्न क्रीम फैलाई जाती है जिससे आपको दिक्कत कम हो सकती है।

    हिर्सुटिज्म  के घरेलू उपचार(home remedies of hirsutism)

    चेहरे और शरीर के बालों को हटाने के लिए कुछ घरेलू उपचार भी शामिल है  जो इस प्रकार है। 

    प्लकिंग (Plucking)– प्लकिंग कुछ अनचाहें बालों को हटाने के लिए एक अच्छा तरीका है, ये तरीका आप छोटे एरिया जैसे आइबॅो और अपरलिप पर कर सकते हैं इसमें आपको थोड़ा दर्द महसूस हो सकता है। ये आप पूरे चेहरे पर प्रयोग नहीं कर पाएंगे। यह एक चिमटी होती है जो आपके बालों को खींचती है।

    शेविंग( Shaving)- शेविंग जल्दी और सस्ती है, लेकिन ये लंबे समय के लिए आपको बालों से छुटकारा नहीं दिला सकती है।

    वैक्सिंग (waxing)- वैक्सिंग में आपकी त्वचा पर गर्म पेस्ट लगाया जाता है फिर उसको सूखने के बाद खींचा जाता है। यह आप पूरे चेहरे पर आराम से अप्लाई करवा सकते हैं लेकिन कुछ लोगों की स्कीन थोड़ी सेंसटिव होती है जिससे उनको समस्या आ सकती है।

    डेप्लीएशन(Depilation)- बालों वाले एरिया पर इसको अप्लाई किया जाता है, जहां वे बालों को घोलते हैं। ये उत्पाद कई प्रकार के रूपों में उपलब्ध हैं, जैसे जेल, क्रीम या लोशन। इससे आपके चेहरे पर सूजन आ सकती है इसको आपको नियमित रुप में दोहराना पड़ना है। 

    ब्लीचिंग(Bleaching)-ब्लीच करने से बालों का रंग हल्का होता है वो आपके चेहरे के रंग में मिल जाता है, हेयर-ब्लीचिंग हाइड्रोजन पेरोक्साइड होता है, यह आपके त्वचा की जलन का कारण हो सकता है। इसको पहले अपनी त्वचा के एक छोटे हिस्से में लगाकर ट्राई कर लें की आपको जलन ज्यादा तो नहीं हो रही है।

    उपाय

    हिर्सुटिज्म के लिए क्या उपाय है?

    जब आप अपनी अपॉइंमेंट रखते हैं तो अपने डॉक्टर से उससे जुड़ी दिक्कतें समझना बेहद जरुरी है अपने मासिक धर्म,सेक्स ड्राइव  और इस प्रकार की आने वाली समस्या के बारें में जानना बेहद जरुरी है।आपके सवाल इस प्रकार हो सकते हैं।

    • खुराक सहित सभी दवाएं, विटामिन और अन्य सप्लीमेंट्स
    • मेरे लक्षणों की संभावना क्या है?
    • मेरे लक्षणों के अन्य संभावित कारण क्या हैं?
    • मुझे किन परीक्षणों की आवश्यकता है?
    • क्या मुझे किसी विशेषज्ञ को देखना चाहिए?
    • क्या मेरी स्थिति अस्थायी या पुरानी है?
    • कार्रवाई का सबसे अच्छा कोर्स क्या है?
    • प्राथमिक दृष्टिकोण के विकल्प क्या हैं?
    • क्या आपके मासिक धर्म चक्र बदल सकते हैं।
    • क्या आपका वजन बढ़ सकता है।
    • क्या आपके चेहरे पर इससे जुड़ी कोई और समस्या हो सकती है। 
    • क्या आपके स्तनों का आकार बदल सकता है।

    हैलो हेल्थ ग्रुप किसी प्रकार की चिकित्सा, उपचार और निदान प्रदान नहीं करता।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड

    डॉ. पूजा दाफळ

    · Hello Swasthya


    shalu द्वारा लिखित · अपडेटेड 27/05/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement