के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya
स्टोमाटाइटिस मुंह से संबंधित एक समस्या है। जिसमें मुंह में घाव या छाले हो जाते हैं। ये छाले मुंह में कहीं भी हो सकते हैं, जैसे- होंठ, जीभ, गाल के अंदर की तरफ और मसूड़ों में हो सकते हैं। स्टोमाटाइटिस दो तरह के होते हैं- हर्पिस स्टोमाटाइटिस (ठंडे छाले) और एफ्थस स्टोमाटाइटिस (कैंकर छाले)।
और पढ़ें : जानिए मुंह में छाले (Mouth Ulcer) होने पर क्या खाएं और क्या न खाएं
स्टोमाटाइटिस होना बहुत सामान्य है। अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।
स्टोमाटाइटिस के सामान्य लक्षण निम्न हैं :
और पढ़ें : दांतों की कैविटी से बचना है तो ध्यान रखें ये बातें
ऊपर बताए गए लक्षणों में से कोई भी लक्षण सामने आने पर आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए। हर किसी पर स्टोमाटाइटिस का अलग-अलग असर पड़ता है। इसलिए अपने डॉक्टर से जरूरपरामर्श ले लें।
हर्पिस स्टोमाटाइटिस के मामले में हर्पिस सिम्पलेक्स वायरस 1 (HSV-1) संक्रमण हो जाता है। ये बच्चों में सबसे सामान्य समस्या है। ये अक्सर छह माह से पांच साल तक के बच्चों को हो जाता है। जिन्हें HSV-1 संक्रमण होता है उन्हें ठंडे छाले निकलते हैं। वहीं, HSV-2 गुप्तांगों में हर्पिस को बढ़ावा देता है। लेकिन दोनों वायरस एक जैसे नहीं है।
एफ्थस स्टोमाटाइटिस में मुंह के अंदर गालों की तरफ छाले या छोटे गड्ढे हो जाते हैं। जो मसूड़ों, होठों या जीभ तक फैल सकते हैं। ये 10 साल से 19 साल के लोगों में सामान्यतः पाया जाता है।
और पढ़ें : दांतों की प्रॉब्लम होगी छूमंतर, बस बंद करें ये 7 चीजें खाना
स्टोमाटाइटिस होने के अन्य कारण निम्न है :
स्टोमाटाइटिस में होने वाली समस्याओं की जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।
[mc4wp_form id=’183492″]
और पढ़ें : रूट कैनाल उपचार के बाद न खाएं ये 10 चीजें
यहां प्रदान की गई जानकारी को किसी भी मेडिकल सलाह के रूप ना समझें। अधिक जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
स्टोमाटाइटिस का पता उसके होने के कारण के आधार पर लगाया जाता है। अल्सर आदि की डॉक्टर जांच करते हैं। इसके अलावा कुछ अन्य टेस्ट करने के लिए डॉक्टर कहते हैं :
इन सभी टेस्ट के अलावा डॉक्टर आपकी मेडिकल हिस्ट्री चेक करते हैं। इसके अलावा डॉक्टर आपके पार्टनर से सेक्सुअल हिस्ट्री के बारे में पूछते हैं। सभी तरह की जांच के बाद डॉक्टर स्टोमाटाइटिस का इलाज शुरू करते हैं।
मुंह में हुए घाव के लिए सामान्यतः दो हफ्ते के अंदर बिना किसी इलाज के खुद ही ठीक हो जाते हैं। इसके अलावा डॉक्टर लक्षणों और कारणों के आधार पर इलाज करते हैं। मुंह के छालों में होने वाले दर्द से राहत पहुंचाने के लिए कुछ हिदायत डॉक्टर देते हैं:
कैंकर छालों को ठीक करने के लिए डॉक्टर निम्न सलाह देते हैं :
इसके अलावा कुछ अन्य इलाज हैं :
अगर विटामिन बी-12 की कमी से आपको बार-बार मुंह में छाले हो जा रहे हैं तो डॉक्टर से मिलें। वहीं, हर किसी को पेनकीलर या सभी तरह की दवाएं सूट नहीं करती हैं। उदाहरण के लिए, अगर पेरिड्निसॉन (prednisone) दवा को किसी डायबिटिक व्यक्ति को दिया जाए तो उसका शुगर लेवल ऊपर चला जाएगा। ऐसे में बिना डॉक्चर की सलाह के दवा न लें।
कोल्ड सोर्स को ठीक करने के लिए कुछ अन्य इलाज हैं :
कुछ आसान से उपाय अपना कर आप स्टोमाटाइटिस से राहत पा सकते हैं :
हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की मेडिकल सलाह नहीं दे रहा है। अगर आपको किसी भी तरह की समस्या हो तो आप अपने डॉक्टर से जरूर पूछ लें।
संबंधित लेख:
जानें बच्चे में होने वाली आयरन की कमी को कैसे पूरा करें
Wild carrot: जंगली गाजर क्या है?
Ascorbic Acid (Vitamin C) : विटामिन सी क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।