backup og meta

किस करते समय आती है मुंह से बदबू? जानिए क्या है कारण

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Ankita mishra द्वारा लिखित · अपडेटेड 12/03/2021

    किस करते समय आती है मुंह से बदबू? जानिए क्या है कारण

    किसिंग के फायदे कई है, लेकिन किस को किस तरह से हेल्दी रखना है क्या यह आपको पता है? अगर चाहते हैं कि किस करने में आप परफेक्ट बनें, तो किस करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो सकता है। क्योंकि, कुछ तरह के खाना खाने से मुंह से बदबू आ सकती है और ये आपकी किस को बदबूदार बना सकते हैं। इसके बाद धीरे-धीरे आपका साथी न चाहते हुए भी आपको स्मूच करने से मना भी कर सकता है। तो अगर रिश्ते में ऐसी नौबत से बचना चाहते हैं, तो जरा इस तरह के खाना खाने में सावधानी बरतें। कम से कम उस समय यह खाना न खाएं जब आप साथी से मिलने वाले हों।

    और पढ़ें : प्यार करने के भी होते हैं कई जबरदस्त फायदे

    ये खाने से आएगी मुंह से बदबू

    एक कप कॉफी बिगाड़ सकती है किस

    कॉफी का स्वाद हर किसी को पसंद होता है। अगर आपको लगता है कि स्मूच करने से पहले कॉफी पीना सही आइडिया है, तो जरा संभल जाएं। क्योंकि, कॉफी पीने से आपका मुंह ड्राई हो जाता है, जिसका परिणाम हो सकता है मुंह से बदबू आना। इसलिए, किस करने के पहले कभी भी हॉट कॉफी न पिएं।

    लहसुन ला सकता है मुंह से बदबू

    लहसुन एक एक कली हजार फायदों का पिटारा होती है। लेकिन, क्या कभी सोचा है यह आपकी किस के लिए नुकसानदेह हो सकती है? लहसुन की महक बहुत तेज होती है, जो हर खाने का स्वाद बढ़ा सकती है। लेकिन, अगर किस करने से पहले आप लहसुन खाएंगे तो आपके मुंह से बदबू आती रहेगी, जो आपके साथी का मूड भी खराब कर सकता है।

    और पढ़ें : रिलेशनशिप टिप्स : हर रिलेशनशिप में इंटिमेसी होनी क्यों जरूरी है?

    च्विंगम खाने की गलती मुंह से बदबू

    बहुत से लोग च्विंगम खाने की आदात रखते हैं। इसके लिए कुछ लोग च्विंगम सिर्फ किस करने से पहले खाते हैं। क्योंकि, उन्हें लगता है कि अगर उनके दांतों में खाने का कोई टुकड़ा फसा है, तो च्विंगम चबाकर वो उसे साफ कर सकते हैं। लेकिन, इनमें शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो सांसों को बदबूदार बना सकता है और इससे मुंह से बदबू आने लगती है। इसलिए, अगली बार से इस तरह की गलती करने से बचें।

    मुंह से बदबू यूं ही बुरी नहीं शराब की जाम

    यह इकलौती ऐसी चीज है, जो हानिकारक होने के बाद भी पूरे विश्व में सबसे ज्यादा खपत की जाती है। इंटरनेशनल सेंटर ऑफ एल्कोहॉलिक पॉलिसी (ICAP) के अनुसार, 100 से अधिक देशों में इसका उत्पादन, बिक्री और खपत नियंत्रित करने के लिए कानून हैं। ताकि इसकी खपत को कम किया जा सके। शराब वाययुक्त पदार्थों से बनाई जाती है। इसलिए, एल्कोहॉल पीने से मुंह ड्राई हो जाता है। जो किस को बदबूदार बना देता है।

    हर बार सौदे का फायदा नहीं होता डेयरी प्रॉडक्ट

    दूध से बने उत्पाद भी किस को बदबूदार बना सकते हैं। इसलिए, दूध या उच्च प्रोटीन युक्त डेयरी उत्पाद के सेवन से बचें। क्योंकि, दही और अन्य डेयरी उत्पादों से डायजेशन के दौरान बैक्टीरिया पैदा होते हैं, जिसके चलते भी मुंह से बदबू आने की समस्या हो सकती है।

    और पढ़ें : “वो मेरा इमोश्नली इस्तेमाल करती थी, इसलिए मैंने दोस्ती तोड़ दी”

    क्या खाएं, जिससे किस बन जाए मजेदार?

    इलायची और मिश्री : एक तरह से यह दोनों प्राकृतिक माउथ फ्रेशनर का काम करते हैं। ये आपकी किस को खुशबूदार बनाएंगे और सांसों में भी ताजगी का एहसास भरते हैं।

    दालचीनी  : दालचीनी से एक हल्की-हल्की खूशबू आती रहती है, जो सांसों को महकाती है और मुंह को ड्राई होने से भी बचाती है।

    सेब : जन्हें ड्राई माउथ की समस्या है, उन्हें सेब खाना चाहिए। सेब खाने से मुंह में लार ज्यादा बनती है। लार में ऑक्सिजन की मात्रा ज्यादा होती है, जो कई हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने में मददगार होता है।

    और पढ़ें : कैसे जानें आपकी गर्लफ्रेंड/बॉयफ्रेंड ही है आपका सही लाइफ पार्टनर

    क्या आप जानते हैं किस करने के ये मजेदार फैक्ट्स?

    किस करने से जुड़े कुछ मजेदार फैक्ट्स हैं, जिनके बारे में शायद ही आपने कभी सोचा होगा।

    • अगर आप एक फास्ट रोमांटिक किस करते हैं, तो इस दौरान आप दो से तीन कैलोरी बर्न करते हैं। लेकिन अगर किस थोड़ा लंबा हो तो आपके शरीर से पांच या उससे भी अधिक कैलोरी बर्न हो सकती है। कितनी कैलोरी बर्न होगी यह आपके किस करने के प्रकार और किस के समय पर निर्भर करता है।
    • औसत एक व्यक्ति अपने पूरे जीवनकाल में कम से कम 20,160 मिनट यानी लगभग 14 दिन सिर्फ किस करने में खर्च करता है।
    • किस को आप कितना रोमांटिक बना सकते हैं यह साथी के दांतों पर भी निर्भर कर सकता है।
    • ऐसा कहा जाता है कि सेक्स करने से पहले पुरुष साथी किस करना अधिक पसंद करते हैं, जबकि महिलाएं सेक्स करने के बाद किस करने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाती हैं।
    • पुरुषों के किस करने के तरीके से महिलाएं अंदाजा लगा सकती हैं या अनुभव कर सकती हैं कि सामने वाला व्यक्ति उन्हें कितना पसंद करता है या चाहता है। यह भी कहा जाता है कि पुरुषों के किस करने के अंदाज से महिलाएं यह भी समझ जाती हैं कि उस साथी के साथ उनका रिश्ता कितने लंबे या छोटे समय तक रहने वाला है।
    • हमारे मुंह के अंदर एक श्लेष्म झिल्ली होती है जो टेस्टोस्टेरोन जैसे हार्मोन के उत्पादन में मदद करती है। जब एक कपल के ओपन माउथ किस करते हैं, तो दोनों के मुंह में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का उत्पादन होता है जो एक दूसरे को आकर्षित भी करते हैं। टेस्टोस्टेरोन महिला की उत्तेजना को और भी ज्यादा बढ़ा देती है। तो अगर आपको अलगी बार अपनी महिला साथ की साथ कुछ ज्यादा रोमांटिक करना है, तो उन्हें सेक्स के लिए एक्साइटेड करने के लिए ओपन माउथ किस कर सकते हैं।
    • आमतौर पर जब एक पुरुष किसी महिला साथी के साथ कम समय के लिए रिश्ता बनाना चाहते हैं, तो वो उसे सेक्स के लिए आकर्षित करने के लिए किस को ज्यादा तवज्जों देते हैं।
    • ओपन माउथ किस करने से मुंह में लार का उत्पादन अधिक होता है और दोनों साथी के लार एक-दूसरे के साथ एक्सचेंज भी होते हैं। लार में सॉल्ट और मिनरल्स जैसे अन्य पदार्थ होते हैं जो सांसों की बदबू का कारण बन सकते हैं और इसकी वजह से महिलाओं के मासिक धर्म भी जल्दी आ सकते हैं।

    तो अगली बार जब भी साथी को स्मूच करें, तो जरा संभल कर खाने-पीने की चीजों का चुनाव करें। क्योंकि, मुंह से बदबू के कारण आपकी किस का मजा किरकिरा हो सकता है।

    हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की मेडिकल सलाह नहीं दे रहा है। अगर आपको किसी भी तरह की समस्या हो तो आप अपने डॉक्टर से जरूर पूछ लें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

    डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


    Ankita mishra द्वारा लिखित · अपडेटेड 12/03/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement