brand logo
खोज
हेल्थ टूल्स

शेयर करना

जानिए मुंह में छाले (Mouth Ulcer) होने पर क्या खाएं और क्या न खाएं

मुंह में छाले होने के चलते काफी लोग परेशान रहते हैं। इसके लिए वो तरह-तरह के उपचार भी लेते हैं। लेकिन, उपचार के साथ-साथ आपको यह समस्या होने पर आपको अपने खानपान पर भी खास ध्यान देने की जरूरत होती है। छाले हो जाने पर आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए, इस बारे में हम यहां आपको विस्तार से बताएंगे। जानिए मुंह में छाले हो जाने पर क्या खाना चाहिए और किन चीजों को खाने से बचना चाहिए। इससे पहले जानिए कि मुंह में छाले क्यों होते हैं।

जानिए मुंह में छाले (Mouth Ulcer) होने पर क्या खाएं और क्या न खाएं

और पढ़ें : मुंह से जुड़ी 10 अजीबोगरीब बातें, जो शायद ही जानते होंगे आप 

मुंह में छाले (Mouth ulcer) होने का कारण क्या है?

मुंह में छाले होने के कई कारण हो सकते हैं। नीचे जानिए इसके पीछे के कारण :

1. खट्टे फल

खट्टे और रसीले फल जैसे टमाटर, नींबू , संतरा और स्ट्रॉबेरी मुंह के छाले का कारण हो सकता है। इसके अलावा चॉकलेट भी छालों को बढ़ाने का काम करती है। अगर आपके मुंह में छाले हैं तो इन चीजों को न खाएं आपको जल्दी आराम मिलेगा।

2. कब्ज

पेट का पुराना कब्ज भी मुंह के छाले का कारण होता है। जब पेट ठीक से साफ नहीं होता तो पेट में गर्मी के कारण मुंह में छाले हो जाते हैं। इसलिए इस बात का खास ख्याल रखें कि पेट ठीक से साफ हो रहा है या नहीं।

3. धूम्रपान छोड़ना

वैसे तो धूम्रपान बहुत बुरी लत है और इसे जितनी जल्दी हो उतनी जल्दी छोड़ देना चाहिए लेकिन, कभी-कभी ऐसा देखा गया है कि धूम्रपान छोड़ने पर कुछ लोगों के मुंह में छालों की शिकायत हो जाती है।

4. तनाव और चिंता

चिंता और तनाव भी मुंह के छाले का कारण बनते हैं इसलिए जो लोग ज्यादा चिंताग्रस्त रहते हैं उन्हें अक्सर माउथ अल्सर की दिक्क्त होती है।

5. जीभ या गाल का कट जाना

बहुत बार ऐसा होता है की कुछ खाते या बोलते समय जीभ या गाल दांत से कट जाता है और फिर यह घाव की शक्ल ले लेता है या फिर छाले जैसा बन जाता है।

6. विटामिन्स की कमी

विटामिन बी-12, जिंक, फॉलेट और आयरन की कमी से भी छाले होते हैं।

7. दवाइयों का सेवन भी हो सकता है मुंह के छाले का कारण

एलोपेथिक ट्रीटमेंट जब लॉन्ग टर्म चलता है तो भी मुंह में छाले होने की संभावना रहती है। एलोपेथिक दवाइयां गर्म होती हैं जो कि पेट में गर्मी करती है जिससे माउथ अल्सर की परेशानी हो जाती है।

और पढ़ें : ब्रश करने का यह तरीका अपनाएंगे तो, दूर हो जाएंगी मुंह की समस्याएं

[mc4wp_form id=’183492″]

मुंह में छाले होने पर क्या खाएं?

कई ऐसी चीजें हैं जिनका सेवन आप मुंह के छाले होने पर कर सकते हैं। नीचे हम बताने जा रहे हैं कि मुंह में छाले होने पर आप क्या खाएं, जिससे आपको राहत महसूस हो। जानिए मुंह में छाले होने पर आप क्या खा सकते हैं :

  • मुंह में छाले होने पर आप क्रीम, सूप, चीज, दही, मिल्कशेक, हलवा, आइसक्रीम, तरल प्रोटीन सप्लिमेंट आप खा सकते हैं। ये आपको मुंह के छालों में आराम देने में मदद करेंगे।
  • खाएं हाई प्रोटीन चीजें : इसके अलावा, कैलोरी और हाई प्रोटीन से युक्त नरम मलाईदार खाद्य पदार्थ खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। उच्च-कैलोरी खाद्य पदार्थ खाने से आपके शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलेगी और छालों के दौरान इन्हें खाने से जलन और दर्द भी कम होगा। आप एक चम्मच ठंडी क्रीम वेनिला एक्सट्रेक्ट और थोड़ी-सी शक्कर के साथ मिलाकर खाएं।
  • अपना भोजन भिगोएं। ठंडे अनाज को दूध में भिगोएं, ताकि जब आप इसे खाएं, तो यह बहुत ही गाढ़ा हो। चावल और पास्ता को सब्जी के रस में भिगोएं, ताकि वे मुलायम हो जाएं। इसके अलावा, अपने टोस्ट को खाने से पहले अंडे की जर्दी में भिगो दें। इससे आपके मुंह में दर्द कम होगा और गले की खराश से भी कम परेशानी होगी।
  • अपना भोजन चॉप करें। मांस, मुर्गी या मछली को छोटे टुकड़ों में काटें या ब्लेंडर की मदद से बारीक कर लें। आप इसे सॉस या कम वसा वाले ग्रेवी के साथ मिलाकर खा सकते हैं।
  • पकी हुई सब्जियां और नरम फल खाएं। कच्चे फलों से आपके मुंह में घाव हो सकते हैं। आप एक ब्लेंडर के माध्यम से फल और सब्जियां भी डालकर उन्हें छोटे टुकड़ों में कट कर सकते हैं।
  • ठंडे खाद्य पदार्थ जैसे आइसक्रीम, कैंडी खाएं। इनकी ठंडक से मुंह के छालों में राहत प्रदान करती है।

और पढ़ें : Leprosy: कुष्ठ रोग क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और उपाय

मुंह में छाले (Mouth ulcer) होने पर न खाएं ये चीजें

अगर आपको मुंह में छाले होने की समस्या रहती है, तो आपको कई बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है, जैसे कि आप क्या खाएं और क्या न खाएं। नीचे जानिए कि मुंह में छाले होने पर क्या चीजें नहीं खानी चाहिए। मुंह में छाले हो जाने पर आप इन चीजों के सेवन बचें :

  • तीखा, अम्लीय, या नमकीन खाद्य पदार्थों से बचें, जैसे गरम मसालों बनी सब्जी, तीखे चिप्स, नमकीन या कोई भी मसालेदार भोजन।
  • खट्टे और टमाटर वाले खाद्य पदार्थों से दूर रहें। खट्टी चीजें छाले या घाव को बढ़ा सकती हैं।
  • सूखे टोस्ट और ग्रेनोला जैसे मोटे खाद्य पदार्थों से बचें। इनसे मुंह में जलन हो सकती है।
  • ऐसे मसालों से बचें, जो मुंह में जलन पैदा कर सकते हैं जैसे कि मिर्च पाउडर, करी और गर्म सॉस।
  • खैनी, तंबाकू आदि से भी दूर रहें।

अगर आप बार-बार मुंह में छालों की समस्या हो रही है, तो इसे अनदेखा न करें। डॉक्टरी सलाह और दवाओं से आप बहुत जल्दी छालों की समस्या से बच सकते हैं। मुंह में छाले हो जाने पर रात में सोने से पहले कुल्ला करें। ये छोटे-छोटे कदम से मुंह के छालों से बचा जा सकता है। उम्मीद है ये इस आर्टिकल में दिए गए ये टिप्स आपके काम आएंगे और आप मुंह में छालों की समस्या से राहत पा सकेंगे। इस आर्टिकल में हमने आपको विस्तार से बताया कि मुंह में छाले होने पर क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए।

आशा करते हैं कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया है, तो हमें हमारे फेसबुक पेज पर अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें। साथ ही इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ शेयर करें, ताकि अगर उन्हें ये समस्या होती है, तो वो भी इन बातों का ध्यान रखें और ऐसी कोई चीज न खाएं, जिससे उन्हें और तकलीफ हो।

medical
डॉ. हेमाक्षी जत्तानी
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist
Smrit Singh द्वारा लिखित · अपडेटेड 29/06/2020