जल्दी प्रेग्नेंट होने के टिप्स में सेक्स-पुजिशन बहुत मैटर करती हैं। जानते हैं उन सेक्स पुजिशन के बारे में जो गर्भधारण में मदद करती हैं।
आप जल्दी प्रेग्नेंट होने के टिप्स में इन सेक्स पुजिशन को अपना सकती हैं।
जल्दी प्रेग्नेंट होने के टिप्स- मिशनरी पुजिशन को अपनाएं
इसमें महिला नीचे रहती है और पुरुष ऊपर। इसलिए मिशनरी पूजिशन को ‘मैन ऑन टॉप’ पुजिशन कहा जाता है। यह प्रेग्नेंसी चाहने वाले कपल्स के लिए बेस्ट है। क्योंकि इस पुजिशन में पेनिट्रेशन योनि के अंदर तक होता है। जिससे स्पर्म स्खलन के दौरान सर्विक्स एरिया के पास रिलीज होते हैं।
जल्दी प्रेग्नेंट होने के टिप्स- सेक्स करते वक्त हिप्स को ऊंचा रखें
यदि आप संबंध बनाते समय कमर के नीचे तकिया रखती हैं, तो यह अच्छा माना जाता है क्योंकि इससे हिप्स को ऊपर करने में आसानी होती है जो गर्भधारण में मदद करता है। जब हिप्स ऊंचा हो तो महिलाओं के सर्विक्स एरिया में स्पर्म आसानी से पहुंच जाते हैं। जल्दी प्रेग्नेंट होने के टिप्स में यह टिप्स आपके काम आ सकती है।
और पढ़ें: डिलिवरी के बाद क्यों होती है कब्ज की समस्या? जानिए इसका इलाज
जल्दी प्रेग्नेंट होने के टिप्स- गर्भधारण में डॉगी पुजिशन कर सकती है मदद (Doggy Style Position)
जल्दी प्रेग्नेंट होने के टिप्स जानना चाहते हैं तो यह टिप्स भी बहुत काम आ सकती है। इस पुजिशन में पुरुष महिला के साथ पीछे से इंटरकोर्स करता है। यानी इस दौरान रियर साइड पेनिट्रेशन होता है। इसलिए इसे रियर एंट्री पुजिशन कहते हैं। इस पुजिशन में भी स्पर्म, सर्विक्स क्षेत्र के पास ही रिसीव होता है। इससे गर्भधारण की चांसेस बढ़ जाते हैं।
जल्दी प्रेग्नेंट होने के टिप्स- साइड बाइ साइड पुजिशन भी कर सकती हैं ट्राई
इस पुजिशन में महिला और पुरुष एक-दूसरे के साइड में लेटकर शारीरिक संबंध बनाते हैं। साइड इंटरकोर्स भी महिलाओं को प्रेग्नेंसी में मदद करता है। क्योंकि स्पर्म सही तरीके से गर्भाशय में जा पाता है। जल्दी प्रेग्नेंट होने के टिप्स में सेक्स पुजिशन महत्वपूर्ण हैं।
और पढ़ें: ऑव्युलेशन के दौरान दर्द क्यों होता है? इसके उपचार क्या हैं?
जल्दी प्रेग्नेंट होने के टिप्स- ऑर्गैज्म तक पहुंचना है जरूरी
अगर आप यह सोचती हैं कि जल्दी प्रेग्नेंट होने के टिप्स में सेक्स पुजिशन को जानना है काफी है तो गांठ बांध लें कि प्रेग्नेंट होना है तो इंटरकोर्स के दौरान ऑर्गैजम होना बेहद जरूरी है। स्टडीज की मानें तो ऑर्गेज्म के दौरान महिलाओं के वजायना और यूट्रस में कुछ ऐसे कॉन्ट्रैक्शन होते हैं जिससे स्पर्म सर्विक्स एरिया की तरफ पुश होते हैं।
गर्भधारण के लिए खास टिप्स
हेल्दी डायट है जरूरी
सेक्स के बाद प्रेग्नेंट हो जाएंगी, ये हर बार जरूरी नहीं होता है। कुछ फैक्टर हैं, जिनके कारण सेक्स के बाद प्रेग्नेंसी की संभावना बढ़ जाती है। हेल्दी और बैलेंस फूड डायट में शामिल करना आपके लिए जरूरी है। फ्रूट्स, वेजीटेबल्स, प्रोटीन, बींस, नट्स, वोल ग्रेन, लीन मीट और डेयरी प्रोडक्ट्स को अपने खाने में शामिल करें। आपको रोजाना 1000 एमजी कैल्शियम लेना चाहिए। साथ ही जिंक, विटामिन बी6, विटामिन सी और विटामिन ई फर्टिलिटी बढ़ाने का काम करते हैं।
अपने पार्टनर को भी दें राय
अगर आप कंसीव करना चाहती हैं तो आपको पार्टनर से भी खानपान को लेकर डिस्कस करना होगा। पार्टनर को कहें कि वो खाने में जिंक, विटामिन सी, विटामिन ई और ओमेगा 3s को शामिल करें। ये स्पर्म का प्रोडक्शन को बढ़ाने का काम करता है।
हर महीने रहते हैं प्रेग्नेंसी के 25% चांस
पौष्टिक आहार, रोजाना व्यायाम, हेल्दी बीएमआई और सही समय पर सेक्स आपके हर महीने गर्भवती होने के चांसेस बढ़ा देता है। किसी भी महिला के हर महीने प्रेग्नेंट होने के 25 प्रतिशत चांजेस होते हैं। अगर आपको 12 महीने के बाद भी प्रेग्नेंट होने में दिक्कत हो रही है तो आपको अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। किसी समस्या की वजह से भी महिलाएं कंसीव नहीं कर पाती हैं। समस्या पुरुष या महिला किसी में भी हो सकती है।
स्मोकिंग और शराब का सेवन सभी के लिए भी हानिकारक होता है। अगर आप कंसीव करने का सोच रहे हैं तो आपको इन सब से दूरी बना लेनी चाहिए। स्मोकिंग शरीर में ईस्ट्रोजन लेवल और ऑव्युलेशन को बिगाड़ देती है। खानपान में अनहेल्दी चीजें आपके स्वास्थ्य के साथ ही फर्टिलिटी को भी नुकसान पहुंचाने का काम करती है।
करीब 85 प्रतिशत कपल्स बिना किसी समस्या के एक साल के भीतर कंसीव कर लेते हैं। अगर आप एक साल में कंसीव नहीं कर पाई हैं तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर जांच के बाद आपको उचित राय देंगे।
और पढे़ें : गर्भावस्था के आठवें महीने में की जा सकती हैं ये एक्सरसाइज
जल्दी गर्भधारण करने के लिए सेक्स हेतु सही समय की जानकारी रखें और यहां बताई गई सेक्स पुजिशन को ट्राई करें। हम उम्मीद करते हैं कि जल्दी प्रेग्नेंट होने के टिप्स पर आधारित आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। जल्दी प्रेग्नेंट होने के लिए ऑव्युलेशन को समझना, प्रेग्नेंट होने की प्रॉसेस और सेक्स पुजिशन को समझना जरूरी है। अगर आप जल्दी प्रेग्नेंट होने के टिप्स के बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं तो डॉक्टर से संपर्क करें। हैलो हेल्थ ग्रुप किसी प्रकार की चिकित्सा सलाह, उपचार और निदान प्रदान नहीं करता।