इस सर्वे में पूछे गए सवाल और उसके जवाब इस तरह से हैः
- रिलेशनशिप में सेक्स कितना जरुरी है? इस सवाल के जवाब में 81% सिंगल्स ने कहा कि सेक्स जरूरी है। 79 प्रतिशत पुरुष और 83 प्रतिशत महिलाएं इसे जरूरी मानती हैं। वहीं 18-22 साल के बीच के 38 प्रतिशत सिंगल्स सेक्स को रिश्ते के लिए जरूरी मानते हैं, वहीं 28-34 साल के बीच ऐसा मानने वाले 56 प्रतिशत सिंगल्स हैं।
- दूसरा सवाल जब ये आया कि दिन में कितनी बार सेक्स के बारे में सोचते हैं, तो 30 प्रतिशत पुरुष और 21 प्रतिशत महिलाओं ने माना कि वे दिन में कई बार सेक्स के बारे में सोचती हैं। वहीं दिन में एक बार सोचने वाली महिलाएं 23 प्रतिशत हैं, तो पुरुष 30 प्रतिशत हैं। इसके अलावा हफ्ते में एक या दो बार सोचने वाले 31 प्रतिशत पुरुष और 32 प्रतिशत महिलाएं हैं। वहीं 9 प्रतिशत पुरुष और 24 प्रतिशत महिलाएं सेक्स के बारे में कभी नहीं सोचते। 18-22 साल के 1/4 सिंगल्स सेक्स के बारे में कभी नहीं सोचते। वहीं 28-34 साल के 33% सिंगल्स दिन में कई बार सेक्स के बारे में सोचते हैं।
और पढ़ें: सेक्स के दौरान या बाद में ऐंठन के कारण और उनसे राहत पाने के उपाय
- सिंगल्स सेक्स ना करने के क्या बहाने देते हैं? इस सवाल का जवाब 71 प्रतिशत सिंगल्स ने हां में दिया। 10 में से 8 सिंगल औरतें सेक्स ना करने के लिए बहाना बनाती हैं, वहीं 64 प्रतिशत मर्द भी ऐसा कर चुके हैं। 18-24 साल के सिंगल्स ने भी सेक्स न करने के लिए कभी न कभी बहाना बनाया है। इसके अलावा 28-34 साल के 10 में से 8 सिंगल्स भी ऐसा कर चुके हैं। इनमें कौन सा बहाना सबसे सामान्य था इसका जवाब था 45 प्रतिशत लोगों ने काम की वजह से थकान का बहाना बनाया। 32 प्रतिशत ने तेज सिरदर्द, 31 प्रतिशत अपने आप को व्यस्त और समय ना होने का बहाना बताया। वहीं 17 प्रतिशत महिलाओं और पुरुषों ने इस बात का बहाना बनाया कि उन्हें सेक्स करते हुए कोई सुन लेगा।
- सर्वे में जब सेक्स के लिए मूड बनाने वाली चीजों की बात की गई, तो 42 प्रतिशत ने हॉलीडे और ट्रैवलिंग को चुना। 43 प्रतिशत औरतों और 37 प्रतिशत पुरुषों ने अच्छा खाने की बात कही, वहीं 37 प्रतिशत औरतों और 33 प्रतिशत पुरुषों ने जॉब में सफलता और 35 प्रतिशत महिलाएं और 31 प्रतिशत पुरुषों ने गिफ्ट्स को चुना।
और पढ़ें: शादी से पहले सेक्स, सही या गलत जानें फायदे और नुकसान
- सेक्स के लिए सही समय पर 60 प्रतिशत ने रात का समय, 32 प्रतिशत ने कोई भी वक्त सेक्स के लिए सही बताया और 8 प्रतिशत ने सुबह का समय बताया।
- 65% महिलाओं और 56% पुरुषों ने रात को सेक्स के लिए सही समय बताया। वहीं 18-22 साल के 56% सिंगल्स और इनसे ज्यादा उम्र के 63% सिंगल्स ने भी रात के समय को सबसे अच्छा बताया। सबसे सोचने वाली बात यह है कि लोगों ने शनिवार को सेक्स के लिए सबसे अच्छे दिन तो सोमवार को सबसे बुरा दिन बताया।
- सेक्स में कुछ नया ट्राय करने के बारे में जब पूछा गया, तो सिंगल्स में 79 प्रतिशत नया ट्राय करने की श्रेणी में थे। केवल 21 प्रतिशत चले आ रहे तरीकों के साथ सेक्स करना पसंद करते हैं। लगभग 80 प्रतिशत महिलाएं और पुरुष ने हमेशा कुछ नया ट्राय करने को जरूरी बताया।
- फेक ओर्गेस्म के सवाल पर 48% सिंगल्स ने माना कि उन्होंने कभी न कभी ऐसा किया है। ऐसा करने वालों में 50% औरतें और 46% मर्द शामिल हैं। 52% सिंगल्स ने कहा कि उन्होंने कभी ओर्गेस्म फेक नहीं किया है।
और पढ़ें: सेक्स स्टैमिना बढ़ाने के इन उपायों को आजमाएं और सेक्स-लाइव को रिजूवनेट करें
- जब एक ही पार्टनर के साथ सेक्स करने के बारे में पूछा गया तो 70 प्रतिशत महिलाओं ने इसे ठीक बताया। 55 पुरुषों नें भी मोनोगैमी को सही बताया। वहीं 36 प्रतिशत ने कहा वह इस बात को लेकर शंका में हैं। 18-22 साल के युवा 55 प्रतिशत सिंगल्स एक ही पार्टनर के साथ रहना पसंद करते हैं। वहीं 28-42 आयु वर्ग में ऐसा चाहने वाले सिंगल्स 66% थें।