ये हैं जैकलिन फर्नांडीस की डायट और वर्कआउट के कुछ बेहतरीन टिप्स
अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस को बॉलीवुड में कदम रखे एक दशक से भी अधिक समय हो गया है। श्रीलंका की रहने वाली जैकलिन मिस श्रीलंका यूनिवर्स रह चुकी है। पिछले कुछ सालों में उन्होंने सभी बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है। बॉलीवुड में अपनी पहचान और दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाना कोई आसान काम नहीं है। हालांकि, जैकलिन ने बहुत कम फिल्मों में काम किया है, लेकिन लोग उन्हें उनकी खूबसूरती और फिटनेस के लिए पहचानते हैं। अगर आप उनकी तरह फिट और खूबसूरत रहना चाहते हैं, तो जैकलिन फर्नांडीस की डायट और वर्कआउट प्लान के ये कुछ टिप्स आपके जरूर काम आएंगे । आइए जानते हैं जैकलिन फर्नांडीस की डायट और वर्कआउट प्लान के कुछ खास सीक्रेट।
जैकलिन का वर्कआउट सीक्रेट
अपनी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए आपको जैकलिन फर्नांडीस की डायट और वर्कआउट प्लान दोनों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की जरूरत है। जैकलिन अपना बहुत अधिक ख्याल रखती हैं और यही कारण है कि वो अपने वर्कआउट और डायट को लेकर बहुत सावधान रहती है। जानिए, इस प्लान में आपको क्या-क्या करने की जरूरत है-
जैकलीन का योग के लिए प्यार किसी से छुपा नहीं है। सोशल मीडिया में अक्सर जैकलीन इस बारे में बताती रहती है। सुबह उठ का योग करना उनकी दिनचर्या का मुख्य हिस्सा है। लॉकडाउन के दौरान जहां सभी जिम बंद थे, तब भी जैकलीन योग करती हुई नजर आईं। इंस्ट्राग्राम की उनकी पोस्ट्स को देखें, तो ये बात साफ साबित होती है कि जैकलीन को योग कितना पसंद है। एक पोस्ट में उन्होंने साफ लिखा है कि “योग के पोज उनके पसंदीदा हैं और वो इन्हें कहीं भी और कभी भी कर सकती हैं’। योग करना है ही इतना फायदेमंद कि कोई भी इसके जादू से अछूता नहीं है। बात करें उनके पसंदीदा योग की, तो उन्हें सूर्य नमस्कार सबसे ज्यादा पसंद है। वो अक्सर कहती हैं कि जब उन्हें वर्कआउट के लिए समय नहीं मिलता, वो तीस बार सूर्य नमस्कार कर लेती हैं। इससे उनके पूरे शरीर का अच्छे से वर्कआउट हो जाता है।
योग के लाभ
योग एक ऐसी तकनीक है, जिससे हमारे शरीर औरदिमाग दोनों को ढेरों लाभ मिलते हैं। सबसे पहले जानें यह हमारे शरीर के लिए कैसे लाभदायक है:
योग करने से मानसिक लाभ भी होते हैं। जैसे यह स्ट्रेस को दूर करने में लाभदायक है। स्ट्रेस दूर होने पर नींद न आना, सिरदर्द, पीठ में दर्द आदि समस्याएं भी दूर होती हैं। इसके साथ ही एकाग्रता बढ़ती है। नियमित योग करने से ध्यान लगाने में मदद मिलती है, जिससे जीवन में सकारात्मकता आती है। योग को कोई भी व्यक्ति कर सकता है। लेकिन इसे शुरू करने से पहले किसी विशेषज्ञ से सीखें। डॉक्टर की सलाह और योग विशेषज्ञ के मार्गदर्शन के बाद ही योग करें।
जैकलिन फर्नांडीस की पिलाटे ट्रेनर राधिका कार्ले के अनुसार जैकलीन की फिटनेस रूटीन स्ट्रेंथ और गतिशीलता पर केंद्रित है। जैकलीन पिलाटे को भी अपने फिटनेस रुटीन में जगह देती है। पिलाटे करना कई तरह से हमारे शरीर को लाभ पहुंचा सकता है।
पिलाटे के लाभ
पिलाटे करने से सभी मांसपेशियां स्ट्रेच होती है। इससे शरीर के लचीलेपन, मजबूती, संतुलन और जागरूकता में सुधार होता है।
मांसपेशियों की स्ट्रेंथ और टोनिंग बढ़ती है (विशेष रूप से पेट की मांसपेशियों, पीठ के निचले हिस्से, कूल्हों के आसपास)
शरीर के दोनों तरफ की मांसपेशियों की स्ट्रेंथ को संतुलित करने में मददगार है।
रीढ़ के स्थिरीकरण में सुधार करती है यह एक्सरसाइज।
पिलाटे पोस्चर में सुधार के लिए लाभदायक है।
पिलाटे एक्सरसाइज मांसपेशियों के असंतुलन से संबंधित चोटों की रोकथाम करती है।
पिलाटे के ढेरों फायदे हैं और यही कारण है कि फिट और स्वस्थ रहने के लिए इस व्यायाम को इतनी एहमियत दी जाती है। जैकलिन फर्नांडीस की डायट के बारे में जानने से पहले आइए उनके अन्य व्यायामों और फिटनेस सीक्रेटस के बारे में जान लें।
स्ट्रेचिंग
स्ट्रेंचिंग भी जैकलिन फर्नांडीस के वर्कआउट का हिस्सा है। जैकलीन का मानना है कि अगर उनके पास वर्कआउट के लिए पर्याप्त समय नहीं होता, तो वो योग और स्ट्रेचिंग करती हैं। लेकिन वो दिन में कम से कम एक बार कोई न कोई ऐसी फिजिकल एक्टिविटी अवश्य करती हैं, जिनसे उनका अच्छे से व्यायाम हो सके, फिर वो चाहे डांसिंग, रस्सी कूदना या स्विमिंग ही क्यों न हो।
Source: Jacqueline Fernandez Instagram
[mc4wp_form id=’183492″]
स्ट्रेचिंग क्या है और क्या हैं इसके फायदे
अक्सर लोगों को लगता है कि केवल खिलाडियों या जिमनास्ट को ही स्ट्रेचिंग करनी चाहिए। लेकिन हम सभी को अपनी मोबिलिटी और फिटनेस बढ़ाने के लिए इसे करने की जरूरत है। स्ट्रेचिंग करने से मांसपेशियां लचीली, स्ट्रांग और हेल्दी रहती है। हमारे मांसपेशियों की रोजाना किसी न किसी गतिविधि के कारण स्ट्रेचिंग होती है। अगर ऐसा न हो तो हमारी मांसपेशियां छोटी और तंग हो सकती हैं। ऐसे में जब इन मांसपेशियों को स्ट्रेच करने की कोशिश की जाती है, तो वो कमजोर हो जाती हैं और स्ट्रेच नहीं हो पाती। इससे जोड़ों में दर्द, खिंचाव और मांसपेशियों को नुकसान हो सकता है।
क्या है जैकलीन की वर्कआउट टिप्स
जैकलीन दिन में लगभग चार घंटे वर्कआउट करती है। उनके फिटनेस प्लान में सप्ताह में तीन दिन योग और तीन दिन अन्य व्यायाम शामिल हैं। अपनी फिटनेस जर्नी के बारे में उनका कहना है कि उनकी फिटनेस जर्नी स्कूल से ही शुरू हो गयी थी। इसके साथ ही वो यह भी मानती हैं कि वर्कआउट करने से उन्हें न केवल स्वस्थ, अनुशासित, खुश और आत्मविश्वासी बनने में, बल्कि अच्छा इंसान बनने में भी मदद मिलती है।
सूर्य नमस्कार करने का सही तरीका जानिए इस वीडियो के माध्यम से:
जैकलिन फर्नांडीसकी डायट के राज
आइए अब बात करते हैं जैकलिन फर्नांडीस की डायट की। अपनी डायट को लेकर जैकलिंग बहुत ही सतर्क रहती हैं। नूट्रिशनिस्ट ‘शोनाली सभरवाल’ के अनुसार जैकलिन अपने आहार में दूध और दूध से बनी चीजों का सेवन बिलकुल भी नहीं करती हैं। लेकिन उनकी डायट में और क्या-क्या खास बातें शामिल हैं, आइए जानते हैं:
ग्लूटन फ्री डायट
जैकलिन फर्नांडीस की डायट में ग्लूटन की मात्रा बिलकुल भी नहीं होती। रोटी और अनाज से लेकर हर पेय और सभी खाद्य पदार्थों में ग्लूटन मौजूद होता है। यह पचाने में मुश्किल होता है। ऐसे में ग्लूटन फ्री आहार खाना मनुष्य के शरीर के लिए बहुत लाभदायक है। जैसे-
ग्लूटन फ्री आहार खाने से एनर्जी लेवल बढ़ता है।
यह आहार स्वस्थ वजन बढ़ाने में मदद करता है।
ग्लूटन फ्री खाद्य पदार्थ सिर दर्द और जोड़ों के दर्द को कम करने में मददगार हैं।
जैकलीन की मानें तो वो अपने आहार में चीनी बिलकुल भी नहीं लेती हैं। हम सब जानते हैं कि चीनी या चीनी से बनी चीजों का सेवन करना कितना हानिकारक है। चीनी खाने से हमें स्वास्थ्य सम्बन्धी कई समस्याएं हो सकती हैं, जैसे, डायबिटीज, दिल से संबंधित रोग आदि। शुगर फ्री आहार हमारे शरीर और दिमाग दोनों को प्रभावित करता है। शुगर फ्री डायट लेने के निम्नलिखित लाभ होते हैं।
शुगर फ्री आहार लेने से रोगों के होने की संभावना कम हो जाती है, जैसे कब्ज, शुगर, डिप्रेशन आदि।
जैकलिन फर्नांडीस की डायट का अगला सीक्रेट है, ढेरों फल और सब्जियां। जैकलीन कहती हैं कि वो अपने आहार में सभी पोषक तत्वों को लेना पसंद करती है। क्योंकि, फल और सब्जियां विटामिन और मिनरल का अच्छा स्त्रोत है। इसके साथ ही इसमें पोटैशियम और फोलेट भी होता है। यह फाइबर का भी अच्छा स्त्रोत हैं, जिससे पाचन शक्ति बढ़ती है और कब्ज और पेट की अन्य समस्याएं दूर होती हैं। इनका एक सबसे बड़ा फायदा यह भी है कि इनमें सोडियम और कोलेस्ट्रॉल कम मात्रा में होते हैं।
जैकलीन अपने आहार में अधिक से अधिक पेय पदार्थों को शामिल करती है। उनके दिन की शुरुआत एक गिलास गुनगुने पानी से होती है।
जैकलीन कभी-कभी चीट-डे भी मना लेती है और उस दौरान उनका पसंदीदा भोजन होता है पिज्जा।
जैकलीन का मानना है कि हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है। ऐसे में उनका आहार भी उसी प्रकार से होना चाहिए। लेकिन, हर व्यक्ति को अपने आहार को लेकर सही निर्णय लेने चाहिए, ताकि फिट और हेल्दी रहा जा सके।
जैकलिन फर्नांडीस की डायट और फिटनेस को लेकर यही कहना है कि हर व्यक्ति को छोटी उम्र से ही अपने स्वास्थ्य और फिटनेस के बारे में सोचना शुरू कर देना चाहिए। क्योंकि, इस समय पड़ी आदतें पूरी उम्र आपके साथ रहेगी।
बीएमआई कैलक्युलेटर
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
The Benefits of Yoga.https://osteopathic.org/what-is-osteopathic-medicine/benefits-of-yoga/.Accessed on 27.08.20
Health benefits of sugar-free and ‘diet’ drinks questioned by researchers.https://www.drwf.org.uk/news-and-events/news/health-benefits-sugar-free-and-%E2%80%98diet%E2%80%99-drinks-questioned-researchers.Accessed on 27.08.20
The importance of stretching.https://www.health.harvard.edu/staying-healthy/the-importance-of-stretching.Accessed on 27.08.20
Nutrition and healthy eating.https://www.mayoclinic.org/healthy-lifestyle/nutrition-and-healthy-eating/in-depth/gluten-free-diet/art-20048530.Accessed on 27.08.20
Pilates and yoga – health benefits.https://www.betterhealth.vic.gov.au/health/conditionsandtreatments/pilates-and-yoga-health-benefits.Accessed on 27.08.20