पेट का खराब होना बेहद सामान्य समस्या है। यह परेशानी किसी को भी, कभी भी हो सकती है। इस समस्या का कारण खाने को लेकर संवेदनशीलता, फ्लू, स्ट्रेस, एलर्जी, कब्ज, मॉर्निंग सिकनेस या कुछ और भी हो सकता है। पेट की खराबी को दूर करने के लिए हम अक्सर कोई दवाई ले लेते हैं। लेकिन, इसका असर अधिक समय तक नहीं रहता।
खाने-पीने के बाद हर किसी को कभी न कभी अपच और पेट की खराबी का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति में ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं होती है क्योंकि यह ज्यादातर मामलों में अपने आप ही ठीक हो जाती है।
यदि आपको अधिक परेशानी हो रही है तो आप चाहें तो इसके लक्षणों के अनुसार घर पर ही इसका इलाज कर सकते हैं। तो चलिए पेट खराबी के घरेलू उपायों के बारे में जानने से पहले इसके लक्षणों को समझ लेते हैं। पेट खराबी में आपको निम्न परिस्थितियां महसूस हो सकती हैं –
गैस
जी मिचलाना
डकार आना
खट्टी डकार या खाने का गले तक आ जाना
सीने में जलन
खांसी
एसिड रिफ्लक्स
पेट फूलना
मुंह से बदबू आना
हिचकी आना
इन सभी के अलावा कब्ज भी पेट खराबी का संकेत होता है। कब्ज एक असुविधाजनक स्थिति होती है लेकिन अगर इसके कारण पेट में दर्द की समस्या उत्पन्न होने लगे तो स्थिति और भी खराब हो सकती है। कब्ज होने पर व्यक्ति का पेट तो खराब होता ही है साथ ही उसको जी मतली, उल्टी और पेट दर्द होने की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।
लोगों में पेट की खराबी ज्यादातर कब्ज या दस्त के कारण ही होती है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय इन समस्याओं से राहत दिलाने में आपकी मदद कर सकते हैं। जानिए पेट की खराबी के घरेलू उपाय कौन से हैं, जो आपके लिए जादू की तरह काम कर सकते हैं।
पुदीना न केवल खाने में नया स्वाद ले आता है। बल्कि, पेट दर्द और अपच में भी राहत पहुंचा सकता है। इसके साथ ही यह उल्टी या मतली जैसे परेशानियों को दूर और आंतों में मांसपेशियों की ऐंठन को कम करता है।
पेट की खराबी के घरेलू उपाय में दूसरा है नींबू। रात के भोजन में अधिक मात्रा में खाने के बाद पेट में समस्या हो सकती है। ऐसे में नींबू आपकी परेशानी को दूर करने में सहायक हो सकता है। इसका जूस बना कर पीने से पेट में कार्बनिक एसिड का उत्पादन होता है। जिससे अपच दूर और पेट की गैस में कमी आती है। नींबू में मौजूद एसिड किसी भी एसिडिटी को कम करने में लाभदायक हैं, जिससे पेट दर्द से छुटकारा मिलता है।
कैसे करें प्रयोग
नींबू के रस को पानी और बेकिंग सोडा के साथ मिला कर पीएं। ऐसा करने से आपको पेट की कई परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।
रोजाना एप्पल साइडर विनेगर को पीने से भी पेट की खराबी से आराम मिल सकता है। इसका एक चम्मच पीने से ही आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। एप्पल साइडर विनेगर के एसिडिक गुण स्टार्च डाइजेशन को धीमा करते हैं और पेट को किसी भी नुकसान से बचाने में असरदार तरीके से काम करते हैं।
कैसे करें प्रयोग
आप एप्पल साइडर विनेगर एक चम्मच ऐसे ही ले सकते हैं। अगर आप सीधे तौर पर इसे नहीं पी पाएं, तो इसमें पानी मिला कर भी इसका सेवन किया जा सकता है।
अदरक का प्रयोग कई जमाने से स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जाता रहा है चाहे वो सर्दी-जुकाम हो या दर्द। ऐसा भी कह सकते हैं कि अदरक पेट की खराबी के घरेलू उपाय में सबसे बढ़िया उपाय है। यह सभी रोगों के लिए बेहतरीन औषधि है। इसके सूजन को दूर करने वाले गुण पेट की दर्द को भी दूर करते हैं।
कैसे करें प्रयोग
आप अदरक को छील कर इसको चबाएं।
अन्य खाद्य पदार्थों जैसे सब्जी, सूप आदि में डाल कर भी इसका सेवन किया जा सकता है।
पानी में इसे उबाल कर काढ़ा बनाएं और पेट को राहत पहुंचाने के घरेलू उपाय की तरह प्रयोग करें।
एलोवेरा एक रेचक के रूप में काम कर सकता है, जो उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिन्हें कब्ज के कारण पेट में दर्द होता है। यह एसिडिटी को कम करने में भी सहायक होता है।
कैसे करें उपयोग
एलोवेरा का जूस पीएं। इससे आपको पेट दर्द और अन्य समस्याओं को दूर करने में लाभ होगा।
योग से दर्द नियंत्रण के बारे में जानिए इस वीडियो के माध्यम से
दही
दही पेट में खराबी के कारण होने वाली असहजता को कम करने में प्रभावी है। हालांकि, इस दौरान डेयरी उत्पादों का सेवन करने का मन नहीं करता। लेकिन, दही में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, जो पाचन की समस्याओं को दूर करके इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार होते हैं।
कैसे करें प्रयोग
अगर आपके पेट में खराबी है तो आप सादा दही लें, इसमें चीनी या अन्य फ्लेवर न डालें।
पेट की खराबी के घरेलू उपाय में दूध भी एक है। दूध से हार्टबर्न या अपच की समस्या से राहत मिलती है। इसलिए आप दूध से भी पेट की इन समस्याओं से राहत पा सकते हैं। लेकिन आपके पेट में समस्या है तो कैफीन युक्त चीजों जैसे चाय, कॉफी आदि का सेवन करने से बचें।
पेट की खराबी के घरेलू उपाय अपनाने के साथ ही इस बात का ध्यान रखें, कि खाना खाने के एकदम बाद लेटना या सोना आपकी पेट की समस्याओं को बढ़ा सकता है। खासतौर पर जिन लोगों को एसिडिटी या अपच की समस्याएं रहती हैं। ऐसा कहा जाता है कि खाना खाने के एकदम बाद लेटने से पेट में दबाव पड़ सकता है और दर्द हो सकता है।
गैस की समस्या बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ न खाएं
अगर आपके पेट में समस्या है या आपको लूज मोशन है, तो इसका कारण कुछ सब्जियां या ऐसे खाद्य पदार्थ हो सकते हैं जो गैस की समस्या को बढ़ा देते हैं, जैसे एस्परैगस, ब्रोकली, कैफीन युक्त पेय आदि। ऐसे में इन चीजों का सेवन करने से बचे।
अधिक मिर्च-मसाले या तले भुने खाने को खाने से भी पेट खराब हो सकता है, खासतौर पर रात को इन्हें खाने से। इसके साथ ही अधिक खाना, या बहुत जल्दी-जल्दी खाना, स्मोकिंग आदि से भी पेट में खराबी हो सकती है। इसलिए, इन सब से भी बचें।
फास्ट फूड खाने से बचे
पेट की खराबी की स्थिति में आपको फास्ट फूड खाने से बचना चाहिए। इसके साथ ही न तो बहुत जल्दी-जल्दी खाएं, न ही अधिक खाएं। इससे भी आपका पेट स्वस्थ रहेगा। अगर इन सभी पेट की खराबी के घरेलू उपाय अपनाने के बाद भी आपके पेट की समस्या दूर नहीं होती है तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें और सही उपचार कराएं।
फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाये रखने में बहुत महत्वपूर्ण है। फायदेमंद बैक्टीरिया के विकास में सहायता से लेकर बृहदान्त्र (colon) को हानिकारक तत्वों से दूर रखने में फाइबर युक्त आहार फायदेमंद होता है। अगर आपके आहार में फाइबर की कमी है तो आपके पाचन क्रिया पर इसका असर पड़ सकता है, जिससे लगातार पेट में दर्द होना सामान्य है। इसलिए अपने आहार में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों जैसे हरी सब्जियां, बादाम, फल, सूरजमुखी के बीज आदि को शामिल करें।