हमारे शरीर को बेहतर ढंग से काम करने के लिए विभिन्न प्रकार के खनिज यानी कि मिनरल्स की जरूरत पड़ती है। अगर हम पौष्टिक आहार का सेवन करते हैं, तो शरीर को जरूरत के हिसाब से मिनरल्स मिल जाते हैं। हम जो भी खाते हैं, वह मिनरल्स के अवशोषण अहम भूमिका निभाते हैं। यानी कि हम जो भी मिनरल्स लेते हैं, उनका अवशोषण जरूरी हो जाता है। अगर ऐसा नहीं हो पाता है, तो उस खनिज को लेने से हमें फायदा नहीं पहुंचता है। ऐसा ही एक मिनरल है आयरन। आयरन बहुत ही जरूरी मिनरल है। आयरन का अवशोषण कैसे बढ़ाया जा सकता है, इसकी जानकारी होना बहुत जरूरी है। आयरन जब एक बार शरीर द्वारा अवशोषित हो जाता है, तो यह हीमोग्लोबिन को बनाने में मदद करता है। यह प्रकार की रेड ब्लड सेल्स में पाई जाने वाला प्रोटीन है, जो शरीर के विभिन्न भागों में ऑक्सीजन को पहुंचाने का काम करती है। आयरन मायोग्लोबिन का एक कंपोनेंट है। जब आप अपनी मसल्स का इस्तेमाल करते हैं, तो ऑक्सीजन का भी इस्तेमाल होता है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि शरीर के लिए आयरन कितना अहम रोल अदा करते है। आईए जानते हैं खाने से आयरन का अवशोषण (Absorption of Iron From Foods) कैसे बढ़ाया जा सकता है।