backup og meta

छोटे बच्चों के लिए 9 बेस्ट ब्रेकफास्ट सीरियल्स, पोषण की कमी को करेंगे पूरा!

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Manjari Khare द्वारा लिखित · अपडेटेड 08/07/2022

    छोटे बच्चों के लिए 9 बेस्ट ब्रेकफास्ट सीरियल्स, पोषण की कमी को करेंगे पूरा!

    छोटे बच्चों के लिए फोर्टिफाइड सीरियल्स (Fortified cereals for kids) एक पॉपुलर ब्रेकफास्ट है। फोर्टिफाइड सीरियल्स हेल्दी होने के साथ ही टेस्टी भी होते हैं। बच्चे इन्हें चाव से खाते हैं। फोर्टिफाइड फूड्स में अतिरिक्त विटामिन और खनिज पाए जाते हैं जो उनमें स्वाभाविक रूप से मौजूद नहीं होते। फोर्टिफिकेशन का उद्देश्य उन फूड्स के विशेष पोषक तत्वों में सुधार करना है जिन्हें बच्चे और व्यस्क खाते हैं। जिनमें अनाज, दूध और जूस शामिल हैं। सीरियल्स सबसे कॉमन फोर्टिफाइड फूड्स हैं। उदाहरण के लिए एक कप फोर्टिफाइड सीरियल में 40 प्रतिशत तक आयरन का डेली इंटेक होता है। वहीं दूसरी तरफ अनफोर्टिफाइड व्हीट सीरियल में सिर्फ 10 प्रतिशत। ज्यादा ब्रेकफास्ट सीरियल्स में आयरन फोर्टिफिकेशन की वजह से ही होता है। ब्रेकफास्ट सीरियल्स निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं।

  • विटामिन ए
  • थियामिन (THYMINE)
  • राइबोफ्लेविन (RIBOFLAVIN)
  • नियासिन
  • विटामिन बी6
  • विटामिन बी12
  • विटामिन डी
  • फोलिक एसिड
  • जिंक
  • आयरन और कैल्शियम
  • 1. कैलोग्स ब्रेकफास्ट सीरियल प्रोस्टेड मिनी व्हीट्स (Kellogg’s Breakfast Cereal Frosted Mini-Wheats)

    यह काफी पॉपुलर ब्रेकफास्ट सीरियल है। यह बच्चों को संपूर्ण पोषक तत्व देने का दावा करता है। एक कटोरी मिनी व्हीट्स में पांच ग्राम तक फाइबर पाया जाता है। इसमें शुगर होता है, लेकिन यह मिनरल और विटामिन से फोर्टिफाइड है। साथ ही इसमें लो सोडियम पाया जाता है। इसके फ्रेश योगर्ट और फ्रूट्स के साथ बच्चे को दिया जा सकता है। छोटे बच्चों के लिए फोर्टिफाइड सीरियल्स ढूंढ रहे तो इसका उपयोग किया जा सकता है।

    छोटे बच्चों के लिए फोर्टिफाइड सीरियल्स (Fortified cereals for kids)

    2.सोलफुल रागी बाइट्स (Soulfull Ragi Bites)

    बच्चे जिन्हें स्ट्राॅबेरी बेहद पंसद है उनके लिए यह बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह स्ट्राबेरी फ्लेवर में उपलब्ध है। यह रागी से बना है। इसको तैयार करना भी बेहद आसान है। आपको बस सीरियल को कटोरी में डालना है और दूध मिलाना है। कंपनी का दावा है कि इस ब्रेकफास्ट सीरियल में कैल्शियम अच्छी मात्रा में उपलब्ध है। साथ ही इसमें किसी प्रकार के प्रिजर्वेटिव्स, रिफाइंड फ्लोर का उपयोग नहीं किया गया है। यह ग्लूटन फ्री प्रोडक्ट है। छोटे बच्चों के लिए फोर्टिफाइड सीरियल्स में यह ऑप्शन मजेदार हो सकता है।

    3.नेस्ले कोको क्रंच ब्रेकफास्ट सीरियल (Nestle Koko Krunch Breakfast Cereal)

    छोटे बच्चों के लिए फोर्टिफाइड सीरियल्स सर्च कर रहे हैं तो यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह चॉकलेट फ्लेवर में उपलब्ध होने की वजह से बच्चों का फेवरेट बन सकता है। यह मल्टीग्रेन फ्लोर से बना है जिसमें गेहूं, ज्वॉर, चावल का आटा, ओट्स आदि शामिल हैं। कंपनी का दावा है इसे विटामिन डी, कैल्शियम, आयरन, फाइबर और विटामिन (VITAMIN) बी के साथ फोर्टिफाइड किया गया है।

    और पढ़ें: एथलीट बच्चों के लिए करना है स्पोर्ट्स ड्रिंक्स का चुनाव, तो पढ़ें यहां

    4. पर्सी ब्रेकफास्ट सीरियल फ्रूट रिंग (Percy Breakfast Cereal, Fruit Rings)

    छोटे बच्चों के लिए फोर्टिफाइड सीरियल्स (Fortified cereals for kids)

    अगर छोटे बच्चों के लिए फोर्टिफाइड सीरियल्स चुनना चाहते हैं तो इसे भी ट्राय किया जा सकता है। ये फ्रूट रिंग बच्चों के लिए अलग एक्सपीरियंस हो सकता है। ये फ्रूट रिंग ओट्स, व्हीट, कॉर्न और राइस से बनी होती है। कंपनी का दावा है कि इसमें फाइबर, विटामिन्स, आयरन, प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। इसे गर्म या ठंडे दूध के साथ आप बच्चें को सर्व कर सकते हैं। इसमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा जीरो है।

    5.टमिओस क्रंचीज ब्रेकफास्ट सीरियल (Timios Crunchies Breakfast Cereals)

    छोटे बच्चों के लिए फोर्टिफाइड सीरियल्स पेरेंट्स की पसंद होते हैं। जिसमें एक ये भी हो सकता है। इस ब्रेकफास्ट सीरियल के मुख्य इंग्रीडिएंट्स गेहूं का आटा, नैचुरल स्ट्राबेरीज, चुकंदर का जूस और कोकोआ पाउडर है। यह अंडरवेट बच्चों के लिए अच्छा प्रोडक्ट साबित हो सकता है क्योंकि इसमें हाय कैलोरीज पाई जाती हैं। इसमें ग्लूटन फाइबर है। अगर किसी बच्चे को ग्लूटेन से एलर्जी है तो इस प्रोडक्ट नहीं खिलाना चाहिए। इसमें स्ट्राबेरीज और बीट पाउडर को कम मात्रा में मिलाया गया है।

    छोटे बच्चों के लिए फोर्टिफाइड सीरियल्स (Fortified cereals for kids)

    6.मन्ना हेल्थ मिक्स (Manna Health Mix)

    इस ब्रेकफास्ट सीरियल के मेन इंग्रीडिएंट्स के तौर पर रागी, बाजरा, ज्वार, जौ, मक्का, दालें और तले हुए हरे चने नट्स जिसमें काजू, मूंगफली आदि शामिल हैं। यह भी हाय कैलोरी ब्रेकफास्ट सीरयल है जो 5 वर्ष या इससे अधिक उम्र के बच्चों के लिए बढ़िया है। इसमें एडेड शुगर, कलर, फ्लेवर या प्रिजर्वेटिव्स का उपयोग नहीं किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह मल्टीग्रेन प्रोडक्ट बच्चों की स्टेमिना को बूस्ट करने और हड्डियों के विकास में मदद करता है। यह एक बैलेस्ड मील है जिसमें कार्बोहाइड्रेड, हेल्दी फैट्स, विटामिन और मिनरल्स उपलब्ध हैं।

    और पढ़ें: यह हेल्दी स्नैक्स आपके बच्चों को पोषण के साथ देंगे एनर्जी भी!

    7.क्विनोआ ग्रेनोला ब्रेकफास्ट सीरियल, अर्बन प्लेटर (Quinoa Granola Breakfast Cereal, Urban Platter)

    यह 5 साल से 12 साल तक के बच्चो के लिए अच्छा ब्रेकफास्ट सीरियल है। इसमें क्विनोआ फ्लेक्स के साथ ही बादाम, किशमिश, गुड़ अन्नानास पाउडर फॉर्म में डाला गया है। यह बढ़ते बच्चों के लिए सभी पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है। इसका उपयोग करने से पहले इसे दूध या एप्पल जूस में आधे घंटे के लिए भिगोकर रखना होगा। इसे योगर्ट के साथ ही खाया जा सकता है। छोटे बच्चों के लिए फोर्टिफाइड सीरियल्स चुनने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

    8.स्लर्प फार्म सीरियल (Slurrp Farm cereal)

    यह रागी ज्वॉर, चावल और नैचुरल बनाना पाउडर से बना है। इसका फायदा ये है कि इसमें केले को स्वीटनर के रूप में उपयोग किया गया है। जिसका मतलब है कि शुगर फ्रेक्टोज के माध्यम से आती है। रागी से बना होने के कारण इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में उपलब्ध है। इसकी 100 ग्राम सर्विंग्स पर 400 कैलोरीज मिलती हैं। यह छोटे छोटे बच्चों के लिए फोर्टिफाइड सीरियल्स का बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें कॉर्बोहाइड्रेड भी है जो बच्चों के ब्रेन डेवलपमेंट और मेमोरी फंक्शन के लिए जरूरी है।

    9.अमेय मल्टीग्रेन पोरेज (Ammae Multigrain Porridge)

    यह छोटे बच्चों के लिए फोर्टिफाइड सीरियल्स की खोज इस प्रोडक्ट पर आकर खत्म हो सकती है। यह 16 अनाजों से मिलकर बना है जिसमें अमरनाथ सीड्स, बाजरा, चना, ज्वॉर, मक्का, गेहूं, सूरजमुखी के बीज आदि शामिल हैं। इन सबसे मिलकर बना होने के कारण यह एक कंप्लीट मील बन जाता है। यह एनर्जी और प्रोटीन दोनों का बेहतरीन सोर्स है। कंपनी का दावा है कि प्रोडक्ट में किसी प्रकार के कैमिकल्स, एडेड शुगर या प्रिजर्वेटिव्स का उपयोग नहीं किया गया है। यह फाइबर और कॉर्बोहाइड्रेड का अच्छा सोर्स है।

    और पढ़ें: टोडलर ग्रोथ स्पर्ट्स : बच्चे की ग्रोथ के महत्वपूर्ण चरण, जानिए विस्तार से!

    नोट: हैलो स्वास्थ्य किसी ब्रांड को प्रमोट नहीं कर रहा ये जानकारी सिर्फ आपका ज्ञान बढ़ाने के लिए है। छोटे बच्चों के लिए फोर्टिफाइड सीरियल्स या अन्य किसी भी फूड प्रोडक्ट का उपयोग करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। ऐसा जरूरी नहीं है कि सभी फूड प्रोडक्ट्स हर बच्चे को सूट करें। इसलिए इस बारे में डॉक्टर ही उचित सलाह दे सकते हैं। ऊपर दी गई जानकारी को चिकित्सा विकल्प न मानें। 

    बच्चों के लिए सीरियल्स चुनते वक्त इन बातों का रखें ध्यान सीरियल्स शुगर में लो और फायबर में हाय होना चाहिए। एक सर्विंग में कम से कम तीन ग्राम फाइबर और 6 ग्राम से कम शुगर होनी चाहिए कई सीरियल में प्रोटीन की कमी होती है। इसलिए इनको योगर्ट, नट्स और पीनट बटर के साथ उपयोग किया जा सकता है।

    कंपनी के दावों पर ना जाकर प्रोडक्ट को खरीदने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी लें। उसके इंग्रीडिएंट्स को जरूर पढ़ें।

    आप चाहे तो इस बारे में डॉक्टर या डायटीशियन से सलाह ले सकती हैं।

    उम्मीद करते हैं कि आपको छोटे बच्चों के लिए फोर्टिफाइड सीरियल्स और ब्रेकफास्ट सीरियल से संबंधित जरूरी जानकारियां मिल गई होंगी। अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। अगर आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Manjari Khare द्वारा लिखित · अपडेटेड 08/07/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement