सूजी के फायदे
सूजी में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसमें थायमिन और फोलेट जैसे विटामिन बी भी उच्च मात्रा में पाए जाते हैं, जिनकी आपके शरीर में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं होती हैं। इसके अलावा, रवा में (Semolina) आयरन और मैग्नीशियम भी अच्छी मात्रा में मौजूद होते है। ये मिनरल्स रेड ब्लड सेल्स प्रोडक्शन, हृदय स्वास्थ्य और ब्लड शुगर कंट्रोल करने में सहायक होते हैं।
- प्रोटीन और फाइबर से भरपूर सूजी से पेट भरे होने का एहसास होता है जिससे भूख कम लगती है। इस तरह, यह वेट लॉस (weight loss) को बढ़ावा दे सकता है।
- सूजी फाइबर, फोलेट और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों में समृद्ध है – ये सभी आपके दिल की सेहत के लिए अच्छे माने जाते है और हृदय रोग के जोखिम को कम कर सकते हैं।
- सूजी मैग्नीशियम और फाइबर का एक बड़ा स्रोत है – ये दो पोषक तत्व ब्लड शुगर के स्तर में सुधार कर सकते हैं और टाइप 2 मधुमेह के आपके जोखिम को कम कर सकते हैं।
- सूजी में उच्च फाइबर (high fiber) गट बैक्टीरिया (gut bacteria) के विकास को प्रोत्साहित करके डाइजेशन सिस्टम को सपोर्ट करती है।
और पढ़े World Baking Day : बेकिंग फूड्स, फ्राइंग फूड्स से क्यों होते हैं बेहतर, क्या आप जानते हैं इस बारें में
सूजी का केक ब्रेड वाले केक से हेल्थ के लिहाज से कई गुना अच्छा है। इससे कई हेल्दी रेसिपी बनाई जा सकती हैं।लेकिन, सूजी एक हाई ग्लूटेन अनाज (high gluten grain), जो कुछ ग्लूटेन डिसऑर्डर (gluten disorder) वाले लोगों या गेहूं की एलर्जी वाले लोगों के लिए अनुपयुक्त है।
उम्मीद है कि आपको घर पर केक कैसे बनाते हैं। यह समझ आया गया होगा साथ ही अपने केक को कैसे और भी हेल्दी बनाया जा सकता है। इसका तरीका भी आपने जान लिया। तो देर किए बिना बना डालें बच्चों को मनपसंद केक और दीजिए उन्हें सरप्राइज। इसी तरह की और टेस्टी और हेल्दी रेसिपी के लिए हमारे साथ जुड़ें रहें।