backup og meta

किशमिश का पानी शरीर के लिए है फायदेमंद, जानिए इसके बारे में यहां

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Niharika Jaiswal द्वारा लिखित · अपडेटेड 15/06/2022

    किशमिश का पानी शरीर के लिए है फायदेमंद, जानिए इसके बारे में यहां

    क्या आपको पता है कि किशमिश शरीर के लिए फायदेमंद होती है? किशमिश ड्राई फ्रूट्स में सबसे अधिक पसंद की जाने वाला नट्स है। इसका सेवन शरीर के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। लेकिन स्वाद में मीठा होने के कारण डायबिटीज वालाें को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। किशमिश का इस्तेमाल अक्सर लोग स्नैक्स से लेकर मिठाई तक आदि में करते हैं। आपने किशमिश को खाने के फायदों के बारे में तो अक्सर सुना ही होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि किशमिश का पानी (Raisin water) भी सेहत को कई तरह से फायदेमंद है। इस आर्टिकल में बात करेंगे किशमिश के पानी (Raisin water) स्वास्थ के लिए क्यों प्रभावकारी है और इसका इस्तेमाल कैसे करें।

    और पढ़ें: किशोरों में इंसुलिन डिपेंडेंट डायबिटीज पर फिजिकल फिटनेस का प्रभाव होता है सकारात्मक!

    क्या है किशमिश का पानी (What is Raisin water) ?

    किशमिश के पानी को कभी-कभी रायसिंस वॉटर के रूप में भी जाना जाता है।  किशमिश का पानी रात भर किशमिश को भिगोकर, फिर तरल को छानकर और गर्म करके बनाया जाता है। यह पानी पाचन को मजबूत बनाने के साथ, विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और विभिन्न प्रकार के महत्वपूर्ण पोषक तत्वों प्रदान करने और एंटीऑक्सिडेंट देने के लिए प्रभावकारी माना जाता  है। इसके अलावा, यह  स्वाद में भी स्वादिष्ट है और यह तैयार करने में भी काफी आसान है। किशमिश के पानी में कई प्रकार के विटामिन और अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।

    और पढ़ें: Baby and nuts: शिशु को कैसे और कब देने चाहिए नट्स?

    किशमिश का पानी कैसे बनाये (How to make Raisin water)

    किशमिश का पानी सिर्फ दो साधारण सामग्री का उपयोग करके घर पर बनाना आसान है। शुरू करने के लिए, एक सॉस पैन या बर्तन में 2 कप (475 एमएल) पानी उबाल लें। इसके बाद इसे आंच से हटा लें और पानी में 1 कप (145 ग्राम) किशमिश डालें। किशमिश को रात भर या कम से कम 8 घंटे के लिए भिगो दें, फिर इस छान लें। समर्थकों ने इसके संभावित लाभों को अधिकतम करने के लिए नाश्ते से पहले इसे पीने का सुझाव दिया है। हालांकि, कोई भी शोध यह नहीं बताता है कि यह सुबह के समय अधिक फायदेमंद होता है।

    और पढ़ें: बदाम और दूध सोने से पहले खाना है फायदेमंद, आएगी अच्छी नींद!

    किशमिश के पानी के लाभ (Raisin water benefits)

    हालांकि किसी भी अध्ययन ने विशेष रूप से किशमिश के पानी की जांच नहीं की है, यह आपके आयरन और एंटीऑक्सीडेंट के सेवन को बढ़ा सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह किशमिश से बना है, जो सूखे अंगूर हैं।

    एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है (Good source of antioxidants)

    किशमिश एंटीऑक्सिडेंट में समृद्ध ड्राय फ्रूट हैं, किशमिश में विशेष रूप से फेरुलिक एसिड, क्वेरसेटिन और ट्रांस-काफ्टरिक एसिड की उच्च मात्रा होती है। यह एंटीऑक्सिडेंट स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और कैंसर, टाइप 2 डायबिटीज और अल्जाइमर रोग  जैसी गंभीर बीमारियों  से बचाव करने में भी मददगार है। विशेष रूप से, 15 लोगों  के ऊपर किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि किशमिश खाने के लगभग 1 घंटे बाद रक्त में एंटीऑक्सीडेंट का स्तर काफी बढ़ हुआ पाया गया।

    और पढ़ें: स्तनपान के दौरान अतिरिक्त विटामिन की आवश्यकता कैसी पूरी करें, जानिए एक्सपर्ट से

    आयरन की कमी को भी पूरा करता है (Also cures iron deficiency)

    किशमिश में उचित मात्रा में आयरन होता है। यह शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के साथ लाल रक्त कोशिका उत्पादन में भी भूमिका निभाता है। जिन्हें अपने आहार में पर्याप्त आयरन प्राप्त नहीं होता है, उन्हें आयरन की कमी से एनीमिया हो सकता है। एनीमिया एक ऐसी स्थिति है, जिसके लक्षणों में थकान, सांस लेने में तकलीफ, पीली त्वचा और कमजोरी आदि शामिल हैं । बहरहाल, किशमिश के पानी के सटीक पोषक तत्व की पुष्टि के लिए अध्ययन की आवश्यकता है।

    दिल के लिए फायदेमंद है (Good for the heart)

    जो लोग अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं, उन्हें नियमित रूप से किशमिश के पानी का सेवन करना चाहिए, लेकिन डॉक्टर की सलाह पर। किशमिश का पानी आपके दिल को हेल्दी बनाने में मदद कर सकता है। यह कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल में रखने में मददगार है। किशमिश का पानी पीने से अद्भुत लाभों के साथ ही आपके शरीर को ऊर्जा भी प्रदान करता है।

    और पढ़ें: गर्भावस्था में आप अखरोट का सेवन करें, लेकिन जानिए किन बातों का रखें ध्यान

    लिवर के लिए भी अच्छा है (Good for liver)

    यह दिल की सेहत सुधारने से लेकर आपकी इम्यूनिटी पॉवर को भी बढ़ाता है। किशमिश का पानी का उपयोग लिवर से संबंधित समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है। लिवर को डिटॉक्स करने के लिए किशमिश का पानी काफी फायदेमंद माना गया है और यह पाचन को भी मजबूत बनाता है।

    और पढ़ें: बच्चों में विटामिन-के की कमी को पूरा करने के लिए क्या जरूरी है सप्लिमेंट्स का इस्तेमाल?

    वजन घटाने में मददगार है (Helpful in weight loss)

    सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीने से वज़न कम करने में भी मदद मिल सकती है। किशमिश में भरपूर मात्रा में फ्रुक्टोस और ग्लूकोज़ होता है, जो शरीर में ऊर्जा की कमी नहीं होने देता है। इनमें फाइबर भी होता है, जो लंबे समय तक आपके पेट को भरा रखता है।

    और पढ़ें: एक्सरसाइस के दौरान चक्कर आना, एनाफिलेक्सिस एलर्जी का लक्षण है : जानें एक्सपर्ट से बचाव के टिप्स

    जिन्हें किशमिश के पानी से एलर्जी है, वो इसका सेवन न करें (Those who are allergic to raisin water, do not consume it.)

    हालांकि अधिकांश वयस्कों के लिए किशमिश का पानी सुरक्षित माना जाता है, लेकिन कुछ लोगों को इसका सेवन सीमित करने की आवश्यकता हो सकती है। दुर्लभ मामलों पर, किशमिश एलर्जी रिएक्शन हो सकता है। किशमिश जैसे सूखे मेवों में आमतौर पर ताजे फल की तुलना में कैलोरी, कार्ब्स और प्राकृतिक शर्करा की अधिक मात्रा होती है। ताजा अंगूर खाना आपकी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा। यह कैलोरी, कार्ब्स और नैचुरल शुगर की मात्रा भी इसमें अन्य ड्राय फ्रूट्स की  अपेक्षाकृत अधिक हो सकती है। ताजे अंगूरों को चुनना आपके स्वास्थ्य के लिए अधिक फायदेमंद होगा। जिन लोगों को किशिमश से एलर्जी है या किशमिश का पानी पीने से पाचन में दिक्कत आ रही है वो इसका सेवन न करें।

    और पढ़ें: गर्भावस्था में नट्स चाहें बादाम हो या काजू, सेहत के लिए बेहतरीन

    किशमिश का पानी आप उबलते पानी में किशमिश डालकर, रात भर भिगो कर रख सकते हैं और फलों को छान कर निकाल सकते हैं। हालांकि आप दिन में किसी भी समय किशमिश का पानी पी सकते हैं, लेकिन एक्सपर्ट इसे सुबह के समय पीने की सलाह देते हैं। किशमिश को रात भर पानी में भिगोकर, फिर उसे छानकर किशमिश का पानी बनाया जाता है। चूंकि यह पेय किशमिश से बना है,  तो इसमें आयरन और एंटीऑक्सिडेंट सहित महत्वपूर्ण पोषक तत्व शरीर को मिलते हैं। इसका सेवन शरीर से बैक्टीरिया को भी बाहर निकालता है। जबकि किशमिश का पानी कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकता है। लेकिन जिन लोगों को यह पाचन में दिक्कत करता है, वो इसके बजाय किशमिश या ताजे अंगूर का चुनाव कर सकते हैं। ये न केवल सूक्ष्म पोषक तत्वों से भरपूर हैं, बल्कि फाइबर से भी भरपूर हैं। किशमिश के पानी के अन्य फायदों के बारे में  जानने के लिए अपने डॉक्टर से बात करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Niharika Jaiswal द्वारा लिखित · अपडेटेड 15/06/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement