backup og meta

Alerid: एलेरिड क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 29/06/2020

Alerid: एलेरिड क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

फंक्शन

एलेरिड दवा (Alerid tablet) कैसे काम करती है?

एलेरिड (Alerid) टैबलेट एलर्जी की समस्या को ठीक करने का काम करती है। जिन लोगों को सीजनल एलर्जी की समस्या होती है, उनको एलेरिड ड्रग लेने की सलाह दी जा सकती है। जब शरीर में एलर्जी होती है तो एक प्रकार के कैमिकल (हिस्टामाइन) का प्रोडक्शन होने लगता है। इसी कैमिकल के कारण शरीर में विभिन्न प्रकार के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। एलेरिड शरीर में जाकर एंटीहिस्टामाइन (antihistamine) की तरह कार्य करता है और शरीर में कैमिकल के प्रोडक्शन को रोकने का काम करता है।

सीजनल एलर्जी के रूप में छींक आना, आंखों का लाल होना, आंख से पानी आना, नाक से पानी आना, खुजली आदि समस्याओं का सामान करना पड़ता है। एक बात का ध्यान रखें कि एलर्जी कई प्रकार की हो सकती है। सभी के लिए एलेरिड ड्रग लेने की सलाह नहीं दी जा सकती है। अगर आपको एलर्जी की समस्या है तो बेहतर रहेगा कि जो ड्रग डॉक्टर आपके लिए सजेस्ट किया है वही लें।

एलेरिड (Alerid) का कैमिकल कंपोजीशन क्या है?

एलेरिड में कैमिकल कंपोजीशन के रूप में सिट्रीजीन (Cetirizine) होता है। सिट्रीजीन एंटीहिस्टामाइन (antihistamine) की तरह काम करता है। सिट्रीजीन हे फीवर,पॉलन से एलर्जी, डस्ट से एलर्जी, वायु में उपस्थित कुछ पदार्थों से एलर्जी आदि समस्याओं से बचाता है, लेकिन सिट्रीजीन पित्त या फिर फफोले वाली पित्ती (hives that are bruised ) की समस्या को ठीक नहीं कर पाता है। बेहतर होगा कि इस संबंध में आप डॉक्टर से पूछें।

और पढें:  Acotiamide: अकोशियामाइड क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

डोसेज

एलेरिड (Alerid) का सामान्य डोज क्या है?

एलेरिड (Alerid) का डोज कैसे लेना है, इस बारे में डॉक्टर आपको बेहतर बता सकता है। एलेरिड सिरप बच्चों के लिए सजेस्ट किया जा सकता है। डॉक्टर एलेरिड सिरप या टैबलेट का यूज करने की सलाह दे सकते हैं।

वयस्कों के लिए एलेरिड का एक दिन का डोज – 10 मिलीग्राम

अगर आपको अधिक एलर्जी की समस्या है तो डॉक्टर डोज की मात्रा को बढ़ा भी सकता है। साथ ही 5 एमजी डोज को दिन में दो बार लेने की सलाह भी दे सकता है। आपको दवा की कितनी मात्रा लेनी है, ये डॉक्टर जांच के बाद बेहतर बता सकता है।

ओवरडोज या आपात स्थिति में मुझे क्या करना चाहिए?

ओवरडोज या लंबे समय तक दवा का अधिक सेवन करने से गंभीर दुष्प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। ड्रग का ओवरडोज अगर हो जाए तो आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए। अगर ड्रग की अधिक मात्रा लेने पर आपको शरीर में गंभीर लक्षण दिखाई दे रहे हो तो आपको इमरजेंसी वार्ड में जाकर दिखाएं। बीमारी के खात्मे के लिए ड्रग की सही मात्रा का सेवन करना बहुत जरूरी है।

एलेरिड (Alerid) का डोज मिस हो जाए तो क्या करूं?

एलेरिड का सेवन भूलने पर खुराक की याद आते ही उसे लें। हालांकि, अगर आपकी अगली डोज का समय होने वाला है तो भूले हुए डोज की बजाए, अगली खुराक का सेवन पहले से तय किए गए समय पर करें। एक साथ दो खुराक का सेवन न करें।

[mc4wp_form id=’183492″]

और पढ़ें : Becosules z: बीकासूल जेड क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

उपयोग

मुझे एलेरिड (Alerid) का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए?

  • एलेरिड टैबलेट का सेवन पानी के साथ (ओरली) किया जाता है।
  • एलेरिड का सेवन खाने के पहले या फिर खाने के बाद भी किया जा सकता है।
  • दवा का उपयोग दिन में किस समय करना है, इस बारे में डॉक्टर से जानकारी प्राप्त करें।
  • एलेरिड का उपयोग कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि अन्य दवाओं का सेवन करने से पहले डॉक्टर को जानकारी दें।
  • दवा का उपयोग करने के बाद खुला न छोड़ें। उसे बंद करके सुरक्षित स्थान पर रखें।
  • अगर आपके घर में किसी अन्य व्यक्ति को भी एलर्जी के लक्षण दिखें तो उसे एलेरिड का सेवन करने की सलाह बिलकुल न दें, बल्कि डॉक्टर से जांच करवाएं।
  • एलेरिड का सेवन करने के कुछ समय बाद ही शरीर में असर दिखने लगता है। अगर आपको समस्या से राहत मिल गई है तो दवा का सेवन बंद न करें। जब तक डॉक्टर ने कहा है, तब तक दवा का सेवन करें।

और पढ़ें : Nicotex: निकोटेक्स क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

साइड इफेक्ट्स

 एलेरिड (Alerid) के क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं?

एलेरिड दवा का सेवन करने से शरीर में कुछ साइड इफेक्ट भी दिख सकते हैं। ऐसा जरूरी नहीं है कि सभी व्यक्तियों को दुष्प्रभाव दिखाई दें। अगर एलेरिड का सेवन करने के बाद आपको निम्न लक्षण दिखाई देते हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

और पढ़ेंZyrcold: जिरकोल्ड क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

सावधानियां और चेतावनी

एलेरिड (Alerid) का इस्तेमाल करने से पहले मुझे क्या जानना चाहिए?

  • एलेरिड ड्रग की प्रत्येक डोज उम्र, चिकित्सा स्थिति और ट्रीटमेंट के रिस्पॉन्स पर आधारित हो सकती है। इसलिए अपनी डोज को कम या फिर ज्यादा न करें।
  • एलेरिड का इस्तेमाल करने के कुछ समय बाद आपको हल्की नींद का अहसास हो सकता है। बेहतर होगा कि दवा के सेवन के बाद किसी भी तरह का मेहनती काम या फिर ड्राइविंग न करें।
  • अगर एलेरिड खाने के बाद आपकी एलर्जी की समस्या अधिक बढ़ जाती है तो इस बारे में तुरंत डॉक्टर को जानकारी दें। ऐसे में दवा का सेवन बंद कर देना चाहिए और डॉक्टर से जांच कराने के बाद ही अन्य दवा का सेवन करें।
  • इस दवा का सेवन चिकित्सक सलाह के बाद ही करना चाहिए।
  • अगर आपको लिवर संबंधी समस्या है तो इस दवा का सेवन बिना डॉक्टर से पूछे न करें, वरना शरीर पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है।

क्या गर्भावस्था या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान एलेरिड (Alerid) को लेना सुरक्षित है?

प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान एलेरिड ड्रग का इस्तेमाल करने से महिलाओं को किस तरह की परेशानियां हो सकती हैं, इसके बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो डॉक्टर को इस बारे जानकारी दें। वहीं ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं को भी डॉक्टर से इस बारे में परामर्श कर लेना चाहिए।

और पढ़ें Rifagut: रिफागट क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

रिएक्शन

कौन-सी दवाइयां एलेरिड (Alerid) के साथ रिएक्शन कर सकती हैं?

एलेरिड का सेवन करने के दौरान अन्य दवाओं का सेवन करते समय सावधानी रखनी चाहिए। कुछ दवाएं एलेरिड के साथ रिएक्शन कर सकती हैं। बेहतर होगा कि आप डॉक्टर को उन दवाओं के बारे में जरूर बताएं, जो आप ले रहे हो।

एलेरिड (Alerid) फूड या एल्कोहॉल के साथ रिएक्शन करती है?

एलेरिड का सेवन करने के दौरान शराब का सेवन न करें। दवा के साथ एल्कोहॉल का रिएक्शन हो सकता है। वहीं खाने के साथ एलेरिड का कोई रिएक्शन नहीं होता है।

एलेरिड (Alerid) हेल्थ कंडिशन को प्रभावित कर सकती है?

एलेरिड (Alerid) का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर को अन्य बीमारियों के बारे में जरूर बताएं। कुछ बीमारियों में इस दवा का सेवन करना सही नहीं माना जाता है। जैसे:

अगर आपको उपरोक्त बीमारियां हो तो इस बारे में डॉक्टर को जरूर बताएं। ऐसा करने से आप दवाइयों के रिएक्शन से बच जाएंगे। साथ ही अगर आप किसी दवा का सेवन कर रहे हो तो भी डॉक्टर को जरूर बताएं।

और पढ़ें : Mala D: माला डी क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

स्टोरेज

 मैं एलेरिड (Alerid) को कैसे स्टोर करूं?

एलेरिड का सेवन करने के साथ ही उसका सही तरीके से स्टोरेज करना बहुत जरूरी है। अगर दवा का सही तरीके से स्टोरेज नहीं किया जाता है तो दवा का प्रभाव कम होने का खतरा रहता है। दवा के स्टोरेज की जानकारी आपको मेडिसिन पैकेज पर भी मिल सकती है। आप पैकेज पर लिखे जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़ें या फिर अपने डॉक्टर से इसके बारे में पूछें। एलेरिड को स्टोर करने के लिए सामान्य तापमान वाले कमरे (25 से 30 डिग्री सेल्सियस) का चयन करना उपयुक्त रहेगा। आप भूलकर भी दवा को फ्रिज में न रखें। साथ ही दवा को नमी से बचाकर रखना भी बहुत जरूरी है। दवा को बाथरूम या फिर नमी वाले स्थान में न रखें। आप इसे एक कंटेनर में बंद कर सामान्य तापमान वाले कमरे में रख सकते हैं। जहां सूर्य का सीधा प्रकाश न आता हो। बच्चों के साथ ही जानवरों की पहुंच से भी दवा को दूर ही रखें।

एलेरिड (Alerid) किस रूप में उपलब्ध है?

  • टैबलेट
  • सिरप

दी गई जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। इसलिए किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

डॉ. प्रणाली पाटील

फार्मेसी · Hello Swasthya


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 29/06/2020

advertisement iconadvertisement

Was this article helpful?

advertisement iconadvertisement
advertisement iconadvertisement