backup og meta

Ambrodil S Syrup : एम्ब्रोडिल एस सिरप क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Shikha Patel द्वारा लिखित · अपडेटेड 19/08/2020

Ambrodil S Syrup : एम्ब्रोडिल एस सिरप क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

एम्ब्रोडिल एस सिरप (Ambrodil S Syrup) क्या है?

दवा का नाम और कैटेगरी

एम्ब्रोडिल एस सिरप (Ambrodil S Syrup) एक कफ इक्स्पेक्टोरेंट है।

ओटीसी (OTC) या प्रिस्क्रिप्शन ड्रग

एम्ब्रोडिल एस सिरप (Ambrodil S Syrup) एक प्रिस्क्रिप्शन मेडिसिन है, यानी इसके इस्तेमाल के लिए प्रिस्क्रिप्शन की जरूरत होती है।

एक्टिव इंग्रिडेंट

इस दवा का कंपोजिशन एंब्रॉक्सोल+ सैल्बुटामोल/ एल्ब्युटेरोल (Ambroxol + Salbutamol/Albuterol) है।

विशिष्ट उपयोग

इस दवा का मुख्य रूप से सेवन खांसी के उपचार के लिए किया जाता है।

और पढ़ें : Acemiz Plus: एसमीज प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

दवा का उपयोग

एम्ब्रोडिल एस सिरप (Ambrodil S Syrup) का इस्तेमाल किन बीमारियों के उपचार के लिए किया जाता है?

एम्ब्रोडिल एस सिरप (Ambrodil S Syrup) का प्रयोग निम्नलिखित बीमारियों, स्थितियों और लक्षणों के उपचार, नियंत्रण, रोकथाम और सुधार के लिए किया जाता है:

  • क्रोनिक ब्रोन्कोपल्मोनरी (bronchopulmonary) रोग
  • गले में खराश
  • दमा
  • बलगम वाली खांसी
  • श्वसन संबंधी रोग
  • फेफड़े का विकार (Lung disorder)
  • श्वसन तंत्र के रोग (Respiratory tract diseases)
और पढ़ें : Prolomet XL: प्रोलोमेट एक्सएल क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

फंक्शन

एम्ब्रोडिल एस सिरप (Ambrodil S Syrup) कैसे काम करती है?

एंब्रॉक्सोल और सैल्बुटामोल, खांसी से राहत देते हैं। एंब्रॉक्सोल एक म्यूकोलाईटिक है, जो म्यूकस (कफ) को थिन और ढीला करता है, जिससे खांसी को दूर करना आसान हो जाता है। सैल्बुटामोल एक ब्रोन्कोडाइलेटर है, जो वायुमार्ग में मांसपेशियों को आराम देता है। इससे सांस लेना आसान हो जाता है।

और पढ़ें : Librium 10: लिब्रियम 10 क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

इस्तेमाल के लिए निर्देश

एम्ब्रोडिल एस सिरप (Ambrodil S Syrup) का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए?

इस दवा की खुराक और ट्रीटमेंट ड्यूरेशन डॉक्टर द्वारा निर्देशित किया जाता है। उपयोग से पहले दिशा-निर्देशों के लिए लेबल की जांच करें। इसे हमेशा मेजरिंग स्पून से ही मापें। सिरप का सेवन करने से पहले बोतल को अच्छी तरह हिलाएं। इस सिरप को भोजन के साथ या बिना भोजन के भी लिया जा सकता है, लेकिन इसे निश्चित समय पर लेना बेहतर होता है। इससे दवा से ज्यादा से ज्यादा लाभ मिलते हैं।

और पढ़ें : Nuhenz Tablet : न्यूहेंज टैबलेट क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

सावधानी और चेतावनी

इन स्थितियों में एम्ब्रोडिल एस सिरप (Ambrodil S Syrup) का उपयोग न करें

अगर आपको इस सिरप में मौजूद किसी भी सक्रिय तत्व से एलर्जी है, तो इस दवा का इस्तेमाल न करें।

एम्ब्रोडिल एस सिरप (Ambrodil S Syrup) का इस्तेमाल करने से पहले मुझे क्या जानना चाहिए?

  • सिरप के दुष्प्रभाव गंभीर हो सकते हैं, जो आपके वाहन चलाने की क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं। चक्कर आना, असमान हृदय गति, मांसपेशियों में ऐंठन या मांसपेशियों में दर्द के बढ़ते जोखिम के कारण इस दवा के सेवन के दौरान अल्कोहॉल के सेवन की सिफारिश नहीं की जाती है।
  • किडनी की बीमारियों और हायपरथायरॉइडिज्म के रोगियों में डोज एडजस्टमेंट की आवश्यकता हो सकती है।
  • लिवर की बीमारी के रोगियों में एम्ब्रोडिल एस सिरप का उपयोग सावधानी के साथ किया जाना चाहिए। इस स्थिति में सिरप के खुराक समायोजन की आवश्यकता हो सकती है। कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
  • 14 दिनों के उपयोग के बाद स्थिति में सुधार न होने पर डॉक्टर से परामर्श करें।
और पढ़ें : Nimesulide+Paracetamol/Acetaminophen: निमेसुलाइड+पैरासिटामोल/ एसिटामिनोफेन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

प्रेग्नेंसी और स्तनपान में दवा का उपयोग

क्या प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान एम्ब्रोडिल एस सिरप (Ambrodil S Syrup) लेना सुरक्षित है?

गर्भवती महिलाओं को एम्ब्रोडिल एस सिरप (Ambrodil S Syrup) के साथ उपचार से पहले डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए। जानवरों पर हुए अध्ययन से पता चलता है कि भ्रूण पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इस दवा के उपयोग पर जोखिम मूल्यांकन के लिए एक डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।

और पढ़ें : Pancreatin+Dimethicone/Polydimethylsiloxane : पैंक्रियेटिन+डायमेथीकॉन/ पॉलीडाइमिथाइलसिलोक्सेन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

साइड इफेक्ट्स

एम्ब्रोडिल एस सिरप (Ambrodil S Syrup) के क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं?

एम्ब्रोडिल एस सिरप (Ambrodil S Syrup) से कुछ अवांछित दुष्प्रभाव हो सकते हैं। कुछ संभावित साइड इफेक्ट्स में शामिल हैं:

  • इसके उपयोग से दस्त, कब्ज, हार्ट बर्न और अपच जैसी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्या हो सकती है।
  • मतली, उल्टी, चक्कर आना और सिरदर्द जैसे दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं।
  • टैचीकार्डिया की समस्या पैदा हो सकती है।
  • संवेदनशील व्यक्तियों में एंजियोएडेमा और पित्ती की समस्या देखी जा सकती है।
  • खांसी और घरघराहट की समस्या बिगड़ सकती है।
  • गंभीर हाइपोटेंशन के कारण कोलैप्स हो सकता है।
  • हालांकि, यह दुर्लभ है। लेकिन, अत्यधिक उपयोग से हाइपोकैलीमिया (hypokalemia) हो सकता है।

और पढ़ें : Ezetimibe + Atorvastatin : इजेटिमिब + एटोरवास्टेटिन क्या है? जानें इसका उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

रिएक्शन

कौन-सी दवाइयां एम्ब्रोडिल एस सिरप (Ambrodil S Syrup) के साथ रिएक्शन कर सकती हैं?

एम्ब्रोडिल एस सिरप (Ambrodil S Syrup) को लेने से पहले भी इसके रिएक्शन को लेकर डॉक्टर से सलाह जरूर लें। विशेष रूप से अगर आप नीचे लिखी दवाएं ले रहे हैं-

  • एंटीबायोटिक्स (Antibiotics)
  • ऐटोमॉक्सेटीन (Atomoxetine)
  • डीजोक्सिन (Digoxin)
  • अवसाद के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाएं
  • मेथिलडोपा (Methyldopa)
  • स्टेरॉयड (Steroids)
  • थियोफाइलिन (Theophylline)
और पढ़ें : Manforce Staylong Tablet : मैनफोर्स स्टेलॉन्ग टैबलेट क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

क्या एम्ब्रोडिल एस सिरप (Ambrodil S Syrup) किसी फूड के साथ रिएक्शन करती है?

इस बारे में सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है। इस विषय में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

क्या एम्ब्रोडिल एस सिरप (Ambrodil S Syrup) किसी स्वास्थ्य स्थिति के साथ इंटरैक्ट करती है?

यह दवा कुछ हेल्थ कंडीशंस के साथ इंटरैक्ट कर सकती है। जैसे-

[mc4wp_form id=’183492″]

डोसेज

एम्ब्रोडिल एस सिरप (Ambrodil S Syrup) की सामान्य खुराक क्या है?

  • वयस्कों के लिए सिरप की खुराक 30-120 मिलीग्राम प्रति दिन है।
  • (1 महीने -2 साल) बच्चों के लिए प्रति दिन 2-3 मिलीलीटर, दिन में 3-4 बार
  • (2-6 साल) बच्चों के लिए 5-10 मिलीलीटर, 3-4 बार प्रति दिन
  • 6 साल से ऊपर के बच्चों के लिए प्रति दिन 3-4 बार 10 मिलीलीटर निर्देशित की जा सकती है।

नोट : इस सिरप के डोज के लिए आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। बिना डॉक्टर के परामर्श के आपको किसी भी दवा का सेवन नहीं करना चाहिए।

एम्ब्रोडिल एस सिरप (Ambrodil S Syrup) की खुराक छूट जाए तो क्या करें?

रोगी को याद आते ही मिस्ड खुराक लेनी चाहिए। अगर आपके अगले डोज का वक्त हो गया है तो मिस हुई डोज को छोड़ दें। किसी भी परिस्थिति में रोगी को मिस्ड खुराक लेने के लिए डबल डोज नहीं लेना चाहिए।

ओवरडोज या आपात स्थिति में मुझे क्या करना चाहिए?

सिरप की अनुशंसित खुराक से अधिक लेने से ओवरडोज की स्थिति पैदा हो सकती है। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से मिलने की सलाह दी जाती है।

और पढ़ें : Sporidex: स्पोरिडेक्स क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

स्टोरेज और डिस्पोजेबल तरीके

एम्ब्रोडिल एस सिरप (Ambrodil S Syrup) को कैसे स्टोर और डिस्पोज करें?

  • दवा को कमरे के तापमान पर स्टोर करें। सुरक्षा के लिए बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से एम्ब्रोडिल एस सिरप (Ambrodil S Syrup) को दूर रखें।
  • दवा की एक्सपायरी हो जाने पर इसका उपयोग न करें। एक्सपायरी सिरप के इस्तेमाल से एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है। इसे डिस्पोज करने के बारे में फॉर्मासिस्ट से सलाह लेनी चाहिए। इसे टॉयलेट या नाली में फ्लश करने से बचें।
और पढ़ें : Caldikind Plus: कैलडिकाइंड प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

उपलब्ध खुराक

यह दवा किस रूप में उपलब्ध है?

यह दवा, सिरप के रूप में 100 एमएल की बोतल में अवेलेबल है।

दवा की उपलब्धता की स्थिति : यह सिरप भारत में प्रतिबंधित नहीं है।

उम्मीद है कि ये आर्टिकल आपके लिए बहुत मददगार होगा। इस आर्टिकल में बताए गए सभी दिशा-निर्देशों के बाद भी अपने डॉक्टर के द्वारा सलाह दिए जाने पर ही इस सिरप का सेवन करें।

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

डॉ. प्रणाली पाटील

फार्मेसी · Hello Swasthya


Shikha Patel द्वारा लिखित · अपडेटेड 19/08/2020

advertisement iconadvertisement

Was this article helpful?

advertisement iconadvertisement
advertisement iconadvertisement