हमें बताएं, क्या गलती थी.
हमें बताएं, क्या उपलब्ध नहीं है.
हम निजी हेल्थ सलाह, निदान और इलाज नहीं दे सकते, पर हम आपकी सलाह जरूर जानना चाहेंगे। कृपया बॉक्स में लिखें।
एम्ब्रोडिल एस सिरप (Ambrodil S Syrup) एक प्रिस्क्रिप्शन मेडिसिन है, यानी इसके इस्तेमाल के लिए प्रिस्क्रिप्शन की जरूरत होती है।
इस दवा का कंपोजिशन एंब्रॉक्सोल+ सैल्बुटामोल/ एल्ब्युटेरोल (Ambroxol + Salbutamol/Albuterol) है।
इस दवा का मुख्य रूप से सेवन खांसी के उपचार के लिए किया जाता है।
एम्ब्रोडिल एस सिरप (Ambrodil S Syrup) का प्रयोग निम्नलिखित बीमारियों, स्थितियों और लक्षणों के उपचार, नियंत्रण, रोकथाम और सुधार के लिए किया जाता है:
एंब्रॉक्सोल और सैल्बुटामोल, खांसी से राहत देते हैं। एंब्रॉक्सोल एक म्यूकोलाईटिक है, जो म्यूकस (कफ) को थिन और ढीला करता है, जिससे खांसी को दूर करना आसान हो जाता है। सैल्बुटामोल एक ब्रोन्कोडाइलेटर है, जो वायुमार्ग में मांसपेशियों को आराम देता है। इससे सांस लेना आसान हो जाता है।
इस दवा की खुराक और ट्रीटमेंट ड्यूरेशन डॉक्टर द्वारा निर्देशित किया जाता है। उपयोग से पहले दिशा-निर्देशों के लिए लेबल की जांच करें। इसे हमेशा मेजरिंग स्पून से ही मापें। सिरप का सेवन करने से पहले बोतल को अच्छी तरह हिलाएं। इस सिरप को भोजन के साथ या बिना भोजन के भी लिया जा सकता है, लेकिन इसे निश्चित समय पर लेना बेहतर होता है। इससे दवा से ज्यादा से ज्यादा लाभ मिलते हैं।
और पढ़ें : Nuhenz Tablet : न्यूहेंज टैबलेट क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
अगर आपको इस सिरप में मौजूद किसी भी सक्रिय तत्व से एलर्जी है, तो इस दवा का इस्तेमाल न करें।
गर्भवती महिलाओं को एम्ब्रोडिल एस सिरप (Ambrodil S Syrup) के साथ उपचार से पहले डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए। जानवरों पर हुए अध्ययन से पता चलता है कि भ्रूण पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इस दवा के उपयोग पर जोखिम मूल्यांकन के लिए एक डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।
एम्ब्रोडिल एस सिरप (Ambrodil S Syrup) से कुछ अवांछित दुष्प्रभाव हो सकते हैं। कुछ संभावित साइड इफेक्ट्स में शामिल हैं:
एम्ब्रोडिल एस सिरप (Ambrodil S Syrup) को लेने से पहले भी इसके रिएक्शन को लेकर डॉक्टर से सलाह जरूर लें। विशेष रूप से अगर आप नीचे लिखी दवाएं ले रहे हैं-
इस बारे में सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है। इस विषय में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
यह दवा कुछ हेल्थ कंडीशंस के साथ इंटरैक्ट कर सकती है। जैसे-
नोट : इस सिरप के डोज के लिए आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। बिना डॉक्टर के परामर्श के आपको किसी भी दवा का सेवन नहीं करना चाहिए।
रोगी को याद आते ही मिस्ड खुराक लेनी चाहिए। अगर आपके अगले डोज का वक्त हो गया है तो मिस हुई डोज को छोड़ दें। किसी भी परिस्थिति में रोगी को मिस्ड खुराक लेने के लिए डबल डोज नहीं लेना चाहिए।
सिरप की अनुशंसित खुराक से अधिक लेने से ओवरडोज की स्थिति पैदा हो सकती है। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से मिलने की सलाह दी जाती है।
यह दवा, सिरप के रूप में 100 एमएल की बोतल में अवेलेबल है।
दवा की उपलब्धता की स्थिति : यह सिरप भारत में प्रतिबंधित नहीं है।
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Ambrodil S Syrup. https://www.medindia.net/drug-price/ambroxol-combination/ambrodil-s.htm. Accessed On 19 Aug 2020
Ambroxol +Salbutamol. https://www.medicineindia.org/pharmacology-for-generic/1032/ambroxol-salbutamol. Accessed On 19 Aug 2020
Salbutamol. https://www.drugbank.ca/drugs/DB01001. Accessed On 19 Aug 2020
Salbutamol. https://www.drugs.com/international/salbutamol.html. Accessed On 19 Aug 2020
Efficacy and Tolerability Comparison of the Salbuterol-Ambroxol Combination or of Salbuterol in the Treatment of Bronchial Asthma in Pediatric Patients: Prospective, Double-Blind, Aleatory and Parallel Study. https://www.researchgate.net/publication/289475294_Efficacy_and_Tolerability_Comparison_of_the_Salbuterol-Ambroxol_Combination_or_of_Salbuterol_in_the_Treatment_of_Bronchial_Asthma_in_Pediatric_Patients_Prospective_Double-Blind_Aleatory_and_Parallel_S. Accessed On 19 Aug 2020
Salbutamol Syrup. https://www.medicines.org.uk/emc/product/4557/smpc. Accessed On 19 Aug 2020