backup og meta

Betamethasone valerate: बीटामेथाजोन वैलरेट क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Mona narang द्वारा लिखित · अपडेटेड 21/08/2020

Betamethasone valerate: बीटामेथाजोन वैलरेट क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

बीटामैथाजोन वैलरेट (Betamethasone valerate) क्या है?

दवा का नाम और कैटेगरी

बीटामैथाजोन वैलरेट (Betamethasone valerate) एक कोर्टिकोस्टेरॉयड है। इसका उपयोग कई स्किन परेशानियों जैसे एक्जिमा, डर्मेटाइटिस, एलर्जी और रैशेज के लिए किया जाता है। बीटामैथाजोन वैलरेट स्किन संबंधित इन परेशानियों को ठीक नहीं करता, लेकिन इनके लक्षण जैसे सूजन, लालिमा और खुजली को कम करने में भी मदद करता है।

ओटीसी (OTC) या प्रिस्क्रिप्शन ड्रग

बीटामैथाजोन वैलरेट (Betamethasone valerate) एक प्रिस्क्रिप्शन ड्रग है यानी इसका इस्तेमाल सिर्फ डॉक्टर द्वारा निर्देशित किए जाने के बाद ही किया जा सकता है। बिना डॉक्टर की पर्ची के आप इसे किसी भी मेडिकल स्टोर से नहीं खरीद सकते हैं और ना ही आपको इसका सेवन करना चाहिए।

एक्टिव इंग्रिडेंट

बीटामैथाजोन वैलरेट (Betamethasone valerate) क्रीम यूएसपी के प्रत्येक ग्राम में, 0.1% खनिज तेल, सफेद पेट्रोलाटम, केथ -20, साइलेट एल्कोहॉल, सेएटाइल एल्कोहॉल, स्टीयरिल एल्कोहॉल, प्रोपलीन ग्लाइकॉल, फॉस्फोरिक एसिड, सोडियम फॉस्फेट मोनोबासिक, सोडियम हाइड्रोक्साइड और शुद्ध पानी की मात्रा होती है।

विशिष्ट उपयोग

बीटामैथाजोन वैलरेट (Betamethasone valerate) को स्किन और स्कैल्प पर लगाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आमतौर पर डॉक्टर इसे दिन में एक या दो बार लगाने की सलाह देते हैं। इस दवा को ठीक वैसे ही लें जैसी डॉक्टर ने निर्धारित की है। इसको अधिक मात्रा में न लें और न ज्यादा समय तक लें। दवा के लेबल पर दिए गए निर्देशों का पालन करें। इसका उपयोग केवल प्रभावित क्षेत्रों में करें। जब तक डॉक्टर न कहे स्किन के दूसरे हिस्सों पर इसका प्रयोग न करें। इस्तेमाल करने से पहले एक बार दवा के लेबल पर लिखे गए निर्देशों को अच्छे से पढ़ें।

दो हफ्तों में आपकी स्किन पहले से ठीक होने लगेगी। अगर ऐसा नहीं होता है तो इस बारे में अपने डॉक्टर को जरूर बताएं।

कैसे करें इसका इस्तेमाल?

क्रीम, लोशन या मलहम का उपयोग करने के लिए:

  • इसका इस्तेमाल सिर्फ स्किन के लिए ही करना चाहिए। आंखों और होंठों के संपर्क से इसे दूर रखें।
  • इसे प्राइवेट पार्ट्स और अंडरआर्म्स के आस पास भी न लगाएं।
  • अगर आपकी त्वचा पर हाल की ही चोट, घाव, खरोंच या जलन के निशान है तो इसका इस्तेमाल वहां पर न करें।
  • इस दवा का उपयोग करने से पहले और बाद में अपने हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह से धोएं।
  • त्वचा के प्रभावित क्षेत्र पर इस दवा की एक पतली परत लगाएं। फिर हल्के हाथों से मालिश करें।
  • लोशन लगाने के बाद, त्वचा को पानी, कपड़े या किसी अन्य वस्तु के संपर्क में आने से बचाएं।
  • अगर इस दवा का इस्तेमाल आप शिशु के डायपर क्षेत्र पर कर रहे हैं, तो इसका इस्तेमाल करने के बाद बच्चे को डायपर न पहनाएं। न ही किसी तरह का कपड़े से उसे ढकें।
  • दवा को लगाने के बाद अगर आपको जलन, सूजन, लाली बढ़ती नजर दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें।
  • अगर इससे जुड़ा आपका कोई सवाल है, तो आप अपने डॉक्टर से इस बारे में संपर्क कर सकते हैं।

फोम का उपयोग करने के लिए:

  • इस दवा का उपयोग करने से पहले और बाद में अपने हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह धोएं।
  • फोम को सीधे अपने हाथों से इस्तेमाल न करें। इसके लिए आप किसी स्टेपुला (चम्मच) का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इसके बाद प्रभावित त्वचा में इसका इस्तेमाल करें। इसे बालों के संपर्क से दूर रखें।
  • प्रभावित त्वचा पर लगाने के बाद इसके सूखने तक इसे धीरे से मालिश करें।
  • दवा लगाने के तुरंत बाद उपचारित क्षेत्रों को न धोएं और न ही इसे किसी कपड़े से साफ करें।

और पढ़ें : Fluoxetine : फ्लुओक्सेटीन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

दवा का उपयोग

बीटामैथाजोन वैलरेट (Betamethasone valerate) का इस्तेमाल किन बीमारियों के उपचार के लिए किया जाता है?

बीटामैथाजोन वैलरेट (Betamethasone valerate) का इस्तेमाल मुख्य तौर पर स्किन से जुड़ी स्वास्थ्य स्थितियों के उपचार के लिए किया जा सकता है, जिसमें शामिल हैंः

  • एक्जिमा
  • सूजन
  • एलर्जी
  • लालिमा
  • लाल चक्कते
  • खुजली

किसी भी तरह की स्वास्थ्य स्थिति में इसका इस्तेमाल आपको सिर्फ अपने डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से परामर्श कर सकते हैं।

[mc4wp_form id=’183492″]

और पढ़ें : Cilnidipine : सिल्नीडिपाइन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

फंक्शन

बीटामैथाजोन वैलरेट (Betamethasone valerate) कैसे काम करती है?

बीटामैथाजोन वैलरेट (Betamethasone valerate) में एक अत्यधिक शक्तिशाली स्टेरॉयड है जो शरीर में उन पदार्थों को रिलीज होने से रोकता है जो सूजन का कारण बन सकते हैं।

और पढ़ें : Pantakind DSR: पेंटाकाइंड डीएसआर क्या है? जानिए इसके उपयोग, डोज और सावधानियां

इस्तेमाल के लिए निर्देश

इस दवा का इस्तेमाल करने से पहले इन स्थितियों के बारे में अपने डॉक्टर को बताएंः

  • क्या आपको बीटामैथाजोन वैलरेट या कोर्टिकोस्टेरॉयड से एलर्जी है? अगर है तो इस दवा को लेने से आपको एलर्जी या दूसरी परेशानियां हो सकती हैं।
  • क्या आपको कोई अन्य एलर्जी है?
  • क्या आप किसी स्वास्थ्य स्थिति का उपचार करवा रहे हैं? खराब ब्लड सर्कुलेशन, डायबिटीज, पाचन तंत्र संबंधित परेशानी से ग्रसित लोग डॉक्टर को जरूर बताएं।
  • क्या आप किसी तरह के हर्बल्स, काउंटर से मिलने वाली दवाएं या अन्य दवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं?
  • क्या आप गर्भवती हैं, या गर्भवती होने की योजना बना रही हैं, या स्तनपान कर रही हैं?
  • इस दवा को असर करने में एक से दो हफ्ते का समय लग सकता है। अपने डॉक्टर को बताएं अगर आपके लक्षणों में कोई सुधार नहीं होता या ये और भी खराब हो जाते हैं।

इस तरह की कोई भी स्थिति के होने पर अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

और पढ़ें : Amoxicillin and Clavulanate : अमोक्सिसिलिन और क्लैव्यूलनेट क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

सावधानी और चेतावनी

इन स्थितियों में बीटामैथाजोन वैलरेट (Betamethasone valerate) का उपयोग न करें

  • एलर्जी
  • मोतियाबिंद
  • डायबिटीज (मधुमेह)
  • लिवर की बीमारी
  • चेहरे से जुड़ी कोई अन्य गंभीर समस्या

बीटामैथाजोन वैलरेट (Betamethasone valerate) का इस्तेमाल करने से पहले मुझे क्या जानना चाहिए?

सर्जरी से पहले न करें सेवन

अगर आप किसी तरह की सर्जरी की प्रक्रिया से गुजरने वाले हैं, तो इसका इस्तेमाल न करें।

हीट के सामने जाने से

इस क्रीम का इस्तेमाल करने के बाद आप आग के सामने या ऐसी स्थानों पर नहीं जाना चाहिए, जहां पर आपकी त्वचा गर्म तापमान या हीट के प्रभाव में आए। यह दवा के प्रभाव को कम कर सकता है।

और पढ़ें : Ascoril LS Syrup: एस्कोरिल एलएस सिरप क्या है? जानिए इसके उपयोग, डोज और सावधानियां

प्रेग्नेंसी और स्तनपान में दवा का उपयोग

क्या प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान बीटामैथाजोन वैलरेट (Betamethasone valerate) लेना सुरक्षित है?

प्रेग्नेंसी में कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स का उपयोग करने से मां और बच्चे को किसी तरह का कोई जोखिम नहीं है। यह फूड एंड ड्रग एडमिनस्ट्रेशन द्वारा निर्धारित केटेगरी C में आती है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स बताती हैं कि कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स का इस्तेमाल करने से भ्रूण के विकास में दिक्कतें पैदा हो सकती। कुल मिलाकर, महिलाओं को कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स देने की जरूरत पड़े तो सबसे कम पोटेंशियल निर्धारित किया जाना चाहिए।

इस दवा को लेने से पहले उससे होने वाले लाभों और साइड इफेक्ट्स के बारे में हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श करें।

और पढ़ें : Acemiz MR : एसीमिज एमआर क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

साइड इफेक्ट्स

बीटामैथाजोन वैलरेट (Betamethasone valerate) का उपयोग करने से मुझे क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं?

इसके सेवन से आपको निम्न साइड इफेक्ट्स हो सकते हैंः

  • जलन
  • स्किन ड्राई होना
  • स्किन पर लाली आना
  • खुजली या चुभन महसूस होना
  • एक्ने
  • अनचाहे बालों का विकास होना
  • त्वचा का रंग बदलना
  • मुंह के आस-पास छोटे लाल थक्के होना

जिस जगह पर आप इस दवा को लगा रहे हैं वहां इनमें से कोई लक्षण हो तो इस बारे में अपने डॉक्टर को जरूर बताएं। बच्चों में इसके साइड इफेक्ट्स होने की संभावना ज्यादा रहती है। इससे बच्चों की ग्रोथ, वजन बढ़ने में रुकावट आती है। इसलिए बच्चों के लंबे समय तक ये दवा न दें। जब दें तो डॉक्टर से लगातार सलाह लेते रहें।

और पढ़ें : Dolo 650 MG Tablet : डोलो 650 एमजी टैबलेट क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

रिएक्शन

कौन-सी दवाइयां बीटामैथाजोन वैलरेट (Betamethasone valerate) के साथ रिएक्शन कर सकती हैं?

अगर आप किसी तरह की दवा का सेवन कर रहे हैं तो उसके साथ बीटामैथाजोन वैलरेट इस्तेमाल करने से पहले यह जरूर जानें कि उसके साथ इसका इस्तेमाल करने से आपको किस तरह की परेशानी हो सकती है। साथ ही बीटामैथाजोन वैलरेट अन्य दवाओं के असर को भी प्रभावित कर सकती है। इससे आपको गंभीर साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। इससे बचने के लिए आप डॉक्टर को उन सभी दवाओं और हर्बल प्रोडक्ट्स के बारे में बताएं जिसका आप सेवन न करें। सुरक्षा के लिहाज से आप डॉक्टर की सहमति के बिना दवा का खुद से उपयोग न करें। कृपया इस बारे में अपने डॉक्टर से चर्चा करें।

क्या बीटामैथाजोन वैलरेट (Betamethasone valerate) किसी फूड के साथ रिएक्शन करती है?

कुछ खाद्य पदार्थों जिनमें कैफीन या एल्कोहॉल की मात्रा होती है, यह उनके साथ रिएक्शन कर सकती है। हालांकि, अन्य खाद्य पदार्थों के साथ इसका सेवन करना कितना सुरक्षित हो सकता है, इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए आपको अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।

क्या बीटामैथाजोन वैलरेट (Betamethasone valerate) किसी स्वास्थ्य स्थिति के साथ इंटरैक्ट करती है?

यह दवा कुछ हेल्थ कंडिशन के साथ इंटरैक्ट कर सकती है, जैसेः

और पढ़ें : Caldikind Plus: कैलडिकाइंड प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

डोसेज

बीटामैथाजोन वैलरेट (Betamethasone valerate) की सामान्य खुराक क्या है?

स्किन पर लाली, खुजली और सूजन के लिए:

क्रीम और ऑइंटमेंट

  • व्यस्कों के लिए- प्रभावित जगह पर रोजाना एक से तीन बार लगाएं
  • बच्चों के लिए- डॉक्टर द्वारा निर्धारित

लोशन

  • व्यस्कों के लिए- प्रभावित जगह पर कुछ बूंदें रोजाना सुबह और शाम दो बार लगाएं
  • बच्चों के लिए- डॉक्टर द्वारा निर्धारित
  • स्कैल्प परेशानियों के लिए:

    • व्यस्कों के लिए- प्रभावित जगह पर रोजाना दो बार एक बार सुबह और दूसरी बार रात में लोशन को लगाएं।
    • बच्चों के लिए- डॉक्टर द्वारा निर्धारित

    बीटामैथाजोन वैलरेट (Betamethasone valerate) की खुराक छूट जाए तो क्या करें?

    बीटामैथाजोन वैलरेट (Betamethasone valerate) क्रीम या फोम का इस्तेमाल करना अगर आप भूल जाते हैं, तो आपको जितनी जल्दी यह याद आता है आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, इस क्रीम के लगाने का निर्धारित अगला समय अगर कुछ ही घंटों के बाद है, तो इसके छूटी हुई मात्रा नहीं लगाएं।

    ओवरडोज या आपात स्थिति में मुझे क्या करना चाहिए?

    अगर निर्धारित मात्रा से अधिक मात्रा में आप क्रीम का इस्तेमाल करते हैं, तो आप अपने हाथों की मदद से इसकी अधिक मात्रा को त्वचा पर से हटा सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि, पानी या किसी कपड़े की मदद से इसकी अधिक मात्रा साफ न करें।

    और पढ़ेंः Evion LC : एवियन एलसी क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

    स्टोरेज और डिस्पोजेबल तरीके

    बीटामैथाजोन वैलरेट (Betamethasone valerate) को कैसे स्टोर करें?

    इस दवा को हमेशा कमरे के सामान्य तापमान पर ही स्टोर करें। इसे सीधे प्रकाश या नमी युक्त स्थानों में न रखें। इसे फ्रिज या बाथरूम में स्टोर न करें। सुरक्षा को ध्यान रखते हुए बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से भी इसे दूर रखें।

    बीटामैथाजोन वैलरेट (Betamethasone valerate) को कैसे डिस्पोज करें?

    अगर आपको इस दवा का सेवन नहीं करना है या दवा एक्सपायर हो गई है, तो सुरक्षित तरीके से इसे डिस्पोज करें। इसके लिए आप अपने फॉर्मासिस्ट से उचित सलाह ले सकते हैं। इसे टॉयलेट में फ्लश न करें और न ही इसे बहते पानी वाले स्थानों या कूड़ेदान में फेंके। ऐसा करना पर्यावरण और अन्य जीवों के लिए घातक हो सकता है।

    और पढ़ेंः Enzoflam: एन्जोफ्लाम क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

    उपलब्ध खुराक

    यह दवा किस रूप में उपलब्ध है?

    निम्न रूपों में यह दवा आपको मिल सकती हैः

    • ऑइंटमेंट
    • क्रीम
    • लोशन
    • फोम

    दवा की उपलब्धता की स्थिति : यह दवा भारत में प्रतिबंधित नहीं है।

    इस दवा के बारे में अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Mona narang द्वारा लिखित · अपडेटेड 21/08/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement