backup og meta

Citralka syrup: सिट्रलका सिरप क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


shalu द्वारा लिखित · अपडेटेड 16/09/2020

Citralka syrup: सिट्रलका सिरप क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

फंक्शन

सिट्रलका सिरप (Citralka syrup) कैसे काम करती है?

सिट्रलका सिरप का उपयोग मुख्य रूप से यूरिक एसिड प्रेरित विकारों के इलाज के लिए किया जाता है। इसके अतिरिक्त इसकाे मूत्र मार्ग के संक्रमण, पेशाब करने में कठिनाई, किडनी की पथरी, गाउट आदि के उपचार के लिए यूज किया जाता है। यह दवा किडनी की बीमारी के कारण होने वाली कुछ चयापचय समस्याओं को भी रोक सकती है और उनका इलाज कर सकती है। इसमें डिसोडियम हाइड्रोजन साइटरेट का समायोजन होता है। यह आपके शरीर के अंदर बफर की तरह काम करता है। यूरिन के साथ-साथ ब्लड के अतिरिक्त एसिड को हटाने में मदद करता है। इसके उपयोग के मामले में उचित चिकित्सा परामर्श लिया जाना चाहिए।

यूरिक एसिड वेस्ट बायप्रोडक्ट होता है। जब शरीर में प्यूरिन ब्रेक होते हैं तो यूरिक एसिड बनता है। प्यूरिन (Purines) कैमिकल कंपाउड होता है जो कि फूड में पाया जाता है। जब कोशिकाओं की मृत्यु हो जाती है को प्यूरिन अलग हो जाती हैं। शरीर में अधिकतर यूरिक एसिड मूत्र या मल के माध्यम से शरीर से बाहर निकल जाता है लेकिन अगर किसी कारण से ऐसा नहीं हो पाता है तो ये बीमारी की कारण बन सकता है। शरीर में अधिक मात्रा में यूरिक एसिड बनने से गाउट की समस्या हो सकती है। ऐसे में डॉक्टर ब्लड टेस्ट की सलाह देते हैं ताकि ब्लड में यूरिक एसिड की मात्रा का पता लगाया जा सके। टेस्ट के बाद डॉक्टर शरीर में यूरिक एसिड को बैलेंस करने के लिए सिट्रलका सिरप लेने की सलाह दे सकते हैं। आपको बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी सिरप या मेडिसिन का सेवन नहीं करना चाहिए। आप इस बारे में अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से परामर्श कर सकते हैं। 

और पढ़े: Amoxicillin : एमोक्सिसिलिन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

डोसेज

सिट्रलका सिरप (Citralka syrup) का सामान्य डोज क्या है?

सिट्रलका की मात्रा और खुराक को चिकित्सक द्वारा निर्धारित किया जाना चाहिए। आमतौर पर यह सलाह दी जाती है कि इसे भोजन के साथ या रोगी द्वारा भोजन लेने के तुरंत बाद लिया जाता है। दवा के प्रभाव कुछ मिनटों के भीतर दिखना शुरू हो जाते हैं और अक्सर 5 से 6 घंटे की अवधि तक रह सकते हैं। यह दवा 100 मिलीलीटर की बोतल में सिरप के रूप में आती है और मौखिक रूप से सेवन की जाती है। सिट्रलका सिरप का उपयोग आपकी स्थिति और उम्र से आधार पर डॉक्टर लेने की सलाह देता है।  

सिट्रलका सिरप (Citralka syrup) का वयस्कों के लिए सामान्य डोज क्या है?

सिट्रलका का उपयोग 13 साल से अधिक बच्चे और वयस्क आमतौर पर 15-30 मिलीलीटर पानी के साथ लेते हैं। आप बच्चों को बिना डॉक्टर की सलाह के सिरप या मेडिसिन न दें। आप इस बारे में अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से परामर्श कर सकते हैं। 

सिट्रलका सिरप (Citralka syrup) का बच्चों के लिए सामान्य डोज क्या है?

शिशुओं और छोटे बच्चों के लिए सिट्रलका का मानक खुराक दिन में दो बार 2 मिली है तो वहीं 7-12 साल के बच्चों को 5 मिलीमीटर दिया जाता है। 

ओवरडोज या आपात स्थिति में मुझे क्या करना चाहिए?

आपात या ओवरडोज की स्थिति में तुरंत आप अपने नजदीकी डॉक्टर या आपातकालीन सेवा से संपर्क करें।

सिट्रलका सिरप (Citralka syrup) का डोज मिस हो जाए तो क्या करूं?

यदि सिट्रलका सिरप का डोज आप मिस कर देते है तो उसे जल्द से जल्द इसे लें। यदि आपका अगली खुराक का समय नजदीक आ गया है तो मिस हुए डोज को ना लें। अपनी अलग खुराक को उसके सही समय पर ही लें। ध्यान रखें कि आपको अपनी खुराक को अपनी इच्छा से दो बार यानि ओवरडोज नहीं लेना है। इससे स्थिति खराब हो सकती है।

नोट: बिना अपने डॉक्टर की सलाह के इसका प्रयोग न करें।

और पढ़ें: Sildenafil : सिल्डेनाफिल क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

उपयोग

सिट्रलका सिरप (Citralka syrup) का उपयोग कैसे करना चाहिए?

  • सिट्रलका सिरप को उपयोग करने के लिए अपने चिकित्सक द्वारा बताए गए निर्देशों को ठीक से सुनें और समझें। सभी व्यक्तियों को इसका समान डोज नहीं दिया जाता है। चिकित्सक आपकी बीमारी की पड़ताल करने के पश्चात ही यह निश्चय करते हैं कि आपको इसका उपयोग कितने समय तक के लिए करना है। 
  • सिट्रलका एक सिरप है, इसे आपको खाने, चबाने की आवश्यकता नहीं है। सबसे पहले इस कंटेनर को शेक करें। अब बताए गए डोज को आप कैप में निकालकर सीधा मौखिक रूप से ले सकते हैं। 
  • सिट्रलका को भोजन के साथ या भोजन के कुछ समय बाद लिया जा सकता है। यह आपका पेट खराब होने से बचाती है। डॉक्टर ने आपको जितना डोज लेने के लिए कहा है। उस डोज का नियमित रूप से पालन करें। जिस अवधि तक आपके डॉक्टर ने इसे लेने को कहा है। उस अवधि तक इसका उपयोग करें। जब तक कि आप बेहतर न हो जाएं।

और प़ढ़ें: Benidipine : बेनिडिपाइन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

  • यदि आपको समय से पहले आराम हो जाता है और आप दवा का उपयोग करना बंद कर देते हैं तो आपकी बीमारी जड़ से खत्म नहीं होती है। ऐसे में आपके बीमारी के लक्षण दोबारा दिखाई दे सकते हैं। 
  • यदि आपको इसके लगातार उपयोग के बाद भी आराम महसूस नहीं होता है तो अपने डॉक्टर से सीधा संपर्क करें। 
  • इस दवा के आम दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं जैसे, पेट दर्द, दस्त की समस्या , मूत्र का अत्यधिक उत्पादन आदि, इससे आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। ज्यादातर मामलों में ये साइड इफेक्ट्स अस्थाई होते हैं। जो स्वंय ही ठीक हो जाए हैं। यदि इन दुष्प्रभावों में से कोई भी समय के साथ हल नहीं होता है या खराब हो जाता है, तो आपको अपने डॉक्टर को बताना चाहिए। 
  • आपके साइड इफेक्टस को देखते हुए आपका डॉक्टर खुराक को कम करके इन लक्षणों को कम करने या रोकने के तरीकों में मदद कर सकता है।

बिना अपने डॉक्टर की सलाह के इसका प्रयोग न करें। अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से परामर्श करें।

[mc4wp_form id=’183492″]

साइड इफेक्ट्स

सिट्रलका सिरप (Citralka syrup) के क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं?

जैसा कि आपको बताया जा चुका है, अधिकांश साइड इफेक्ट्स को किसी भी चिकित्सा ध्यान की आवश्यकता नहीं होती है। यह स्वंय ही ठीक हो जाते हैं। क्योंकि आपका शरीर दवा में समायोजित हो जाता है। यदि यह आपके लिए चिंता पैदा कर रहे हैं तो आप अपने चिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं। यदि आपकी त्वचा पर निम्न में से किसी प्रकार का कोइ साइड इफेक्ट दिखाई दे रहा है। ऐसे में आप अपने डॉक्टर को सूचित कर सकते हैं।

दवा को पानी या रस के साथ मिलाकर, भोजन के बाद लेने और अधिक तरल पदार्थ पीने से इन दुष्प्रभावों को रोकने में मदद मिलेगी। यदि इन दुर्लभ लक्षणों में से कोई भी संभावित दुष्प्रभाव आपको महसूस हो रहे हैं। तो बिना देरी किए अपने डॉक्टर को तुरंत सूचित करें। 

  • हाथ में सूजन
  • टखनों में सूजन
  • पैरों की सूजन
  • चेहरे पर दानें
  • खुजली की समस्या
  • जीभ का सुन्न होना
  • गले में खुजली
  • हाथों या पैरों में तेज झुनझुनाहट
  • हाथ पैर सुन्न होना
  • सांस लेने में परेशानी
  • बहुत तेज दिल की धड़कन होना
  •  दिल की धड़कन का धीमा होना 
  • मानसिक मनोदशा में बदलाव
  • दौरे पड़ना

नोट: आपको बता दें यह यह संभावित दुष्प्रभावों की पूरी सूची नहीं है। यदि आप ऊपर इनमें से या अन्य प्रभावों को नोटिस करते हैं, तो अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।

और पढ़ें: Sinarest Syrup: सिनारेस्ट सिरप क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

सावधानियां और चेतावनी

सिट्रलका सिरप (Citralka syrup) का इस्तेमाल करने से पहले मुझे क्या जानना चाहिए?

  • सबसे पहले आपको ये सुनिश्चित करने की जरूरत है कि यह दवा आपके लिए कितनी सुरक्षित है। इस दवा को लेने से पहले, अपने चिकित्सक को अन्य सभी दवाओं के बारे में बताएं जो आप ले रहे हैं। 
  • जब आप किसी फार्मेसी से दवा खरीदते हैं, उस समय पैकेज की समाप्ति तिथि की जांच कर लें। 
  • यदि आपको यह दवा खाने से किसी प्रकार की एलर्जी महसूस होती है। तो इस बारें में अपने चिकित्सक को बताएं। 
  • यदि आपको कोई अन्य एलर्जी है। जो इस दवा के उपयोग से बढ़ सकती हैं, तो अपनी उस एलर्जी के बारे में डॉक्टर को तुरंत ही सूचित करें।
  • यदि आपकी कोई मेडिकल कंडिशन है तो इस दवा का उपयोग सावधानी से करना चाहिए। अपनी मेडिकल स्थिति के बारे में अपने चिकित्सक से कुछ भी न छुपाएं। उन्हें पहले ही अपनी सभी मेडिकल हिस्ट्री और स्थिति के बारे में बताएं।
  • इस दवा का उपयोग करने से पहले, अपने फार्मासिस्ट को बताएं। यदि आपको इनमें से किसी प्रकार की समस्या है। जैसे, सांस की समस्या, कम कैल्शियम का स्तर, उच्च रक्तचाप, हृदय की समस्याएं, गुर्दे की बीमारी, शरीर में सूजन जैसी समस्या है तो इस बारे में डॉक्टर को पहले ही बता दें।
  • क्या पेट की बीमारी के दौरान सिट्रलका सिरप (Citralka syrup) को लेना सुरक्षित है?

    यदि आप पेट के किसी बीमारी से ग्रसित है, तो रोगी की स्थिति बिगड़ने के खतरे बढ़ जाते हैं। पेट की बीमारियों के रोगियों में इस दवा का उपयोग अत्यधिक सावधानी के साथ किया जाना चाहिए। 

    क्या डीहाइड्रेशन के दौरान सिट्रलका सिरप (Citralka syrup) को लेना सुरक्षित है?

    गंभीर प्रतिकूल प्रभावों के जोखिम के कारण डीहाइड्रेशन वाले रोगियों में इस दवा का उपयोग अत्यधिक सावधानी के साथ किया जाना चाहिए। यदि उपयुक्त खुराक समायोजन में आपको किसी प्रकार की समस्या प्रकट हो रही है। तो इसमें नैदानिक स्थिति के आधार पर बदलाव हो सकता है।

    और पढ़ें : Mala D: माला डी क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

    क्या लिवर की बीमारी के दौरान सिट्रलका सिरप (Citralka syrup) को लेना सुरक्षित है?

    लिवर के रोगियों की स्थिति और न बिगड़े इस डर के कारण उनमें इस दवा का उपयोग बहुत सावधानी से किया जाना चाहिए। लिवर की स्थिति के आधार पर आपकी खुराक को कम ज्यादा किया जा सकता है।

    क्या डायबिटीज की बीमारी के दौरान सिट्रलका सिरप (Citralka syrup) को लेना सुरक्षित है?

    सिट्रलका सिरप में चीनी हो सकती है। यदि आपको मधुमेह है तो सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। सुरक्षित रूप से इस उत्पाद का उपयोग करने के बारे में अपने चिकित्सक या फार्मासिस्ट से बात कर सकते हैं।

    क्या गर्भावस्था के दौरान सिट्रलका सिरप (Citralka syrup) लेना सुरक्षित है?

     गर्भावस्था के दौरान इस दवा का उपयोग केवल तब किया जाना चाहिए जब स्पष्ट रूप से इसकी अधिक आवश्यकता हो।इसके उपयोग से पहले अपने डॉक्टर की सलाह लें। यह दवा गर्भावस्था के दौरान हाई ब्लड प्रेशर को बिगाड़ने का कार्य कर सकती है। अपने डॉक्टर से जोखिम और फायदों पर चर्चा कर लें।

    क्या स्तनपान के दौरान सिट्रलका सिरप (Citralka syrup) को लेना सुरक्षित है?

    यह अभी पूरी तरह से ज्ञात नहीं है कि यह दवा स्तन के दूध को प्रभावित करती है या नहीं। स्तनपान कराने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

    और पढ़ें: Ibugesic Plus : इबूगेसिक प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

    रिएक्शन

    कौन-सी दवाइयां सिट्रलका सिरप (Citralka syrup)  के साथ रिएक्शन कर सकती हैं?

  • इस दवा का उपयोग निम्नलिखित दवाओं के साथ नहीं किया जाना चाहिए। यह बहुत गंभीर रुप से रिएक्शन कर सकता है। एंटासिड जिसमें एल्यूमीनियम होता है। यदि आप वर्तमान में इन दवाओं में से किसी का उपयोग कर रहे हैं, तो इस दवा को शुरू करने से पहले अपने चिकित्सक या फार्मासिस्ट को बताएं।
  • इस दवा का उपयोग करने से पहले, अपनी प्रिस्क्राइब और नॉन प्रिस्क्राइब दवाओं के बारे में डॉक्टर को बता दें, चाहे वे हर्बल उत्पाद हो। विशेष रूप से यदि आप एस्पिरिन लिथियम, क्विनिडीन (QUINIDINE) का उपयोग कर रहें हैं तो इस बारे में डॉक्टर को आवश्य बताएं। यह निम्नलिखित दवाओं के साथ रिएक्शन कर सकती है।
  • मैथोट्रेक्जेट (Methotrexates)
  • पोटेशियम घटता मूत्रवर्धक (Potassium depleting Diuretics)
  • कोर्टिकोस्टेरॉयड  (Corticosteroids)
  • एफेड्रीन (ephedrine)
  • एम्फेटामिन (amphetamines)
  • सूडोफेड्रीन (pseudoephedrine)
  • क्विनीडीन  (quinidine)
  • सैलिसिलेट (Salicylates)
  • टेट्रासाइक्लिनीस (tetracyclines)
  • और पढ़ें: Clobetasol : क्लोबेटासोल क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

    स्टोरेज

    मैं सिट्रलका सिरप (Citralka syrup) को कैसे स्टोर करूं?

    सिरप को कमरे के तापमान पर स्टोर किया जाना चाहिए और अत्यधिक गर्मी या धूप से सीधे संपर्क से बचाकर रखना चाहिए। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि सिरप किसी जानवर या बच्चे के हाथ न लगे। कुछ लोग दवाओं को बाथरूम में स्टोर करते हैं, ऐसा नहीं करना चाहिए। 

    सिट्रलका सिरप (Citralka syrup) किस रूप में उपलब्ध है?

    • लिक्वीड

    उपरोक्त जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। अगर आपको इस विषय में अधिक जानकारी चाहिए  डॉक्टर से संपर्क करें। हम उम्मीद करते हैं कि आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सिट्रलका सिरप के बारे में जानकारी मिल गई होगी। आप स्वास्थ्य संबंधि अधिक जानकारी के लिए हैलो स्वास्थ्य की वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। अगर आपके मन में कोई प्रश्न है तो हैलो स्वास्थ्य के फेसबुक पेज में आप कमेंट बॉक्स में प्रश्न पूछ सकते हैं। 

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    shalu द्वारा लिखित · अपडेटेड 16/09/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement