के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya
सिट्रलका सिरप का उपयोग मुख्य रूप से यूरिक एसिड प्रेरित विकारों के इलाज के लिए किया जाता है। इसके अतिरिक्त इसकाे मूत्र मार्ग के संक्रमण, पेशाब करने में कठिनाई, किडनी की पथरी, गाउट आदि के उपचार के लिए यूज किया जाता है। यह दवा किडनी की बीमारी के कारण होने वाली कुछ चयापचय समस्याओं को भी रोक सकती है और उनका इलाज कर सकती है। इसमें डिसोडियम हाइड्रोजन साइटरेट का समायोजन होता है। यह आपके शरीर के अंदर बफर की तरह काम करता है। यूरिन के साथ-साथ ब्लड के अतिरिक्त एसिड को हटाने में मदद करता है। इसके उपयोग के मामले में उचित चिकित्सा परामर्श लिया जाना चाहिए।
यूरिक एसिड वेस्ट बायप्रोडक्ट होता है। जब शरीर में प्यूरिन ब्रेक होते हैं तो यूरिक एसिड बनता है। प्यूरिन (Purines) कैमिकल कंपाउड होता है जो कि फूड में पाया जाता है। जब कोशिकाओं की मृत्यु हो जाती है को प्यूरिन अलग हो जाती हैं। शरीर में अधिकतर यूरिक एसिड मूत्र या मल के माध्यम से शरीर से बाहर निकल जाता है लेकिन अगर किसी कारण से ऐसा नहीं हो पाता है तो ये बीमारी की कारण बन सकता है। शरीर में अधिक मात्रा में यूरिक एसिड बनने से गाउट की समस्या हो सकती है। ऐसे में डॉक्टर ब्लड टेस्ट की सलाह देते हैं ताकि ब्लड में यूरिक एसिड की मात्रा का पता लगाया जा सके। टेस्ट के बाद डॉक्टर शरीर में यूरिक एसिड को बैलेंस करने के लिए सिट्रलका सिरप लेने की सलाह दे सकते हैं। आपको बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी सिरप या मेडिसिन का सेवन नहीं करना चाहिए। आप इस बारे में अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से परामर्श कर सकते हैं।
और पढ़े: Amoxicillin : एमोक्सिसिलिन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
सिट्रलका की मात्रा और खुराक को चिकित्सक द्वारा निर्धारित किया जाना चाहिए। आमतौर पर यह सलाह दी जाती है कि इसे भोजन के साथ या रोगी द्वारा भोजन लेने के तुरंत बाद लिया जाता है। दवा के प्रभाव कुछ मिनटों के भीतर दिखना शुरू हो जाते हैं और अक्सर 5 से 6 घंटे की अवधि तक रह सकते हैं। यह दवा 100 मिलीलीटर की बोतल में सिरप के रूप में आती है और मौखिक रूप से सेवन की जाती है। सिट्रलका सिरप का उपयोग आपकी स्थिति और उम्र से आधार पर डॉक्टर लेने की सलाह देता है।
सिट्रलका सिरप (Citralka syrup) का वयस्कों के लिए सामान्य डोज क्या है?
सिट्रलका का उपयोग 13 साल से अधिक बच्चे और वयस्क आमतौर पर 15-30 मिलीलीटर पानी के साथ लेते हैं। आप बच्चों को बिना डॉक्टर की सलाह के सिरप या मेडिसिन न दें। आप इस बारे में अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से परामर्श कर सकते हैं।
सिट्रलका सिरप (Citralka syrup) का बच्चों के लिए सामान्य डोज क्या है?
शिशुओं और छोटे बच्चों के लिए सिट्रलका का मानक खुराक दिन में दो बार 2 मिली है तो वहीं 7-12 साल के बच्चों को 5 मिलीमीटर दिया जाता है।
आपात या ओवरडोज की स्थिति में तुरंत आप अपने नजदीकी डॉक्टर या आपातकालीन सेवा से संपर्क करें।
यदि सिट्रलका सिरप का डोज आप मिस कर देते है तो उसे जल्द से जल्द इसे लें। यदि आपका अगली खुराक का समय नजदीक आ गया है तो मिस हुए डोज को ना लें। अपनी अलग खुराक को उसके सही समय पर ही लें। ध्यान रखें कि आपको अपनी खुराक को अपनी इच्छा से दो बार यानि ओवरडोज नहीं लेना है। इससे स्थिति खराब हो सकती है।
नोट: बिना अपने डॉक्टर की सलाह के इसका प्रयोग न करें।
और पढ़ें: Sildenafil : सिल्डेनाफिल क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
और प़ढ़ें: Benidipine : बेनिडिपाइन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
बिना अपने डॉक्टर की सलाह के इसका प्रयोग न करें। अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से परामर्श करें।
[mc4wp_form id=”183492″]
जैसा कि आपको बताया जा चुका है, अधिकांश साइड इफेक्ट्स को किसी भी चिकित्सा ध्यान की आवश्यकता नहीं होती है। यह स्वंय ही ठीक हो जाते हैं। क्योंकि आपका शरीर दवा में समायोजित हो जाता है। यदि यह आपके लिए चिंता पैदा कर रहे हैं तो आप अपने चिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं। यदि आपकी त्वचा पर निम्न में से किसी प्रकार का कोइ साइड इफेक्ट दिखाई दे रहा है। ऐसे में आप अपने डॉक्टर को सूचित कर सकते हैं।
दवा को पानी या रस के साथ मिलाकर, भोजन के बाद लेने और अधिक तरल पदार्थ पीने से इन दुष्प्रभावों को रोकने में मदद मिलेगी। यदि इन दुर्लभ लक्षणों में से कोई भी संभावित दुष्प्रभाव आपको महसूस हो रहे हैं। तो बिना देरी किए अपने डॉक्टर को तुरंत सूचित करें।
नोट: आपको बता दें यह यह संभावित दुष्प्रभावों की पूरी सूची नहीं है। यदि आप ऊपर इनमें से या अन्य प्रभावों को नोटिस करते हैं, तो अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।
और पढ़ें: Sinarest Syrup: सिनारेस्ट सिरप क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
यदि आप पेट के किसी बीमारी से ग्रसित है, तो रोगी की स्थिति बिगड़ने के खतरे बढ़ जाते हैं। पेट की बीमारियों के रोगियों में इस दवा का उपयोग अत्यधिक सावधानी के साथ किया जाना चाहिए।
गंभीर प्रतिकूल प्रभावों के जोखिम के कारण डीहाइड्रेशन वाले रोगियों में इस दवा का उपयोग अत्यधिक सावधानी के साथ किया जाना चाहिए। यदि उपयुक्त खुराक समायोजन में आपको किसी प्रकार की समस्या प्रकट हो रही है। तो इसमें नैदानिक स्थिति के आधार पर बदलाव हो सकता है।
और पढ़ें : Mala D: माला डी क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
लिवर के रोगियों की स्थिति और न बिगड़े इस डर के कारण उनमें इस दवा का उपयोग बहुत सावधानी से किया जाना चाहिए। लिवर की स्थिति के आधार पर आपकी खुराक को कम ज्यादा किया जा सकता है।
सिट्रलका सिरप में चीनी हो सकती है। यदि आपको मधुमेह है तो सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। सुरक्षित रूप से इस उत्पाद का उपयोग करने के बारे में अपने चिकित्सक या फार्मासिस्ट से बात कर सकते हैं।
गर्भावस्था के दौरान इस दवा का उपयोग केवल तब किया जाना चाहिए जब स्पष्ट रूप से इसकी अधिक आवश्यकता हो।इसके उपयोग से पहले अपने डॉक्टर की सलाह लें। यह दवा गर्भावस्था के दौरान हाई ब्लड प्रेशर को बिगाड़ने का कार्य कर सकती है। अपने डॉक्टर से जोखिम और फायदों पर चर्चा कर लें।
यह अभी पूरी तरह से ज्ञात नहीं है कि यह दवा स्तन के दूध को प्रभावित करती है या नहीं। स्तनपान कराने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें: Ibugesic Plus : इबूगेसिक प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
और पढ़ें: Clobetasol : क्लोबेटासोल क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
सिरप को कमरे के तापमान पर स्टोर किया जाना चाहिए और अत्यधिक गर्मी या धूप से सीधे संपर्क से बचाकर रखना चाहिए। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि सिरप किसी जानवर या बच्चे के हाथ न लगे। कुछ लोग दवाओं को बाथरूम में स्टोर करते हैं, ऐसा नहीं करना चाहिए।
उपरोक्त जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। अगर आपको इस विषय में अधिक जानकारी चाहिए डॉक्टर से संपर्क करें। हम उम्मीद करते हैं कि आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सिट्रलका सिरप के बारे में जानकारी मिल गई होगी। आप स्वास्थ्य संबंधि अधिक जानकारी के लिए हैलो स्वास्थ्य की वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। अगर आपके मन में कोई प्रश्न है तो हैलो स्वास्थ्य के फेसबुक पेज में आप कमेंट बॉक्स में प्रश्न पूछ सकते हैं।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।