Caripill: कैरिपिल क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
फंक्शन
कैरिपिल (Caripill) कैसे काम करता है?
कैरिपिल सिरप और कैरिपिल टैबलेट कारिका पपीया पत्ती के अर्क (एक्सट्रेक्ट) से बनाई जाती है। इसमें पैपेन प्रोटिओलिटिक (Papain proteolytic) घटक सक्रिय होता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाने वाले गैर-जीवित प्रोटीन होते हैं।

इसके सेवन से पाचन प्रक्रिया में सुधार आता है और कई मामूली रोग जैसे पेट की सूजन, पेट में दर्द व पेट में ऐंठन के इलाज में भी यह दवा मदद करती है। कैरिपिल में मौजूद सक्रिय घटक पपैनप्रोटिओलिटिक कार्बोहाइड्रेट्स, वसा और खासतौर से प्रोटीन को पचाने का काम करता है।
कैरिपिल सिरप व टैबलेट का इस्तेमाल मुख्य रूप से डेंगू के कारण हुए थ्रोम्बोसाइटोपेनिया (कम प्लेटलेट) को बढ़ाने के लिए किया जाता है। इस दवा में मौजूद प्रोटोलिटिक एंजाइम इंटरलेक्विन-6 में स्राव को सक्रिय कर शरीर में थ्रोम्बोपोएटिन (प्लेटलेट की गिनती) की वृद्धि में मदद करता है।
डोसेज
कैरिपिल (Caripill) का सामान्य डोज क्या है?
निम्न कैरिपिल टैबलेट और सिरप की सामान्य खुराक है। अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें –
युवा के लिए – इसकी हर एक गोली 1100 एमजी की होती जिसे 5 दिन तक तीन बार लेने की सलाह दी जाती है।
बच्चे के लिए – 1 से 17 वर्ष के बच्चों के लिए इसकी खुराक बड़ों के मुकाबले कम होती है। इस उम्र के बच्चों को कैरिपिल की 275 एमजी या 5 मि.ली की खुराक 5 दिन तक 3 बार दी जानी चाहिए।
किसी भी स्थिति में प्रतिदिन तीन से अधिक टैबलेट का सेवन न करें।
हालांकि, ध्यान रहे कि दवा की खुराक मरीज, उम्र, स्वास्थ्य स्थिति और बीमारी पर निर्भर करती है। इसके साथ ही आपके इलाज की प्रक्रिया की वृद्धि होने पर डोज में भी परिवर्तन होता है।
कैरिपिल टैबलेट व सिरप का इस्तेमाल मुख्य रूप से डेंगू के लक्षणों को कम करने में किया जाता है। जब तक प्लेटलेट का स्तर सामान्य तक नहीं आ जाता है तब तक इस दवा के सेवन की सलाह दी जाती है।
डॉक्टर से परामर्श करे बिना इस दवा को न लें। इसके अलावा कैरिपिल की सही खुराक लेने पर भी यदि प्लेटलेट में बढ़ोत्तरी नहीं हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
ओवरडोज या आपात स्थिति में मुझे क्या करना चाहिए?
सभी दवाओं की तरह कैरिपिल की भी पर्याप्त मात्रा से अधिक खुराक लेने से कई दुष्प्रभाव और आपातकालीन स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अगर आपको लगता है कि आपने जरूरत से ज्यादा खुराक का सेवन कर लिया है और आपको असुविधा महसूस हो रही है तो सबसे पहले स्थिति के लक्षणों को पहचानने की कोशिश करें –
- मतली
- ज्यादा देर तक सोना
- पेट में दर्द या ऐंठन
- सुस्ती
- पेट में गैस
- हृदय गति में तेजी आना
- उल्टी
इनमें से किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर या किसी पास के आपातकालीन कक्ष से संपर्क करें। कुछ मामलों में हो सकता है कि आपको ऐसे लक्षण दिखाई दें जिनका इस सूची में जिक्र नहीं किया गया है। ऐसे में घबराएं न और डॉक्टर को अपने लक्षणों के बारे में बताएं।
कैरिपिल का डोज मिस हो जाए तो क्या करूं?
कैरिपिल की डोज मिस होने पर उसका तुरंत सेवन करें। हालांकि, अगर आपकी अगली खुराक लेने का समय हो चुका है तो मिस हुई डोज की बजाए नियमित समय पर अगली खुराक का सेवन करें। एक साथ दो खुराक के सेवन से बचें।
उपयोग
कैरिपिल (Caripill) का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए?
कैरिपिल मार्केट में टैबलेट और सिरप दोनों ही रूपों में उपलब्ध है। एक ओटीसी (ओवर दी काउंटर) दवा होने के कारण इसका इस्तेमाल करने से पहले किसी विशेषज्ञ जैसे कैमिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें। यह दवा अन्य ड्रग के साथ लेने पर बुरे प्रभाव पहुंचा सकती है।
इसका प्रभाव प्रत्येक व्यक्ति पर अलग पड़ता है जिसके कारण इसकी खुराक और इस्तेमाल करने की विधि अलग-अलग होती है। कैरिपिल के इस्तेमाल करने का तरीका मरीज की उम्र, बीमारी की स्थिति और डॉक्टर द्वारा बताए जाने पर निर्भर करता है।
अगर आप टैबलेट का सेवन कर रहे हैं तो उसे चबाने की बजाए सीधा निगलने की कोशिश करें। अगर आप दो खुराक लेने की सलाह दी गई है तो दोनों के बीच पर्याप्त समय का अंतराल रखें।
और पढ़ें – Spasmo Proxyvon Plus: स्पास्मो प्रोक्सीवोन प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग, डोज और सावधानियां
बिना किसी डॉक्टरी सलाह के लंबे समय तक ड्रग का इस्तेमाल न करें। अगर कैरिपिल के इस्तेमाल से स्थिति ठीक नहीं हो पाती है या अधिक गंभीर होने लगती है तो तुरंत डॉक्टर या आपातकालीन कक्ष व अस्पताल से संपर्क करें।
[mc4wp_form id=’183492″]
साइड इफेक्ट्स
कैरीपिल (Caripill) के क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं?
इस दवा के कई दुष्प्रभाव हो सकते हैं जो कि आमतौर पर दिखाई नहीं देते हैं। ज्यादातर मामलों में ओवरडोज के कारण ही साइड इफेक्ट्स सामने आते हैं। यह दुष्प्रभाव गंभीर और मामूली हो सकते हैं। प्लेटलेट बढ़ाने जैसे लाभ के साथ इसके निम्न नुकसान भी हो सकते हैं।
इन सूचीबद्ध दुष्प्रभावों के अलावा भी कई विभिन्न प्रकार के लक्षण महसूस हो सकते हैं। किसी भी तरह की असुविधा महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
और पढ़ें – Ibugesic Plus : इबुगेसिक प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
सावधानियां और चेतावनी
कैरीपिल (Caripill) का इस्तेमाल करने से पहले मुझे क्या जानना चाहिए?
- अगर आपको इसमें मौजूद सक्रिय घटक या अन्य पदार्थ से एलर्जी है तो इसकी जानकारी अपने डॉक्टर को जरूर दें और किसी अन्य विकल्प को चुनने का सुझाव दें।
- प्रेग्नेंसी और स्तनपान के दौरान इस दवा का सेवन करने से पहले डॉक्टर से विचार-विमर्श जरूर कर लें।
- किसी गंभीर रोग जैसे डायबिटीज, हृदय रोग, लिवर व किडनी की समस्या और पेट संबंधी विकार के बारे में अपने डॉक्टर को बताएं और उसके अनुसार ही दवा का इस्तेमाल करें।
- इस दवा के सेवन से कई व्यक्ति इलाज की शुरुआत में ही ठीक होने लगते हैं और उन्हें लंबे समय तक इसका सेवन करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
- कैरिपिल का सेवन डेंगू के लक्षण कम होने व प्लेटलेट काउंट के सामान्य होने तक करना चाहिए।
- अगर आप डेंगू, चिकनगुनिया, अपच, पेट में दर्द व अल्सर और खून के थक्के से ग्रस्त हैं तो आपको इस दवा की आवश्यकता पड़ सकती है।
- इसके अलावा किसी अन्य कारण प्लेटलेट काउंट में कमी आने पर डॉक्टर कैरिपिल के सेवन की सलाह दे सकते हैं।
क्या प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान कैरिपिल (Caripill) को लेना सुरक्षित है?
गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान कैरिपिल दवा के सेवन पर पर्याप्त अध्ययन नहीं हुए हैं। इसलिए फिलहाल यह बता पाना मुश्किल है। इसके अलावा अगर आप गर्भधारण करने की सोच रहीं हैं तो आप इस दवा का सेवन बिना किसी संकोच के कर सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें।
रिएक्शन
कौन-सी दवाइयां कैरिपिल (Caripill) के साथ रिएक्शन कर सकती हैं?
कैरिपिल दवा का सेवन शुरू करने से पहले मरीज को अपने सभी पहले चली आ रही दवाओं व विटामिन सप्लिमेंट्स के बारे में डॉक्टर को बताना जरूरी होता है। अन्यथा गंभीर दुष्प्रभाव विकसित हो सकते हैं। कैरिपिल दवा निम्न दवाओं के साथ रिएक्ट कर सकती है।
- मेटफॉर्मिन (Metformin) – कैरिपिल दवा के साथ मेटफॉर्मिन का सेवन करने से इसके हाइपोग्लिसेमिक (शुगर लेवर कम होना) प्रभाव बढ़ जाते हैं। ऐसी स्थिति में डॉक्टर की सलाह अनुसार या तो किसी अन्य दवा का सेवन करना चाहिए या मेटफॉर्मिन को कुछ समय के लिए लेना बंद कर देना चाहिए।
- ग्लिमेपिराइड (Glimpiride) – इस दवा के साथ भी कैरिपिल के हाइपोग्लिसीमिक प्रभाव देखे जा सकते हैं।
- अल्प्राजोलम (Alprazolam)
अगर आप कैरिपिल के साथ किसी अन्य दवा या सप्लिमेंट का सेवन करना चाहते हैं तो इस बारे में डॉक्टर से विचार-विमर्श कर लें।
और पढ़ें – Spasmo Proxyvon Plus: स्पास्मो प्रोक्सीवोन प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग, डोज और सावधानियां
क्या कैरिपिल (Caripill) भोजन या एल्कोहॉल के साथ रिएक्शन करता है?
कैरिपिल दवा के इलाज के दौरान किसी भी प्रकार के आहार का सेवन किया जा सकता है। हालांकि, अगर आपको किसी विशेष प्रकार के भोजन के बारे में जानना है तो डॉक्टर से परामर्श करें।
एल्कोहॉल के साथ कैरिपिल के गंभीर दुष्प्रभाव हो सकते हैं। इस दवा के सेवन के दौरान शराब का सेवन बिलकुल न करें।
कैरिपिल (Caripill) हेल्थ पर क्या असर डालता है?
इस विषय पर फिलहाल पर्याप्त मात्रा में अध्ययन व जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि, अधिकतर मामलों में यह देखा गया है कि कैरिपिल की सही खुराक लेने से स्वास्थ्य पर किसी प्रकार के दुष्प्रभाव नहीं होते।
और पढ़ें – Aceclo Plus: एसिक्लो प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
स्टोरेज
मैं कैरिपिल (Caripill) को कैसे स्टोर करूं?
इस दवा को ठंडी और बिना रोशनी वाली जगह पर स्टोर करें। साथ ही इसे सूर्य की सीधी किरणों के संपर्क में न आने दें। आप चाहें तो कैरिपिल को स्टोर करने की जानकारी उसके ऊपर छपे लेबल पर लिखे निर्देशों से भी जान सकते हैं।
कैरिपिल (Caripill) किस रूप में उपलब्ध है?
कैरिपिल मार्किट में दो रूप में उपलब्ध है –
- कैरिपिल टैबलेट – एक टैबलेट में 1100 एमजी कैरिक पपीया पत्ती का एक्सट्रेक्ट मौजूद होता है।
- कैरिपिल सिरप – प्रति 5 एमएल में 275 एमजी कैरिक पपीया पत्ती का एक्सट्रेक्ट होता है।
हैलो स्वास्थ्य किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है।