क्लोनाफिट टैबलेट (Clonafit Tablet) एंटी-एपिलेप्टिक ड्रग है।

क्लोनाफिट टैबलेट (Clonafit Tablet) एक प्रेस्क्रिप्शन मेडिसिन है यानी इसका इस्तेमाल डॉक्टर द्वारा पर्चे पर लिखे जाने के बाद ही किया जा सकता है।
इस टैबलेट में एक्टिव इंग्रिडेंट क्लोनाजेपाम (Clonazepam) है।
इस टैबलेट का उपयोग दौरे (seizures) और पैनिक डिसऑर्डर के उपचार के लिए किया जाता है।
यह दवा एक केमिकल मैसेंजर (GABA) के एक्शन को बढ़ाकर काम करती है जो मस्तिष्क में तंत्रिका कोशिकाओं की असामान्य और अत्यधिक गतिविधि को कम करता है।
एलर्जी
इस टैबलेट में मौजूद सक्रिय तत्व या निष्क्रिय तत्व की एलर्जी के रोगियों में उपयोग के लिए यह दवा अनुशंसित नहीं है।
लिवर की बीमारी
रोगी की स्थिति बिगड़ने के जोखिम के कारण सक्रिय लिवर की बीमारी वाले रोगियों में उपयोग के लिए इस दवा की सिफारिश नहीं की जाती है।
नैरो-एंगल ग्लोकोमा
रोगी की स्थिति बिगड़ने के जोखिम के कारण नैरो-एंगल ग्लोकोमा की मेडिकल हिस्ट्री वाले पेशेंट्स में उपयोग के लिए इस दवा की सिफारिश नहीं की जाती है।
आत्महत्या की प्रवृत्ति
आत्महत्या की प्रवृत्ति के बढ़ते जोखिम के कारण सावधानी के साथ इस दवा का उपयोग किया जाना चाहिए। मनोदशा या व्यवहार में किसी भी तरह का बदलाव नोटिस करने के लिए मरीजों पर कड़ी नजर रखी जानी चाहिए।
विदड्रॉल
यदि अचानक आप इस दवा का उपयोग बंद कर देते हैं तो यह दवा विदड्रॉल सिम्पटम्स पैदा कर सकती है। यह जोखिम लंबे समय तक दवा के उपयोग के बाद ज्यादा बढ़ जाता है। अपने डॉक्टर से परामर्श के बिना इस दवा का उपयोग बंद न करें।
बढ़ी हुई लार
इस दवा से लार में वृद्धि हो सकती है। सेक्रेशन में कठिनाई वाले रोगियों में इस दवा को निर्देशित करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। यह जोखिम विशेष रूप से रेस्पिरेटरी डिसऑर्डर वाले रोगियों में अधिक है। इस दवा के साथ उपचार शुरू करने से पहले डॉक्टर को श्वसन संबंधी किसी भी विकार के बारे में बताएं।
पोरफाइरिया
इस दवा का उपयोग पोरफाइरिया की स्थिति वाले रोगियों में करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इससे स्थिति बिगड़ने का खतरा बढ़ सकता है।
ड्राइविंग या ऑपरेटिंग मशीनरी
इस दवा के उपयोग से कुछ रोगियों में उनींदापन या चक्कर आ सकता है। यह सलाह दी जाती है कि यदि आप इस दवा के साथ उपचार के दौरान इन लक्षणों में से किसी का भी अनुभव करते हैं तो आप ड्राइविंग या ऑपरेटिंग मशीनरी न चलाएं।
बुजुर्ग
इस दवा का उपयोग उन व्यक्तियों में अत्यधिक सावधानी के साथ किया जाना चाहिए जो 65 साल और उससे अधिक उम्र के हैं।
ओबेसिटी
इस दवा का उपयोग ओबेसिटी से ग्रस्त रोगियों में सावधानी के साथ किया जाना चाहिए। इस दवा को लेते समय रोगी की स्थिति की बारीकी से निगरानी की आवश्यकता होती है।
भ्रूण को होने वाले नुकसान के बढ़ते जोखिम के कारण प्रेग्नेंट लेडीज में इस्तेमाल के लिए क्लोनाफिट टैबलेट (Clonafit Tablet) की सिफारिश नहीं की जाती है। इसी तरह स्तनपान कराने वाली महिलाओं में उपयोग करने के लिए भी इस दवा को प्रेस्क्राइब नहीं किया जाता है।
क्लोनाफिट टैबलेट (Clonafit Tablet) के मामूली और गंभीर दुष्प्रभाव इस प्रकार हैं :
क्लोनाफिट टैबलेट (Clonafit Tablet) के रिएक्शन को लेकर डॉक्टर से सलाह जरूर लें। विशेष रूप से अगर आप नीचे लिखी दवाएं ले रहे हैं-
क्लोनाफिट टैबलेट (Clonafit Tablet) किस तरह के फूड्स के साथ नहीं ली जा सकती है? इस बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
यह दवा कुछ हेल्थ कंडीशंस के साथ इंटरैक्ट कर सकती है। जैसे-
क्लोनाफिट टैबलेट (Clonafit Tablet) का डोज अगर मिस हो जाए तो आपको जितनी जल्दी याद आ सके, उतनी जल्दी ही इस टैबलेट का सेवन करें। लेकिन, यदि आपके अगले डोज का वक्त हो गया है तो भूली हुई डोज को छोड़ दें। टैबलेट का डबल डोज बिल्कुल भी ना लें।
किसी भी दवा का ओवरडोज लेने पर क्लिनिकल टेस्ट की जरूरत हो सकती है। अगर भूल से आपने टैबलेट का ओवर डोज ले लिया है तो अपने डॉक्टर को तुरंत रिपोर्ट करें।
और पढ़ें : Meganeuron OD Plus Capsule : मेगान्यूरॉन ओडी प्लस कैप्सूल क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
और पढ़ें : Nuhenz Tablet : न्यूहेंज टैबलेट क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
यह दवा टैबलेट के रूप में 0.5, 0.25, 0.50 मिलीग्राम की स्ट्रेंथ में अवेलेबल है।
दवा की उपलब्धता की स्थिति : यह टैबलेट भारत में प्रतिबंधित नहीं है।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
clonazepam. https://www.accessdata.fda.gov/drugsatfda_docs/label/2017/017533s059lbl.pdf. Accessed On 31 Aug 2020
clonazepam- Clonazepam tablet. https://dailymed.nlm.nih.gov/dailymed/drugInfo.cfm?setid=acbce0e8-5098-4785-943b-8bdb5ff17fab#AB604B8F-25D4-4326-87C6-B92142B765F2. Accessed On 31 Aug 2020
Clonazepam. https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a682279.html. Accessed On 31 Aug 2020
Clonazepam. https://pubchem.ncbi.nlm.nih.gov/compound/2802. Accessed On 31 Aug 2020
Clonazepam. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/books/NBK501209/. Accessed On 31 Aug 2020
Medicine : Clonafit (0.50mg). https://www.drugbook.in/clonafit-0-50mg.html. Accessed On 31 Aug 2020
CLONAFIT USES. https://www.ndrugs.com/?s=clonafit. Accessed On 31 Aug 2020
Current Version
03/09/2020
Shikha Patel द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Niharika Jaiswal