एंजोमैक प्लस टैबलेट (Enzomac Plus Tablet) एक दर्द निवारक दवा है। यह रुमेटॉयड अर्थराइटिस (rheumatoid arthritis), एंकिलॉजिंग स्पॉन्डिलाइटिस (ankylosing spondylitis) और ऑस्टियोअर्थराइटिस (osteoarthritis) जैसी स्थितियों में दर्द और सूजन को कम करने के लिए उपयोग किया जाता है। यह टैबलेट बुखार, मांसपेशियों में दर्द, पीठ दर्द, दांत दर्द, या कान और गले में दर्द से राहत देने के लिए भी इस्तेमाल की जा सकती है। इस टैबलेट का सॉल्ट कम्पोजीशन ट्रिप्सिन + ब्रोमेलैन + रुटोसाइड + डिक्लोफेनाक (Trypsin + Bromelain + Rutoside + Diclofenac) है।

ट्रिप्सिन और ब्रोमेलैन एंजाइम होते हैं। ये रक्त की आपूर्ति बढ़ाते हैं और शरीर में ऐसे पदार्थ बनाते हैं जो दर्द और सूजन से लड़ते हैं। रुटोसाइड एक एंटीऑक्सिडेंट है जो शरीर को रसायनों (फ्री रैडिकल्स) द्वारा क्षति से बचाता है और सूजन को कम करता है। डिक्लोफेनाक एक नॉन-स्टेरायडल एंटी-इनफ्लेमेटरी दवा (एनएसएआईडी) है जो मस्तिष्क में कुछ केमिकल मैसेंजर (प्रोस्टाग्लैंडिंस) को रिलीज होने को रोकते हैं। दरअसल, ये केमिकल मैसेंजर दर्द और सूजन (लालिमा और सूजन) का कारण बनता है।
रूमेटाइड अर्थराइटिस, मोच, टेन्डिनाइटिस (tendinitis), मस्कुलोस्केलेटल और जॉइंट डिसऑर्डर की वजह से होने वाले दर्द और सूजन के इलाज के लिए सामान्य वयस्क खुराक : 75-150 मिलीग्राम रोजाना है। इस टैबलेट की अधिकतम खुराक 150 मिलीग्राम प्रतिदिन है। इस टैबलेट के डोज के लिए आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। बिना डॉक्टर के परामर्श के आपको किसी भी दवा का सेवन नहीं करना चाहिए।
एंजोमैक प्लस टैबलेट (Enzomac Plus Tablet) का डोज अगर छूट जाए या मिस हो जाए तो जितनी जल्दी आपको याद आ सके, उतने जल्दी ही आपको टैबलेट खा लेनी चाहिए। लेकिन, अगर आपके अगले डोज का वक्त हो गया है तो मिस हुई डोज को छोड़ दें। लेकिन दवा का डबल डोज एक साथ ना लें। इससे आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है।
अगर गलती से आपने इस टैबलेट का ओवर डोज ले लिया है तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। किसी भी दवा का ओवरडोज होना खुद में एक मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है।
और पढ़ें : Dolo 650MG Tablet : डोलो 650 एमजी टैबलेट क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
यदि आपको एंजोमैक प्लस टैबलेट (Enzomac Plus Tablet) से एलर्जी की प्रतिक्रिया के लक्षणों में छींक आना, नाक बहना, घरघराहट या सांस लेने में तकलीफ, पित्ती, चेहरे, होंठ, जीभ या गले की सूजन दिखे, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
सीने में दर्द, शरीर के एक तरफ अचानक सुन्नता या कमजोरी, सांस की कमी महसूस करना जैसे दिल का दौरा या स्ट्रोक के संकेत होने पर आपातकालीन चिकित्सा सहायता प्राप्त करें।
एंजोमैक प्लस टैबलेट (Enzomac Plus Tablet) का इस्तेमाल बंद करें और अपने डॉक्टर को इन लक्षणों की रिपोर्ट करें यदि:
निम्नलिखित उन संभावित दुष्प्रभावों की सूची है जो एंजोमैक प्लस टैबलेट (Enzomac Plus Tablet) की सभी संयोजित सामग्रियों से हो सकते है। यह एक व्यापक सूची नहीं है। ये दुष्प्रभाव संभव हैं, लेकिन हमेशा नहीं होते हैं। यदि आपको निम्नलिखित में से किसी भी साइड इफेक्ट का पता चलता है, और यदि ये समाप्त नहीं होते हैं तो अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
इस दवा का उपयोग हृदय रोगों के रोगियों में सावधानी के साथ किया जाना चाहिए, लंबे समय तक उपयोग के बाद इस दवा के सेवन से हृदय पर प्रतिकूल प्रभाव का खतरा बढ़ जाता है। नैदानिक स्थिति के आधार पर उपयुक्त डोज एडजस्टमेंट की आवश्यकता हो सकती है।
यह दवा पेट, आंतों, लिवर आदि को नुकसान पहुंचा सकती है, विशेष रूप से लंबे समय तक उपयोग पर। यह जोखिम विशेष रूप से गैस्ट्रोइंटेस्टिनल डिजीज की मेडिकल हिस्ट्री वाले रोगियों में अधिक है। किसी भी लक्षण जैसे कि क्रोनिक अपच, उल्टी या स्टूल में ब्लड दिखने पर तुरंत डॉक्टर को रिपोर्ट करें।
यह दवा कुछ रोगियों में बिना किसी चेतावनी के घातक त्वचा की एलर्जी का कारण हो सकती है। लक्षण जैसे कि चकत्ते, पित्ती, बुखार या अन्य एलर्जी के लक्षण दिखने पर बिना किसी देरी के डॉक्टर को रिपोर्ट किए जाने चाहिए।
इस दवा से कुछ रोगियों में फ्लूइड रिटेंशन और एडिमा हो सकता है। क्लिनिकल कंडीशन के आधार पर ब्लड प्रेशर, इलेक्ट्रोलाइट लेवल और हार्ट फंक्शन की नजदीकी निगरानी की आवश्यकता हो सकती है। कुछ मामलों में उपयुक्त डोज एडजस्टमेंट की आवश्यकता पड़ सकती है।
इस दवा के उपयोग से कुछ रोगियों में उनींदापन या चक्कर आ सकता है। यह सलाह दी जाती है कि यदि आप इस दवा के साथ उपचार के दौरान इन लक्षणों में से किसी का भी अनुभव करते हैं तो आप वाहन या ऑपरेटिंग मशीनरी चलाने जैसी कोई भी गतिविधि न करें।
और पढ़ें : Glycomet : ग्लाइकोमेट क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
यह दवा 18 वर्ष से कम उम्र के रोगियों में उपयोग करने के लिए अनुशंसित नहीं है क्योंकि उपयोग की सुरक्षा और प्रभावकारिता नैदानिक रूप से स्थापित नहीं है।
ट्रिप्सिन + ब्रोमेलैन + रुटोसाइड + डिक्लोफेनाक (Trypsin + Bromelain + Rutoside + Diclofenac) की एलर्जी वाले लोगों को इस टैबलेट के सेवन से बचना चाहिए।
जब तक बहुत ज्यादा आवश्यक न हो, प्रेग्नेंट महिलाओं में इस टैबलेट के उपयोग की सिफारिश नहीं की जाती है। इस दवा को लेने से पहले डॉक्टर के साथ जोखिम और लाभों पर चर्चा की जानी चाहिए। इसी तरह ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को भी इस दवा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
यदि आप एक ही समय पर अन्य दवाओं या अनिर्देशित प्रोडक्ट्स का सेवन करते हैं तो इस टैबलेट का प्रभाव बदल सकता है। यह साइड-इफेक्ट के लिए आपके जोखिम को बढ़ा सकता है। अपने डॉक्टर को उन सभी दवाओं, विटामिनों और हर्बल सप्लीमेंट्स के बारे में बताएं, जिनका आप उपयोग कर रहे हैं, ताकि आप डॉक्टर से ड्रग इंटरैक्शन को रोकने या प्रबंधित करने में मदद कर सकें। एंजोमैक प्लस टैबलेट (Enzomac Plus Tablet) निम्नलिखित दवाओं के साथ इंटरैक्ट कर सकती है:
इस दवा के साथ इलाज के दौरान एल्कोहॉल के सेवन की सिफारिश नहीं की जाती है, क्योंकि गंभीर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ब्लीडिंग, चक्कर आना, थकान, कमजोरी, मतली, जोड़ों का दर्द, बुखार, आदि जैसे गंभीर दुष्प्रभावों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे कार्यों को करने से बचें जो जिसमें बहुत ज्यादा मानसिक गतिविधि की आवश्यकता है। अगर एल्कोहॉल के साथ एंजोमैक प्लस टैबलेट (Enzomac Plus Tablet) का सेवन किया जाए, तो इसके परिणाम खतरनाक हो सकते हैं। इसलिए इसे किस तरह के खाद्य पदार्थों के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके बारे में अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से बातचीत करें।
[mc4wp_form id=’183492″]
ये दवा टैबलेट के रूप में उपलब्ध है।
उम्मीद है कि ये आर्टिकल आपके लिए बहुत मददगार होगा। इस आर्टिकल में बताए गए सभी दिशा-निर्देशों के बाद भी अपने डॉक्टर के द्वारा सलाह दिए जाने पर ही इस टैबलेट का सेवन करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Enzomac Plus. https://www.drugbook.in/enzomac-plus.html. Accessed On 05 Aug 2020
ENZOMAC USES. https://www.ndrugs.com/?s=enzomac. Accessed On 05 Aug 2020
Enzomac Plus. https://www.medindia.net/drug-price/diclofenac/enzomac-plus-48mg-90mg-100mg-50mg-48mg-90mg-100mg-50mg.htm. Accessed On 05 Aug 2020
Efficacy of Bromelain along with Trypsin, Rutoside Trihydrate Enzymes and Diclofenac Sodium Combination Therapy for the treatment of TMJ Osteoarthritis – A Randomised Clinical Trial. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC5535474/. Accessed On 05 Aug 2020
DICLOFENAC EPOLAMINE. https://dailymed.nlm.nih.gov/dailymed/search.cfm?labeltype=all&query=DICLOFENAC+EPOLAMINE. Accessed On 05 Aug 2020
Diclofenac. https://hmdb.ca/metabolites/HMDB0014724. Accessed On 05 Aug 2020
ENZOMAC PLUS. https://www.medicineindia.org/medicine-brand-details/21091/enzomac-plus. Accessed On 05 Aug 2020
Current Version
05/08/2020
Shikha Patel द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Niharika Jaiswal