फ्लूका 150 एक एंटी फंगल दवा है जिसे अलग-अलग तरह के फंगल और यीस्ट इंफेक्शन को रोकने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। फ्लूका 150 दवाओं के एजोल एंटीफंगल वर्ग से संबंध रखती है। यह कई तरह के फंगल को बढ़ने से रोकने में मदद करती है। इसका इस्तेमाल एथलीट्स फुट के इलाज में भी किया जाता है।

फ्लूका 150 को डॉक्टर द्वारा निर्धारित तरीके व समय के अनुसार ही लेना चाहिए। इसमें मौजूद सक्रिय पदार्थ फ्लुकोनाजोल शरीर में बने फंगस को नष्ट करने व रोकने के लिए सेल मेम्ब्रेन (कोशिकाओं की झिल्ली) को खत्म करता है जिससे त्वचा के संक्रमण के इलाज में तेजी आती है।
और पढ़ें – Prolomet XL: प्रोलोमेट एक्सएल क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
फ्लूका 150 की खुराक डॉक्टर द्वारा निर्धारित की जाती है और इसका सेवन हर व्यक्ति को उसी मात्रा के अनुसार करना चाहिए। आमतौर पर दिन में एक बार अपने डॉक्टर की सलाह पर खाली पेट या कुछ खाने के बाद भी फ्लूका 150 की खुराक ले सकते हैं।
व्यस्कों के लिए डोज- वयस्कों को प्रतिदिन रोग के आधार पर 150 एमजी से 800 एमजी का इस्तेमाल करने की आवश्यकता होती है। ज्यादातर मामलों में फ्लूका 150 को फंगल संक्रमण के कम होने तक कई हफ्तों तक लेना पड़ सकता है।
बच्चों के लिए डोज- बच्चों को उनके वजन के आधार पर इसका डोज देनी चाहिए। बच्चों को प्रतिकिलो 3 एमजी से 150 एमजी तक रोजाना सेवन करवाना चाहिए। बच्चों की खुराक भी रोग पर निर्भर करती है इसलिए इसकी अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से सलाह लें।
आपके डॉक्टर ने इसकी जितनी मात्रा आपको दी है, आपको उतनी ही खुराक का सेवन करना है। खुद से दवा लेने के तरीके व समय में बदलाव न करें। यदि इलाज के दौरान फंगस खत्म हो गया है, तब भी इसका सेवन न छोड़ें क्योंकि, अगर बीच में ही आपने इसके सेवन को रोक दिया, तो फंगस फिर से बढ़ सकता है। अगर इसके सेवन के बाद भी फंगस दूर नहीं होता हैं, तो अपने डॉक्टर को बताएं।
और पढ़ें – Apcod Sachet: एप्कोड सैशे क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
ओवरडोज होने पर जल्द से जल्द नजदीक के अस्पताल या इमरजेंसी वार्ड में संपर्क करें।
अगर आपने फ्लूका 150 का डोज मिस कर दिया है तो याद आते ही इसका सेवन करें। अगर आपके अगले डोज का समय आ गया है तो भूले हुए डोज को छोड़ दें और पहले से निर्धारित समय के अनुसार दवा का सेवन करें। कभी भी डबल डोज का सेवन न करें।
फ्लूका 150 को डॉक्टर की सलाह के अनुसार सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। ध्यान रहे कि टैबलेट को तोड़ने व चबाने की बजाए उसे निगलने की कोशिश करें। इसके लिए पानी का इस्तेमाल करें।
इसके अलावा आप दवा के इस्तेमाल के बारे में लेबल पर छपे निर्देशों को भी पढ़ सकते हैं। ऐसा करने से आपको इसके इस्तेमाल करने के संबंध में अधिक जानकारी मिल जाएगी। बिना डॉक्टरी सलाह के डोज में स्वयं बदलाव ना करें। इससे हानिकारक प्रभाव का जोखिम बढ़ सकता है। साथ ही किसी भी तरह के सवाल को लेकर डॉक्टर या कैमिस्ट से परामर्श करें।
लेबल को ध्यानपूर्वक पढ़ें और दवा की बताई गई खुराक से अधिक का सेवन न करें। बिना डॉक्टरी सलाह के फ्लूका 150 दवा को किसी परिचित को न दें।
और पढ़ें – Perinorm: पेरिनोर्म क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
फ्लूका 150 के सक्रिय घटक फ्लुकोनाजोल (Fluconazole) के अधिक या गलत इस्तेमाल से शरीर पर बुरा प्रभाव भी पड़ सकता है। इस दवा के दुष्प्रभाव व्यक्ति की उम्र, इलाज की प्रक्रिया और बीमारी की वजह व गंभीरता पर निर्भर करते हैं।
निम्न कुछ सामान्य साइड इफेक्ट्स हैं जिनके लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय परामर्श की जरूरत पड़ सकती है –
फ्लूका 150 द्वारा होने वाले सभी दुष्प्रभावों की गणना यहां नहीं की जा सकती है। इसलिए किसी भी प्रकार की मानसिक व शारीरिक असुविधा महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
और पढ़ें – Placida: प्लेसिडा क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
और पढ़ें – Anovate: एनोवेट क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान, इसके इस्तेमाल करने से महिलाओं में दुष्प्रभाव की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में इसके इस्तेमाल से पहले हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के मुताबिक, फ्लूका 150 प्रेग्नेंसी रिस्क कैटेगरी में ‘D’ में है।
FDA प्रेग्नेंसी रिस्क कैटेगरी की लिस्ट नीचे दी गई है:
अगर आप गर्भधारण करने की सोच रही हैं तो इस दवा का सेवन शुरू करने से पहले एक बार डॉक्टरी सलाह जरूर ले लें।
एक से अधिक दवा का सेवन करने से ड्रग रिएक्शन हो सकता है। अन्य दवाओं का सेवन फ्लूका 150 के साथ करने पर यह घातक साबित हो सकता है। अगर आप नीचे बताई गई दवाओं में से किसी का उपयोग करते हैं, तो आपने डॉक्टर से सलाह लें –
किसी भी दवा के एक्टिव या इनएक्टिव इंग्रीडिएंट से एलर्जी होने पर उसका सेवन न करें। ऐसे में दुष्प्रभाव व स्थिति के अधिक गंभीर होने की आशंका बढ़ सकती है।
फ्लूका 150 को किसी भी आहार के साथ लिया जा सकता है। हालांकि, इसके साथ शराब का सेवन करने से स्थिति गंभीर हो सकती है।
फ्लूका 150 का इस्तेमाल आपके सेहत के लिए कुछ मामलों में खतरनाक हो सकता है। इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर और फार्मासिस्ट से अपने मौजूदा स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में बात करें।
यह भी पढ़ें : Ibugesic Plus : इबूगेसिक प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
फ्लूका 150 के रखरखाव के लिए रूम टेम्प्रेचर सबसे बेहतर होता है। इसे धूप के सीधे प्रभाव या नमी में न रखें। फ्लूका 150 को कभी भी बाथरूम या ठंडी जगह में भी नहीं रखना चाहिए।
फ्लूका 150 स्टोर करने के लिए दिशा-निर्देश भी अलग-अलग हो सकते हैं। जब भी फ्लूका 150 खरीदें सबसे पहले उसके पैकेज पर लिखे जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़े या फिर अपने डॉक्टर से इसके बारे में पूछें। सुरक्षा के लिहाज से आपको इसे बच्चों और जानवरों की पहुंच से दूर रखना चाहिए।
बिना निर्देश के फ्लूका 150 को टॉयलेट या किसी नाले में न फेकें। अगर यह एक्सपायर हो चुकी है, तो इसका इस्तेमाल न करें। इसकी अधिक जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें – Caldikind Plus: कैलडिकाइंड प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
फ्लूका 150 केवल टैबलेट फॉर्म में ही उपलब्ध है।
यहां दी गई जानकारी डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए डाॅक्टर से संपर्क करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Fluconazole/https://www.drugs.com/mtm/fluconazole.html/accessed on 19/06/2020
Fluconazole/https://aidsinfo.nih.gov/drugs/5/fluconazole/0/patient/accessed on 19/06/2020
FDA Drug Safety Communication:Use of long-term, high-dose Diflucan (fluconazole) during pregnancy may be associated with birth defects in infants/https://www.fda.gov/drugs/drug-safety-and-availability/fda-drug-safety-communicationuse-long-term-high-dose-diflucan-fluconazole-during-pregnancy-may-be/accessed on 19/06/2020
Once-weekly Oral Doses of Fluconazole 150 Mg in the Treatment of Tinea Pedis/
https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/1486706/accessed on 19/06/2020
Current Version
22/06/2020
Shivam Rohatgi द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Shivam Rohatgi