आइसोलेजिन (isolazine) टैबलेट का यूज हार्ट फेलियर के ट्रीटमेंट में किया जाता है। आइसोलेजिन में पाया जाने वाला कैमिकल कंपोजीशन वेसोडायलेटर्स की तरह काम करता है। आइसोलेजिन टैबलेट का सेवन करने से ब्लड वेसल्स (blood vessels) अधिक चौड़ी और रिलैक्स हो जाती है, ताकि ब्लड आसानी से हार्ट तक पहुंच सके। जब हार्ट में ब्लड और ऑक्सीजन की सही मात्रा नहीं पहुंच पाती है तो पेशेंट हाई रिस्क पर पहुंच जाता है। आइसोलेजिन का सेवन करने से ऑक्सीजन और ब्लड आसानी से पहुंच पाता है और पेशेंट को राहत मिलती है। आइसोलेजिन (isolazine) का सेवन बिना डॉक्टर की सलाह से कभी भी नहीं करना चाहिए।

आइसोलेजिन (isolazine) दो दवाओं का संयोजन है। इसोसॉर्बाइड डाइनाइट्रेट और हाइड्रालजाइन (Isosorbide Dinitrate + Hydralazine) ये दोनों अलग-अलग कार्य करती हैं। इसोसॉर्बाइड डाइनाइट्रेट ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करने का काम करता है और ऑक्सीजन की मांग को भी पूरा करता है। वहीं हाइड्रालजाइन (Hydralazine) पोटैशियम चैनल ओपनर है जो कि एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। ये ब्लड वेसल्स की केपेसिटी को प्रिजर्व करता है ताकि वे रिलेक्स हो सके। इस वजह से हार्ट फेलियर के लक्षणों में भी कमी आती है। इस कंपोजीशन की मदद से ब्लड के साथ ही अन्य तरल पदार्थों का प्रवाह ब्लड वेसल्स में आसानी से होने लगता है।
और पढ़ें – Cyra D: सायरा डी क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
आइसोलेजिन (isolazine) टैबलेट को दिन में एक से दो बार लेने की सलाह दी जा सकती है। आइसोलेजिन को डॉक्टर पेशेंट की स्थिति के अनुसार दो से चार हफ्ते तक लेने की सलाह दे सकते हैं। आपको दिन में आइसोलेजिन की कितनी टैबलेट खानी है, इस बारे में डॉक्टर से जानकारी लें। बिना डॉक्टर की सलाह के इस दवा का सेवन नहीं करना चाहिए।
वयस्कों के लिए आइसोलेजिन का सामान्य डोज : 30 -120 एमजी (डिवाइडेड डोज)
आइसोलेजिन (isolazine) का ओवरडोज हो जाने पर शरीर में अधिक दुष्प्रभाव दिख सकते हैं। अगर आपने दवा का सेवन अधिक कर लिया है या ड्रग ओवरडोज हो गया है तो कुछ साइड इफेक्ट्स जैसे कि सिर में दर्द, सांस लेने में समस्या होना, मसल्स क्रैम्प, उल्टी होना, बेहोशी छाना आदि लक्षण दिख सकते हैं। ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए। तबियत अधिक बिगड़ने पर पास के हाॅस्पिटल में या इमरजेंसी वार्ड में जाना चाहिए। एक बात का ध्यान रखें कि हार्ट में प्रॉब्लम होने पर आपको अपना अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। ये बहुत जरूरी है कि आप दवा का सेवन नियमित करें और साथ ही दवा उतनी ही खाएं, जितनी आपको डॉक्टर ने बताई हो। आप किसी अन्य की भी मदद से भी सही समय पर दवा का सेवन कर सकते हैं।
आइसोलेजिन (isolazine) टैबलेट का सेवन भूलने पर खुराक की याद आते ही उसे लें। हालांकि, अगर आपकी अगली डोज का समय होने वाला है तो भूले हुए डोज की बजाए, अगली खुराक का सेवन पहले से तय किए गए समय पर करें। एक साथ दो खुराक का सेवन न करें। अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से परामर्श जरूर कर लें।
और पढ़ें : CCM: सीसीएम टैबलेट क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
आइसोलेजिन (isolazine) दवा का सेवन पानी से (ओरली) करना चाहिए। दवा का सेवन खाने के बाद करना चाहिए। दवा को कब खाना है, इस बात का ध्यान जरूर रखें। दवा को तोड़कर या पीसकर न खाएं। साथ ही डॉक्टर ने जितने दिन दवा का सेवन करने की सलाह दी है, उससे कम दिन या फिर ज्यादा दिन मेडिसिन न लें। रोजाना सही समय पर दवा का सेवन करने पर दवा का असर जल्दी देखने को मिलता है। साथ ही जो लोग लो फैट डायट, एक्सरसाइज और स्मोकिंग की आदत को छोड़ देते हैं, उनमें दवा का तेजी से असर होता है। वैसे तो इस दवा के सेवन को सुरक्षित माना जाता है, लेकिन आपको इस दवा का सेवन करने से पहले इसके बारे में जानकारी जरूर ले लेनी चाहिए।
दवा का मुख्य रूप से उपयोग हार्ट फेल में किया जाता है। हार्ट फेल कोरोनरी आर्टरी डिसीज (coronary artery disease), हार्ट अटैक (heart attack), कार्डियोमायोपैथी (cardiomyopathy), हाई ब्लड प्रेशर ( high blood pressure) आदि में हो सकता है। हार्ट फेल न हो, इसके लिए एक्सरसाइज, डायट में बदलाव, दवाओं का सेवन और कुछ सर्जरी की मदद भी ली जा सकती है।
आइसोलेजिन (isolazine) टैबलेट का डोज लेने से कुछ साइड इफेक्ट्स या दुष्प्रभाव भी दिख सकते हैं। ऐसा जरूरी नहीं है कि सभी व्यक्तियों में दुष्प्रभाव दिखाई दें। जानिए दवा के सेवन से क्या साइड इफेक्ट्स दिख सकते हैं:
अगर आपको उपरोक्त दिए गए साइड इफेक्ट्स में से कुछ भी लक्षण शरीर में नजर आते हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। कुछ साइड इफेक्ट्स कुछ ही समय में ठीक हो जाते हैं। वहीं कुछ दुष्प्रभाव गंभीर रूप भी ले सकते हैं। बेहतर होगा कि इस बारें में आप डॉक्टर से जानकारी जरूर लें।
और पढ़ें : Pause 500: पॉज 500 क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
और पढ़ें : Neopeptine: निओपेपटीन क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
आइसोलेजिन (isolazine) दवा अन्य दवाओं के साथ रिएक्शन भी कर सकती है। अन्य दवाओं के साथ इस दवा का सेवन करने से प्रभाव में कमी आ सकती है। अगर आप निम्नलिखित दवाओं का सेवन कर रहे हैं डॉक्टर से इस बारे में परामर्श जरूर करें।
अगर आप किसी हर्बल दवा या फिर विटामिन, ब्लड प्रेशर, सप्लीमेंट ले रहे हो तो डॉक्टर को इसकी जानकारी जरूर दें या फिर किसी हेल्थ कंडीशन के कारण दवा का उपयोग कर रहे हों तो एक बार डॉक्टर को इस बारे में जानकारी जरूर दें ताकि आप दवा के रिएक्शन से बच सकें।
अगर दवा का सेवन कर रहे हैं तो एल्कोहॉल का सेवन पूरी तरह से बंद कर दें। अगर आप शराब का सेवन करते हैं तो शरीर में दुष्प्रभाव दिख सकते हैं। दवा का फूड के साथ रिएक्शन नहीं होता है।
और पढ़ें : Prothiaden: प्रोथीआडेन क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
आइसोलेजिन (isolazine) को 25 डिग्री सेल्सियस तापमान वाले कमरे में रखना चाहिए। दवा को सनलाइट यानी सूर्य की रोशनी से बचाकर रखना चाहिए वरना दवा का प्रभाव कम हो सकता है। मेडिसिन को ठंडक में यानी फ्रिज में रखने की गलती न करें। साथ ही दवा का नमी वाले स्थान या बाथरूम में भी नहीं रखना चाहिए। मेडिसिन को टाइट कंटेनर में रखें ताकि बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दवा दूर रहे। मेडिसिन को मेडिकल स्टोर से खरीदते समय उसके पैकेज पर ध्यान जरूर दें। अगर पैकेज कहीं से भी फटा हो तो दवा को वापस कर दें। अगर आपको स्टोरेज के बारे में जानकारी नहीं है तो एक बार पैकेज पर लिखें दिशा-निर्देशों को जरूर पढ़ लें। दवा का यूज न होने पर उसे इधर-उधर न फेंके। इसे टॉयलेट में फ्लश नहीं करना चाहिए। दवा को डिस्पोज करने के बारे में एक बार में फर्मासिस्ट से पूछ लें।
अगर इससे जुड़ा आपका कोई सवाल है तो आप जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। यहां दी गई जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। अपने डॉक्टर से बिना परामर्श के दवा का सेवन न करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Isosorbide Dinitrate And Hydralazine (Oral Route):https://www.mayoclinic.org/drugs-supplements/isosorbide-dinitrate-and-hydralazine-oral-route/before-using/drg-20138501 Accessed on 23/6/2020
Isosorbide Dinitrate and Hydralazine: https://www.drugs.com/ppa/isosorbide-dinitrate-and-hydralazine.html Accessed on 23/6/2020
hydralazine and isosorbide dinitrate :https://www.cardiosmart.org/Healthwise/d055/40/d05540 Accessed on 23/6/2020
Isolazine Tablet: https://www.netmeds.com/prescriptions/isolazine-tablet-10-s Accessed on 23/6/2020
Current Version
23/06/2020
Bhawana Awasthi द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Manjari Khare