पॉज 500 (Pause 500) टैबलेट का यूज ब्लीडिंग की समस्या को दूर करने के लिए किया जाता है। कुछ कंडिशन जैसे कि नाक से खून निकलने पर, दांत की सर्जरी के वक्त ब्लीडिंग, पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग, सर्जरी के दौरान अधिक ब्लीडिंग रोकने के लिए पॉज 500 का यूज किया जाता है। पॉज 500 (Pause 500) एंटी-फाइब्रिनोलटिक टैबलेट है। ये ब्लड क्लॉट के ब्रेकडाउन को रोकने का काम करता है। इस कारण से ब्लीडिंग रुक जाती है। इस टैबलेट का सेवन तभी करना चाहिए, जब डॉक्टर आपको सलाह दें।

पॉज 500 (Pause 500) के कैमिकल कंपोजीशन में मुख्य रूप से ट्रेनेक्सामिक एसिड (Tranexamic Acid) पाया जाता है।
पॉज 500 (Pause 500) टैबलेट का डोज डॉक्टर पेशेंट की कंडिशन के अनुसार ही तय करता है। अगर मरीज को ज्यादा ब्लीडिंग को हो रही है तो इंजेक्शन की हेल्प ली जा सकती है। वहीं कुछ केस में डॉक्टर पॉज 500 टैबलेट की दिन में तीन खुराक लेने की सलाह दे सकते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। 24 घंटे में पॉज 500 की छह से ज्यादा टैबलेट नहीं लेनी चाहिए वरना शरीर में दुष्प्रभाव दिख सकते हैं।
ड्रग का ओवरडोज करने से वॉमिटिंग और फीवर के साथ ही अन्य साइड इफेक्ट दिख सकते हैं। बेहतर होगा कि आप समय पर ही दवा का सेवन करें। दवा के ओवरडोज से बचने के लिए दिन में तीन बार (सुबह, दोपहर, रात) तय समय पर अलार्म लगाएं और उसी समय पर दवा का सेवन करें। ऐसा करने से आपको समस्या से जल्द छुटकारा मिल जाएगा और आप ओवरडोज से भी बच जाएंगे।
अगर आपने पॉज 500 का डोज मिस कर दिया है तो याद आने पर दवा का सेवन करें। अगर दूसरी डोज का समय हो गया है तो छूटी खुराक को छोड़कर पहले से निर्धारित दवा की डोज लें। एक साथ दो डोज लेने की भूल न करें। अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।
और पढ़ें : Cipcal: सिपकल क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
पॉज 500 (Pause 500) टैबलेट को पानी के साथ (ओरली) लेना चाहिए। आप खाने के बाद इस दवा का सेवन कर सकते हैं। टैबलेट का इस्तेमाल करने से पहले पैकेज लेबल पर लिखे निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़ें और साथ ही डॉक्टर से भी जानकारी प्राप्त करें। टैबलेट को तोड़कर या फिर पीस कर पानी में मिलाकर न खाएं। अगर आपको किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या है तो इस बारे में डॉक्टर को जानकारी जरूर दें।
इन समस्याओं से निजात दिलाती है पॉज 500 (Pause 500):
पॉज 500 टैबलेट में ट्रेनेक्सामिक एसिड होता है जो कि एंटीफिब्रिनोलिटिक एजेंट (antifibrinolytic agents) ग्रुप के अंतर्गत काम करता है। इस दवा का सेवन करने से खून बहना बंद हो जाता है।
शरीर में किसी स्थान में कट लगने पर खून बहता है और कुछ समय बाद क्लॉट बन जाने की वजह से खून बहना बंद हो जाता है, लेकिन जब शरीर में क्लॉट सही तरह से नहीं बन पाता है तो खून अधिक मात्रा में बहता है। इसे ब्लड क्लॉटिंग डिसऑर्डर कहते हैं। जिन लोगों को ये समस्या होती है उन्हें पॉज 500 टैबलेट की जरूरत पड़ सकती है। अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।
कई बार सर्जरी के दौरान अधिक मात्रा में खून बह जाता है। खून का रिसाव अधिक मात्रा में न हो, इसलिए सर्जरी के बाद पॉज 500 लेने की सलाह डॉक्टर दे सकता है।
कुछ महिलाओं में हैवी पीरियड्स की समस्या हो जाती है जिसके कारण शरीर में कमजोरी के साथ ही खून की कमी होने लगती है। ऐसे में डॉक्टर पॉज 500 लेने की सलाह दे सकते हैं।
कई कारणों से नाक से खून निकल सकता है। नाक से खून बहना अगर नहीं रुक रहा है तो डॉक्टर इस दवा का सेवन करने की सलाह दे सकते हैं।
यह इंफ्लामेट्री बाॅवेल डिजीज है। इस बीमारी के दौरान भी डॉक्टर पॉज 500 लेने की सलाह दे सकते हैं।
हेरिडिटरी एंजियोयूरोटिक एडिमा ( hereditary angioneurotic oedema) बीमारी के कारण शरीर के विभिन्न भागों में सूजन की समस्या हो जाती है। हो सकता है कि डॉक्टर आपको पॉज 500 लेने की सलाह दे।
और पढ़ें : Cyra D: सायरा डी क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
[mc4wp_form id=’183492″]
पॉज 500 टैबलेट का यूज करने वाले कई लोगों को गंभीर दुष्प्रभाव यानी साइड इफेक्ट्स दिख सकते हैं। अगर आपको भी दवा का सेवन करने के बाद कुछ लक्षण नजर आएं तो तुरंत डॉक्टर को इस बारे में जानकारी दें।
हो सकता है कि उपरोक्त दिए गए साइड इफेक्ट्स के अतिरिक्त आपको लक्षण नजर आएं। दवा के सेवन के बाद अगर शरीर में समस्या का अहसास हो तो तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं।
और पढ़ें: Albendazole : एल्बेंडाजोल क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
निम्नलिखित दवाओं के साथ पॉज 500 का उपयोग नहीं करना चाहिए। नीचे दी गई दवाएं पॉज 500 के साथ रिएक्शन करके शरीर में दुष्प्रभाव भी दिखा सकती हैं। डॉक्टर से जानकारी लेने के बाद ही अन्य दवाओं का सेवन करें।
अगर आप किसी प्रकार के विटामिन, हर्बल या सप्लिमेंट का सेवन कर रहे हैं तो इस बारे में डॉक्टर को जरूर बताएं। किसी मेडिकल कंडिशन होने पर दवा का सेवन कर रहे हैं तो इस बारे में भी डॉक्टर को जानकारी दें।
यह दवा आमतौर पर हैवी पीरियड्स के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाती है। गर्भावस्था के दौरान पॉज 500 का सेवन सुरक्षित है या फिर नहीं, ये बात आपका डॉक्टर सही तरह से बता पाएगा। एक बार डॉक्टर से इस बारे में बात करें। साथ ही ब्रेस्टफीडिंग के दौरान दवा का सेवन करने से बच्चे तक दवा पहुंचने का खतरा रहता है। अगर आप ब्रेस्टफीडिंग करा रही हैं तो डॉक्टर को बता दें।
और पढ़ें : Unwanted 72: अनवांटेड 72 क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
पॉज 500 (Pause 500) को स्टोर करने के लिए कमरे का तापमान उपयुक्त रहेगा। इसे सन रेज यानी सूरज की सीधी रोशनी और नमी से बचा कर रखना चाहिए। टैबलेट को बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें। पॉज 500 (Pause 500) पैकेज पर लिखे जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़ें। आप चाहे तो डॉक्टर से भी दवा के स्टोरेज के संबंध में जानकारी ले सकते हैं। आप चाहे तो दवा को कंटेनर में रखें। अगर दवा का यूज नहीं कर रहे हैं तो इस कहीं भी न फेंके। एक्सपायरी होने पर दवा का इस्तेमाल न करें। दवा को डिस्पोज कैसे करना है इस बारे में डॉक्टर या कैमिस्ट से समझें।
उपर दी गई जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। इसलिए किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Tranexamic Acid Dosage: https://www.drugs.com/dosage/tranexamic-acid.html Accessed on 18/6/2020
Tranexamic Acid : https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a612021.html Accessed on 18/6/2020
Tranexamic Acid : https://www.mayoclinic.org/drugs-supplements/tranexamic-acid-oral-route/description/drg-20073517Accessed on 18/6/2020
Tranexamic Acid Tablets : https://www.medsafe.govt.nz/Consumers/cmi/t/tranexamicacid.pdf Accessed on 18/6/2020
Tranexamic acid for heavy bleeding during periods :https://www.medicinesforchildren.org.uk/tranexamic-acid-heavy-bleeding-during-periods Accessed on 18/6/2020
Current Version
19/06/2020
Bhawana Awasthi द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Manjari Khare