backup og meta

Moisturex Soft Cream: मॉइस्चरेक्स सॉफ्ट क्रीम क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


shalu द्वारा लिखित · अपडेटेड 22/06/2020

Moisturex Soft Cream: मॉइस्चरेक्स सॉफ्ट क्रीम क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

फंक्शन

मॉइस्चरेक्स सॉफ्ट क्रीम (moisturex soft cream) कैसे काम करती है?

मॉइस्चरेक्स सॉफ्ट क्रीम में व्हाइट सॉफ्ट पैराफिन+लाइट लिक्विड पैराफिन का समायोजन होता है। इसमें मौजूद व्हाइट सॉफ्ट पैराफिन एक एमोलिएंट है। जो त्वचा को मॉइस्चराइज करता है। इसका उपयोग रूखी त्वचा की स्थिति जैसे एक्जिमा, प्रुरिटस, इचिथोसिस आदि के इलाज के लिए किया जाता है। यह त्वचा को पहले हाइड्रेट करता है फिर मॉइस्चराइज करता है। जिससे त्वचा सॉफ्ट,चमकदार हो जाती है। यह हमारी त्वचा को ड्राई और परतदार होने से बचाता है।

लाइट लिक्विड पैराफिन और वाइट सॉफ्ट पैराफिन त्वचा की सतह पर एक ऑयली लेयर बनाकर त्वचा को ड्राई होने से बचाता है। मॉइस्चरेक्स सॉफ्ट क्रीम का प्रयोग निम्नलिखित बीमारियों, स्थितियों और लक्षणों के उपचार को कम करने के लिए किया जाता है:

  • सोरायसिस
  • ड्राइनेस
  • मामूली चोट
  • सूजन
  • बर्न
  • खुजली
  • कटी त्वचा
  • डायपर पहनने से उत्पन्न दाने
  • खरोंच
  • नोट:मॉइस्चरेक्स सॉफ्ट क्रीम को कई और कारणों से इस्तेमाल किया जा सकता है।

    और पढ़ें: Cifran CTH : सिफ्रान सीटीएच क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

    डोसेज

    मॉइस्चरेक्स सॉफ्ट क्रीम (moisturex soft cream) का सामान्य डोज क्या है?

    यदि स्किन ड्रायनेस की अधिक समस्या है, तो डॉक्टर आपको मॉइस्चरेक्स सॉफ्ट क्रीम का उपयोग की सलाह दे सकता है। बच्चों और वयस्कों में इसका उपयोग बहुत आवश्यकता होने पर ही किया जाता है। इसका उपयोग केवल प्रभावित क्षेत्र में ही किया जाना चाहिए। जितनी बार डॉक्टर ने इसको उपयोग करने की सलाह दी है। इस क्रीम का उपयोग केवल उतनी बार ही करना चाहिए। यह केवल त्वचा पर लगाने के लिए निर्धारित की जाती है।

    ओवरडोज या आपात स्थिति में मुझे क्या करना चाहिए?

     मॉइस्चरेक्स सॉफ्ट क्रीम के आमतौर पर साइड इफेक्ट्स देखने को नहीं मिलते हैं, लेकिन यदि आप एक स्थान पर इस क्रीम को अधिक मात्रा में लगा लेंगे तो हो सकता है कि आपको  इसके कुछ दुष्प्रभाव देखने को मिलें। अगर ऐसा हो तो इस बारे में डॉक्टर को जरूर बताएं। किसी भी दवा का ओवरडोज होने पर साइड इफेक्ट की संभावना अधिक हो जाती है। ऐसे में डॉक्टर से परामर्श करना बेहद आवश्यक है। 

    और पढ़ें:Cardivas : कार्डिवैस क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

    मॉइस्चरेक्स सॉफ्ट क्रीम (moisturex soft cream) का डोज मिस हो जाए तो क्या करूं?

    यदि आप मॉइस्चरेक्स सॉफ्ट क्रीम को समय पर त्वचा पर लगाना भूल गए हैं तो याद आते ही उसका उपयोग प्रभावित क्षेत्र पर करें। हालांकि, अगर  क्रीम लगाने के अगली डोज को समय होने वाला है तो भूले हुए डोज की बजाए, अगली डोज का उपयोग पहले से तय किए गए समय पर करें। कभी भी एक साथ दो बार इस क्रीम का उपयोग न करें। ऐसा करने से इसके दुष्प्रभाव विकसित हो सकते हैं।

    [mc4wp_form id=’183492″]

    उपयोग

    मॉइस्चरेक्स सॉफ्ट क्रीम (moisturex soft cream) का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए?

    मॉइस्चरेक्स सॉफ्ट क्रीम  का सही रूप से उपयोग करने के लिए बेहद जरूरी है की आप डॉक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों को सही ढंग से पढ़ें। यदि डॉक्टर के बताए निर्देश को भूल जाते हैं तो क्रीम पर लिखे दिशा निर्देश को जरूर पढ़ें।

    • मॉइस्चरेक्स सॉफ्ट क्रीम का उपयोग करने से पहले प्रभावित क्षेत्र को पानी से अच्छी तरह साफ कर लें।
    • प्रभावित क्षेत्र को साफ करने के बाद तौलिया या किसी साफ कपड़े से सूखा लें। 
    • अब मॉइस्चरेक्स सॉफ्ट क्रीम का उपयोग केवल प्रभावित क्षेत्र में ही करें। 

    और पढ़ें :Aceclo Plus: एसिक्लो प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

    • इसका उपयोग करने के लिए इसकी एक पतली लेयर प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। त्वचा पर इसको बहुत अधिक मात्रा में उपयोग न करें।
    • इसको प्रभावित क्षेत्र पर लगाते समय लगभग एक मिनट के लिए मालिश कर सकते हैं।
    • अपनी आवश्यकतानुसार ही इसको दोबारा लगाएं।
    • मॉइस्चरेक्स सॉफ्ट क्रीम बच्चों पर उपयोग करते समय सावधानी रखें। इसको बच्चों के मुंह से संपर्क में न आने दें। इस क्रीम का उपयोग केवल त्वचा के लिए किया जाता है।
    • इसके उपयोग से त्वचा की ड्राईनेस से जुड़ी कई बीमारियां दूर हो जाती हैं। यह त्वचा को कोमल बनाए रखने का कार्य करती है।

    साइड इफेक्ट्स

    मॉइस्चरेक्स सॉफ्ट क्रीम (moisturex soft cream) के क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं?

    आमतौर पर मॉइस्चरेक्स सॉफ्ट क्रीम के दुष्प्रभाव देखने को नहीं मिलते हैं, लेकिन इसके उपयोग को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही कुछ दुष्प्रभावों का कारण बन सकती है। यदि आप एक्सपायर क्रीम का उपयोग कर रहे हैं, क्रीम का ओवरडोज ले रहे हैं या क्रीम गलती से मुंह में चली जाए, तो ऐसी स्थिती में इसके साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं। कुछ अलग क्रीम के समायोजन से भी इसके कुछ दुष्प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। फिलहाल इसके मामूली दुष्प्रभाव इस प्रकार है।   

    और पढ़ें: Clonidine : क्लोनिडीन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

    यदि आपको ऊपर दिए गए या किसी अन्य प्रकार के साइड इफेक्ट्स देखने को मिल रहे हैं तो क्रीम का उपयोग बंद करके अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

    सावधानी और चेतावनी

    मॉइस्चरेक्स सॉफ्ट क्रीम (moisturex soft cream) का इस्तेमाल करने से पहले मुझे क्या जानना चाहिए?

    मॉइस्चरेक्स सॉफ्ट क्रीम का उपयोग करने से पहले आपको कई तरह की सावधानी रखने की आवश्यकता होती है। जो इस प्रकार हैं।

    • इस दवा का उपयोग करने से पहले क्रीम की एक्सपायरी डेट जरूर चेक कर लेना चाहिए।
    • मॉइस्चरेक्स सॉफ्ट क्रीम का उपयोग अधिक चोटिल स्थान पर नहीं करना चाहिए।
    • यदि आपको किसी भी जानवर ने काट लिया है तो आपको इस क्रीम का उपयोग नहीं करना चाहिए।
    • यदि आप गंभीर रूप से जल गए हैं, तो उस स्थान पर इस  क्रीम का उपयोग न करें।
    • मॉइस्चरेक्स सॉफ्ट क्रीम का उपयोग करने से पहले अपने डॉक्टर को उन सभी दवाओं के बारे में बताएं। जो  आप वर्तमान समय में ले रहे हैं या पहले ले चुके हैं। चाहे वह दवा, हर्बल, सप्लिमेंट किसी भी प्रकार की हो। अपने चिकित्सक को इसकी सूचना आवश्य दें।
    • इस दवा को खुले घाव या धूप में जली हुई त्वचा पर उपयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
    • यदि आपको किसी भी प्रकर की एलर्जी की समस्या है तो इसके बारे में अपने डॉक्टर को खुलकर बताएं। इससे डॉक्टर आपका डोज और समायोजन निर्धारित कर पाएगा। 

    और पढ़ें:  Alex Syrup: एलेक्स सिरप क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

    • यदि आपकी कोई मेडिकल कंडिशन है, तो इसके उपयोग से पहले अपने चिकित्सक से बात करें।
    • मॉइस्चरेक्स सॉफ्ट क्रीम को लगाने से पहले और बाद में अपने हाथों को धो लें। साफ और शुष्क त्वचा क्षेत्र का इलाज किया जाना है।
    • यदि आपको त्वचा की बीमारी है तो इसके बारे में डॉक्टर से न छुपाएं।
    • मॉइस्चरेक्स सॉफ्ट क्रीम को तुरंत लगाने के बाद अपने प्रभावित क्षेत्र को न धोएं। जब तक आपके डॉक्टर द्वारा निर्देशित नहीं किया जाता है, तब तक अपने प्रभावित क्षेत्र पर अन्य उत्पादों के उपयोग से बचें।
    • स्तनपान,गर्भावस्था या आगामी सर्जरी आदि के बारे में डॉक्टर को सूचित करें।
    • यह क्रीम कितनी और किस प्रकार उपयोग करना है या आपकी स्थिति के आधार निश्चित किया जाता है। इस कारण अपनी इच्छा से इसमें कोई बदलाव न करें।

    और पढ़ें: Aciloc RD : एसिलोक RD क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

    • अपनी आंखों या नाक या मुंह में यह दवा लगाने से बचें।
    • यदि आप इस दवा का उपयोग नियमित रूप से कर रहे है, लेकिन आपको किसी प्रकार का फायदा नहीं दिखाई देता है। आपकी स्थिति वैसे ही बनी रहती है या बदतर हो जाती है। तो अपने चिकित्सक से संपर्क करें।
    • अत्यधिक मात्रा में इसे लगाने से कुछ समस्या आ सकती है, इसलिए पिलिंग से बचने के लिए दवा की एक पतली परत या कम मात्रा का उपयोग करना चाहिए।

    क्या गर्भावस्था या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान मॉइस्चरेक्स सॉफ्ट क्रीम (moisturex soft cream) को लगाना सुरक्षित है?

    यह दवा गर्भावस्था में महिलाओं द्वारा उपयोग के लिए सुरक्षित मानी जाती है। हालांकि, इसका उपयोग केवल तभी किया जाना चाहिए जब बहुत अधिक आवश्यक हो। इसके साथ ही डॉक्टर द्वारा इसके सभी संभावित लाभ जोखिमों पर चर्चा करना चाहिए। इस दवा का उपयोग आपके डॉक्टर से परामर्श करने के बाद ही किया जाना चाहिए। इसी प्रकार स्तनपान कराने वाली महिलाओं द्वारा इस दवा को उपयोग के लिए सुरक्षित माना जाता है। हालांकि, अधिक आवश्यकता होने पर ही इसका उपयोग करें। इस दवा का उपयोग आपके डॉक्टर से परामर्श करने के बाद ही किया जाना चाहिए।

    रिएक्शन

    कौन-सी दवाइयां मॉइस्चरेक्स सॉफ्ट क्रीम (moisturex soft cream) के साथ रिएक्शन कर सकती हैं?

    दवाओं का समायोजन सभी व्यक्तियों पर अलग-अलग प्रभाव डालता है। मॉइस्चरेक्स सॉफ्ट क्रीम का दवाओं के साथ इंटरैक्शन दर्शाया नहीं गया है, लेकिन मॉइस्चरेक्स सॉफ्ट क्रीम के साथ किसी भी दवा या क्रीम को शुरू करने से पहले आपको अपने डॉक्टर से सभी संभावित इंटरैक्शन की जांच करनी चाहिए।

    और पढ़ें:Albendazole : एल्बेंडाजोल क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

    स्टोरेज

    मैं मॉइस्चरेक्स सॉफ्ट क्रीम (moisturex soft cream) को कैसे स्टोर करूं?

    मॉइस्चरेक्स सॉफ्ट क्रीम को कमरे के तापमान पर स्टोर करना चाहिए। अधिक गर्मी और तेज प्रकाश से दूर रखना चाहिए। जब तक क्रीम को फ्रिज में रखने के लिए न कहा जाए तब तक इसको फ्रिज में न रखें। क्रीम को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें। जब तक ऐसा न करने का निर्देश न दिया जाए, तब तक टॉयलेट या नाली में दवा को न डालें। इस तरह से ये दवाएं पर्यावरण को दूषित कर सकती है। 

    और पढ़ें: Becosules : बीकोस्यूल्स क्या है? जानिए इसके उपयोग, डोज और सावधानियां

     मॉइस्चरेक्स सॉफ्ट किस रूप में उपलब्ध है?

    मॉइस्चरेक्स सॉफ्ट क्रीम के रूप में ही उपलब्ध है।

    उपर दी गई जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। इसलिए किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    shalu द्वारा लिखित · अपडेटेड 22/06/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement