backup og meta

Sompraz L: सोमप्राज एल क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 19/06/2020

Sompraz L: सोमप्राज एल क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

फंक्शन

सोमप्राज (Sompraz L) कैसे काम करता है?

सोमप्राज एल (Sompraz L) कैप्सूल मुख्य रूप से गैस्ट्रोइसोफेगल रिफलस्क डिसीज (एसिड रिफलस्क) और पेप्टिक अल्सर के इलाज में इस्तेमाल किया जाता है। कुछ लक्षण जैसे कि हार्टबर्न, स्टमक पेन या पेट में गड़बड़ी की समस्या को ठीक करने के लिए भी सोमप्राज एल कैप्सूल का यूज किया जाता है।

ये दवा स्टमक में एसिड प्रोडक्शन को न्यूट्रिलाइज करने के लिए दी जाती है। साथ ही इसका उपयोग स्टमक और इसोफेगस (esophagus) में एसिड डैमेज को कंट्रोल करने के लिए होता है। इसोफेगस ( esophagus) कैंसर से बचाने में ये दवा मदद करती है।

सोमप्राज (Sompraz L) का कैमिकल कंपोजीशन क्या है?

सोमप्राज एल (Sompraz L) में मुख्य रूप से लिवोसल्पिराइड (Levosulpiride) + इसोमेप्राजोल ( Esomeprazole) का कंपोजीशन है।

और पढ़ें : Zyloric: जाइलोरिक क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

डोसेज

सोमप्राज (Sompraz L) का सामान्य डोज क्या है?

बीमारी के अनुसार ही डॉक्टर पेशेंट के डोज का निर्धारण करता है। अगर बीमारी ज्यादा नहीं है तो डॉक्टर कम एमजी की टैबेलेट या कैप्सूल खाने की सलाह दे सकता है। वहीं बीमारी के ज्यादा होने पर अधिक एमजी की टैबलेट लेने की सलाह दी जा सकती है।

वयस्कों के लिए सोमप्राज एल का डोज – 20 से 40 mg (चार से आठ हफ्तों के लिए)

बच्चों के लिए सोमप्राज एल का डोज – 10 से 20 ग्राम ( एक से 11 साल तक के बच्चों के लिए)

सोमप्राज (Sompraz L) की खुराक मिस हो जाए तो क्या करें?

अगर आप सोमप्राज एल की डोज मिस कर देते हैं तो परेशान न हो। जब आपको याद आए, आप दवा का सेवन करें। अगर आपकी अगली डोज का समय हो गया है भूली हुई डोज को छोड़ दें और पहले निर्धारित समय के अनुसार डोज का सेवन करें। एकसाथ डबल डोज न लें। दो डोज के बीच अंतर रखना जरूरी है। अगर आप सही समय पर रोजाना दवा नहीं लेंगे तो आपकी बीमारी जल्दी ठीक नहीं हो पाएगी। समय पर खुराक जरूर लें।

ओवरडोज या आपात स्थिति में मुझे क्या करना चाहिए?

सोमप्राज एल का अधिक डोज यानी ड्रग का ओवरडोज हो जाने से व्यक्ति के शरीर में लो मैग्नीशियम लेवल, हार्ट बीट का बढ़ जाना या फिर पेट में दर्द होना आदि लक्षण दिख सकते हैं। डॉक्टर ने आपको जितना डोज लेने की सलाह दी, उतना ही लें। सही समय पर दवा का सेवन जरूर करें।

[mc4wp_form id=’183492″]

और पढ़ें : Dolonex DT: डोलोनेक्स डीटी क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

उपयोग

 सोमप्राज (Sompraz L) का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए ?

सोमप्राज एल (Sompraz L) टैबलेट का यूज पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। अगर आप सही समय पर दवा का सेवन करते हैं तो एसिड रिफ्लेक्स, अल्सर, हार्टबर्न आदि समस्याओं से बच सकते हैं। टैबलेट को पानी के साथ (ओरली) लेना चाहिए। दवा को तोड़कर या फिर पीसकर न खाएं और न ही पानी में मिलाएं। दवा का सेवन खाने के बिना ही करें। दवा को कैसे खाना है, इस बारे में अपने डॉक्टर से जानकारी जरूर लें।

इन बीमारियों के ट्रीटमेंट में किया जाता है सोमप्राज एल (Sompraz L) का उपयोग

एसिड रिफ्लेक्स (Acid reflux)

एसिड रिफ्लेक्स की समस्या लोअर चेस्ट एरिया में होती है। जब स्टमक का एसिड वापस फूड पाइप में पहुंच जाता है तो एसिड रिफ्लेक्स की समस्या शुरू हो जाती है। इस समस्या के निदान के लिए डॉक्टर सोमप्राज एल (Sompraz L) टैबलेट लेने की सलाह देते हैं।

गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स डिसीज (Gastroesophageal reflux disease)

जब एसिड रिफ्लक्स की समस्या एक ही सप्ताह में दो से अधिक बार हो जाए तो गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स डिसीज हो जाती है। इस समस्या के निदान के लिए डॉक्टर सोमप्राज एल (Sompraz L) टैबलेट लेने की सलाह देता है।

हार्ट बर्न (heartburn)

हार्ट बर्न की समस्या एसिड रिफलक्स के कारण होती है। जब स्टमक कंटेंट इसोफेगस में फोर्स होता है तो लोअर चेस्ट में बर्निंग पेन होता है। हार्ट बर्न की समस्या से निपटने के लिए डॉक्टर सोमप्राज एल (Sompraz L) टैबलेट लेने की सलाह दे सकते हैं।

पेप्टिक अल्सर (Peptic ulcer)

पेप्टिक अल्सर एक तरह का घाव है जो स्मॉल इंटेस्टान, स्टमक की लाइनिंग या फिर लोअर इसोफेगस में डेवलप हो सकता है। ऐसा बैक्टीरिया के कारण या फिर स्टमक एसिड के कारण हो सकता है। इस समस्या को ठीक करने के लिए सोमप्राज एल (Sompraz L) टैबलेट खाने की सलाह दी जाती है।

उपरोक्त दी गई बीमारी अगर आपको है तो आपको असहज महसूस होगा। पेट दर्द या सीने में जलन होने पर अपने डॉक्टर से जांच कराएं। जब डॉक्टर सलाह दे, तभी सोमप्राज एल (Sompraz L) टैबलेट का सेवन करें। बिना सलाह के टैबलेट का सेवन करने से आपको शरीर में दुष्प्रभाव भी दिख सकते हैं।

और पढ़ें : Sporidex: स्पोरिडेक्स क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

साइड इफेक्ट्स

सोमप्राज एल (Sompraz L) के क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं?

सोमप्राज एल टैबलेट का सेवन करने से हो सकता है कि आपको शरीर में कुछ दुष्प्रभाव दिखें। अगर ऐसा होता है तो बिना देरी किए तुरंत इस बारे में डॉक्टर को बताएं। कई बार टैबलेट के इनएक्टिव इंग्रीडिएंट से लोगों को एलर्जी हो जाती है। वहीं कुछ जिन लोगों को पहले से एलर्जी की समस्या होती है, उन्हें अधिक परेशानी हो सकती है। जानिए इस टैबलेट को लेने से शरीर में किस तरह के साइड इफेक्ट्स दिख सकते हैं।

हो सकता है कि आपको उपरोक्त दिए गए लक्षण साइड इफेक्ट्स के रूप में न नजर आएं। कई लोगों को अन्य दुष्प्रभाव भी महसूस हो सकते हैं। अगर आपको दवा के सेवन के बाद शरीर में कुछ बदलाव महसूस हो रहा हो तो डॉक्टर को इस बात की जानकारी दें।

और पढ़ें : Dolonex DT: डोलोनेक्स डीटी क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

सावधानी और चेतावनी

सोमप्राज एल (Sompraz L) का इस्तेमाल करने से पहले मुझे क्या जानना चाहिए?

  • सोमप्राज एल का सेवन तय समय के बाद न करें वरना हड्डियों के कमजोर होने की समस्या हो सकती है। डॉक्टर ने जब तक दवा खाने की सलाह दी हो, तभी तक खाएं।
  • खाने के एक घंटे पहले सोमप्राज एल का सेवन करें। डॉक्टर से भी इस बारे में जानकारी लें।
  • अगर दवा के सेवन के बाद आपको ब्लड वॉमिट होता है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
  • सोमप्राज एल (Sompraz L) टैबलेट लेने से किडनी प्रॉब्लम हो सकती है। अगर दवा के सेवन के बाद आपको यूरिन पहले से कम मात्रा में हो तो इस बारे में डॉक्टर को बताएं।
  • दवा खाने के बाद ज्वाइंट पेन भी हो सकता है। अगर अन्य लक्षण नजर आएं तो डॉक्टर से परामर्श करें।
  • अगर आपको पहले से हड्डियों संबंधि बीमारी जैसे कि ऑस्टियोपरोसिस (osteoporosis) हो तो डॉक्टर को जानकारी जरूर दें। दवा का अधिक सेवन करने से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।
  • सोमप्राज एल के रिएक्शन से बचने के लिए डॉक्टर को ओवर द काउंटर, विटामिन और हर्बल दवा के सेवन के बारे में जानकारी जरूर दें। बिना डॉक्टर को बताएं नई दवा का सेवन बिलकुल न करें।
  • अगर सोमप्राज एल के सेवन के बाद आपकी हार्ट रेट बिगड़ रही है तो तुरंत दवा का सेवन बंद कर दें और इस बारे में डॉक्टर से संपर्क करें।
  • अगर आपको किसी प्रकार की एलर्जी की समस्या है तो भी इस बारे में डॉक्टर को जानकारी जरूर दें। दवा के इंग्रीडिएंट आपकी समस्या को अधिक बढ़ा सकते हैं।
  • सोमप्राज एल के साथ शराब का सेवन करना आपकी तबियत को बिगाड़ सकता है। बेहतर है कि आप एल्कोहॉल का सेवन न करें।
  • गर्भावस्था में सोमप्राज एल का सेवन सुरक्षित है या फिर नहीं, इस बारे में अधिक स्टडी नहीं हुई है। बेहतर होगा कि आप अगर प्रेग्नेंट है तो इस बारे में पहले डॉक्टर को जानकारी दें।
  • दवा का सेवन करने के बाद ड्राइविंग न करें क्योंकि हो सकता है कि आपको चक्कर का एहसास हो। साथ ही मेहनत वाला काम भी न करें।

और पढ़ें : Acemiz MR : एसीमिज एमआर क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

रिएक्शन

कौन-सी दवाइयां सोमप्राज एल (Sompraz L) के साथ रिएक्शन कर सकती हैं?

सोमप्राज एल दवा अन्य दवाओं के साथ रिएक्शन कर सकती है। किसी भी दवा को लेने से पहले डॉक्टर से डिस्कस जरूर करें। अगर आप किसी प्रकार की दवा का सेवन कर रहे हैं तो उसकी जानकारी भी साझा करें।

  • सिलोस्टाजोल (cilostazol)
  • क्लोपिडोग्रेल (clopidogrel)
  • मेथोट्रेक्सेट (methotrexate)
  • इट्राकोनाजोल (itraconazole)
  • केटोकोनाजोल (ketoconazole)
  • पॉसकोनाजोल(posaconazole)
  • एतजानवीर (atazanavir)
  • एर्लोटिनिब (erlotinib)
  • नेलफिनवीर (nelfinavir)
  • पाजोपनिब (pazopanib)

सोमप्राज एल दवा के सेवन के दौरान क्या खाना है और क्या नहीं इस बारे में डॉक्टर से जानकारी जरूर लें।

और पढ़ें : Vizylac: विजीलैक क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

स्टोरेज

सोमप्राज एल (Sompraz L) को कैसे करूं स्टोर?

सोमप्राज एल (Sompraz L) को कमरे के तापमान यानी 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर रखें। साथ ही दवा को सूर्य की सीधी रोशनी में नहीं रखना चाहिए। सोमप्राज एल को नमी में न रखें। बच्चों की पहुंच से टैबलेट को दूर रखें। इसे फ्रिज में रखने की भूल न करें। साथ ही दवा को खरीदते समय उसकी पैकिजिंग पर ध्यान दें अगर यह कहीं से यह खुला हुआ तो इसे न खरीदें। दवा का सेवन करने के बाद उसे कंटेनर में रखकर अच्छे से बंद करें। दवा को खरीदते समय एक्सपायरी डेट जरूर देख लें। पैकेज में दवा को स्टोर करने संबंधि दिशा-निर्देशों को जरूर पढ़ें।

सोमप्राज एल (Sompraz L) किस रूप में उपलब्ध है?

  • टैबलेट

अगर इससे जुड़ा कोई सवाल है तो जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

डॉ. प्रणाली पाटील

फार्मेसी · Hello Swasthya


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 19/06/2020

advertisement iconadvertisement

Was this article helpful?

advertisement iconadvertisement
advertisement iconadvertisement