टेरबूटलिन का इस्तेमाल फेफड़ों की समस्याओं या सांस की तकलीफ (जैसे, अस्थमा, क्रोनिक ओब्स्ट्रक्टिव पलमोनरी डिजीज, ब्रोंकाइटिस और एम्फाइजिमा) के इलाज के लिए किया जाता है। टेरबूटलिन एक ब्रोंकोडायलेटर (बीटा -2 रिसेप्टर एगोनिस्ट) है जो श्वास मार्ग को खोलकर सांस लेने की क्रिया को आसान बनाती है।
दवा का सेवन भोजन के साथ या खाली पेट, आमतौर पर रोजाना तीन बार या डॉक्टर द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार करें।

और पढ़ें : Dolo 650MG Tablet : डोलो 650 एमजी टैबलेट क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
मैं टेरबूटलिन (Terbutaline) को कैसे स्टोर करूं?
टेरबूटलिन के अलग-अलग ब्रांड हैं, जिन्हें स्टोर करने के लिए दिशा-निर्देश भी अलग-अलग हो सकते हैं। इस दवा को हमेशा रूम टेम्प्रेचर पर ही स्टोर करें। इसे धूप के सीधे प्रभाव या नमी में न रखें। टेरबूटलिन का इस्तेमाल करने से पहले उसके पैकेज पर लिखे जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़ना चाहिए। अगर फिर भी कोई समस्या आती है तो अपने डॉक्टर से इसके बारे में पूछें। अगर दवा एक्सपायर हो चुकी है, तो इसका इस्तेमाल न करें। टेरबूटलिन को बाथरूम या ठंडी जगह में नहीं रखना चाहिए। सुरक्षा के लिहाज से आपको इसे बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखना है।
दवा का इस्तेमाल न करने पर या उसके एक्सपायर होने पर, डॉक्टर के निर्देश के बिना इसे नाही टॉयलेट में फ्लश करें और नाही नाली में फेकें। सुरक्षित रूप से दवा को नष्ट करने के बारे में अपने फार्मासिस्ट से परामर्श करें।
और पढ़ें :Isosorbide dinitrate : आइसोसोरबाइड डिनिट्रेट क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
एक दवा का उपयोग करने का निर्णय लेने से पहले इसके रिस्क को अच्छे से जान लें।
एलर्जी
अपने डॉक्टर को बताएं यदि आपको इस दवा से या किसी अन्य दवा से एलर्जी हो या पहले कभी कोई एलर्जी रही हो। अगर आपको किसी खाद्य पदार्थ, डाई या जानवर से एलर्जी हो तो भी डॉक्टर को पहले से ही बताएं।
बाल चिकित्सा
12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में टेरबुटालीन के उपयोग की मनाही है।
वृद्धावस्था
इस दवा का बुजुर्गों पर क्या प्रभाव पड़ता है, इस संबंध में अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
अभी तक पर्याप्त अध्ययन प्राप्त नहीं हैं कि गर्भावस्था के दौरान या स्तनपान के दौरान टेरबूटलिन का उपयोग करना कितना सुरक्षित है। इस दवा को लेने से पहले उससे होने वाले लाभों और साइड इफेक्ट्स के बारे में हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
कोई भी दुष्प्रभाव होने पर तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें:
कुछ अैर दुष्प्रभाव दिख सकते हैं जैसे:
हालांकि, दवा का इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों में ये लक्षण नजर आए ऐसा जरूरी नहीं है। कुछ साइड इफेक्ट्स ऐसे भी हैं, जिनके बारे में यहां पर नहीं बताया गया है। अगर आपको इससे होने वाले किसी भी तरह के साइड इफेक्ट को लेकर कोई सवाल है, तो आपने डॉक्टर से संपर्क करें।
और पढ़ें : Glimepiride : ग्लिमेपिराइड क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
टेरबूटलिन के साथ अगर किसी तरह की अन्य दवा का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो उससे होने वाली परेशानियों के बारे में पहले अपने डॉक्टर से बात करें। किसी भी तरह के बुरे प्रभाव से बचने के लिए आपको उन सभी दवाओं की एक लिस्ट रखनी चाहिए जिनका आप उपयोग कर रहे हैं (जिसमें डॉक्टर के पर्चे वाली दवाएं, गैर-पर्चे वाली दवाएं और हर्बल प्रोडक्ट्स शामिल हैं)। इस लिस्ट को अपने डॉक्टर और फार्मासिस्ट को दिखाएं। सुरक्षा के लिए, अपने डॉक्टर की स्वीकृति के बिना किसी-भी दवा को लेना शुरू न करें, न ही दवा लेना बंद करें और न ही खुराक को बदलें।
निम्नलिखित दवाओं में से किसी के साथ इस दवा का उपयोग करना आमतौर पर मना है, लेकिन कुछ मामलों में इसकी आवश्यकता हो सकती है। यदि दोनों दवाएं एक साथ निर्धारित की जाती हैं, तो डॉक्टर खुराक को बदल सकता है:
अगर भोजन या एल्कोहॉल के साथ टेरबूटलिन (Terbutaline) का सेवन कर रहें हैं तो अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताएं। कुछ मामलों में इसके परिणाम खतरनाक साबित हो सकते हैं।
टेरबूटलिन (Terbutaline) का इस्तेमाल सेहत के कुछ मामलों में खतरनाक हो सकता है। इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर और फार्मासिस्ट से मौजूदा स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में बात करें। खासतौर पर यदि आपको है:
[mc4wp_form id=’183492″]
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Terbutaline. https://www.drugs.com/cdi/terbutaline.html. Accessed July 15, 2016.
Terbutaline. http://www.webmd.com/drugs/2/drug-12399/terbutaline-oral/details. Accessed July 15, 2016.
Terbutaline. https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a682144.html. Accessed July 15, 2016.
Current Version
07/09/2020
Shikha Patel द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Mayank Khandelwal
Updated by: Nidhi Sinha
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Mayank Khandelwal