के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar
हैरीसियम एरीनाशियस एक खाद्य और औषधीय मशरूम है। इसे लॉयन मेन मशरूम, मंकी हेड मशरूम, बीयर्ड टूथ फंगस भी कहते हैं। इसका खासतौर पर इस्तेमाल दिमाग संबंधित परेशानियों के लिए किया जाता है। चाइना और जापान में हैरीसियम एरीनाशियस को कई डिश में प्रयोग किया जाता है।
और पढ़ें: रामदाना के फायदे और नुकसान : Health Benefit of Ramdana
निम्नलिखित शारीरिक परेशानी को दूर करने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है। जैसे
इम्यून सिस्टम को करे बूस्ट : इम्यून सिस्टम कमजोर होने के कारण ये लोग वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आसानी से आ जाते हैं। जानवरों पर की गई एक स्टडी में इसके सेवन से इंटेस्टाइनल इम्यून सिस्टम को बेहतर पाया गया, जो हमारे शरीर को पैथोजन से बचाता है। कुछ प्रोबायोटिक्स जैसे अच्छे बैक्टीरिया भी होते हैं, जो हमारी अच्छी सेहत के लिए जरूरी होते हैं। प्रोबायोटिक्स को अच्छे बैक्टीरिया के रूप में जाना जाता है। गट को स्वस्थ्य बनाए रखने में प्रोबायोटिक्स की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को करे कम : सूजन और ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस कई बीमारियों की जड़ माना जाता है। कई रिसर्च के अनुसार, लॉयन मेन मशरूम में शक्तिशाली एंटी-इन्फलमेटरी और एंटीऑक्सिडेंट कंपाउंड होते हैं, जो कई बीमारियों के प्रभाव को कम करने में मदद करते हैं।
और पढ़ें: अस्थिसंहार के फायदे एवं नुकसान: Health Benefits of Hadjod (Cissus Quadrangularis)
डायबिटीज में फायदेमंद : हैरीसियम एरीनाशियस डायबिटीज को कंट्रोल और इसके साइड इफेक्ट्स को कम करता है। ये अल्फा-ग्लूकोसिडेज नामक एंजाइम की क्रिया को रोकता है, जो स्टार्च और कार्बोहाइड्रेट को ग्लूकोज में तोड़ता है। इस एंजाइम के ब्लॉक होने पर बॉडी कार्ब्स को अच्छे से डायजेस्ट नहीं कर पाती जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद होती है। डायबिटीज के मरीज के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।
कैंसर से लड़ने में सक्षम : कई रिसर्च के मुताबिक, लॉयन मेन मशरूम में कई ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं, जो कैंसर से लड़ने में कारगर है। ज्यादातर लोग कैंसर का नाम सुनकर घबरा जाते हैं लेकिन, अगर इसका इलाज भी सही समय पर और ठीक तरह से किया जाये तो कैंसर जैसी अन्य बीमारियों को मात दिया जा सकता है।
और पढ़ें: गिलोय के फायदे एवं नुकसान: Health Benefits of Giloy
इन परेशानियों में भी मददगार:
[mc4wp_form id=’183492″]
हैरीसियम एरीनाशियस कैसे काम करता है इस बारे में कोई पर्याप्त जानकारी नहीं है। इसके बारे में अधिक जानने के लिए अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से कंसल्ट करें। हालांकि, कुछ शोध बताते हैं कि ये नसों में विकास और सुझार में मदद करता है।
हैरीसियम एरीनाशियस का एक समय तक दवा के तौर पर सेवन सुरक्षित है। इसे 16 हफ्तों से ज्यादा न लें। निम्नलिखित परिस्थितियों में इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें:
अन्य दवाइयों के मुकाबले औषधियों के संबंध में रेग्युलेटरी नियम अधिक सख्त नही हैं। इनकी सुरक्षा का आंकलन करने के लिए अतिरिक्त अध्ययनों की आवश्यकता है। इसलिए, हर्बल्स का इस्तेमाल करने से पहले इसके खतरों की तुलना इसके फायदों से जरूर की जानी चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।
और पढ़ें: करौंदा के फायदे एवं नुकसान – Health Benefits of Karonda (Carissa carandas)
ब्लीडिंग कंडिशन: हैरीसियम एरीनाशियस का सेवन ब्लीडिंग कंडिशन में एवॉइड करना चाहिए। ये ब्लड क्लॉटिंग को धीमा करता है। इससे ब्लीडिंग होने की संभावना होती है।
डायबिटीज: हैरीसियम एरीनाशियस ब्लड शुगर को कम कर सकता है। लो ब्लड शुगर वाले इसका सेवन खास निगरानी में करें।
सर्जरी: हैरीसियम एरीनाशियस बल्ड क्लॉटिंग को धीरे करता है। ऐसे में सर्जरी से दो हफ्ते पहले और बाद तक इसका सेवन न करें।
इसका सेवन सभी के लिए सुरक्षित है। किसी किसी को इसको लेने से पेट खराब की शिकायत हो सकती है। जानवरों पर किए गए कोई शोध में इसके कोई साइड इफेक्ट्स नहीं देखे गए हैं। यहां तक कि चूहों को तीन महीने तक इसकी हाई डोज दी गई, तब भी इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं नजर आया। हालांकि, अगर किसी को मशरूम से एलर्जी है, तो वो इसका सेवन न करें।
और पढ़ें: खरबूज के फायदे एवं नुकसान – Health Benefits of Muskmelon (Kharbuja)
हैरीसियम एरीनाशियस की खुराक हर मरीज के लिए अलग हो सकती है। आपके द्वारा ली जाने वाली खुराक आपकी उम्र, स्वास्थ्य और अन्य कई चीजों पर निर्भर करती है। कभी भी इसकी खुराक खुद से निर्धारित करने की गलती न करें। आपके द्वारा की गई छोटी सी गलती स्वास्थ्य पर बुरा असर कर सकती है। हर्बल सप्लिमेंट हमेशा सुरक्षित नहीं होते हैं। इसलिए सही खुराक की जानकारी के लिए हर्बलिस्ट या डॉक्टर से चर्चा करें।
किन रूपों में उपलब्ध है हैरीसियम एरीनाशियस? (In what forms is Hericium Erinaceus available?)
हैरीसियम एरीनाशियस निम्नलिखित रूपों में उपलब्ध है:
हम आशा करते हैं आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। हैलो हेल्थ के इस आर्टिकल में इस हर्बल से जुड़ी ज्यादातर जानकारियां देने की कोशिश की है, जो आपके काफी काम आ सकती हैं। अगर आपको ऊपर बताई गई कोई सी भी शारीरिक समस्या है तो इस हर्ब का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। बस इस बात का ध्यान रखें कि हर हर्ब सुरक्षित नहीं होती। इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से कंसल्ट करें तभी इसका इस्तेमाल करें। अगर आप हैरीसियम एरीनाशियस से जुड़े किसी तरह के कोई सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो विशेषज्ञों से समझना बेहतर होगा।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr Sharayu Maknikar