backup og meta

शार्क कार्टिलेज के फायदे एवं नुकसान – Health Benefits of Shark Cartilage

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Sunil Kumar द्वारा लिखित · अपडेटेड 24/09/2020

शार्क कार्टिलेज के फायदे एवं नुकसान – Health Benefits of Shark Cartilage

परिचय और उपयोग

शार्क कार्टिलेज (Shark-cartilage) क्या है?

शार्क कार्टिलेज एक डायट्री सप्लिमेंट या औषधि है, जिसे शार्क की सूखी और पाउडर कार्टिलेज से बनाया जाता है। एक प्रकार से यह शार्क की सख्त हड्डियों के ढांचे से बनाया जाता है। शार्क कार्टिलेज को कार्टिलेज दि रेक्विन (Cartilage de Requin), कार्टिलागो दि टिबुरोन (Cartilago de Tiburon), कोलाजेन मारिन (Collagène Marin), एक्सट्रेट दि कार्टिलेज दि रिक्विन (Extrait de Cartilage de Requin), लिक्विआइड दि कार्टिलेज मारिन (Liquide de Cartilage Marin), मारिन कोलाजेन (Marine Collagen), मारिन लिक्विड कार्टिलेज (Marine Liquid Cartilage), निओवास्टेट (Neovastat), पाउड्रे दि कार्टिलेज रिक्विन (Poudre de Cartilage de Requin), सफायरना लेविनि (Sphyrna lewini), स्किवालुस एसेंथिआस (Squalus acanthias) और कई अन्य नामों से बुलाया जाता है।

और पढ़ें : मछली खाने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, कम होता है दिल की बीमारियों का खतरा

शार्क कार्टिलेज (Shark-cartilage) का इस्तेमाल किसलिए होता है?

कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि शार्क कार्टिलेज एडवांस्ड कैंसर के इलाज में ज्यादा प्रभावी नहीं होती है। हालांकि इसके चिकित्सा उपयोगों के लिए अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने मंजूरी नहीं दी है। सबसे अहम बात डॉक्टर के इलाज या दवा के स्थान पर शार्क कार्टिलेज का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। बेहतर होगा कि आप किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या में शार्क कार्टिलेज का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें। अक्सर दुकानों या केमिस्ट शॉप पर एक हर्बल सप्लिमेंट के रूप में शार्क कार्टिलेज उपलब्ध होता है।

किसी भी प्रकार के मैन्युफैक्चरिंग मानक की अनुपस्थिति में कई बार इस प्रकार के हर्बल सप्लिमेंट्स में विषैले पदार्थ और मेटल या अन्य दवाइयां मिली होती हैं। यदि आप भी शार्क कार्टिलेज का सेवन करने का मन बना रहे हैं तो इसे ऐसी दुकान या स्थान से खरीदें जो विश्वसनीय हो। इससे मिलावट का खतरा कम से कम रहेगा। हालांकि उपरोक्त समस्याओं के अलावा भी अन्य परेशानियों में डॉक्टर या हर्बलिस्ट की सलाह पर शार्क कार्टिलेज का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

शार्क कार्टिलेज का इस्तेमाल निम्नलिखित समस्याओं में होता है:

शार्क कार्टिलेज को अन्य समस्याओं में इस्तेमाल की सलाह भी दी जा सकती है। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।

यह कैसे कार्य करता है?

शार्क कार्टिलेज ट्यूमर के विकास को रोक सकती है। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बालिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।

और पढ़ें : जानें क्या है ब्रेस्ट कैंसर, सर्जरी और टिप्स

[mc4wp_form id=’183492″]

सावधानियां और चेतावनी

शार्क कार्टिलेज (Shark-cartilage) का इस्तेमाल करने से पहले मुझे क्या पता होना चाहिए?

निम्नलिखित स्थितियों में लेमन यूकेलिप्टस का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें:

  • यदि आप प्रेग्नेंट या ब्रेस्टफीडिंग करा रही हैं। दोनों ही स्थितियों में सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर ही दवा खानी चाहिए।
  • यदि आप अन्य दवाइयां ले रही हैं। इसमें डॉक्टर की लिखी हुई और गैर लिखी हुई दवाइयां शामिल हैं, जो मार्केट में बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के खरीद के लिए उपलब्ध हैं।
  • यदि आपको शार्क कार्टिलेज के किसी पदार्थ से एलर्जी है या अन्य दवा या औषधि से एलर्जी है।
  • यदि आपको कोई बीमारी, डिसऑर्डर या कोई अन्य मेडिकल कंडिशन है।
  • यदि आपको फूड, डाई, प्रिजर्वेटिव्स या जानवरों से अन्य प्रकार की एलर्जी है।

अन्य दवाइयों के मुकाबले आयुर्वेदिक औषधियों के संबंध में रेग्युलेटरी नियम अधिक सख्त नही हैं। इनकी सुरक्षा का आंकलन करने के लिए अतिरिक्त अध्ययनों की आवश्यकता है। शार्क कार्टिलेज का इस्तेमाल करने से पहले इसके खतरों की तुलना इसके फायदों से जरूर की जानी चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बालिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।

शार्क कार्टिलेज (Shark-cartilage) कितनी सुरक्षित है?

प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग: प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान शार्क कार्टिलेज के इस्तेमाल के बारे में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं है। एहतियात के तौर पर इस दौरान इसका इस्तेमाल ना करें।

सर्जरी: सर्जरी से दो सप्ताह पहले इसका इस्तेमाल बंद कर दें।

ऑटोइम्यून डिजीज: यह हर्ब इम्यून सिस्टम को ज्यादा एक्टिव करने का कारण बन सकती है। यह ऑटोइम्यून डिजीज के लक्षणों को बढ़ा सकती है। यह कैल्शियम के लेवल को भी बढ़ा सकती है इसलिए उन लोगों को भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए जिनका कैल्शियम लेवल हाई है। इसके परिणाम खतरनाक हो सकते हैं।

और पढ़ें : Carpal Tunnel Syndrome Surgery : कार्पल टनल सिंड्रोम सर्जरी क्या है?

साइड इफेक्ट्स

शार्क कार्टिलेज (Shark-cartilage) से मुझे क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं?

शार्क कार्टिलेज से निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं:

शार्क कार्टिलेज के कुछ प्रोडक्ट्स में दुर्ग्ंध और खराब स्वाद हो सकता है।

हालांकि, हर व्यक्ति को यह साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं। उपरोक्त दुष्प्रभाव के अलावा भी शार्क कार्टिलेज के कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जिन्हें ऊपर सूचीबद्ध नहीं किया गया है। यदि आप इसके साइड इफेक्ट्स को लेकर चिंतित हैं तो अपने डॉक्टर या हर्बालिस्ट से सलाह लें।

और पढ़ें : क्या है हड्डियों की बीमारी ऑस्टियोपोरोसिस, जानें इसके लक्षण

रिएक्शन

शार्क कार्टिलेज (Shark-cartilage) से मुझे क्या रिएक्शन हो सकते हैं?

शार्क कार्टिलेज आपकी मौजूदा दवाइयों के साथ रिएक्शन कर सकता है या दवा का कार्य करने का तरीका परिवर्तित हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या हर्बालिस्ट से संपर्क करें।

निम्नलिखित प्रोडक्ट्स या हेल्थ कंडिशन के साथ आपको रिएक्शन हो सकता है:

  • कुछ एंटीबायोटिक्स (क्वीनोलोन्स जैसे सिप्रोफ्लॉक्सासिन, टेट्रासाइक्लिन जैसे डोक्सासाइक्लिन) (quinolones such as ciprofloxacin, tetracyclines such as doxycycline)
  • कोनड्रोइटिन (Chondroitin)
  • लेवोथ्रोक्साइन (Levothyroxine)
  • कैल्शियम वाले प्रोडक्ट्स (जैसे सप्लिमेंट्स, विटामिन्स, एंटासिड्स)
  • कैल्शियम लेवल बढ़ना (hypercalcemia)

और पढ़ें : प्रेग्नेंसी में कैल्शियम की कमी से क्या खतरा हो सकता है?

डोसेज

उपरोक्त जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं हो सकती। इसका इस्तेमाल करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या हर्बालिस्ट से सलाह लें।

शार्क कार्टिलेज (Shark-cartilage) का सामान्य डोज क्या है?

शार्क कार्टिलेज का सामान्य डोज निम्नलिखित है:

  • शार्क कार्टिलेज की दो टेबलेट्स प्रतिदिन खाने या एक ग्लास पानी के साथ।
  • शार्क कार्टिलेज की दो काप्लेट्स खाने खाने से पहले दिन में तीन बार या सीधे डॉक्टर की सलाह पर सेवन करें।
  • शार्क कार्टिलेज के 2-5 कैप्सूल्स प्रतिदिन या सीधे डॉक्टर की सलाह पर ही उपयुक्त डोज लें।

हर मरीज के मामले में औषधियों का डोज अलग हो सकता है। जो डोज आप ले रहे हैं वो आपकी उम्र, हेल्थ और दूसरे अन्य कारकों पर निर्भर करता है। औषधियां हमेशा ही सुरक्षित नहीं होती हैं। शार्क कार्टिलेज के उपयुक्त डोज के लिए अपने डॉक्टर या हर्बालिस्ट से सलाह लें।

शार्क कार्टिलेज (Shark-cartilage) किन रूपों में आती है?

शार्क कार्टिलेज निम्नलिखित रूपों में उपलब्ध है:

  • शार्क कार्टिलेज कैप्सूल
  • शार्क कार्टिलेज टेबलेट्स
  • शार्क कार्टिलेज काप्लेट

हम उम्मीद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित होगा। यहां हमने इस हर्ब से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी देने की कोशिश की है। अगर आपको इस सबंध में कोई जानकारी चाहिए तो डॉक्टर से संपर्क करें।

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Sunil Kumar द्वारा लिखित · अपडेटेड 24/09/2020

advertisement iconadvertisement

Was this article helpful?

advertisement iconadvertisement
advertisement iconadvertisement