फ्लूडेक 10 ( Fludac 10) एक सेलेक्टिव सेरोटॉनिन रिप्यूटेक इंबिहिटर (SSRI) एंटीडिप्रेसेंट है।

फ्लूडेक 10 एक प्रिस्क्रिप्शन ड्रग है यानी इसका इस्तेमाल डॉक्टर द्वारा पर्चे पर लिखे जाने के बाद ही किया जा सकता है।
इसमें फ्लुओक्सेटीन (Fluoxetine) एक्टिव इंग्रिडेंट के रूप में पाया जाता है।
इसका उपयोग डिप्रेशन के इलाज में किया जाता है।
इस दवा का उपयोग डिप्रेशन, ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर, पेनिक डिसऑर्डर, ब्लूमिया और प्रीमेंस्ट्रुअल डिसफोरिक डिसऑर्डर आदि के इलाज में किया जाता है।
फ्लूडेक 10 कैप्सूल एक सेलेक्टिव सेरोटॉनिन रिप्यूटेक इंहिबिटर (SSRI) एंटीडिप्रेसेंट है। यह ब्रेन में पाए जाने वाले कैमिकल मैसेंजर सेरोटॉनिन का लेवल बढ़ाने का काम करता है। जिससे मूड ठीक होने के साथ ही डिप्रेशन के शारीरिक लक्षणों में भी सुधार होता है साथ ही पैनिक और ऑब्सेसिव डिसऑर्डर के लक्षणों में राहत मिलती है।
ड्राइविंग या ऑपरेटिंग मशीनरी
इस दवा के उपयोग से कुछ रोगियों में धुंधली दृष्टि की समस्या होना या चक्कर आ सकते हैं। यह सलाह दी जाती है कि यदि आप इस दवा के साथ उपचार के दौरान इन लक्षणों में से किसी भी लक्षण का अनुभव करते हैं, तो आप वाहन या ऑपरेटिंग मशीनरी चलाने जैसी एक्टिविटी को अवॉयड करें।
वजन में बदलाव
यह दवा वजन में बदलाव कर सकती है। इसके सेवन से आपका वजन घट या बढ़ सकता है। अगर वजन में किसी तरह का बदलाव महसूस करते हैं तो डॉक्टर से संपर्क करें।
डायबिटीज के रोगियों में
यह दवा डायबिटीज के मरीजों में ब्लड ग्लूकोज लेवल में बदलाव कर सकती है। डायबिटीज के मरीजों को इस दवा का उपयोग करते वक्त विशेष सावधानी रखनी चाहिए।
लिवर की बीमारी
इस दवा का उपयोग उन रोगियों में सावधानी के साथ किया जाना चाहिए, जिन्हें कोई क्रोनिक लिवर डिजीज है। ऐसे लोगों में दवा के इस्तेमाल के दौरान लिवर फंक्शन टेस्ट आवश्यक होता है।
किडनी की बीमारी
प्रतिकूल प्रभाव के बढ़ते जोखिम के कारण गुर्दे की बीमारियों से पीड़ित लोगों में यह मेडिसिन बहुत सावधानी के साथ उपयोग की जानी चाहिए। इस दवा के साथ ट्रीटमेंट के समय किडनी फंक्शन टेस्ट की जरूरत पड़ती है।
प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान फ्लूडेक 10 का सेवन सुरक्षित नहीं है। हालांकि इस विषय पर ह्यूमन स्टडीज कम हुई हैं, लेकिन एनिमल्स पर किए गए शोधों में डेवलपिंग बेबी पर इसके हानिकारक प्रभाव दिखे हैं। इस बारे में डॉक्टर से सलाह लेकर दवा का उपयोग करें।
और पढ़ें: कहीं आपकी लो सेक्स ड्राइव (low sex drive) का कारण ये दवाएं तो नहीं?
इससे होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट्स को किसी भी मेडिकल अटेंशन की आवश्यकता नहीं होती है और वे अपने आप चले जाते हैं जब शरीर दवा में समायोजित हो जाता है। अपने चिकित्सक से परामर्श करें यदि ये साइड इफेक्ट्स बने रहते हैं और यदि आप इनके बारे में चिंतित हैं।
हर दवा हर व्यक्ति पर अलग-अलग तरह से रिएक्ट करती है। इस टैबलेट को लेने से पहले भी इसके रिएक्शन को लेकर डॉक्टर से सलाह जरूर लें। नीचे बताई गई दवाएं इस दवा के साथ रिएक्ट कर सकती हैं।
जब कुछ खाद्य पदार्थों (या पेय) के साथ दवा ली जाती है तो शरीर पर दवा के प्रभाव में बदलाव हो सकता है। सभी दवाएं भोजन के साथ प्रभावित नहीं होती हैं, और कुछ दवाएं केवल कुछ विशेष फूड्स से प्रभावित होती हैं। फ्लूडेक 10 कैप्सूल किसी फूड से रिएक्शन करता है या नहीं इस बारे में डॉक्टर से परामर्श करें।
इस बारे में पर्याप्त अध्ययन उपलब्ध नहीं है कि फ्लूडेक 10 कैप्सूल एल्कोहॉल के साथ रिएक्शन कर सकता है या नहीं। इस बारे में डॉक्टर से सलाह लेने के बाद भी दवा का सेवन करें।
फ्लूडेक 10 कैप्सूल निम्न हेल्थ कंडीशन के साथ इंटरैक्ट कर सकता है।
और पढ़ें: क्वॉलिटी टेस्ट में फेल हुईं बड़े ब्रांड्स की 27 दवाइयां
इस दवा का डोज मरीज की स्थिति पर निर्भर करता है। अलग-अगल मरीजों के लिए डोज अलग भी हो सकता है। इसलिए जैसा डॉक्टर ने बताया हो उसके अनुसार ही दवा का सेवन करें।
फ्लूडेक 10 कैप्सूल (Fludac 10 capsule) का डोज अगर छूट जाए तो आपको जितनी जल्दी याद आ सके, उतनी जल्दी इसका सेवन कर लेना चाहिए। अगर आपके अगले डोज का वक्त हो गया है तो छूटे हुए डोज को न लें और फ्लूडेक 10 कैप्सूल (Fludac 10 capsule) का डबल डोज एक साथ ना लें। इससे आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है।
जब किसी दवा को अनुशंसित खुराक से अधिक मात्रा में लिया जाता है, तो इसे ओवरडोज कहा जाता है। ओवरडोज को हमेशा एक क्लिनिकल टेस्ट की आवश्यकता होती है। फ्लूडेक 10 कैप्सूल (Fludac 10 capsule) का ओवरडोज शरीर में गंभीर दुष्प्रभाव पैदा कर सकता है। अगर भूल से आपने ओवर डोज ले लिया है तो अपने डॉक्टर को तुरंत दिखाएं।
और पढ़ें: Nuhenz Tablet : न्यूहेंज टैबलेट क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
यह दवा कैप्सूल रूप में 10mg स्ट्रेंथ के साथ उपलब्ध है।
दवा की उपलब्धता की स्थिति : यह दवा भारत में प्रतिबंधित नहीं है।
उम्मीद है कि ये आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित होगा। आर्टिकल में बताए गए सभी दिशा-निर्देशों के बाद भी अपने डॉक्टर के द्वारा सलाह दिए जाने पर ही इस टैबलेट का सेवन करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Fludac Uses/ https://www.ndrugs.com/?s=fludac/ Accessed on 21st September, 2020
Fludac (10 mg) [Fluoxetine]/ http://www.genericdrugscan.com/brand/fludac-(10-mg)/ Accessed on 21st September, 2020
Fluoxetine / https://www.drugs.com/fluoxetine.html/Accessed on 21st September, 2020
Fluoxetine/ https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a689006.html/Accessed on 21st September, 2020
Current Version
21/09/2020
Manjari Khare द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Toshini Rathod