स्ट्रोसिट प्लस टैबलेट (Strocit Plus Tablet) एक संयोजन दवा है जो एक्यूट स्ट्रोक के उपचार के लिए अन्य दवाओं के साथ इस्तेमाल की जाती है। इसका उपयोग न्यूरोलॉजिकल और संज्ञानात्मक विकारों के उपचार के लिए भी किया जा सकता है। यह टैबलेट मस्तिष्क में तंत्रिका कोशिकाओं को क्षति से बचाता है और डैमेज्ड नर्व सेल्स को ठीक करने में भी मदद करती है।

यह दवा 18 वर्ष से कम उम्र के रोगियों में उपयोग करने के लिए अनुशंसित नहीं है। इस टैबलेट में मौजूद एक्टिव इंग्रिडेंट सिटीकोलिन + पैरासिटम (Citicoline + Piracetam) हैं।
इस दवा के डोज के लिए आपको अपने डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। बिना डॉक्टर के परामर्श के आपको किसी भी दवा का सेवन नहीं करना चाहिए।
स्ट्रोसिट प्लस टैबलेट की खुराक अगर गलती से छूट जाए या उसका समय मिस हो जाए तो जितनी जल्दी आपको याद आए, वैसे ही आपको टैबलेट का सेवन कर लेना चाहिए। लेकिन, यदि आपके अगली डोज का समय हो गया है तो मिस हुई डोज को छोड़ दें। लेकिन टैबलेट का डबल डोज एक साथ ना लें। इससे आपकी हेल्थ को नुकसान हो सकता है।
यदि भूल से आपने इस टैबलेट का डबल डोज या ओवर डोज ले लिया है तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। ओवरडोज की स्थिति में मेडिकल इमरजेंसी की जरुरत पड़ सकती है।
जब यह टैबलेट शॉर्ट-टर्म के लिए इस्तेमाल की जाती है तो इसके साइड इफेक्ट्स कम ही नजर आते हैं। लंबे समय तक इस टैबलेट के उपयोग की सुरक्षा ज्ञात नहीं है। अधिकांश लोग जो स्ट्रोसिट प्लस टैबलेट लेते हैं, वे समस्याग्रस्त दुष्प्रभावों का अनुभव नहीं करते हैं। लेकिन कुछ लोगों को अनिद्रा, सिरदर्द, दस्त, कम या उच्च रक्तचाप, मतली, धुंधली दृष्टि, सीने में दर्द और अन्य कई दुष्प्रभाव हो सकते हैं।
जब तक बहुत ज्यादा आवश्यक न हो, प्रेग्नेंट महिलाओं में इस टैबलेट के उपयोग की सिफारिश नहीं की जाती है। इस दवा को लेने से पहले डॉक्टर के साथ जोखिम और लाभों पर चर्चा की जानी चाहिए। इसी तरह ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को भी इस दवा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
[mc4wp_form id=’183492″]
सभी दवाएं हर व्यक्ति से अलग-अलग इंटरैक्ट करती हैं। किसी भी दवा को शुरू करने से पहले आपको अपने डॉक्टर के साथ सभी संभावित इंटरैक्शन की जांच करनी चाहिए। अपने डॉक्टर को उन सभी दवाओं के बारे में बताएं, जिनका आप उपयोग करते हैं, विशेष रूप से इनमें शामिल हैं:
इस दवा के साथ उपचार के दौरान एल्कोहॉल के सेवन की सिफारिश नहीं की जाती है। टैबलेट को विशिष्ट खाद्य पदार्थों और विशिष्ट दवाओं के साथ लेने से इंटरैक्शन हो सकता है। हालांकि, यह टैबलेट सभी खाद्य पदार्थों के साथ रिएक्ट नहीं करती है। अधिकांश दवाएं तम्बाकू और एल्कोहॉल के साथ इंटरैक्ट कर सकती हैं, इसलिए सावधानी बरतें।
टैबलेट को रूम टेम्पेरेचर में ही रखें। डायरेक्ट सन लाइट और नमी वाली जगहों पर में ना रखें। बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें। टैबलेट के एक्सपायर होने के पहले ही इसका सेवन कर लें। इस टैबलेट को कैसे डिस्पोज करना है इस बारे में फॉर्मासिस्ट से सलाह लेनी चाहिए।
और पढ़ें : Rebamipide: रेबामिपाइड क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स, डोज और सावधानियां
यह दवा टैबलेट और इंजेक्शन के रूप में उपलब्ध है।
इस आर्टिकल में बताए गए सभी दिशा-निर्देशों के बाद भी अपने डॉक्टर के द्वारा सलाह दिए जाने पर ही इस टैबलेट का सेवन करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Piracetam. https://www.drugbank.ca/drugs/DB09210. Accessed On 21 July 2020
Piracetam. https://pubchem.ncbi.nlm.nih.gov/compound/4843. Accessed On 21 July 2020
Citicoline. https://www.drugbank.ca/drugs/DB12153. Accessed On 21 July 2020
Citicoline. https://pubchem.ncbi.nlm.nih.gov/substance/347911290. Accessed On 21 July 2020
Piracetam 800 mg + Citicholine 500 mg Tablets. https://www.emenoxhealthcare.com/cogpex-plus/. Accessed On 21 July 2020
Citicoline. https://hmdb.ca/metabolites/HMDB0001413. Accessed On 21 July 2020
Current Version
21/07/2020
Shikha Patel द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Niharika Jaiswal