सिनेरीजीन आमतौर पर निम्नलिखित बीमारियों में इस्तेमाल होता है

सिनेरीजीन को प्रकाश और नमी से दूर कमरे के तापमान पर स्टोर करना बेहतर होता है। सिनेरीजीन को कभी भी बाथरूम या ठंडी जगह में न रखें। मार्केट में सिनेरीजीन के अलग-अलग ब्रांड है जिन्हें स्टोर करने के लिए दिशा- निर्देश भी अलग-अलग हो सकते हैं। जब भी इस दवा को खरीदें सबसे पहले उसके पैकेज पर लिखे जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़े या फिर अपने फार्मासिस्ट से इसके बारे में पूछें।
सुरक्षा के लिहाज से आपको इसे बच्चों और जानवरों की पहुंच से दूर रखना चाहिए। बिना निर्देश के सिनेरीजीन को टॉयलेट या किसी नाले में न फेकें। अगर यह एक्सपायर हो चुका है या इसका इस्तेमाल नहीं करना है तो इसे नष्ट कर दें। इसकी अधिक जानकारी के लिए आप अपने फार्मासिस्ट से संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें- Budesonide : बुडेसोनाइड क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
सिनेरीजीन टैबलेट में लैक्टोज होता है। कुछ मरीजों में गैलेक्टोज इंटोलेरेंस से जुड़ी हेरेडिटी प्रॉब्लम्स होती हैं उन्हें यह दवा नहीं लेनी चाहिए।
महिलाओं में प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सिनेरीजीन के इस्तेमाल को लेकर पर्याप्त जानकारी नहीं है। इसलिए सिनेरीजीन लेने से पहले इसके फायदों और नुकसान के बारे में डॉक्टर से संपर्क करें।
सभी लोगों को ये सारे साइड इफेक्ट्स महसूस नहीं होते हैं। आपको यहां कुछ साइड इफेक्ट्स नहीं बताए गए हैं। अगर आपको इन साइड इफेक्ट्स को लेकर कोई चिंता है तो अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।
आप वर्तमान में जिन दवाईयों को ले रहें हैं उनके साथ सिनेरीजीन इंटरैक्ट कर सकता है जिसकी वजह से दवा का एक्शन प्रभावित हो सकता है या गंभीर साइड इफेक्ट्स होने का खतरा बढ़ सकता है। निम्नलिखित दवाइयों के साथ सिनेरीजीन का इंटरैक्शन हो सकता है जैसे
इस तरह के ड्रग इंटरैक्शन को रोकने के लिए आप उन दवाओं (जिनमें प्रिस्क्रिप्शन ड्रग, नॉनप्रेस्क्रिप्शन ड्रग और हर्बल प्रोडक्ट शामिल हैं) की लिस्ट रखें और उन्हें डॉक्टर या फार्मासिस्ट के साथ शेयर करें। सुरक्षा के लिहाज से आप बिना डॉक्टर के सहमति के ना तो कोई दवा अपने से शुरू करें, ना ही बन्द करें और ना ही उसकी खुराक को बदलें।
और पढ़ें : रेनिटिडाइन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
सिनेरीजीन भोजन या एल्कोहॉल के साथ इंटरैक्ट कर सकता है जिससे ड्रग का एक्शन प्रभावित हो सकता है या फिर गंभीर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। इसलिए भोजन या एल्कोहॉल के साथ इस ड्रग को इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या फार्मासिस्ट से इस बारे में बात करें। अपच को कम करने के लिए भोजन के बाद लिया जाना चाहिए
[mc4wp_form id=’183492″]
सिनेरीजीन आपकी स्वास्थ्य स्थिति के साथ इंटरैक्ट कर सकता है। इससे आपकी स्वास्थ्य स्थिति और अधिक खराब हो सकती है या दवा का एक्शन प्रभावित हो सकता है। इसलिए बेहरत यही होता है कि आप अपने मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति के बारे डॉक्टर या फार्मासिस्ट को बताएं।
सिनेरीजीन निम्नलिखित खुराक और क्षमता में उपलब्ध है:
इमरजेंसी या ओवरडोज की स्थिति में अपने लोकल इमरजेंसी सर्विस को कॉल करें या अपने नजदीकी इमरजेंसी वार्ड में जाएं।
अगर आप सिनेरीजीन की खुराक लेना भूल जाते हैं तो याद आने पर जल्द से जल्द अपनी खुराक लें। हालांकि, अगर इसके कुछ ही समय बाद आपको अपनी अगली खुराक लेनी हो तो इसे न लें और अपनी नियमित खुराक के अनुसार ही इसका सेवन करते रहें। डबल खुराक ना लें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Sturgeon Accessed on 03/10/2016
Cinnarizine 15mg tablets Accessed on 03/10/2016
Drug “cinnarizine” price list Accessed on 03/10/2016
Cinnarizine Accessed on 09/12/2019
[Effect of cinnarizine on various types of vertigo. Clinical and electronystagmographic results of a double-blind study]. Accessed on 09/12/2019
Cinnarizine and dimenhydrinate in the treatment of vertigo in medical practice Accessed on 09/12/2019
Cinnarizine Accessed on 09/12/2019
Cinnarizine—a labyrinthine sedative Accessed on 09/12/2019
Current Version
02/07/2020
Anoop Singh द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Ankita mishra