लेवोसिट्रीजीन एंटीहिस्टामाइन नामक ड्रग ग्रुप के अंतर्गत आती है जिसका उपयोग एलर्जी के लक्षणों को जैसे आंखों से पानी आना, नाक बहने, नाक या आंख की खुजली, छींक आना, पित्ती और खुजली आदि को दूर करने में किया जाता है। यह दवा हिस्टामाइन (एक प्राकृतिक पदार्थ) को ब्लॉक करती है जो बॉडी एलर्जी की प्रतिक्रिया के दौरान उत्पन्न होता है।

आपके डॉक्टर द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार ही दवा को लें।
यदि आप लेवोसिट्रीजीन का उपयोग सिरप के रूप में कर रहे हैं, तो दवा की बोतल को अच्छी तरह से हिलाएं और उसके साथ दिए गए मापने वाले चम्मच से ही दवा की खुराक लें। दवा की खुराक उतनी ही लें जितनी आपके डॉक्टर ने निर्धारित की है।
इसके खुराक की मात्रा मरीज की चिकित्सा स्थिति, उम्र और उपचार की प्रतिक्रिया पर निर्धारित होती है। अगर हर दिन निश्चित समय और अंतराल पर दवा की खुराक लेते हैं तो दवा का अच्छा प्रभाव जल्दी देखा जा सकता है। इसलिए, दवा की खुराक हर दिन एक निश्चित समय पर ही लें।
और पढ़ें: जानिए रोज रात 1 से 3 बजे के बीच क्यों खुलती है नींद ?
अपने चिकित्सक को बताएं कि आपकी स्थिति सुधर रही है या खराब हो रही है।
मार्केट में लेवोसिट्रीजीन के अलग-अलग ब्रांड हैं, जिन्हें स्टोर करने के लिए दिशा-निर्देश भी अलग-अलग हो सकते हैं। लेवोसिट्रीजीन को हमेशा रूम टेम्प्रेचर पर ही स्टोर करें। इसे धूप के सीधे प्रभाव या नमी में न रखें। लेवोसिट्रीजीन का इस्तेमाल करने से पहले उसके पैकेज पर लिखे जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़ना चाहिए। अगर फिर भी कोई समस्या आती है तो अपने डॉक्टर से इसके बारे में पूछें। अगर यह एक्सपायर हो चुकी है, तो इसका इस्तेमाल न करें। लेवोसिट्रीजीन को बाथरूम या ठंडी जगह में भी नहीं रखना चाहिए। सुरक्षा के लिहाज से आपको इसे बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखना चाहिए।
दवा का इस्तेमाल न करने पर या उसके एक्सपायर होने पर, डॉक्टर के निर्देश के बिना इसे ना ही टॉयलेट में फ्लश करें और ना ही नाली में फेकें। सुरक्षित रूप से दवा को नष्ट करने के बारे में अपने फार्मासिस्ट से परामर्श करें।
लेवोसिट्रीजीन लेने से पहले,
अभी तक पर्याप्त अध्ययन प्राप्त नहीं हैं कि गर्भावस्था के दौरान या स्तनपान के दौरान लेवोसिट्रीजीन का उपयोग करना कितना सुरक्षित है। लेवोसिट्रीजीन लेने से पहले उससे होने वाले लाभों और साइड इफेक्ट्स के बारे में हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श करें। लेवोसिट्रीजीन अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (एफडीए) के अनुसार गर्भावस्था के जोखिम श्रेणी ‘बी’ में है।
एफडीए गर्भावस्था के लिए रिस्क केटेगरी-
A = कोई जोखिम नहीं
B= कुछ अध्ययनों में कोई जोखिम नहीं
C = कुछ जोखिम हो सकता है
D = जोखिम के सकारात्मक प्रमाण
X = विरोधाभाषी
N= अज्ञात
और पढ़ें : क्या है नाता विटामिन-डी का डायबिटीज से?
यदि आपको इन लक्षणों में से कोई भी लक्षण महसूस होता है, तो तुरंत चिकत्सीय सहायता प्राप्त करें जैसे-पित्ती, सांस लेने में तकलीफ, चेहरे, होंठ, जीभ या गले की सूजन।
लेवोसिट्रीजीन का उपयोग करना बंद करें और अपने डॉक्टर को बताएं यदि आपको कोई गंभीर दुष्प्रभाव दिखता है। जैसे:
कुछ हल्के-फुल्के साइड इफेक्ट्स जैसे- सुस्ती, कमजोरी, थका हुआ महसूस करना, साइनस का दर्द, गले में खराश, खांसी, उल्टी, दस्त, कब्ज, मुंह में सूखापन या वजन बढ़ना।
हालांकि, इसका इस्तेमाल करने वाले लोगों में इस तरह के लक्षण नजर नहीं आते हैं। कुछ साइड इफेक्ट्स ऐसे भी हैं, जिनके बारे में यहां पर नहीं बताया गया है। अगर आपको इससे होने वाले किसी भी तरह के साइड इफेक्टस को लेकर कोई सवाल है, तो आपने डॉक्टर से संपर्क करें।
और पढ़ें : वर्ल्ड अल्जाइमर डे : भूलने की बीमारी जो हंसा देती है कभी-कभी
लेवोसिट्रीजीन के साथ अगर किसी तरह की अन्य दवा का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो उससे होने वाली परेशानियों के बारे में पहले अपने डॉक्टर से बात करें। डॉक्टर की सलाह के बिना इसका सेवन न करें और ना ही इसकी खुराक को किसी दूसरी दवा के साथ बदलें। किसी भी तरह के बुरे प्रभाव से बचने के लिए आपको उन सभी दवाओं की एक लिस्ट रखनी चाहिए जिनका आप उपयोग कर रहे हैं (जिसमें डॉक्टर के पर्चे वाली दवाएं, गैर-पर्चे वाली दवाएं और हर्बल प्रोडक्ट्स शामिल हैं) और इसे अपने डॉक्टर और फार्मासिस्ट को दिखाएं। अपनी सुरक्षा के लिए, अपने डॉक्टर की स्वीकृति के बिना किसी-भी दवा की खुराक को शुरू न करें, ना ही दवा लेना बंद करें और ना ही खुराक को बदलें।
अगर किसी भी भोजन या एल्कोहॉल के साथ लेवोसिट्रीजीन का सेवन कर रहें हैं तो अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताएं। कुछ मामलों में इसके परिणाम खतरनाक हो सकते हैं।
लेवोसिट्रीजीन का इस्तेमाल सेहत के लिए कुछ मामलों में खतरनाक हो सकता है। इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर और फार्मासिस्ट से अपने मौजूदा स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में बात करें।
इन स्थितियों में बरतें सावधानीः
हैलो हेल्थ ग्रुप चिकित्सीय सलाह, निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Levocetirizine (Oral Route). http://www.mayoclinic.org/drugs-supplements/levocetirizine-oral-route/description/drg-20071083. Accessed on 07 February, 2020.
Levocetirizine. https://www.drugs.com/mtm/levocetirizine.html. Accessed on 07 February, 2020.
Xyzal | Side Effects, Dosage, Uses & More. http://www.healthline.com/drugs/levocetirizine/oral-tablet/xyzal#Highlights1. Accessed on 07 February, 2020.
Levocetirizine DIHYDROCHLORIDE. https://www.webmd.com/drugs/2/drug-148989/levocetirizine-oral/details. Accessed on 07 February, 2020.
LEVOCETIRIZINE. https://www.rxlist.com/consumer_levocetirizine_xyzal/drugs-condition.htm. Accessed on 07 February, 2020.
Levocetirizine. https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a607056.html. Accessed on 07 February, 2020.
Current Version
02/07/2020
Shikha Patel द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Mayank Khandelwal
Updated by: Nidhi Sinha
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Mayank Khandelwal