इन परेशानियों के साथ-साथ निम्नलिखित कारणों की वजह से भी हो सकती है स्तन की परेशानी हो सकती है। इनमें शामिल है:
8. पीरियड्स के दौरान ब्रेस्ट का ठोस होना –
स्तन की परेशानी पीरियड्स (मासिक धर्म) के दौरान भी महसूस की जा सकती है। ब्रेस्ट में सूजन या ब्रेस्ट का ठोस होना पीरियड्स के दौरान आम माना जाता है, इसे साइक्लिक ब्रेस्ट पेन (Cyclical Breast Pain) कहते हैं। लेकिन, समस्या अगर बढ़ती जा रही है, तो एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
9. प्रेग्नेंसी के शुरुआत में ब्रेस्ट का ठोस होना और सूजन आना-
ऐसा खासकर महिला जब पहली बार प्रेग्नेंट होती हैं तब महूसस करती हैं। ऐसा हॉर्मोन में हो रहे बदलाव की वजह से भी होता है। गर्भावस्था के दौरान शरीर में कई सारे बदलाव महसूस किये जाते हैं लेकिन, इन बदलाव की वजह से अगर परेशानी महसूस हो तो इसे नजरअंदाज न करें और जल्द से जल्द इसकी जानकारी अपने डॉक्टर को दें। आपको इस कारण से अधिक परेशान होने की जरूरत नहीं है।
10. स्तनपान की वजह से दर्द होना
ज्यादातर महिलाओं की यह परेशानी होती है। ऐसे में खुद से या घरेलू उपचार न अपनाएं। एक्सपर्ट आपको सही सलाह देंगे जो स्तनपान करवाने वाली महिला के साथ-साथ स्तनपान करने वाले बच्चे के लिए बेहतर होगा। ब्रेस्टफीडिंग के दौरान इस परेशानी को भी स्तन की परेशानी से जोड़ कर देखा जाता है। इसलिए अगर आपको शिशु को स्तनपान करवाने से कोई परेशानी समझ आती है, तो अपनी इस परेशानी को छुपाये नहीं और जल्द से जल्द डॉक्टर से सलाह लें।
ऊपर बताए गए कारणों के अलावा अन्य कारण भी हो सकते हैं। इसलिए किसी भी शारीरिक समस्या होने पर परेशानी को नजरअंदाज न करें और जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें। अगर आप स्तन की परेशानी से जुड़े किसी तरह के कोई सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो विशेषज्ञों से समझना बेहतर होगा। आपको इस आर्टिकल के माध्यम से स्तन की परेशानी के बारे में जानकारी मिल गई होगी। अगर मन में अधिक प्रश्न हैं, तो बेहतर होगा कि इस बारे में डॉक्टर से पूछें। आप स्वास्थ्य संबंधी अधिक जानकारी के लिए हैलो स्वास्थ्य की वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। अगर आपके मन में कोई प्रश्न है, तो हैलो स्वास्थ्य के फेसबुक पेज में आप कमेंट बॉक्स में प्रश्न पूछ सकते हैं और अन्य लोगों के साथ साझा कर सकते हैं।