मोमेटासोन (Mometasone) का उपयोग एक्जिमा (eczema), सोरायसिस (psoriasis), एलर्जी और रैशेस जैसी स्किन की समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है। यह दवा सूजन, खुजली और लालिमा को कम करती है। मोमेटासोन एक कोर्टिकोस्टेरोइड (corticosteroid) है। यह दवा क्रीम, मलहम और लोशन के रूप में उपलब्ध है। दवा के किस फॉर्म का उपयोग आपके लिए बेहतर होगा, यह डॉक्टर त्वचा की स्थिति के आधार पर ही तय करते हैं।

मैं मोमेटासोन (Mometasone) को कैसे स्टोर करूं?
मोमेटासोन को हमेशा रूम टेम्प्रेचर पर ही स्टोर करें। इसे धूप के सीधे संपर्क या नमी से दूर रखें। मोमेटासोन के अलग-अलग ब्रांड हो सकते हैं, जिनको स्टोर करने के दिशा-निर्देश भी अलग-अलग हो सकते हैं। स्टोर करने के लिए दवा के पैकेज पर लिखे हुए जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़ें या फिर अपने डॉक्टर से इसके बारे में पूछें। सुरक्षा के लिए, आपको सभी दवाओं को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखना चाहिए।
दवा का इस्तेमाल न करने पर या उसके एक्सपायर होने पर, डॉक्टर के निर्देश के बिना इसे न तो टॉयलेट में फ्लश करें और नाही नाली में फेकें। सुरक्षित रूप से दवा को नष्ट करने के बारे में अपने फार्मासिस्ट से परामर्श करें।
क्या प्रेग्नेंसी या स्तनपान के दौरान मोमेटासोन लेना सुरक्षित है?
प्रेग्नेंसी या स्तनपान के दौरान मोमेटासोन का इस्तेमाल करने से महिलाओं को किस तरह की परेशानियां हो सकती हैं, इसके बारे में अभी कोई खास जानकारी नहीं है। ऐसे में इस दवा के इस्तेमाल से पहले हमेशा इसके फायदे और नुकसान के बारे में अपने डॉक्टर से सलाह लें। मोमेटासोन, अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (US Food and Drug Administration) के अनुसार गर्भावस्था की ‘सी’ श्रेणी में है।
एफडीए द्वारा निर्धारित गर्भावस्था के लिए रिस्क केटेगरी-
A= कोई जोखिम नहीं
B= कुछ अध्ययनों में कोई जोखिम नहीं
C= कुछ जोखिम हो सकता है
D= जोखिम के सकारात्मक सबूत
X= विरोधाभाषी
N= अज्ञात।
हालांकि, दवा का इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों में ये लक्षण नजर आए ऐसा जरूरी नहीं है। कुछ साइड इफेक्ट्स ऐसे भी हैं, जिनके बारे में यहां पर नहीं बताया गया है। अगर आपको इससे होने वाले किसी भी तरह के साइड इफेक्ट को लेकर कोई सवाल है, तो आपने डॉक्टर से संपर्क करें।
और पढ़ें : Sucralfate : सुक्रालफेट क्या है? जानिए उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
मोमेटासोन के साथ अगर किसी तरह की अन्य दवा का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो उससे होने वाली परेशानियों के बारे में पहले अपने डॉक्टर से बात करें। किसी भी तरह के बुरे प्रभाव से बचने के लिए आपको उन सभी दवाओं की एक लिस्ट रखनी चाहिए जिनका आप उपयोग कर रहे हैं (जिसमें डॉक्टर के पर्चे वाली दवाएं, गैर-पर्चे वाली दवाएं और हर्बल प्रोडक्ट्स शामिल हैं)। इस लिस्ट को अपने डॉक्टर और फार्मासिस्ट को दिखाएं। सुरक्षा के लिए, अपने डॉक्टर की स्वीकृति के बिना किसी-भी दवा को लेना शुरू न करें, नाही दवा लेना बंद करें और नाही खुराक को बदलें।
किसी भी तरह के फूड या एल्कोहॉल के साथ मोमेटासोन लेने से दवा का असर प्रभावित हो सकता है और इससे साइड इफेक्ट्स का खतरा भी बढ़ सकता है। ऐसा करने से पहले अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताएं। कुछ मामलों में इसके परिणाम खतरनाक साबित हो सकते हैं।
मोमेटासोन का इस्तेमाल सेहत के कुछ मामलों में खतरनाक हो सकता है। इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर और फार्मासिस्ट से अपनी मौजूदा स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में बात करें।
[mc4wp_form id=’183492″]
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Mometasone Topical Dosage. https://www.drugs.com/dosage/mometasone-topical.html. Accessed March 22, 2018.
Mometasone FUROATE Ointment. https://www.webmd.com/drugs/2/drug-5904/mometasone-topical/details. Accessed March 22, 2018.
Current Version
14/07/2020
Shikha Patel द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Mayank Khandelwal
Updated by: Nidhi Sinha
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Mayank Khandelwal