backup og meta

गरम मौसम में खुद को कैसे रखा जाए फिट, जानिए क्या करें और क्या न करें?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 27/04/2022

    गरम मौसम में खुद को कैसे रखा जाए फिट, जानिए क्या करें और क्या न करें?

    हमारे देश में विभिन्न प्रकार के मौसम होते हैं। जैसा मौसम होता है, हमें उसी प्रकार का खानपान लेने की सलाह दी जाती है। मौसम के हिसाब से ही कपड़े पहनना और खुद को फिट रखने के उपाय किए जाते हैं। वैसे तो ज्यादातर लोगों को ठंड का मौसम पसंद आता है क्योंकि इस दौरान खुद को गर्म रखना ही बड़ा काम होता है। खानपान में आप जैसा भी खाएं, कम ही दिक्कत होती है। लेकिन गर्मियों के मौसम में व्यक्ति खुद को बहुत थका हुआ महसूस करता है और किसी भी काम को करने के लिए अधिक एनर्जी की जरूरत महसूस होती है। ऐसा वातावरण के बढ़े हुए तापमान के कारण होता है। शरीर में तेजी से पानी की कमी होती है। चिलचिलाती या गर्म धूप में जाना भी एक बड़ा काम होता है। गर्मी के मौसम में शरीर को बहुत ज्यादा देखभाल की जरूरत पड़ती है, वरना शरीर बीमार पड़ जाता है। गर्मियों के मौसम में शरीर को नमी प्रदान करने के लिए समय-समय पर पानी पीना, ओवरहीट से बचना, बाहर जाते समय खुद का पूरा ख्याल रखना आदि बातों का ख्याल रखना पड़ता है। आपके मन में भी सवाल आ रहा होगा कि गरम मौसम में फिट रहने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं? तो आइए जानते हैं कि गरम मौसम में फिट रहने के लिए किन बातों का ध्यान रखें।

    और पढ़ें: Postpartum Fitness: नई मां के लिए पोस्टपार्टम फिटनेस टिप्स फोलो करना है जरूरी!

    गरम मौसम में फिट (Stay Active in Warm Weather) रहने के लिए क्या करें?

    आपने यह महसूस किया होगा कि गर्मियों की अपेक्षा लोग सर्दियों में अधिक एक्सरसाइज कर लेते हैं। इसका सिर्फ एक ही कारण होता है कि गर्मियों में तापमान अधिक होने के कारण अधिक एक्सरसाइज नहीं हो पाती है और व्यक्ति को थकान जल्दी महसूस होने लगती है। दिन प्रतिदिन बढ़ते तापमान और सूरज की गर्म रोशनी एक्सरसाइज करने वालों के लिए एक चुनौती बन जाती है। ऐसे में पैदल चलना, तैराकी, बाइक चलाना, रस्सी कूदना, फुटबॉल खेलना है या फिर कोई भी खेल खेलना वाकई  थका देने वाला होता है। अधिक गर्म मौसम में डॉक्टर्स भी बच्चों को गर्म जगह पर जाने से मना करते हैं। गर्मी के महीने में नमी या ह्यूमिडिटी भी होती है। नमी के कारण पसीना जल्दी वाष्पित नहीं हो पाता है, इसलिए शरीर देर तक गर्म रहता है। इससे छुटकारे के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं, तो गरम मौसम में फिट रह सकते हैं।

    और पढ़ें: IDDM पेशेंट्स के लिए एक्सरसाइज से पहले जाननी जरूरी हैं, यह महत्वपूर्ण बातें

    • आपको एक्सरसाइज का समय ऐसा चुनना चाहिए, जो अपेक्षाकृत ठंडा हो। दोपहर के समय में आपको एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। दिन में 2:00 से 3:00 या 4:00 बजे तक तापमान बहुत ज्यादा होता है। बेहतर होगा कि ऐसे समय में खुद को एक्सरसाइज करने से बचाएं।
    • गर्मी में शरीर से बहुत ज्यादा पानी का लॉस हो जाता है, इसलिए आपको समय-समय पर पानी पीने की जरूरत पड़ती है। आप कोई भी एक्टिविटी करें, उसके साथ में पानी जरूर पिएं। आप प्यास लगने का इंतजार ना करें और अपने साथ जहां भी जाए एक पानी की बॉतल जरूर लेकर जाएं। आप बहुत ज्यादा ठंडे पानी का इस्तेमाल ना करें बल्कि थोड़ा ठंडे पानी का इस्तेमाल करें।
    • आपको गर्मियों में ऐसे रंग के कपड़े पहनने चाहिए, जिनका रंग हल्का हो। गहरे रंग वाले कपड़े सूर्य की रोशनी को तेजी से अवशोषित करते हैं। जिससे कि अधिक गर्मी लगती है। बेहतर होगा कि कॉटन के कपड़े इस्तेमाल करें, जो पसीने को आसानी से रोक सके। साथ ही धूप वाला चश्मा, सनस्क्रीन का इस्तेमाल, छाते आदि का इस्तेमाल  जरूर करें।
    • अगर आप बाहर काम करते हैं तो बेहतर होगा कि सूर्य की रोशनी के सीधे संपर्क में ना रहे। लेकिन अगर ऐसा जरूरी है, तो अपने आप को कुछ छाव में रखें। अगर आपको किसी प्रकार की बीमारी जैसे की हार्ट डिजीज, डायबिटीज या कोई अन्य क्रॉनिक हेल्थ कंडीशन है, तो बेहतर होगा कि ऐसे में एक्सरसाइज करने से पहले डॉक्टर से जरूर पूछें। आपको जो भी दवाएं दी जा रही हैं, उनको समय पर जरूर लें।

    गरम मौसम में फिट रहने के लिए खानपान का रखें ध्यान!

    गर्मी से राहत पाने के लिए और खुद को ठंडा रखने के लिए केवल एयर कंडीशनर ही पर्याप्त नहीं होता है। आपको अपने खान-पान में भी ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जो आप को ठंडा रखने में मदद कर सकें। कसरत से पहले और बाद में आपको हेल्दी स्नैक्स लेने चाहिए, जो आपको कूल यानी कि ठंडा रखने में मदद करें। आप चाहे तो फ्रोजन फ्रूट खा सकते हैं या फिर घर में बने हुए फ्रूट जूस या फ्रूट स्मूदी का भी सेवन कर सकते हैं। आपको खाने में सब्जियां, फलियां, बींस आदि का सेवन करना चाहिए। आप खीरा, ककड़ी, तरबूज, खरबूजा के साथ ही पानी की पर्याप्त मात्रा वाले फलों का सेवन भी करें। ऐसा करने से शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी पहुंचता है और साथ ही गर्मी का एहसास भी कम होता है।

    गर्मियों में आपको एक साथ खाना खाने से बचना चाहिए। कुछ लोगों की आदत एक साथ अधिक खाने की होती है, जिसके कारण में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप गर्मियों में खाने से कहीं ज्यादा लिक्विड या पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।खाने में हेल्दी फूड्स या ऑइली फूड से बचें। यह फूड्स पचने में बहुत समय लेते हैं और इस कारण से आपको कई बार मितली या उल्टी जैसा एहसास भी हो सकता है।

    और पढ़ें: डायजेशन में मदद करने वाली एक्सरसाइज के बारे में जान लें, हो सकती फायदेमंद

    छाछ या नींबू पानी का रोजाना करें सेवन

    शरीर में पानी की कमी होने के कारण विभिन्न प्रकार के लक्षण नजर आने लगते हैं। पानी की कमी के कारण मुंह में चिपचिहट, सिरदर्द, मांसपेशियों में ऐंठन, गहरे रंग का पेशाब आदि लक्षण नजर आने लगते हैं। अगर पानी की पर्याप्त मात्रा न ली जाए, तो व्यक्ति को चक्कर आ सकते हैं। आपको खानपान के साथ ही पानी की पर्याप्त मात्रा भी पीनी चाहिए। छाछ, नींबू पानी, शरबत या फिर नमक और शक्कर का घोल भी आप दिन में कई बार पी सकते हैं।

    और पढ़ें: एक्सरसाइज से वैस्कुलर एंडोथीलियल फंक्शन में क्या होता है सुधार, जानिए क्या कहती है स्टडी?

    इस आर्टिकल में हमने आपको गरम मौसम में फिट (Stay Active in Warm Weather) कैसे रहा जाए, इस बारे में अहम जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की ओर से दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको प्रेग्नेंसी के संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हैलो हेल्थ की वेबसाइट में आपको अधिक जानकारी मिल जाएगी।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 27/04/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement