backup og meta

नार्सिस्टिक पर्सनालिटी डिसऑर्डर (Narcissistic Personality Disorder) क्या है?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Pawan Upadhyaya द्वारा लिखित · अपडेटेड 29/04/2021

    नार्सिस्टिक पर्सनालिटी डिसऑर्डर (Narcissistic Personality Disorder) क्या है?

    हमारे साथ ऐसा बहुत बार होता है जब हम किसी के लिए सहानुभूति नहीं दिखाते और हम स्वार्थी, गुस्सैल, अहंकारी या असंवेदनशील हो जाते हैं। समय-समय पर हमसे होने वाले ऐसे व्यवहार को आत्ममोह कहा जाता है, जब हम अपने से बढ़कर किसी को कुछ नहीं समझते। लेकिन यह व्यवहार एक बीमारी में तब तब्दील हो जाता है जब कोई व्यक्ति अपना सेल्फ-ईस्टीम बढ़ाने के लिए दूसरों को नीचा दिखाने लगता है। और ऐसा बार-बार करने की नई-नई तरकीबें निकलता है।

    नार्सिस्टिक पर्सनालिटी डिसऑर्डर (Narcissistic Personality Disorder) क्या होता है?

    नार्सिस्टिक पर्सनालिटी डिसऑर्डर (NPD) को एक विरोध की भावना का रूप में बताया जाता है। NPD से ग्रस्त लोग आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं और अपने प्रोफेशनल करियर में बहुत ही अच्छा काम कर सकते हैं, लेकिन वो अंदर से बहुत ही खोखले और नाजुक होते हैं। उनमें आत्मसम्मान की भी कमी होती है। वो हर किसी का ध्यान और प्रशंसा पाना तो चाहते हैं लेकिन, उसके लिए वो किसी से दोस्ताना व्यवहार बनाने में अक्सर फेल हो जाते हैं। एक NPD से ग्रस्त व्यक्ति अपने क़रीबियों को बहुत तकलीफ देता है।

    और पढ़ें – जानिए क्या है पाचन संबंधी विकार ( Digestive Disorder) और लक्षण ?

    विशेषज्ञों द्वारा अब तक नार्सिस्टिक पर्सनालिटी डिसऑर्डर रोगियों में पाए गए मुख्य लक्षण हम आपको यहां बता रहे हैं

    • हमेशा ज्यादा शक्ति, सौंदर्य, सफलता और सत्ता के बारे में सोचना
    • अपनी उपलब्धियों को बढ़ा-चढ़ाकर बताना
    • लोगों पर अपने पद की धौंस जमाना
  • हर चीज में अपनी हकदारी की चाह
  • हमेशा क्लास और स्टेटस की बातें करना
  • मन में यह मान लेना कि सभी आपसे ईर्ष्या करते हैं
  • बच्चों या परिवार की उपलब्धियों पर बहुत गर्व करना
  • उपलब्धियों के लिए लगातार प्रशंसा और मान्यता की उम्मीद करना
  • इम्पॉसिबल गोल सेट करना
  • दूसरों के संबंध में जागरूकता की कमी
  • अपने लाभ के लिए दूसरों का शोषण करना
  • कमजोर लोगों के लिए सहानुभूति की कमी
  • रिश्तों पर नियंत्रण की प्रबल इच्छा
  • नार्सिस्टिक पर्सनालिटी डिसऑर्डर के इसके अलावा भी कई लक्षण हो सकते हैं। अगर आपको इन लक्षणों के अलावा किसी और लक्षण का अनुभव होता है तो अपने डॉक्टर से तुरंत परामर्श लें।

    और पढ़ें – बच्चों के लिए खतरनाक है ये बीमारी, जानें एडीएचडी के उपचार के तरीके और दवाएं

    यदि आप नार्सिस्टिक पर्सनालिटी डिसऑर्डर के लिए अपने डॉक्टर के साथ अपॉइंटमेंट बुक कर रहे हैं तो अपने लक्षणों की एक लिस्ट तैयार कर लें। डॉक्टर ये निर्धारित करने में आपकी मदद करेंगे की आप नार्सिस्टिक पर्सनालिटी डिसऑर्डर से ग्रसित हैं या नहीं।

    [mc4wp_form id=’183492″]

    नार्सिस्टिक पर्सनालिटी डिसऑर्डर (Narcissistic Personality Disorder) किस कारण होता है?

    नार्सिस्टिक पर्सनालिटी डिसऑर्डरके असली कारण अज्ञात हैं। नार्सिस्टिक पर्सनालिटी डिसऑर्डर आनुवंशिक भी हो सकती है। कुछ शोध में इस बीमारी का आनुवंशिकता से संबंध हो ऐसा लिंक विशेषज्ञों को मिला है। कई विशेषज्ञ ऐसा भी बताते हैं कि माता-पिता द्वारा हमेशा टोका जाना, हमेशा अत्यधिक प्रशंसा पाना या बचपन के बुरे अनुभव नार्सिस्टिक पर्सनालिटी डिसऑर्डर होने के कुछ कारण हो सकते हैं। नार्सिस्टिक पर्सनालिटी डिसऑर्डर कभी भी किसी दवा की वजह से नहीं होता।

    और पढ़ें – Social Anxiety Disorder: सोशल एंग्जाइटी डिसऑर्डर क्या है?

    नार्सिस्टिक पर्सनालिटी डिसऑर्डर (Narcissistic Personality Disorder) का उपचार कैसे करें?

    इस मानसिक बीमारी से लड़ने के लिए कई प्रोफेशनल डॉक्टर निम्नलिखित उपचार विधि की मदद लेते हैं:

    साइकोडायनामिक थेरेपी

    भूतकाल में हुई बुरी घटनाओं को समझने और उससे उठने वाली मानसिक पीड़ा का पता लगाने और उसे कम करने के लिए इस थेरेपी का इस्तेमाल किया जाता है।

    और पढ़ें – अनवॉन्टेड थिंकिंग (अनचाहे विचार) से बचने के 15 टिप्स, ऐसे रखें खुद को बिजी

    कॉग्निटिव बिहेवियरल थेरेपी (सी.बी.टी)

    इस तरीके को लोगों की परेशानियों के पीछे, जो गलत सोच या व्यवहार है उसको रोकने और बदलने के लिए उपयोग किया जाता है। 

    रेलेशनशिप थेरेपी

    कुछ कपल्स या परिवारों में जो आपस के टकराव की स्थिति होती है उसे हल करने के लिए इस तरीके का प्रयोग करते हैं। NPD के लिए यह थेरेपी लंबी हो सकती है।

    और पढ़ें – डिप्रेशन ही नहीं ये भी बन सकते हैं आत्महत्या के कारण, ऐसे बचाएं किसी को आत्महत्या करने से

    नार्सिस्टिक पर्सनालिटी डिसऑर्डर की रोकथाम

    निम्न जीवनशैली के बदलावों की मदद से आप नार्सिस्टिक पर्सनालिटी डिसऑर्डर के लक्षणों को कम कर सकते हैं –

    ध्यान रहे कि नार्सिस्टिक पर्सनालिटी डिसऑर्डर समय के साथ ठीक होता है।

    निष्कर्ष

    नार्सिस्टिक पर्सनालिटी डिसऑर्डर का इलाज दवा के साथ नहीं किया जाता है। सही डॉक्टर के मार्गदर्शन और अपने व्यवहार में किए गए बदलाव से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

    अगर आप किसी नार्सिस्टिक पर्सनालिटी डिसऑर्डर से ग्रस्त व्यक्ति को जानतें हैं तो उनके अच्छे काम की सरहाना करें। जरूरत पड़ने पर उनके प्रति सहानुभूति दिखाएं। इसके साथ ही अगर आपको लगता है कि वह व्यक्ति बुरा या घमंडी व्यवहार दिखा रहा है तो आपको उसे इसके बारे में भी टोकना या समझाना भी चाहिए।

    उम्मीद करते हैं कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और नार्सिस्टिक पर्सनालिटी डिसऑर्डर से संबंधित जरूरी जानकारियां मिल गई होंगी। अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। अगर आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

    डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


    Pawan Upadhyaya द्वारा लिखित · अपडेटेड 29/04/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement