Best Heart Rate Monitor Watches: हार्ट रेट को मॉनिटर करने के लिए यह वॉचेज आ सकती है आपके काम
आप यह तो जानते ही होंगे कि एक्सरसाइज करना हार्ट के लिए अच्छा है। लेकिन, क्या आप यह जानते हैं कि कितनी फिजिकल एक्टिविटी आपके लिए लाभदायक है? हर एक चीज की अधिकता हमारे लिए लाभदायक की जगह हानिकारक भी हो सकती है। ऐसा ही कुछ फिजिकल एक्टिविटीज के साथ भी है। स्टडीज यह बताती हैं कि एक फिटनेस ट्रैकर के इस्तेमाल से आप अपनी मूवमेंट्स को वैसे ही ट्रैक कर सकते हैं जैसे ट्रेडिशनल पैडोमीटर, एक स्मार्टफोन एप या अन्य वियरेबल डिवाइस से करते हैं। क्या आप भी अपने लिए बेस्ट हार्ट रेट मॉनिटर वॉचेज (Best Heart Rate Monitor Watches) ढूंढ रहे हैं? अगर हां, तो आज आपकी यह खोज यहीं खत्म होती है। क्योंकि, आज हम कुछ बेस्ट हार्ट रेट मॉनिटर वॉचेज (Best Heart Rate Monitor Watches) के बारे में आपको जानकारी देने वाले हैं। सबसे पहले यह जान लेते हैं कि यह डिवाइस कैसे काम करते हैं?
फिटनेस ट्रैकर या वॉचेज कैसे काम करती हैं?
छाती में पहनने वाले हार्ट रेट मॉनिटर (Heart Rate Monitor) का इस्तेमाल गंभीर रनर, डिस्टेंस साइकिलिस्ट और एलीट एथलीट द्वारा किया जाता है। यह एक इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (Electrocardiogram) की तरह की काम करते हैं। इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम का इस्तेमाल डायग्नोस्टिक पर्पज के लिए किया जाता है। यह दोनों डिवाइस, हार्ट जब बीट करता है, तो ट्रांसमिट होने वाले इलेक्ट्रिकल सिग्नल को डिटेक्ट करता है और उसे मापता है। जब आप इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (Electrocardiogram) का इस्तेमाल करते हैं, तो इलेक्ट्रोड को स्किन और EKG डिवाइस से अटैच किया जाता है, जो हार्ट की इलेक्ट्रिकल एक्टिविटी को रिकॉर्ड करते हैं। कंप्यूटर ग्राफ पेपर पर इलेक्ट्रोड द्वारा सप्लाई इंफॉर्मेशन को ड्रा करता है।
फिटनेस ट्रैकर या हार्ट मॉनिटर वॉच, वेन्स के माध्यम से बहने वाले खून का पता लगाने के लिए ऑप्टिकल सेंसर का उपयोग करते हैं। रिस्ट-वॉच हार्ट रेट मॉनीटर्स पल्स को मेजर करने के लिए लाइट का इस्तेमाल करती हैं।यहरिस्ट में ब्लड वेसल्स में एक लाइट शाइन करते हैं, और फिर ब्लड वॉल्यूम में परिवर्तन का पता लगाती हैं जो हर बार दिल के धड़कने पर होता है और शरीर के माध्यम से ब्लड को पुश करता है। अब जानिए कौन सी हैं बेस्ट हार्ट रेट मॉनिटर वॉचेज (Best Heart Rate Monitor Watches)?
कई कारणों से हार्ट रेट (Heart Rate) को मॉनिटर करने की जरूरत होती है फिर चाहे वो एथलेटिक परफॉरमेंस को सुधारना हो, स्ट्रेस लेवल को मैनेज करना हो या हार्ट हेल्थ को ट्रैक करना। किंतु, यह नोट करना बेहद जरूरी है कि वॉच हार्ट रेट मॉनीटर्स मेडिकल डिवाइस नहीं होते और न ही अधिक एक्यूरेट होते हैं खासतौर पर एक्सरसाइज के दौरान या अगर वो सही से फिट न हों। आपके लिए बेस्ट हार्ट रेट मॉनिटर वॉचेज (Best Heart Rate Monitor Watches) इस प्रकार हैं:
एप्पल वॉच सीरीज 6 (Apple Watch Series 6)
एप्पल वॉच सीरीज 6 में वो सब कुछ है जो हेल्थ रेट मॉनिटर के लिए चाहिए। यह एक हेल्थ-ट्रैकिंग वॉच है। अगर आप महत्वपूर्ण हेल्थ डाटा जैसे हार्ट रेट (Heart Rate), O2 सैचुरेशन या ECG डाटा लेना चाहते हैं और गाइडेड वर्कआउट के द्वारा एक्सरसाइज के साथ मोटिवेटेड रहना चाहते हैं या अपने मैसेजेज के साथ कनेक्टेड रहना चाहते हैं, तो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके नए सेंसर्स से आप ब्लड ऑक्सीजन को भी माप सकते हैं। ECG एप के साथ हार्ट रिदम को भी चेक किया जा सकता है। यह आकर्षक रंगों में उपलब्ध हैं। आप ऑनलाइन इसे आसानी से खरीद सकते हैं। इसकी कीमत लगभग पचास हजार है।
बेस्ट हार्ट रेट मॉनिटर वॉचेज (Best Heart Rate Monitor Watches) में फिटबिट वर्सा 2 हेल्थ एंड फिटनेस स्मार्टवॉच (Fitbit Versa 2 Health and Fitness Smartwatch)
यह एडवांस हेल्थ स्मार्टवॉच, हेल्थ डाटा ट्रैक करने के लिए एक अच्छा डिवाइस है। इसके प्रीमियम एप से आपको यूनिक फीचर्स एक्सेस करने में मदद मिलेगी। जिसमें डेली स्ट्रेस स्कोर के साथ हार्ट रेट पैटर्न, स्किन टेम्परेचर और ऑक्सीजन सैचुरेशन लेवल आदि शामिल हैं। इससे स्लीप पैटर्न को ट्रैक और स्मार्ट अवेक अलार्म को भी सेट किया जा सकता है, जो आपको ऑप्टीमल स्लीप स्टेज के दौरान भी जगा देगा। इससे फिटनेस रूटीन का गोल बेस्ड वर्कऑउट्स, हार्ट रेट जोन ट्रेनिंग और पूरे दिन की एक्टिविटी को ट्रैक किया जा सकता है। फिटबिट प्रीमियम एप में डाटा हेल्थ और फिटनेस की पूरी जानकारी आपको मिल जाती है। यह वॉच भी कई आकर्षक रंगों में उपलब्ध है और इसकी कीमत लगभग चौदह हजार रुपए है।
रनर्स के लिए यह वॉच एक बेहतरीन डिवाइस है। जर्मिन फोररनर 245 म्यूजिक वॉच हार्ट रेटिंग व जीपीएस ट्रैकिंग के साथ ही रनर्स के लिए कई फीचर्स प्रदान करती है। इस डिवाइस में आप म्यूजिक स्टोर और प्ले कर सकते हैं। जर्मिन के अनुसार लगातार म्यूजिक प्ले करने के बाद भी इसकी बैटरी छे घंटे तक लगातार चल सकती है। इसके साथ ही यह अन्य वर्कऑउट्स के लिए फिटनेस डाटा को भी ट्रैक कर सकती है। जैसा कि इस वॉच के नाम से ही क्लियर है कि यह वॉच म्यूजिक और फिटनेस लवर्स के लिए सबसे अच्छा डिवाइस है। अगर आपके परिवार में भी ऐसा कोई है जो म्यूजिक और फिटनेस फ्रीक है, तो आप उन्हें यह उपहार में भी दे सकते हैं। इसकी कीमत ऑनलाइन लगभग तीस हजार है।
बेस्ट हार्ट रेट मॉनिटर वॉचेज, Best Heart Rate Monitor Watches.
कैनमिक्सस स्मार्ट वॉच में कई ऐसे फीचर्स हैं, जो हर किसी के काम आएंगे। यह वॉच 24 हॉर्स कंसेक्युटिव हार्ट रेट को डिटेक्ट करती है। इसके साथ ही इससे ब्लड प्रेशर को भी मापा जा सकता है। यह वॉच रियलटाइम हार्ट रेट, स्टेप्स, कैलोरीज, डिस्टेंस आदि को भी रिकॉर्ड करती है। इसके फायदे यहीं खत्म नहीं होते। इससे आप स्मार्ट स्लीप, कॉल रिमाइंडर और मैसेज पुश आदि को भी जांच सकते हैं। अगर आप अपना फोन कहीं रख कर भूल गए हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह वॉच में यह फंक्शन भी है कि आपको अपना फोन ढूंढने में भी मदद मिलेगी। आपको केवल इसके लिए अपनी वॉच को फोन के साथ पेअर करना है। इस वॉच की कीमत ऑनलाइन लगभग दस हजार है। बेस्ट हार्ट रेट मॉनिटर वॉचेज (Best Heart Rate Monitor Watches) में यह वॉच आपको अवश्य पसंद आएगी।
इस वॉच में गूगल सिस्टम का ऑपरेटिंग सिस्टम है। यह ओप्पो वॉच “कस्टमाइजिंग वॉच फेस” को सपोर्ट करती है, जो गूगल प्ले स्टोर में कई ऍप्लिकेशन्स प्रोवाइड करता है। यह कई हेल्दी फीचर्स प्रोवाइड करती है, जैसे हेल्थ डेट की 24/7 ट्रैकिंग। इसके साथ ही इसमें टाइम और जीवन का सही से एफिशिएंट रूप से इस्तेमाल करने के लिए कई अन्य हेल्पफुल फीचर्स हैं। पावर मोड में इस वॉच का इस्तेमाल एक बार इसे चार्ज करके 21 दिनों तक किया जा सकता है। लेकिन, अगर आप स्मार्ट मोड में इसका इस्तेमाल करते हैं तो इसकी बैटरी 24 घंटों तक काम करती है। बेस्ट हार्ट रेट मॉनिटर वॉचेज (Best Heart Rate Monitor Watches) में इसका इसकी कीमत लगभग बीस हजार है।
यह वॉच न केवल आपकी पॉकेट फ्रेंडली है, बल्कि, इसके साथ आपको रिलेवेंट अक्सेसरीज भी मिल जाएंगी। यह एंड्राइड और iOS दोनों यूजर्स के लिए बेहतरीन है। इसमें बिल्ट-इन हार्ट रेट मॉनिटर और मल्टी स्पोर्ट्स फीचर्स मौजूद हैं जैसे बैडमिंटन, बास्केटबॉल, हाईकिंग आदि के लिए। आप इस वॉच से फोन कॉल को भी कंट्रोल कर भी सकते हैं। इससे न केवल आप कॉल कर सकते हैं, बल्कि रिसीव भी कर सकते हैं। इसके साथ ही यह ओके गूगल और सीरी वॉइस कंट्रोल को भी सपोर्ट करती है। इसके साथ आपको चेंजेबल वॉच स्ट्रेप भी मिल जाता है। इसका बैटरी बैकअप दो दिन का है। इस स्मार्ट वॉच को आप लगभग सात हजार में खरीद सकते हैं।
यह तो थी जानकारी कुछ बेस्ट हार्ट रेट मॉनिटर वॉचेज (Best Heart Rate Monitor Watches) के बारे में। इस आर्टिकल के माध्यम से हम किसी ब्रैंड का प्रमोशन नहीं कर रहे हैं। अपने लिए बेहतरीन वॉच चुनने के लिए आपको कई चीजों का ध्यान रखना चाहिए जैसे इसकी कॉस्ट, कस्टमर रिव्यू और फीचर्स आदि। इसके साथ ही यह भी ध्यान रखें कि कुछ स्मार्टवॉचेज ही हार्ट रेट को मेजर करती हैं। आपको बाजार में और ऑनलाइन ऐसी कई हार्ट रेट मॉनिटर वॉचेज मिल जाएंगी, जो आपके बजट और जरूरत में फिट बैठेंगी। इसे खरीदते हुए बैटरी लाइफ का भी ध्यान रखें। इसके बारे में आप किसी एक्सपर्ट की राय भी ले सकते हैं। लेकिन, अगर आपके मन में अपनी हार्ट हेल्थ या हार्ट रेट (Heart Rate) डाटा से संबंधित कोई भी सवाल है, तो अपने डॉक्टर से इस बारे में अवश्य जानें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Your Fitness Tracker Isn’t the Best Way to Measure Heart Rate.https://health.clevelandclinic.org/your-fitness-tracker-isnt-the-best-way-to-measure-heart-rate/ .Accessed on 1/3/22
Accuracy of Consumer Wearable Heart Rate Measurement During an Ecologically Valid 24-Hour Period:https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC6431828/ .Accessed on 1/3/22
What’s a normal resting heart rate?.https://www.mayoclinic.org/healthy-lifestyle/fitness/expert-answers/heart-rate/faq-20057979 .Accessed on 1/3/22
Could a Fitness Tracker Boost Your Heart Health?.https://www.hopkinsmedicine.org/health/wellness-and-prevention/could-a-fitness-tracker-boost-your-heart-health .Accessed on 1/3/22