backup og meta

Chinese prickly ash: चाइनीज प्रिक्ली एश क्या है?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Mona narang द्वारा लिखित · अपडेटेड 30/12/2021

Chinese prickly ash: चाइनीज प्रिक्ली एश क्या है?

परिचय

चाइनीज प्रिक्ली एश (Chinese prickly ash) क्या है?

चाइनीज प्रिक्ली एश एक पौधा है, जिसकी छाल और बेरी का प्रयोग दवाओं में किया जाता है। इसका वानस्पातिक नाम Zanthoxylum bungeanum Maxim है। ये Rutaceae परिवार से ताल्लुख रखता है। इसे सिचुआन पेपर (Sichuan pepper) भी कहते हैं। चीन में इसका इस्तेमाल खाने में सीजनिंग के तौर पर किया जाता है। ये लार के स्त्राव को बढ़ाता है, भूख में वृद्धि, रक्त वाहिकाओं का विस्तार करता है। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर चाइनीज प्रिक्ली एश पाचन को उत्तेजित करता है और पेट फूलने को रोकता है।

चाइनीज प्रिक्ली एश (Chinese prickly ash) का इस्तेमाल किसलिए किया जाता है?

  • चाइना में लोग इसे उल्टी, डायरिया, पेट दर्द, पानी की कमी, पैरासाइट्स, सांप के कांटने और स्किन संबंधित परेशानियों के लिए इस्तेमाल करते हैं। इसका इस्तेमाल दर्दनिवारक, उत्तेजक और टॉनिक के रूप में किया जाता है।
  • इसका इस्तेमाल पूरे शरीर में ब्लड फ्लो को प्रमोट करने के लिए किया जाता है। विशेष रूप से गठिया के उपचार के लिए इसे प्रयोग किया जाता है। ये जोड़ों में दर्द और सूजन से राहत प्रदान करता है।
  • सर्कुलेशन को करे बेहतर: ये सर्कुलेशन को बेहतर कर शरीर में ऑक्सीजन के फ्लो को बढ़ाता है। इसके साथ ही ये शरीर की सफाई भी करता है। इसलिए ये हर्ब हमारे स्वास्थ्य के लिए एक बेहद फायदेमंद होती है।
  • बुखार को करे दूर: इसकी छाल को एक डायफोरेटिक माना जाता है जो पसीना बढ़ाता है और आंतरायिक बुखार को कम करता है। पसीने की यह प्रक्रिया त्वचा के माध्यम से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों से छुटकारा पाने में भी मदद करता है।

प्रिक्ली एश में निम्नलिखित तरीके से स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है:

  • पाचन प्रक्रिया को दुरुस्त करने का काम यह करता है।
  • संचार उत्तेजक।
  • डायफोरेटिक (बुखार को बाहर निकालने के लिए पसीना लाने के लिए प्रेरित करता है)
  • टॉनिक (शरीर को मजबूत बनाता है)
  • कार्मिनेटिव (गैस से राहत देता है)
  • सियालगॉग (शुष्क मुंह वाले लोगों के लिए लार के स्राव को बढ़ावा देता है)
  • एंटिफंगल एजेंट लीनमेंट (मांसपेशियों के दर्द में राहत देने में मददगार)
  • साइटोटॉक्सिन (एक पदार्थ जो कोशिकाओं के लिए विषाक्त है, जैसे कि कैंसर कोशिकाएं)

कैसे काम करता है चाइनीज प्रिक्ली एश (Chinese prickly ash)?

चाइनीज प्रिक्ली एश कैसे काम करता है इस बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं है। इसके बारे में अधिक जानने के लिए अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से कंसल्ट करें। हालांकि कई शोध बताते हैं कि ये एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो शरीर से गंदगी को बाहर कर कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षा कवच प्रदान करते हैं।

यह भी पढ़ें:  Nutmeg: जायफल क्या है?

सावधानियां और चेतावनी

कितना सुरक्षित है चाइनीज प्रिक्ली एश (Chinese prickly ash) का उपयोग?

निम्नलिखित परिस्थितियों में इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या हर्बालिस्ट से सलाह लें:

  • यदि आप प्रेग्नेंट या ब्रेस्टफीडिंग करा रही हैं। दोनों ही स्थितियों में सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर ही दवा खानी चाहिए। फिर चाहे वे अंग्रेजी दवाइयां हों या हर्बल प्रोडक्ट्स।
  • यदि आप अन्य दवाइयां ले रही हैं। इसमें डॉक्टर की लिखी हुई और गैर लिखी हुई दवाइयां शामिल हैं, जो मार्केट में बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के खरीद के लिए उपलब्ध हैं।
  • यदि आपको प्रिक्ली एश से या किसी पदार्थ या अन्य दवा या औषधि से एलर्जी है।
  • यदि आपको कोई बीमारी, डिसऑर्डर या कोई अन्य मेडिकल कंडिशन है।
  • यदि आपको फूड, डाई, प्रिजर्वेटिव्स या जानवरों से अन्य प्रकार की एलर्जी है।
  • अगर आपकी सर्जरी होने वाली है तो इसके दो हफ्ते पहले और दो हफ्ते बाद तक इसका सेवन न करें।

अन्य दवाइयों के मुकाबले औषधियों के संबंध में रेग्युलेटरी नियम अधिक सख्त नही हैं। इनकी सुरक्षा का आंकलन करने के लिए अतिरिक्त अध्ययनों की आवश्यकता है। प्रिक्ली एश का इस्तेमाल करने से पहले इसके खतरों की तुलना इसके फायदों से जरूर की जानी चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।

यह भी पढ़ें: Moringa: सहजन क्या है?

साइड इफेक्ट्स

चाइनीज प्रिक्ली एश (Chinese prickly ash) से मुझे क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं?

  • गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल प्रोब्लम्स (Gastrointestinal Problems)
  • एलर्जी (Allergy)
  • लो ब्लड प्रेशर (Low Blood Pressure)
  • हालांकि हर किसी को ये साइड इफेक्ट हो ऐसा जरूरी नहीं है, कुछ ऐसे भी साइड इफेक्ट हो सकते हैं, जो ऊपर बताए नहीं गए हैं। अगर आपको इनमें से कोई भी साइड इफेक्ट महसूस हो या आप इनके बारे में और जानना चाहते हैं तो नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें।

    [mc4wp_form id=’183492″]

    यह भी पढ़ें: Mountain Laurel: माउंटेन लॉरेल क्या है?

    डोसेज

    चाइनीज प्रिक्ली एश (Chinese prickly ash) को लेने की सही खुराक क्या है?

    चाइनीज प्रिक्ली एश की खुराक हर मरीज के लिए अलग हो सकती है। आपके द्वारा ली जाने वाली खुराक आपकी उम्र, स्वास्थ्य और अन्य कई चीजों पर निर्भर करती है। हर्बल सप्लीमेंट हमेशा सुरक्षित नहीं होते हैं। इसलिए सही खुराक की जानकारी के लिए हर्बलिस्ट या डॉक्टर से चर्चा करें। कभी भी चाइनीज प्रिक्ली एश की खुराक खुद से निर्धारित करने की गलती न करें। आपके द्वारा की गई थोड़ी सी लापरवाही सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकती है।

    यह भी पढ़ें: Lavender: लैवेंडर क्या है?

    उपलब्ध

    किन रूपों में उपलब्ध है चाइनीज प्रिक्ली एश (Chinese prickly ash)?

    चाइनीज प्रिक्ली एश निम्नलिखित रूपों में उपलब्ध है:

  • रॉ चाइनीज प्रिक्ली एश (Raw Chinese prickly ash)
  • चाइनीज प्रिक्ली एश छाल (Chinese prickly ash bark)
  • चाइनीज प्रिक्ली एश एक्सट्रेक्ट पाउडर (Chinese prickly ash Powder)
  • इस हर्ब से जुड़े कुछ सवाल

    क्या बच्चे चाइनीज प्रिक्ली एश का इस्तेमाल कर सकते हैं?

    नहीं, इस बारे में अब तक कोई रिसर्च मौजूद नहीं है जो बच्चों में इसके उपयोग को सेफ बताती हो।

    क्या चाइनीज प्रिक्ली एश का उपयोग दांत के दर्द में किया जा सकता है?

    अभी तक कोई विश्वसनीय क्लिनिकल रिचर्स मौजूद नहीं है जो कि यह बताए कि यह हर्ब दांत के दर्द को दूर करने में उपयोग की जाती है और सेफ है।

    हम आशा करते हैं आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। हैलो स्वास्थ्य के इस आर्टिकल में इस हर्बल से जुड़ी ज्यादातर जानकारियां देने की कोशिश की है, जो आपके काफी काम आ सकती हैं। अगर आपको ऊपर बताई गई कोई सी भी शारीरिक समस्या है तो इस हर्ब का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। बस इस बात का ध्यान रखें कि हर हर्ब सुरक्षित नहीं होती। इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से कंसल्ट करें तभी इसका इस्तेमाल करें। चाइनीज प्रिक्ली एश से जुड़ी यदि आप अन्य जानकारी चाहते हैं तो आप हमसे कमेंट कर पूछ सकते हैं

    हैलो हेल्थ ग्रुप किसी भी प्रकार की मेडिकल सलाह , निदान या उपचार प्रदान नहीं देता है न ही इसके लिए जिम्मेदार है।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

    डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


    Mona narang द्वारा लिखित · अपडेटेड 30/12/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement